चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,,भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के आधा दर्जन नक्सली सदस्यों को विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,,भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के आधा दर्जन नक्सली सदस्यों को विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार

चाईबासा

चाईबासा पुलिस ने बारीपोखरी जानें वाले सड़क पर नाकाबंदी कर भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के आधा दर्जन नक्सली सदस्यों को विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंड़ा और पोड़ाहाट जगंलों में नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा पुलिस नें सीअरपीएफ के कोबरा बटालियन के साथ पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से आखिरकार पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लग ही गई। पुलिस ने भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के इशारे पर विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले एवं संगठन के आधा दर्जन सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को आसूचना मिली थी, इसी आसूचना के सत्यापन के लिए प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कमाण्डर को विस्फोटक सामग्री पहुँचाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया।

इस टीम के सदस्यों ने संदेह होने पर बारीपोखरी जाने वाले सड़क पर नाकाबंदी कर बोंज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य के पास से पुलिस को लक्षित कर विष्फोट किये जाने वाले आईईडी ब्लास्ट के लिए प्रयुक्त दो (02) डेटोनेटर एवं दो (02) जिलेटिन बरामद किया गया।इसके निशानदेही के आधार पर इसके अन्य सहयोगी 1. डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज 2. तुरी देवगम 3. पालसिंह हेम्ब्रम को भी आईडी ब्लास्ट हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ गिरफ्तार किया गया. डेटोनेटर एवं जिलेटिन के साथ पकड़े गये. चारों व्यक्तियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि ये प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य है एवं भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व / कमाण्डर के निर्देशानुसार उन्हें विस्फोटक सामग्री पहुँचाते हैं.

एक अन्य आसूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम, चाईबास के द्वारा गठित टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेंगड़ाहातु में छापामारी कर प्रतिबंधित संगठन भाकपा भाकपा माओवादी के मिलिसिमा कमाण्डर (1) दामु कोड़ा उर्फ जुड्डु कोड़ा (2) बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार माओदियों द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किये कि वे 12.02.2023 को टोन्टों थाना क्षेत्र के चिरुईइकीर टोला में सड़क निर्माण में लगे वाहन को तेल छिड़कर जलाने एवं जनवरी में 2022 में तुम्बाहाका जंगल में, दिसम्बर 2022 को रेंगड़ाहातु के कोचाबाद जंगल में एवं जून 2021 में रँगड़ाहातु के सिमी लोहार गौरुवांग जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़ में दस्ता के सदस्यों के साथ शामिल है.

गिरफ्तार माओवादियों का विवरण

  1. बॉज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम, पिता काटे हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाका
  2. डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज पिता जयपाल हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाका
  3. तुरी देवगम, पिता- मांगता देवगम, सा0- सारजोमबुरु
  4. पालसिंह हेम्ब्रम, पिता कयरा हेम्ब्रम, सा० तुम्बाहाका
  5. दामु कोड़ा उर्फ जुडु कोड़ा, उम्र 35 वर्ष, पिता- श्रीधर कोड़ा, सा०- रेंगडाहातु, टोला मुंडासाई
  6. बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता शितल उर्फ बेहरा कोड़ा, दोनों सा0- रेंगड़ाहातु टोला मुण्डा साई, सभी थाना- टोन्टों, जिला- प० सिंहभूम

जप्त सामान का विवरण

  1. डेटोनेटर 05 अदद्
  2. जिलेटिन 05 अदद्
  3. मोटरसाइकिल- 1
Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम,,उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में डीएमएफटी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई

पश्चिमी सिंहभूम,,उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में डीएमएफटी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई

पश्चिम सिंहभूम

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में डीएमएफटी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई

बैठक में सभी कार्यकारी एजेंसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में संचालित योजनाओं यथा विद्यालयों में पेयजल,शौचालय एवं मरम्मती तथा अन्य प्रक्षेत्र में स्वीकृत योजनाओं की भौतिक स्थिति तथा संचालित वैसे योजनाओं का जिसका निविदा अब तक नहीं कराया गया है उसका निविदा करा कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश सभी कार्यकारी एजेंसी को दिया गया

जल मीनार की योजनाओं को जो अब तक प्रगति में है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया l साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी कार्यकारी एजेंसियों को एकरारनामा कराने का निर्देश दिया गया l
बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा पारुल सिंह सहित सभी कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

