ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता अपने फैसले पर चौथे दिन भी अडिग हैं।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता अपने फैसले पर अडिग हैं. उनकी कार्यशैली से खफा कर्मचारियों का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
इधर विरोध को देखते हुए मुख्य अभियंता ईचा के बजाय चांडिल कॉम्प्लेक्स में बैठ रहे हैं चूंकि वे वहां के भी चार्ज में हैं. साथ ही उन्होंने डीडीओ को फरमान जारी कर दिया है कि धरना पर बैठने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर उनका वेतन रोके दें, जिसके आलोक में आज से कर्मचारियों ने सीएल लेकर धरना देना शुरू किया है. जो क्रमवार धरना पर छुट्टी लेकर बैठेंगे।
बता दें कि आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता की कार्यशैली से खफा अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सोमवार से ही भीषण गर्मी में धरना देना शुरू किया है.धरना का नेतृत्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, संगठन सचिव प्रणव शंकर कर रहे हैं. जबकि धरना की अध्यक्षता सरायकेला जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता नियम कानून को ताक पर रखकर वरीयता सूची में पत्राचार लिपिक और भण्डारपाल को एक साथ कर गलत किया है. इसके अलावा हमारी मांग है कि नील चित्रक से अनुरेखक एवं अनुरेखक से प्रारूपकार कोटि 2 में देय तिथि से प्रोन्नति दें, सभी वर्गों के लिपिकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र दिया जाय आदि।
वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब चांडिल कॉम्प्लेक्स में सारी चीजें कर्मचारियों को दे दी गई तो ईचा गालूडीह कॉम्पलेक्स कर्मचारियों को मुख्य अभियंता सारी सुविधाएं क्यों नहीं दे रहे हैं. कर्मचारियों ने कहा कि वे भी फैसला होने तक डटे रहेंगे. वहीं कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी रांची में इस मांग को लेकर अभियंता प्रमुख से मिलने का निर्णय लिया है।
आदित्यपुर: अब चोर गिरोह के लोग दूध की चोरी पर भी उतारू हो गये हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला आदित्यपुर इलाके में देखने को मिला है.आदित्यपुर रोड नंबर एक पान दुकान चौक के पास स्थित मोदी स्टोर से बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार की सुबह 6.40 बजे दूध की चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इस बीच बाइक सवार बदमाशों को देखा गया. घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि दूध चोर बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे. बाइक सवार बदमाशों ने मोदी स्टोर से 4 ट्रे दूध की चोरी की है. गुरुवार सुबह 6:40 बजे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे हुये थे. बदमाशों ने दूध से भरा ट्रे उठाया और मौका का फायदा उठाते हुये वहां से फरार हो गये. दुकान मालिक जब दुकान पर पहुंचे थे तब देखा कि दूध का पैकेट कम है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक सम्पन्न।
जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त
मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करना जरूरी, विभिन्न माध्यम से लोगो को कियाजाए जागरूक- उपायुक्त
समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) से सम्बन्धित त्रिमासिक बैठक आहूत की गईं। बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचलन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला मादक पदार्थो के सेवन से स्वास्थ्य के साथ परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोग अवगत कराया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान को सहभागी बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी एवं विद्यालय /महाविद्यालय में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी हेतु 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के निदेश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचल अधिकारी ड्रग ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए एक्सचेंज ऑफ़ इंटेलिजेंस/इंफॉर्मेशन हेतु कर्मचारी, चौकीदार, रोजगार सेवक इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध पदार्थों की खेती पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले के सभी थाना प्रभारी , रेंजर एवं अंचल अधिकारी जिले में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए समय-समय पर औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियमसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाए- उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय का जाय। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स , डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।
मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करना जरूरी, विभिन्न माध्यम से लोगो को जागरूक करे- उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां मादक पदार्थों की खेती होती है या मादक पदार्थों की सेवन करने वाले लोगो की संख्या अधिक है वैसे क्षेत्र में एंटी ड्रग एब्यूज एवर्नेस प्रोग्राम के तहत किसान गोष्ठी, गीत संगीत, नाट्य कला इत्यादि कार्यक्रम चलाई जाए ताकि ड्रग के सेवन से शरीर एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अधिक से अधिक लोगो को जागरूक किया जा सके। वही उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी को अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करने के निदेश दिए।
बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक सरायकेला एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने किया समीक्षा।
सरायकेला खरसावां
आपसी तालमेल स्थापित कर लोगो को बेहतर सुविधा प्रदान करने के दिए निदेश।
समाहरणालय स्थित सभागार मे जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता मे समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा सभी एमओआईसी सभी सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपायुक्त ने बारी बारी से स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए दोनों विभाग के पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए महिलाओ, बच्चो को बेहतर सुविधाए प्रदान करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत अधिक से अधिक गर्भवती माताओं को योजना के लाभ प्रदान करने, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत पूर्व के चयनित योग्य किशोरियों एवं नए कक्षा मे प्रवेश करने वाली किशोरियों को योजना के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा जिला अंतर्गत SAM बच्चे (कम वजन के जन्मे बच्चो) को अभियान चलाकर एमटीसी में भर्ती कराने, वही डोर टू डोर सर्वे कर कुष्ठ रोग खोजी अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने तथा संभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीवी मरीजों की पहचान हेतु सैंपल टेस्ट कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त नए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति पर विशेष निगरानी रखने, सभी सीडीपीओ,एमओआईसी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समय समय पर समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी MOIC निदेशित करते हुए कहा कि समय समय पर क्षेत्र एवं अस्पताल का निरिक्षण कर लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा ले साथ ही अस्पताल मे बने MTC बेड का जायजा ले और कोशिश करें कि शत प्रतिशत बच्चों को उसमे भर्ती किया जाए ताकि ऐसे बच्चे जिनका वजन काफी कम है उनमे सुधार ला कर उन्हें ठीक कर के वापस भेजा जाय। वही सभी सीडीपीओ को क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण कर केंद्रों में दी जा रही सुविधाएं एवं बच्चों के फ्री एजुकेशन का जायजा लेने के निदेश दिए।
महाप्रसाद के लिए मौसीबाड़ी में पहले दिन हीं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
मुसाबनी
मुसाबनी : श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को मुसाबनी बाबू लाइन दुर्गा मंडप परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ के महाप्रसाद का वितरण किया गया। बुधवार दोपहर को महाप्रसाद की व्यवस्था मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में बाजार समिति के सदस्यों की ओर से की गई थी। मंदिर कमेटी द्वारा बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महाप्रसाद लेने के लिए मौसीबाड़ी में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
विदित हो कि इन दिनों महाप्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी में विश्राम कर रहे हैं। इस दौरान हर दिन वहां पूजा-अर्चना के साथ ही आरती की जा रही है। प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे के बाद मुसाबनी पोस्ट ऑफिस मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 28 जून को बाह़ुड़ा के दिन महाप्रभु के रथ की वापसी होगी। वितरण के मौके पर मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, जलधर प्रधान, विवेक गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, फोटिक, मानस नमाता,लक्ष्मण यादव, गणेश प्रसाद,डॉक्टर जीसी सतपति, अरविंद यादव, तपन पांडा, बीबी पटनायक, देव कुमार व अस्मित पांडा,संजय मोहंती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
