विद्युत डिवीजन विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर पेड़ की डाली नहीं पेड़ ही काटी जा रही।
सरायकेला/कुचाई
कुचाई: जहां एक तरफ सरकार पेड़ लगाने की अपील की जा रही है वहीं दूसरी और सरायकेला विद्युत डिवीजन में प्री मानसून के पूर्व विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर पेड़ की डाली नहीं पेड़ ही काटी जा रही है. यह घटना सरायकेला विद्युत डिवीजन के कुचाई दलभंगा विद्युत लाइन की है. इन दिनों विद्युत लाइन में पड़ने वाले पेड़ की डालियों के बजाय पेड़ को बेधड़क काटा जा रहा है।
वहीं इन सारी बातों से जहां वन विभाग अंजान बना हुआ है वहीं बिजली विभाग भी इससे अंजान है.पेड़ काटने की तस्वीर इस बात का खुलासा स्थानीय लोगों ने की है बता दें कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जिले के विभिन्न विभाग पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दे रहे हैं. वहीं बिजली विभाग के लोग विद्युत लाइन सुदृढ़ीकरण के नाम पर सैंकड़ों पेड़ काट रहे है. इस बारे में विद्युत जीएम श्रवण कुमार से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की. और इस बारे में सरायकेला प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से बात करने की बात कही है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 76 वें जन्मदिन पर कटेगा 76 पाउंड का केक- पुरेंद्र
सरायकेला/गम्हरिया
गम्हरिया: टोयोटा शोरूम के सामने स्थित होटल द पर्ल में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन 11 जून को गम्हरिया टोयोटा शोरूम मे 76 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी होटल द एवेन्यू में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक और गौरी यादव लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगे.
वहींपुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव के नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्षभर जन- जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगाlपुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित समर्थकों से लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगाlसंवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, गोपाल प्रसाद, डीपी सिंह, शिव शंकर प्रसाद ठाकुर, विनोद राम उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नागरिको को जागरूक किया गया।
सरायकेला
सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां दिनेश कुमार रंजन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नेक नागरिक एवं हिट एंड रन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
जानकारी साझा करते हुए टीम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में सहायता करने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कृत करने की योजना (नेक नागरिक) चलाई जा रही है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाना है जिससे कि घायल की जान बचाई जा सके. इस योजना के तहत गोल्डन ऑवर (एक घंटा के अंदर) में अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान है. सड़क सुरक्षा टीम ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है. उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन योजना के तहत इनाम की राशि दी जा सके. टीम ने बताया कि सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया है. लोगों को इस योजना की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें ताकि आए दिन सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या कम हो सके. इसके अलावे हिट एंड रन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित जमीन की भी धड़ल्ले से खरीद -बिक्री
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के तहत निर्माणाधीन चांडिल डैम से हुए विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित जमीन की भी अब धड़ल्ले से खरीद -बिक्री होने लगी है. चिलगु पुनर्वास स्थल की जमीन की भी खरीद-बिक्री जोरों पर हो रही है.
बताया जा रहा है कि चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलगु पुनर्वास कॉलोनी में इन दिनों अवैध रूप से जमीन खरीद बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है. जमीन माफियाओं द्वारा विस्थापितों के श्मशान घाट की जमीन को भी बेचकर उनमें मकान का निर्माण करवाया जा रहा है. वहीं पुनर्वास स्थल की जमीन का संरक्षण करने के जिम्मेदार सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के अधिकारी भी इस मामले में मौन धारण किए हुए हैं.
दरअसल सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के विस्थापितों के लिए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के 22 स्थानों पर पुनर्वास स्थल के लिए जमीन आवंटित किया गया है, जहां केवल विस्थापितों को ही जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान है. परियोजना द्वारा जिन विस्थापित परिवारों को विकास पुस्तिका निर्गत किया गया है, उन्हें पुनर्वास की जमीन दी जाती हैं. लेकिन चिलगु पुनर्वास स्थल में गैर विस्थापितों के द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. जबकि, पुनर्वास नीति के स्पष्ट है कि पुनर्वास की जमीन खरीद बिक्री गैर कानूनी है, जमीन खरीद बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का प्रावधान है. सबसे बड़ी बात है कि इसी क्रम में श्मशान घाट की जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है.