जी सी जे डी हाई स्कूल की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच,उपविजेता रहा मोहनडेरा की टीम

जी सी जे डी हाई स्कूल की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच,उपविजेता रहा मोहनडेरा की टीम

मुसाबनी

परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित हुआ टूर्नामेंट

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से मुसाबनी रीक्रिएशन क्लब मैदान में शनिवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया

इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआरबी टू के कमांडेंट सह सीटीसी के एसपी संजय रंजन सिंह, मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, थाना प्रभारी राजा दिलावर, भाजपा नेता दिनेश साव , ट्रस्ट के चेयरमैन राम अवतार अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, रोहित गोयल,अनिल कुमार अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ अतिथियों ने फोटो सेशन भी कराया। अतिथियों द्वारा फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल का फाइनल मैच जी सी जे डी हाई स्कूल बनाम मोहनडेरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें जी सी जे डी हाई स्कूल की टीम विजेता राह।

विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि टाटा जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय द्वारा 10000 रूपए नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम मोहन डेरा फुटबॉल क्लब को 7000 रूपए नगद एवं ट्राफी टाटा हिटाची कंपनी के पूर्व एमडी राणा सिन्हा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिका फुटबॉल मैच में बलियागोड़ा फुटबॉल क्लब की टीम विजेता रहा। जिन्हें ट्रस्ट के चेयरमैन रामअवतार अग्रवाल द्वारा 5000 रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम एफसी अपना को समाजसेवी प्रेम गुप्ता के हाथों 5000 रुपये नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। अंडर 16 के फुटबाल मुकाबले में टीएसएफ बड़ाघाट की टीम विजेता रहा। जिन्हें प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम द्वारा 3000 रूपए नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। उपविजेता टीम एआरसी 16 को समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता द्वारा ₹3000 राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव बाबूलाल सिंह, प्रधानाचार्य रूमी सरकार ,जी सी जे डी हाई स्कूल के सचिव कुंदन कुमार सिंह ,प्रधानाचार्य शिवपूजन सिंह चौहान ,जय हिंद क्लब के अध्यक्ष चौधरी उमेश सिंह,जितेंद्र शर्मा,जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ जी सी सत्पथी, पुरुषोत्तम कावंटिया, विमल गुप्ता,निर्मल अग्रवाल, रोहित गोयल,अनिल कुमार अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,विंसेंट गुड़िया, वंशीधर सिंघानिया,सुनील सिंह,शिबू भकत सहित काफी संख्या में गण्यमान लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला-2023 का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

सरायकेला

रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा लगाए गए स्थलों का माननीय मंत्री ने किया निरीक्षण, रिक्त पदों पर नियम अनुसार स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने के दिए निदेश

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सरकार प्रयासरत, योजनाओं का लाभ लें सरकार के प्रयास को सफल बनाएं युवा- माननीय मंत्री

सरकार के उद्देश्यों को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग अपेक्षित, नियोजन नीति नियमावली के आधार पर स्थानीय को प्राथमिकता दे निजी संस्थान- माननीय मंत्री

रोजगार मेला में हुए 2100 रजिस्ट्रेशन, 1118 आवेदन हुए शॉर्टलिस्ट वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में किया गया चयनित

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला खरसावां में आयोजित रोजगार मेला का माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण का परिवहन विभाग झारखंड सरकार, ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा तथा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शिवेंदु कुमार, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला श्री सनद कुमार अचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

आज आयोजित रोजगार मेला में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा कुल 25 से अधिक स्टाल लगाए गए। जिनमे संध्या चार बजे तक कुल 2100 रजिस्ट्रेशन हुए, कुल पंजीकृत आवेदनों में 1118 आवेदन शॉर्टलिस्ट किया गया वही 118 आवेदनों को अंतिम नियुक्ति के रूप में चयनित किया गया।