महाप्रसाद के लिए मौसीबाड़ी में पहले दिन हीं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
मुसाबनी
मुसाबनी : श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को मुसाबनी बाबू लाइन दुर्गा मंडप परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ के महाप्रसाद का वितरण किया गया। बुधवार दोपहर को महाप्रसाद की व्यवस्था मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में बाजार समिति के सदस्यों की ओर से की गई थी। मंदिर कमेटी द्वारा बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महाप्रसाद लेने के लिए मौसीबाड़ी में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
विदित हो कि इन दिनों महाप्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी में विश्राम कर रहे हैं। इस दौरान हर दिन वहां पूजा-अर्चना के साथ ही आरती की जा रही है। प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे के बाद मुसाबनी पोस्ट ऑफिस मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 28 जून को बाह़ुड़ा के दिन महाप्रभु के रथ की वापसी होगी। वितरण के मौके पर मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, जलधर प्रधान, विवेक गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, फोटिक, मानस नमाता,लक्ष्मण यादव, गणेश प्रसाद,डॉक्टर जीसी सतपति, अरविंद यादव, तपन पांडा, बीबी पटनायक, देव कुमार व अस्मित पांडा,संजय मोहंती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
35 वार्डों में पौधा रोपने समेत जनहित में सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह उपायुक्त से की, नीतू शर्मा।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: आदित्यपुर के वार्ड 17 की पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पौधा रोपने समेत जनहित में सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि प्रत्येक वर्ष की तरह गर्मी में आदित्यपुर नगर निगम के अन्तर्गत पानी की समस्या बढ़ती जा रही है. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मूलतः हवा, जल, मिट्टी का दूषित होना आम बात हो गई है. आने वाले समय में सरायकेला तथा अन्य क्षेत्रों की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसकी कल्पना से ही भय लगता है. अतः आग्रह है कि आदित्यपुर नगर निगम अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड को कम से कम 100 पौधे उपलब्ध करायें, ताकि प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही प्रदूषण था पानी की किल्लत जैसी गम्भीर समस्या आनेवाले दिनों में निजात मिल सके।
उपायुक्त से कहा है कि जितने भी पेंशनधारी लामुक हैं, उनका समय पर पेंशन नहीं मिल पाता है. कई ऐसे पेंशनधारी है, जिनका छह माह या एक साल से पेंशन रुका हुआ है. नया पेंशन चालू कराने में भी कठिनाइयां आ रही हैं. आधार कार्ड की परेशानी के कारण सभी तरह के पेंशनधारी राज्य सरकार की योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं. नीतू शर्मा ने उपायुक्त को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया है. उन्होंने कहा है कि 2 वार्ड के खाद्य आपूर्ति डिलर कार्डधारियों को राशन सही समय पर नहीं देते हैं. लाभुक के साथ उनका व्यवहार सही नहीं होता है. तकरीबन चार पांच वर्ष पूर्व जिन कार्डधारियों ने आवेदन किया था उनका अबतक राशन कार्ड नहीं बन कर आया है.उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की योजना के तहत जिला पूर्ति विभाग की ओर से उन गरीब जरूरतमंद लाभुको को खाद्य सामग्री नगर निगम के द्वारा वितरण करने की योजना दी गई थी।
आदित्यपुर नगर निगम के अन्तर्गत ऐसे कई गरीब परिवार हैं, जिनका अबतक कोई भी राशन कार्ड नहीं है. बुजुर्ग एकल जिन्दगी जी रहे हैं. उन्हें नगर निगम द्वारा खाद्य सामग्री वितरण कराया जाये, ताकि कोई भी गरीब लाचार परिवार इस योजना से वंचित न रहे. इसके अलावा उन्होंने अन्य समस्याओं व नगर निगम की बैठक में लिये गये निर्णय की चर्चा करते हुए उसे जनहित में जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का आग्रह किया है।
आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिवर सिटीज एलायंस (आर सी ए) के तहत घाट पर योगा कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर नगर निगम द्वारा बाबा कुटी छठ घाट पर योग प्रशिक्षक किरणजीत कौर ने प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद के मौजूदगी में कार्यालय के नगर प्रबंधक , नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालयकर्मी , सी ओ, सीआरपी, एस ए जी के सदस्य , सफाईकर्मी, समाजसेवी आदि से योग करवाया।
