पुरेंद्र के पहल से टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के स्ट्रीट लाइट सुचारू रूप से चालू कर दिया

पुरेंद्र के पहल से टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के स्ट्रीट लाइट सुचारू रूप से चालू कर दिया

सरायकेला/गम्हरिया

पुरेंद्र की मेहनत रंग लाई

गम्हरिया: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया स्थित बीको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे सभी स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब है और लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट जल रहे हैं. इसे दुरुस्त करने का काम चल रहा था।

सोमवार को दोपहर के समय सभी स्ट्रीट लाइटें एवं ट्रांसफार्मर ठीक कर दिए गए है.एवं रात्रि के समय सुचारु रुप से स्ट्रीट लाइट चालू कर दिया गया.बता दें कि 10 दिन पहले रात में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद थे।

इस संबंध में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के सत्या प्रमोद को बताया कि गम्हरिया क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट हेतु तीन ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, घोड़ा बाबा चौक एवं दुर्गा पूजा मैदान के निकट का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रहा है. विद्युत कनीय अभियंता से शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मत किए जाने का अनुरोध किया गया था. विद्युत कनिय अभियंता ने आश्वासन दिया था कि एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा और लगभग सभी स्ट्रीट लाइट जलाने की कोशिश की जाएगी. पुरेंद्र के पहल से ट्रांसफॉर्मा मरम्मत कर ली गई है सभी स्ट्रीट लाइट मरम्मत कर लिए गए हैं.रात्रि के समय लोगों के लिए लाइट चालू कर दिया गया है.निरीक्षण के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, समाजसेवी प्रमोद गुप्ता मौजूद थे।

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ जन आंदोलनों में भी यह ध्यान रखना बेहद ज़रूरी

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ जन आंदोलनों में भी यह ध्यान रखना बेहद ज़रूरी

दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार व राजनीतिक विश्लेषक

जन आंदोलनों का उद्देश्य किसी भी देश के सिस्टम में बैठे हुए चंद ताकतवर लोगों व राजनेताओं के अहंकार को चूर-चूर करते हुए, गहरी नींद में सोये हुए या फिर गूंगे-बहरे हो चुके कर्ताधर्ताओं व पूरे सिस्टम को जगाकर के एक बार फिर से आम जनमानस के हितों के कार्यों को करने के लिए प्रेरित करना होता है। नकि किसी भी आंदोलन के नाम पर राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता को चोट पहुंचाने का दुस्साहस करना होता है। राष्ट्र गौरव के महत्वपूर्ण दिन घेराव करना हंगामा बरपाना नहीं होता है। देश की अनमोल संपत्ति को तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाना नहीं होता है। नाही देश में आगजनी करके व जगह-जगह जाम लगा कर हंगामा बरपा कर के नुकसान पहुंचाना या फिर देश के भोले-भाले आम जनमानस को दंगे-फसाद के लिए उकसाना होता है। इसलिए यह हम सभी का दायित्व है कि आंदोलनों के दौरान भी हम हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान उसका ध्यान रखें।

देश में पिछले कई वर्षों से विभिन्न मुद्दों को लेकर के कुछ बड़े जन आंदोलनों लंबे समय तक चले हैं। जिसमें अन्ना हजारे के आंदोलन, रामदेव का आंदोलन, राजस्थान में गुर्जर समाज के आरक्षण का मसला, हरियाणा में जाट समाज के आरक्षण का मसला, वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध, वहीं वर्ष 2019 में सीएए-एनआरसी लागू करने का पूरे देश में जबरदस्त विरोध, केन्द्र सरकार के द्वारा देश में तीन कृषि कानून लागू करने का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध होना, असम व मेघालय सीमा विवाद का मसला, मणिपुर में आरक्षण को लेकर विरोध व पहलवानों के यौन शौषण का मसला आदि सभी आंदोलनों के माध्यम से आम जनमानस के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को समय-समय पर दमदार ढंग से उठाया जाता रहा हैं, जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार आंदोलनकारियों का हक है। वैसे अगर हम पिछले कुछ वर्षों में हुए आंदोलनों का गहराई से अध्ययन करने कार्य करें, तो स्पष्ट नज़र आता है कि शुरुआत में अधिकांश जन आंदोलनों का मकसद केवल अपनी मांगों तक सीमित होता हुआ नज़र आता है, लेकिन बीतते हुए समय के साथ-साथ कुछ आंदोलनों में जिस तरह से तोड़फोड़, आगजनी व हिंसा हुई उससे लोगों को ऐसे आंदोलनों में बड़े पैमाने पर देश विरोधी ताकतों व कुछ देशद्रोही षड्यंत्रकारी लोगों के शामिल होने की बू आती है, ऐसे चंद लोगों ने ही आंदोलनों की आड़ में देश के विभिन्न भागों में जमकर तोड़-फोड़, आगजनी, हिंसा, दंगा-फसाद करके देश की फिजा को खराब करने का दुस्साहस करते हुए, वास्तविक आंदोलनकारियों की छवि को खराब करके बट्टा लगाने का कार्य किया। हालांकि कुछ आंदोलनों में जो घटनाएं घटित हुई वह कोई मामूली छोटी घटनाएं नज़र नहीं आती हैं, बल्कि लोगों को हंगामें व हिंसा का पूरा घटनाक्रम ही एक सुनियोजित षड्यंत्र नज़र आता है।