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन- झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन- झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य एजुकेशन वर्किंग ग्रुप के माध्यम से मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देना तथा डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से होने वाला औपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रम(Blended learning) द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों के मनोभाव को समझना एवं उसको विकसित करने हेतु सार्थक प्रयास किया जाना है। जिसके तहत स्कूली, शिक्षा और साक्षरता विभाग-झारखंड के तत्वाधान पर प्राथमिक कक्षाओं में कई प्रकार के टीचर लर्निंग मैटर(TLM) वितरित किए गए हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा हम सभी के लिए काफी जरूरी है तथा आवश्यक है कि बदलते दौर में भी सभी शिक्षक अपने बेहतर प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए शिक्षा को और रुचिकर बनाने हेतु प्रयासरत रहें, ताकि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी प्राथमिक स्तर पर बच्चों को व्यवहारपरक ऐसी शिक्षा मिले, जिसे बच्चे आसानी से समझ पाएं। उपायुक्त के द्वारा कार्यशाला में उपस्थित झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संसूचित किया कि कार्यशाला में साझा की जा रही जानकारियों को प्राप्त करते हुए बेसिक स्तर पर इसका कार्यान्वयन करें ताकि आने वाले समय में हमारे जिले के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यशाला के दौरान “आधारशिला कार्यक्रम” के आयोजन के संदर्भ में बताया गया कि इसका प्रमुख लक्ष्य राज्य के शिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना तथा प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से होने वाला औपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रम(Blended learning) तहत टीएलएम का उपयोग कर छात्रों के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक सहित शिक्षा परियोजना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान मिशन लाइव पर्यावरण पूरक जीवन के बारे में बताया गया।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान मिशन लाइव पर्यावरण पूरक जीवन पद्धति के बारे में बताया गया. मौके पर चांडिल प्रखंड के रूदिया और नारगाडीह के महिला किसान और किसान मित्र उपस्थित थे।
इस अवसर पर एटीएम जयपाल गोप ने उपस्थित किसान और किसान मित्रों को बोबर धन योजना की जानकारी दी. इसके उद्देश्यों के बारे में बताया और जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि की जानकारी दी.इस अवसर पर किसानों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ इसका प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई. बताया गया कि जैविक खेती से जहां उपज स्वास्थ्यवर्धक होता है वहीं खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है।
जागरूकता अभियान के दौरान किसानों को मिट्टी की उर्वरता बरकारार रखने के लिए एफओएम और एलएफओएम पद्धति की जानकारी देते हुए उसे अपनाने की सलाह दी गई. इस अवसर पर बीटीएम अमिताभ माझी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सपन गोप, वीएलडब्ल्यू हेमंत कुमार समेत किसान मित्र व महिला किसान उपस्थित थे।
समाहरणालय सभागार में विवाह निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
सरायकेला
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी से उपायुक्त अरुण राजकमल के निर्देशानुसार बुधवार समान नाले स्थित सभागार में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फैजान सरवर के अध्यक्षता में विवाह निबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का संचालन ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सह परियोजना पदाधिकारी हेमंत कुमार के द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान सभी पंचायत सचिव सभी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को विवाह निबंधन से संबंधित फॉर्म अप्लाई , आवश्यक डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता, पंजीकरण की प्रक्रिया समेत विभिन्न बिन्दुओ के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री फैजान सरवर ने कहा विवाह निबंधन प्रमाण पत्र पंचायत स्तर पर निर्गत की जाए ताकि लोगों को सहूलियत हो साथ ही अधिक से अधिक छूटे हुए शादीशुदा महिला-पुरुष एवं नवविवाहित अपने विवाह निबंधन करा करे। उन्होंने कहा की तकनीकी समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर दूर करते हुए कार्य करे तथा अधिक से अधिक लोगो को विवाह निबंधन प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने कहा विवाह निबंधन से संबंधित नोटिस तैयार कर कार्यालय के बाहर लगाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों का निबंधन सुनिश्चित की जा सके।
उक्त कार्यशाला में सांख्यिकी कार्यालय से सहायक पदाधिकारी गंगासागर, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सह परियोजना पदाधिकारी हेमंत कुमार, सीएससी मैनेजर कामेश्वर कुमार, ओम कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।
क्षेत्र में चल रही विभागीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए पहुंची, मधुश्री महतो
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र में चल रही विभागीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए नीमडीह पहुंची.