इस अवसर पर प्रशासक ने वसुधैव कुटुंबकम् के थीम को योग के माध्यम से जन जन तक जागरूकता फैलाने की बात कही । योग प्रशिक्षक किरणजीत कौर ने प्रोटोकॉल के तहत तड़कासन, मार्कटासन, मंडूकासन, सवासन आदि योग करवाया, जिसमे बढ़ चढ़ कर स्थानीय लोग एवं बच्चों भी भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य इंस्टीट्यूट, परमार्थ एनजीओ, समाजसेवी राकेश कुमार , आदि का योगदान सरहानीय रहा।
सनराइज एनक्लेव सोसायटी योग दिवस जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: आदित्यपुर वन स्थित वार्ड संख्या दो के सनराइज एनक्लेव सोसायटी के प्रांगण में स्थित पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर सोसाइटी के सभी लोग एक साथ योग और प्राणायाम का सामूहिक रूप से अभ्यास किया। साथ ही सभी ने यह प्रण किया कि आज से अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन एक घंटा का योग, प्राणायाम कपालभाती, अनुलोम विलोम तथा साधारण आसनो का अभ्यास करेंगे।
मौके पर अंजली मजूमदार,समाजसेवी मीरा तिवारी,ममता सिंह,मंजू चतुर्वेदी,नीलम यादव,रचिता श्रीवास्तव,अनिताश्रीवास्तव,माधुरी विद्यार्थी,वंदना बनर्जी,हरप्रीत कौर और सीमा पाठक पुरुषों में अजय सिंह,राजीव पाठक,बी एन विद्यार्थी,घुघना जी,चंद्रभूषण श्रीवास्तव और सोसाइटी के बहुत से सम्मानित महिला पुरुष मौजूद रहे।
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के लिए 19 जून को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है. यह जानकारी गम्हरियाअंचलाधिकारी मनोज कुमार ने देते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का दावा एवं आपत्ति के लिए क्षेत्र के मतदाता गम्हरिया प्रखंड के मीटिंग हॉल मेंआ सकते हैं. उनके लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तक निर्धारित की गई है.
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी तरह का दावा और आपत्ति अमान्य होगा. मनोज कुमार सीओ गम्हरिया
चुनचुड़िया गांव मे विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।
सरायकेला/कुकड़ू
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड केअंतर्गत चुनचुड़िया गांव में बुधवार को समृद्धि ऑर्गेनिक फॉर्म के तत्वावधान में किसानों को विभिन्न प्रकार के मिलेटस यानी मोटे अनाज रागी, बाजरा, कुटकी, कोदो, गुंदली, रामदाना आदि विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।
इस अवसर पर फार्म के.एग्रीकल्चर फिल्ड ऑफिसर फागु राम महतो ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष के रूप में मना रही है, ताकि किसान अधिक से अधिक मोटा अनाज की खेती करें. उन्होंने किसानों को बताया कि मोटा अनाज स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभदायक है.फागुराम महतो ने बताया कि मिलेटस फसलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरफुड श्रीअन्न का दर्जा दिया है. इन फसलों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन फसलों का हृदय व डायबिटीज रोगियों के द्वारा उपयोग लाभदायक रहता है. इसलिए किसानों के बीच प्रचार-प्रसार अधिक किया जा रहा है।
इस अवसर पर गणेश चंद्र महतो, दुर्योधन महतो, हजारी महतो, षष्टी चरण महतो, श्रीचांद महतो, त्रिलोचन महतो समेत कई किसान उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ 9वे योगा दिवस मनाया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम के भाव से मनाया गया. 9वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरायकेला विधानसभा के आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता ने भी भाग लिया और योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में संगीता सिंह और अश्वनी मंडल उपस्थित थे,जिन्होंने उपस्थित लोगो को लगभग डेढ़ घंटे तक कई आसनों से परिचित करवाया।
योगाभ्यास कार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,देवेश महापात्र के अलावा पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह,गणेश माहली,रमेश हांसदा,जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा,आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह,गम्हारिय मंडल अध्यक्ष बिमल साहू,आर.आई.टी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर,रमेश कुमार, रिंकू राय,कृष्णा प्रधान, अनीशा सिन्हा,अरविंद हीरा,हरिनंदन पांडे,ब्रह्मानंद झा,कृष्मुरारी झा,कुमुद रंजन,नीरू सिंह,अशोक सिंह,गणेश कालिंदी,विजय सिंह,गुरजीत मेहरा,माला देवी,लुस्की सोरेन,सपन दास,बबलू कुमार,बाबू चांद प्रजापति के अलावा कई अन्य लोगो ने भी भाग लिया.राकेश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारीभाजपा सरायकेला खरसावां।