इन आंदोलनों के दौरान जिस तरह से सड़कों को जाम करके सीएए-एनआरसी लागू होने से रोकने के लिए तोड़फोड़ हिंसा का सहारा लिया गया था, उसको पूरी दुनिया ने देखा। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के अन्य भागों में जिस तरह से बेवजह का हंगामा बरपाया गया, उसको भी पूरी दुनिया ने देखा। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में जिस तरह से 26 जनवरी 2021 के दिन दिल्ली की सड़कों से लेकर के लालकिले की प्राचीर तक पर जबरदस्त ढंग से हंगामा बरपाया गया, उसको पूरी दुनिया ने देखा। जाट समाज व गुर्जर समाज के आरक्षण के मुद्दे पर हरियाणा व राजस्थान में हुए हुड़दंग को पूरी दुनिया ने देखा। आंदोलन की आड़ में असम व मेघालय के सीमा विवाद में लोगों की जान तक जाना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण घटनाक्रम था, उसको भी दुनिया ने देखा।

अब मणिपुर में आरक्षण के पक्ष-विपक्ष में चल रहे आंदोलन में एक दूसरे की जान लेने के लिए उतावले लोगों के हिंसात्मक आंदोलन को भी पूरी दुनिया देख रही है। ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के आंदोलन में 28 मई 2023 को जब नव निर्मित संसद भवन का उद्घाटन होना था, उस राष्ट्र गौरव के दिन संसद भवन के बाहर पहलवानों के द्वारा महिला महापंचायत आयोजन करने के प्रयास को भी दुनिया ने देखा, जो कि राष्ट्र गौरव के दिन पहलवान व उनके समर्थक आंदोलनकारियों की सरकार पर दबाव बनाने की एक बचकाना रणनीति थी।
हालांकि आंदोलनों की आड़ में इस तरह के घटनाक्रम बार-बार घटित होने के बाद अब देश के एक बड़े वर्ग को लगने लगा है कि देश में होने वाले आंदोलनों में पिछले कुछ वर्षों से अपने छुपे हुए भारत विरोधी एजेंडे की पूर्ति के लिए कुछ लोग बड़े पैमाने पर शामिल होने लगें हैं, देश में पिछले कुछ वर्षों से मौकापरस्त देशद्रोही लोगों ने बहुत सारे आंदोलनों को हाई जैक करके, अपना भारत विरोधी एजेंडे को साधने का एक बहुत बड़ा अक्षम्य अपराध किया है, आंदोलनों की आड़ में बार-बार घटित हो रहे दुस्साहसी घटनाक्रमों को पूरी दुनिया निरंतर देख रही है। लेकिन हाल ही में जब 28 मई 2023 को नव निर्मित संसद भवन का उद्घाटन होना था, तो उस समय राष्ट्र गौरव के प्रतीक नव निर्मित संसद भवन पर पहलवानों के द्वारा महिलाओं की महा पंचायत बुलाना समझ से परे का घटनाक्रम था, आज भी लोग आत्ममंथन कर रहे हैं कि लोकतंत्र के नव निर्मित मंदिर के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर पहलवानों का यह कृत्य कितना उचित था, हालांकि राष्ट्र गौरव के अहम दिन यह विरोध प्रदर्शन करके हंगामा बरपाने की घटना सामान्य थी या नहीं, यह देश की जांच एजेंसियों का विषय है, लेकिन फिर भी जो कुछ घटित हुआ वह देश देशवासियों व खुद पहलवानों की छवि के हित में बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