इस दौरान उन्होंने रघुनाथपुर स्थित प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन डाक बंगला का निरीक्षण किया. वहीं काशीडीह गांव में बन रहे जलमीनार और सीमा में बन रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य की जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी और सही रूप में मिले यही उनका प्रयास है.
विभागीय योजनाओं के जांच के दौरान सहायक अभियंता व कनीय अभियंता अनुपस्थित रहे. अभियंताओं के अनुपस्थित रहने से जिप उपाध्यक्ष नाराज हुई और उनसे स्पष्टीकारण मांगने के लिए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा. उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय के पत्रांक 933 के माध्यम से सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को जांच के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. बावजूद इसके दोनों का अनुपस्थित रहना अभियंता की लापरवाही है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता की जांच करने के लिए अभियंता गंभीर नहीं हैं. इसकी शिकायत की जाएगी.
ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों से ट्रैफिक पुलिस सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपये वसूलते हैं
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां जिले में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों से ट्रैफिक पुलिस सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपये वसूलती है. यह सरायकेला पुलिस के लिए राजस्व वसूली का रिकॉर्ड भी है. दूसरी ओर, जुर्माना भरने के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में जुर्माना भरने के बावजूद सड़क दुर्घटना में हर वर्ष डेढ़ गुणा की वृद्धि हो रही है. जिला पुलिस से प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिले में वर्ष 2021 में 181 दुर्घटना हुई, जिसमें 147 की मौत हुई थी.वर्ष 2022 में 215 दुर्घटना में 172 की मौत हुई. वर्ष 2023 में मई माह तक 45 दुर्घटनाओं में 38 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.
इस आंकड़े पर सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा ने जिले के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात का आंकड़ा प्रस्तुत करने को कहा है कि वे यह बताएं कि इनमें कितनी दुर्घटनाएं सड़क किनारे खड़े वाहन में टकराने और स्ट्रीट लाइट बंद रहने की वजह से हुई है. जिला पुलिस ने आंकड़ों में बताया है कि 18 लोगों की मौत बाइक पर हेलमेट लगाने के बावजूद और 68 लोगों की मौत बगैर हेलमेट की वजह से हुई है, जबकि जिले में 18 लोगों की मौत कार दुर्घटना में सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से हुई है.जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि खरकई पुल से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रखने का आदेश है. इसके बावजूद रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक धड़ल्ले से भारी वाहनों का परिचालन होता है, जिसपर अविलंब रोक लगाई जाए.