बताते चले की सर्वप्रथम कार्यक्रम को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन क्रम में उपायुक्त ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्थानीय निजी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दिलाना रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने मेला में आए किशोर किशोरियों को आगे आकर विभिन्न स्टॉल पर निरीक्षण कर अपने योग्य पद के लिए आवेदन करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में सभी निजी संस्थापकों के साथ बैठक कर सरकार के नियोजन नीति नियमावली से अवगत कराया गया है, सभी स्थानीय निजी संस्थान रिक्त पदों पर नियुक्ति में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने कहा की आने वाले दिनों में सभी निजी संस्था से रिपोर्ट मांगी जाएगी कि किस संस्थान में नियम नियमावली के अनुपालन कर रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है।

उसके तत्पश्चात कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा विधायक श्री दशरथ का बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने मंतव्य साझा की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर यहां के स्थानीय आदिवासी मूल वासियों को रोजगार से जोड़ने को लेकर कृत संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा की सरकार गांव- गांव पंचायत- पंचायत शिविर लगाकर एक ओर जहां जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के हाथों में रोजगार देकर उनका जीवन सुखमय बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनीज सम्पदाओ से भरा राज्य है, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा इच्छुक लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं विभिन्न माध्यम से ऋण प्रदान किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके, ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अपने संबोधन क्रम में उन्होंने निजी कंपनियों द्वारा सरकार को किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा की अब मौका है कि सरकार कोई उद्देश्य को पूर्ण करने में निजी संस्थान का सहयोग आपेक्षित है, रिक्त पदों पर सरकार के नियोजन नीति नियमावली के आधार पर 75% स्थानीय बेरोजगार युवाओं का नियुक्ति करें।

कार्यक्रम के अंत में रोजगार मेला में विभिन्न पदों हेतु चयनित कुल 18 युवक-युवतियों के बीच माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण कर उन्हें नए जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इसके तत्पश्चातय माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने जिले के विकास योजनाओं (लघु सिंचाई विभाग से 38, कल्याण विभाग से 13 और वन विभाग की एक योजना। की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य (टुलु) के साथ उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई,
अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

जयंती पर याद किए गए स्व० बागुन सुम्बरुई

जयंती पर याद किए गए स्व० बागुन सुम्बरुई

चाईबासा

( सानू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा : शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में स्व० बागुन सुम्बरुई की जयंती मानते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कांग्रेसजनों द्वारा व्यक्त किया गया स्व० सुम्बरुई कोल्हान प्रमंडल के वयोवृद्ध नेता रहे है उन्होंने राजनीति का शुभारंभ छोटानागपुर और संथाल परगना को बिहार से अलग झारखण्ड राज्य बनाने संबंधी जन आंदोलन से प्रारंभ किया तदोपरांत वर्ष 1967 से प्रथम बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत लगातार वर्ष 2009 तक निर्वाचित सदस्य रहे है और इस दरम्यान पाँच बार लोकसभा और चार बार बिहार विधानसभा तथा झारखण्ड विधानसभा के सदस्य रहे है राजनीति की इस लंबी अवधि में बिहार राज्य के दो बार क्रमशः वन मंत्री तथा कल्याण मंत्री रहे है । नवगठित झारखण्ड राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे है। राजनीति में उनका लंबा कार्य अनुभव तथा संघर्षरत जीवन शैली से कांग्रेसजनों को दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन मिलता रहा । विभिन्न उच्च संवैधानिक पद धारक रहने के वावजूद भी आम नागरिकों की तरह अपने कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न लोगों से सर्वत्र उपलब्ध रहकर जनसंवाद करते थे जिसके चलते स्व० सुम्बरुई अभी भी लोगों के जनमानस में स्थान बनाये हुए है और बने रहेंगे ।

मौके पर कांग्रेस के राज कुमार रजक , त्रिशानु राय , जगदीश सुंडी , राकेश कुमार सिंह , विक्की यादव , बुल्लू दास , कार्तिक बोस , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

मुसाबनी बीडीओ श्रीमती सीमा कुमारी के प्रयास से प्रकृति श्रोत में जनहित एवं राहगीरों के लिए झरने के पानी को प्याउ बनाने की योजना

मुसाबनी बीडीओ श्रीमती सीमा कुमार के प्रयास से 
प्रकृति श्रोत में जनहित एवं राहगीरों के लिए झरने के पानी को प्याउ बनाने की योजना