वैसे देखा जाए तो देशहित व जनहित की सरकार की नीतियों का समर्थन जितना आवश्यक है, वहीं सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध भी उतना ही आवश्यक है, लेकिन विरोध के नाम पर चलने वाले आंदोलनों को देश विरोध का माध्यम बनने से आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोगों को रोकना होगा, वरना विरोध प्रभावहीन हो जाता है और आंदोलन दिशाहीन हो जाता है। आज देश व जन मानस के हित में यह आवश्यक है कि सत्ता पक्ष मुद्दों पर सर्वसम्मति बनाकर चलें और विपक्ष दलों को भी राजनीति चमकाने के लिए बेवजह तथ्यहीन विरोध नहीं करना चाहिए और मुद्दों का विरोध देश विरोध में किसी भी परिस्थिति में कभी भी तब्दील नहीं होना चाहिए, यही स्थिति देश व समाज के लिए श्रेष्ठ है।

एल सी डी सी कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक नीमडीह प्रखंड परिसर में हुई।

एल सी डी सी कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक नीमडीह प्रखंड परिसर में हुई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में एलसीडी सी कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक नीमडीह प्रखंड परिसर में हुई।इस संबंध समन्वयक समिति के अध्यक्ष बीडीओ संकाराचार्ज समांड ने कहा की कुष्ठ उन्मूलन हेतु कार्यक्रम की समीक्षा की गई
असैनिक शल्य चिकित्सक पदाधिकारी
के आदेश पर बैठक की गई।

इस कार्यक्रम के तहत 28जुन तक कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा।इस विषय को लेकर बैठक की गई। नीमडीह सीएचसी प्रभारी के सी मुंडा, सीडीपीओ कर्मी बसंती टुडु,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद, आदि उपस्थित थे।

नीमडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई।16,जुन2023को प्रखंड सम्मेलन होगा।

नीमडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई।16,जुन2023को प्रखंड सम्मेलन होगा।

सरायकेला/नीमडीह

नीमडीह स्थित फॉरेस्ट डाक बंगला में आयोजित किए गए बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशु हेंब्रम कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे

आज की बैठक में दिनांक 16 जून 2023 को नीमड़ी में प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया प्रखंड सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु एक तैयारी समिति का गठन किया गया जिसमें मुख्य रुप से सुनील चंद्र महतो प्रखंड अध्यक्ष को तैयारी समिति का अध्यक्ष एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला महासचिव लालमोहन महतो को प्रखंड समन्वयक नियुक्त किया गया जिला महासचिव
अनुप महतो को समन्वयक, जिला महासचिव रीना महतो को जिला प्रभारी सा प्रखंड समन्वयक सदस्य मनोनीत किया गया इसके अलावा विष्णुपद सिंह, जितेंद्र नाथ महतो को कार्यकर्ता सम्मेलन का सदस्य समन्वयक में नियुक्त किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राणा सिंह, जिला महासचिव रामा शंकर पांडे ,दीपू ठाकुर ,अनिल यादव, लाल मोहन महतो ,लीला महतो, रीना महतो ,राजाराम महतो, अनूप महतो ,जितेंद्र नाथ महतो आदि उपस्थित रहे।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची मुख्यालय द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना एक मुश्त समाधान योजना।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची मुख्यालय द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना एक मुश्त समाधान योजना।

सरायकेला-खरसावां

2023 के तहत बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेने हेतु सरायकेला जिले के अंतर्गत आने वाले सरायकेला प्रखंड के सभी पंचायत में दिनांक- 05/06/2023 से दिनांक- 31/06/2023 तक पंचायत स्तर कैम्प का अयोजन किया जा रहा है।

वैसे घरेलु (शहरी एवं ग्रामीण) श्रेणी 05 KW तक एवं कृषि एवं सिचाई (IAS -1) निजी श्रेणी के उपभोक्ता ,सरकार के इस एक मुश्त समाधान योजना 2023 के तहत बिजली बिल माफी योजना का लाभ ले । क्योंकि एक मुश्त समाधान योजना 2023 के तहत बिजली बिल माफी योजना का ये अंतिम माह है।

माननीय मुखिया एवं जनप्रतिनिधि से आग्रह है कि पंचायत स्तर कैम्प को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार एवं प्रसार करने की कृपा करेंगे तथा अपने स्तर से ग्रामीणों को कैम्प के बारे में सूचित करेंगे।

ऊपर हर पंचायत स्तर कैंप का शेड्यूल दिया गया है ।

आदिवासी समाज ने आरक्षण पर कुठाराघात की कोशिश का किया जोरदार विरोध,

आदिवासी समाज ने आरक्षण पर कुठाराघात की कोशिश का किया जोरदार विरोध,

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल डैम के पास स्थित गांगुडीह फुटबॉल मैदान में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन की ओर से आक्रोश जनसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान आदिवासी समाज के आरक्षण पर कुठाराघात करने की कोशिश का जोरदार विरोध किया गया.