मुसाबनी में अवैध दुकान व मकान निर्माण कार्य को पुलिस ने कराया बंद
मुसाबनी
पुलिस ने जप्त किया निर्माण संबधी औजार
मुसाबनी टाउनशिप के लोग अवैध रूप से मुसाबनी बाजार में दुकान एवं अन्य कॉलोनियों में मकान बिना किसी आदेश या अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कर अंचल एवं पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रखा है। मुसाबनी बाजार ,सी लाइन, बाबू लाइन ,न्यू कॉलोनी, कंपनी तालाब एरिया आदि जगहों पर अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था ।जिस पर पुलिस ने तत्काल रोक लगा दिया है। पुलिसिया रोक के बावजूद भी रात के अंधेरे में पर्दे के पीछे धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है।
इस मामले की जानकारी जब मुसाबनी डीएसपी चंद्र शेखर आजाद को हुई तो उन्होंने हरकत में आकर बुधवार को सारे अवैध निर्माण पर रोक लगाने का आदेश मुसाबनी थाना प्रभारी को दिया। हरकत में आई पुलिस ने घूम घूम कर अवैध निर्माण कार्य को अभिलंव बंद करा दिया। मुसाबनी बाजार में बिना अनुमति के बन रहे दुकान निर्माण कार्य को बंद कराते हुए सारे औजार, कुदाल, बेलचा आदि उठा कर पुलिस थाना ले गयी। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि बिना अनुमति का कोई निर्माण कार्य वे हरगिज न करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की आंख में धूल झोंक पर लोग सरकारी मकान एवं दुकान को लाखों रुपए में अवैध तरीके से खरीद बिक्री कर रहे हैं। जिसको लेकर मुसाबनी में कभी भी दो गुटों में संघर्ष होने की संभावना है। यदि समय रहते प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो अवैध सरकारी आवास पर कब्जा को लेकर क्षेत्र का माहौल कभी भी बिगड़ सकता है।
प्रशासन से लोग अवैध निर्माण को तुड़वाने की मांग कर रहे हैं अंचल प्रशासन द्वारा दुकान एवं आवास आवंटन की जांच हेतु टीम गठित किया गया है। दुकान एवं मकान की खरीद बिक्री करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है।अवैध निर्माण के खिलाफ प्रसाशन सख्त है।
5G केदार में सरायकेला ट्रैफिक पुलिस के पास ऑनलाइन फाइन वसूलने का कोई संसाधन नहीं, जिले में चल रहा चालान पर जुर्माना वसूली का बड़ा खेल
सरायकेला: 5G के दौर में सरायकेला ट्रैफिक पुलिस के पास ऑनलाइन फाइन वसूलने का कोई संसाधन नहीं,राज्य सरकार ट्रैफिक पुलिस को हाईटेक बनाने का दावा करती है मगर 5G के दौर में राज्य ट्रैफिक पुलिस के पास ऑनलाइन फाइन वसूलने का कोई संसाधन नहीं होना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है मामला सरायकेला ट्रैफिक पुलिस से जुड़ा है दरअसल पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस का अजीबोगरीब वाक्य सामने आया है जहां वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कार संख्या JH05CJ-5664 सवार ओम प्रकाश को फोन पर बात कर गाड़ी ड्राइव करते आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर पकड़ा उन्हें ₹1000 का जुर्माना लगाया गया सामने वाले व्यक्ति के पास नगद पैसे नहीं थे उन्होंने यूपीआई के जरिए भुगतान करने की बात कही जिस पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक मोबाइल नंबर 7979823247 दिया गया
और कहा गया कि आप उसमें पैसे डाल दीजिए ओमप्रकाश ने मोबाइल नंबर 7979823247 मैं जुर्माना का ₹1000 भुगतान कर दिया मगर हैरानी तब हुई जब उक्त मोबाइल नंबर गम्हरिया के किसी रवि मंडल का निकला जिस पर जुर्माना भरने वाले ओमप्रकाश ने ट्रैफिक पुलिस से रवि मंडल के विषय में जानना चाहा तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया कि हम लोग ऐसा ही करते हैं आप वरीय पदाधिकारियों से बात कर सकते हैं ओमप्रकाश ने बताया कि जब रवि मंडल से के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि हमारे ही नंबर पर वसूली का पैसा आता है शाम को साहब आते हैं और पैसे लेकर चले जाते हैं अब सवाल यह उठता है कि आखिर रवि मंडल के खाते में जुर्माने की राशि क्यों ट्रांसफर कराई जाती है वैसे यह जांच का विषय है कि जिस चालान पर जुर्माना वसूली का खेल चल रहा है वह सही है या कुछ और है। आखिर कौन है यह रवि मंडल क्या है पूरा मामला यह गुत्थी सुलझ नहीं अभी बाकी है