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

झरने के पानी से बंसी टोला की ग्रामीणों की बुझेगी प्यास। 

दूसरे चरण में लिए गोद पोण्डाकोचा में दौडे़गी विकास की लहर।

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत के राजस्व ग्राम कुलामाड़ा के टोला पोण्डाकोचा को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी द्वारा दूसरे चरण मे लिए गोद में अब विकास की काम तेजी से होना शुरू हो गई है। विकास के पहला चरण में पेयजल को लेकर काम शुरू कर दी गई है। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता  सूनील कुमार दत्त , जिला समान्वय श्री अमन कुमार, प्रखंड सोसल मोबिलाईजर  छोटराई हांसदा, पंचायत सचिव  कानु राम हांसदा द्वारा जग झरना नामक झरना के पास पहुंचे और उक्त झरने के पानी को जनहित एवं राहगीरों के लिए प्याउ बनाने की योजना बनाई गई। इसके तहत सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि उक्त झरने के पानी को उसी स्थल में साफ-सफाई और आधुनिक तरीके से काम करके उचीत व्यवस्था किया जाएगा तथा गांव तक पानी पहुंचाने के लिए पाईप-लाईन की व्यवस्था कराई जाएगी।

वहीं अद्योहस्ताक्षरी द्वारा बताया गया कि राहगीरों को बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था कराई जाएगी। उक्त सभी का प्राक्कलन बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया और जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा गया। 

प्राचीनकाल से बहती आ रही है झरने का पानी।
ग्रामीण द्वारा बताया गया कि प्राचीनकाल से यहां झरने का पानी आ रही है तथा इनका नाम जग झरना दिया गया है। इसके पीछे एक कहानी बताया जाता है कि उक्त झरने के उपर लगा चट्टान के अन्दर देवता मछली रहती है और हम सभी ग्रामीण इसकी पूजा करते आ रहे है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

दिल्ली स्थित बी एम एस के राष्ट्रीय कार्यालय ठेंगडी भवन में हवन पूजन के साथ एल-20 के राष्ट्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई

दिल्ली स्थित बी एम एस के राष्ट्रीय कार्यालय ठेंगडी भवन में हवन पूजन के साथ एल-20 के राष्ट्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई

नई दिल्ली

लेबर-20, की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ को

नई दिल्ली: शुक्रवार 24 फरबरी को दिल्ली स्थित बी एम एस के राष्ट्रीय कार्यालय ठेंगडी भवन में हवन पूजन के साथ एल-20 के राष्ट्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, महामंत्री रविन्द्र हिमाते, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी सुरेंद्रन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्र, प्रदेश मामंत्री डॉ दीपेंदर चाहर के साथ ही सैकड़ों पदधिकारोयों की उपस्थिति में कार्यालय का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या के कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि लेबर-20 की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ को मिला है। इस प्लेटफार्म से मजदूरों के हितों की रक्षा प्रभावी तरीके से अंतराष्ट्रीय मंचों पर रखा जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही एल- 20 का चैयरपर्सन बनाया गया है। राषटीय संघठन मंत्री सुरेंद्रन जी ने प्रजेंटेशन के साथ एल-20 की अध्यक्षता मिलने तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर समूह के 20 देशों के साथ हीं 11 अंतराष्ट्रीय संगठनों के साथ भी जुड़ने का मौका मिलेगा। इस का मुख्य उद्देश्य एक लक्ष्य, एक भविष्य और एक उद्देश्य है। एल-20 की अंतराष्ट्रीय बैठकें पंजाब के अमृतसर और बिहार के पटना में क्रमशः मार्च और अप्रैल के माह में होगा। इस प्लेटफार्म से आई टी यू सी और आई ओ ई जैसे संगठनों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे अध्यक्ष को 29 देशों के साथ ही 11 अन्य संगठनों को भी संभालने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सी के सजि नारायन( पूर्व अध्यक्ष) को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर संगठनों तथा ब्रिजेश उपाध्याय ( पूर्व महामंत्री) को देश के अन्य मजदूर संगठनों के साथ व्यावहारिक समन्वय का काम देखना है। हिरण्मय पंड्या की अध्यक्षता में लगभक 1000 कार्यक्रम करना है जिसमें की 700 कार्यक्रम प्रदेशों में और 300 कार्यक्रम उद्योगों पर करने का संकल्प लिया गया है। अकादमी और लेबर तथा अन्य अकादमी कननेक्ट का दायित्व अनूपम जी को दिया गया है। इस कार्यक्रम का थीम ह्यूमन सेंट्रिक डेवलपमेंट और वीमेन लेड इकॉनमी रहेगा।