साथ ही समाज के लोगों को अपने अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए आपसी एकजुटता का आह्रवान किया.इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चांडिल अनुमंडल अंतर्गत गांगुडीह फुटबॉल मैदान में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के बैनर तले आक्रोश जनसभा का आयोजन किया है. इससे पहले रैली की शक्ल पारंपरिक हथियारों से लैश होकर चांडिल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के लोग यहां पहुंचे और इस आक्रोश सभा में शामिल हुए.

इसमें महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल रही. इस मौके पर संगठन के श्यामल मार्डी, भोला सिंह सरदार, जिला पार्षद जयंती लाल बेसरा सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित हुए. सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज के आरक्षण पर कुठाराघात करने की कोशिश का जोरदार किया. साथ ही, अपने हक- अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए आपसी एकजुटता का आह्वान किया गया.आदिवासी समाज के लोगों ने यह भी कहा कि कुछ लोग समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने में जुटे हुए हैं, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आदिवासी समाज के लोग अपने हक और अधिकार की लड़ाई आगे भी लड़ने को

एक महिला सहित तीन चोर और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

एक महिला सहित तीन चोर और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के लोगों ने एक महिला सहित तीन चोर दबोचे गए हैं, जिनके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. जहां पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम गोपाल दास उर्फ चौड़ा, सुरेश कुमार उर्फ बूटी एवं परवीन खातून बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के समीप रहनेवाली बसंती दास नामक महिला के घर शनिवार की रात करीब 3:30 बजे तीनों चोरी की नियत से घुसे थे. घर के आलमीरे को तोड़कर मोबाइल की चोरी कर भाग रहे थे. उसी वक्त घर के समान गिरने से सोए हुए सदस्यो की नींद टूट गई. और शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से तीनों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. चोर के पास से घर से चुराए मोबाइल जबकि गई है

लोकसभा चुनाव 2024 नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं, अशोक चौधरी

लोकसभा चुनाव 2024 नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं, अशोक चौधरी

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष एक सशक्त भूमिका अदा कर सकता है. हमारे नेता नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दलों को एक साथ बैठाकर एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. ताकि 2024 के चुनाव में विपक्षी दल अपना दमखम दिखा सके. उक्त बातें बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर में आयोजित हुए जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर कही.

दल यूनाइटेड सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मान समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि 2024 में विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी कई दौर की बैठक होने बाकी हैं. जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. उन्होंने कहा कि हमें झारखंड में अपनी पुरानी पहचान प्राप्त करनी है. इसी के तहत राज्य भर में सम्मेलन और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है.फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया जदयू कार्यकर्ता इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने संगठन को धारदार बनाने की बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 जिले में सम्मेलन आयोजित कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है ताकि आगामी चुनाव में जदयू मजबूती से उभरे. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार बेदाग छवि के हैं और इसी बदौलत हम चुनावी किला फतह करेंगे. मजबूती के साथ गठबंधन कर सरकार में भूमिका अदा करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने एवं संचालन कौशल कुमार ने किया. इस अवसर पर युवा जद यू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, श्रवण कुमार, शैलेंद्र महतो, विश्राम कुमार, सत्यप्रकाश आदि उपस्थित थे.

वॉलीबॉल समर कैंप का आयोजन,शुरुआत पुरेंद्र के कर कमलो द्वारा किया गया

वॉलीबॉल समर कैंप का आयोजन,शुरुआत पुरेंद्र के कर कमलो द्वारा किया गया

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला सरायकेला खरसावां वॉलीबॉल संघ के तरफ से 4 जून से लेकर 11 जून तक आदित्यपुर 2 कुलुपतंगा मैदान में वॉलीबॉल समर कैंप आयोजन किया गया।

जिसमे सरायकेला खरसवां के चुने हुए 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले टूर्नामेंटों में वह सरायकेला खरसावां की टीम का नेतृत्व करेंगे.समर कैंप का शुरुआत मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया तथा उन्होंने खिलाड़ियों को वॉलीबॉल तथा नेट देकर उनका सम्मान बढ़ाया और आने वाले समय में जिला के मुख्य खिलाड़ियों को खेल के मुख्यधारा में जाने के लिए सलाह दी।