यह कार्यक्रम 30 नवंबर 2023 तक चलेगा। गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ की यह उपलब्धि निश्चित रूप से पूरे देश के लिए सम्मान का विषय है। अब देखना है कि कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए इस पुरुषार्थ का उद्देश्य जी-20 के लक्ष्य वन अर्थ- वन फैमिली को प्राप्त करने में कितना सहायक सिद्ध होता है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

जंगल मे लकड़ी चुनने गई ग्रामीण महिला बम की चपेट में आने से हुई घायल

जंगल मे लकड़ी चुनने गई ग्रामीण महिला बम की चपेट में आने से हुई घायल

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे आईईडी बम, जंगल मे लकड़ी चुनने गई ग्रामीण महिला चपेट में आने से हुई घायल

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत पटातारोब और रेंगड़ाहातु गांव के बीच स्थित रुकुबुरू जंगल में एक आईईडी विस्फोट हुई है।इस घटना में पटातारोब गांव की 55 वर्षीय महिला जेमा बहान्दा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

ग्रामीण महिला लकड़ी चुनने के लिए जंगल की ओर गयी थी। ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी आज सुबह टोन्टो थाना को दी है, जिसके बाद चाईबासा पुलिस के द्वारा झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 197 BN, 157 BN, 174 BN के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला गया. घायल ग्रामीण महिला को सदर अपस्ताल चाईबासा लाया गया है. सदर अपरताल में उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल घायल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है।

झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा। पुलिस कप्तान आशुतोष प्रेस रिलिज के अनुसार गुरूवार को संध्या में टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पटातारोब और रेंगड़ाहातु के बीच स्थित रुकुबुरू जंगल में एक IED विस्फोट की घटना घटित हुई है। उक्त घटना में ग्राम पटातारोब के महिला जेमा बहान्दा उम्र लगभग 55 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ये लकड़ी चुनने के कार्य से जंगल की ओर गयी थी ।

उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा आज दिनांक 24.02.2023 को टोन्टो थाना को दिया गया है, तत्पश्चात् चाईबासा पुलिस के द्वारा झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 197 BN, 157 BN, 174 BN के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार हेतु ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला गया एवं सदर अपस्ताल, चाईबासा लाया गया, जो सदर अपस्ताल में ईलाजरत है। उक्त जख्मी महिला की स्थिति स्थिर हैं। पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

चाईबासा के मेरालगढ़ा इलाके से चार IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

चाईबासा के मेरालगढ़ा इलाके से चार IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्राम मेरालगढ़ा में शुक्रवार को आइईडी बरामद किया गया सुरक्षाबलों ने 5 किलो का एक और दो से तीन किले के तीन आइईडी बरामद किये हैं।बम निरोधक दस्ता की मदद से बरामद आइईडी को नष्ट कर दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को ही चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के पटातारोब और रेंगडा़हातू गांव के बीच रचकुबुरू जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक आइईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे पटातारोब गांव निवासी 55 वर्षीय जेमा बहान्दा घायल हो गयीं।सूचना पर सीआरपीएफ 197 ,157 और 174 बटालियन और पुलिस के जवान घायल जेमा बहान्दा को चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया जहां इलाज चल रहा है।

नक्सल अभियान के दौरान इस इलाके में कई बार धमाके हो चुके हैं। इलाके में एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर, पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सली भ्रमणशील हैं।सुरक्षाबल 11 जनवरी से इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को अभियान के दौरान ही आइईडी बरामद किया गया था, जिसके बाद बीडीएस की टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया।

ज्ञात हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल हो या सारंड़ा का टोटों थाना क्षेत्र का जंगल में इन दिनों गोलियों की तरतराहट से नहीं आईईडी बम बलास्ट से गुंज रही है।वहीं नक्सलियों की खोज में निकलने वाले चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवानों को उड़ाने के लिए नक्सलियों द्वारा पिछले एक माह करीब बीस बम बलास्ट कर चुकें है लेकिन पुलिस द्वारा नक्सलियों के हर मनसूबों पर पानी फेर रही है।हलांकि इस दौरान युलिस के जवान घायल हो रहें है मगर चाईबासा पुलिस अभियान जारी रखी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