कैंप के प्रशिक्षक के रूप में नितेश कुमार चौबे , सरायकेला खरसवां जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव गणेश चौबे, अध्यक्ष राज बक्शी, चेयरमैन अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा आज जिला के सभी गणमान्य वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थेl नवनीत कुमार शर्मा, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी, सनी सिंह, संकेत चौधरी, विशाल मिश्रा, अमित ठाकुर, शुभम कुमार सिंह, अभिषेक झा, ओमवीर मिश्रा, विनोद सिंह और बहुत सारे खिलाड़ी उपस्थित होकर सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं। समर कैंप का समापन 11 जून 2023 को किया जाएगा।

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया,14 दिनों के लिए प्रभु का मंदिर बंद

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया,14 दिनों के लिए प्रभु का मंदिर बंद

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: रविवार को महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया. मुख्य पुरोहित आचार्य मधुसूदन जोशी, पवन कुमार त्रिवेदी, काशी से अंकित शर्मा, चांडिल के बच्चा तिवारी समेत अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, पंचामृत, गुलाब, जल, चंदन और हल्दी के मिश्रण से महाप्रभु के साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को स्नान कराया।

देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही.इस संबंध में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया. इसमें गंगाजल, पंचामृत व औषधीय मिश्रित जल मिलाया गया था. उन्होंने बताया कि परंपरा अनुसार अब भगवान बीमार हो जाते हैं. इस दौरान भगवान जगन्नाथ एकांतवास में चले जाते हैं. जहां महाप्रभु का जड़ी-बूटी से इलाज किया जाता है. भक्तों के लिए अगले 14 दिनों तक मंदिर का कपाट बंद रहेगा. इसके साथ ही अब रथयात्रा की तैयारी आरंभ हो चुकी है. 18 जून को भक्त महाप्रभु के नवजीवन रूप का दर्शन कर सकेंगे. जिसे नेत्र उत्सव कहा जाता है. मंदिर के पट खुलने के बाद भक्त महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे

भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, एवं मां शुबद्रा की पूर्णिमा पूजन सम्पन्न

भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, एवं मां शुबद्रा की पूर्णिमा पूजन सम्पन्न

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित नए भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, एवं मां शुबद्रा की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधिवत रूप से देवस्नान पूर्णिमा पूजन सम्पन्न हुआ।

अगामी 20 जून को पवित्र रथ यात्रा निकलेगी। रविवार को इस देवस्नान पूर्णिमा पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से,यजमान मोहित कुमार,ज्ञानेंद्र जेना,अशोक महाकुड,सतीश शर्मा,रवि शंकर शर्मा,संतोष बेहेरा,शिव शंकर यादव ,अभिलाष मिश्रा,राजू मुखी,अभिषेक,सत्यजीत साहू, हेमंत कुमार,कृष्णा साहू, रोबिन तराई,राकेश कुमार,विराज , सहित कई श्रद्धालु उपस्थित हुए
कमिटी द्वारा सभी सहर वासियों से आगामी 20 जून को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा में सामिल होने का आग्रह किया गया है।

भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहे महाजनसंपर्क,सोशल मीडिया इंफ्लूंसर मीट का आयोजन किया गया

भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहे महाजनसंपर्क,सोशल मीडिया इंफ्लूंसर मीट का आयोजन किया गया

आदित्यपुर

आदित्यपुर: भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को ज़िला भाजपा द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर बिनोद श्रीवास्तव के रोड न 5 स्थित आवासीय कार्यालय में सरायकेला विधानसभा स्तरीय सोशल मीडिया इंफ्लूंसर मीट का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी निरंजन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

के माध्यम से आये हुए वैसे लोग जो भाजपा की विचारधारा के समर्थक है एवं सोशल मीडिया में अलग पहचान रखते है मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए प्रमुख उपलब्धियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया एवं सभी से देश की उज्ज्वल भविष्य के लिए 2024 की चुनावी लड़ाई में मदद के लिए आग्रह किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे गणेश महली ने कहा की 2024 की लड़ाई बहुत ही अहम है, सारे भ्रष्टाचारी नेता जिन्हें देश की प्रगति से पेट में दर्द हो रहा है वे सभी अभी साथ आ रहे है और उनका एक ही मक़सद है मोदी हटाओ, इसलिए आप सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मोदी के कार्यों को आम जानता तक ले जाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, ज़िला आई टी सेल प्रभारी आकाश रंजन, आर आई टी मण्डल महामंत्री पंकज सिंह, अजय मिश्रा, सौरव पाठक, दीपक राय, शत्रुधन कुमार, अंकित श्रीवास्तव, कार्तिक मंडल, दिलीप गुप्ता, विशाल विनायक, राहुल शर्मा, अभय मिश्रा एवं अन्य युवा मौजूद थे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free