गुवा के जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कि प्रक्रिया पूरी, होली पर्व के बाद सड़क का होगा निर्माण:-गीता कोड़ा

गुवा के जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कि प्रक्रिया पूरी, होली पर्व के बाद सड़क का होगा निर्माण:-गीता कोड़ा

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: गुवा जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही होली पर्व के बाद सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होगा। यह बातें गुवा दौरे में आए कोल्हान के सांसद गीता कोड़ा ने कही।

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2017 में गुवा हाथी चौक से लेकर सलाई गांव तक सड़क का निर्माण कराया गया था। परंतु इस सड़क निर्माण के दौरान गुवा सेल के जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग 3 किलोमीटर जर्जर अवस्था में छोड़ दी गई थी।

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची को पत्र लिखकर 3 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण संबंधित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया था। उसके बाद विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा भी 3 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि आम जनों की समस्याओं के मद्देनजर शीघ्र ही उक्त पथ के शेष छूट हुए भाग का डीपीआर बनाकर शेष पथ का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जाए। उसके बावजूद सड़क का नहीं बनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। काफी प्रयास के बाद इस जर्जर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। और यह सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया की स्वीकृति मिल गई है। और यह सड़क का निर्माण होली पर्व के बाद शुरू हो जाएगी, जिससे यहां के ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

सरायकेला सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर किया गया विचार विमर्श

सरायकेला सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर किया गया विचार विमर्श

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिले वासियों से उपायुक्त ने की अपील- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन कर रही है प्रयास, आपका सहयोग अपेक्षित कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु जिले के मुख्य चौक चौराहों तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाए- उपायुक्त

गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में लगेंगे पांच ट्रैफिक लाइट, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के साथ यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व माह जनवरी में कुल 23 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 20 लोगों की मौत 17 लोग घायल हुए है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में चार ब्लैक स्पॉट -दुगनी, टोल मोड कांडरा, घोड़ा बाबा चौक तथा बड़ाआमदा मोड़ बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने जिले में हुए विभिन्न दुर्घटनाओं के बारे में क्रमवार जानकारी दी। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर के द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले जनवरी माह में जिले के विभिन्न जगहों पर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा गए वाहन जाँच में कुल लगभग 15 लाख 30 हजार के जुर्माना वसूली की गई है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने तथा जिले के मुख्य चौक चौराहे एवं सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए। वह सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी को संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी (सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र) सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, संस्थान एवं विद्यालय, कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति लोगो को करें प्रेरित, सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग आपेक्षित

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज कार्यालय संस्थान के संबंधित विभागीय पदाधिकारी प्रधानाचार्य अपने कार्यालय प्रांगण में आने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है कृपया यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को ही सुरक्षित रखें।

गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में लगेंगे पांच ट्रैफिक लाइट, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त

गम्हरिया एवं अजीतपुर क्षेत्र में आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं एवं ट्रैफिक भिंड को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र के गम्हरिया बाजार, उषा मोड, आदित्यपुर टोल ब्रिज,शेरे पंजाब एवं एस टाइप मोड में लगाए जाने वाले ट्रैफिक लाइट को जल्द से जल्द स्थापित कर प्रारम्भ करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें साथ ही उनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करे।

जिले वासियों से उपायुक्त ने की अपील- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन कर रही है प्रयास, आपका सहयोग अपेक्षित कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें

इस दौरान उपायुक्त ने गणमान्य वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों के पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन, पुलिस प्रशासन अपने कार्य कर रहे हैं परंतु दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है आप सभी से अनुरोध है वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। अतः स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के साथी भी अपने माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सहयोग करें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स, ट्रेफिक इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी सरायकेला एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

जिन्दगी में आगे बढ़ने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए छात्रों के जीवन में मेहनत करना अत्यन्त ही आवश्यक है।

जिन्दगी में आगे बढ़ने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए छात्रों के जीवन में मेहनत करना अत्यन्त ही आवश्यक है।

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

स्कूली बच्चों को इंस्पेक्टर ने किया लक्ष्य के प्रति प्रेरित

मुसाबनी: मुसाबनी अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक ने गुड़ाबंदा थाना मे होली के अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में भाग लेने के पश्चात प्रोजेक्ट हाई स्कूल अस्ताकोवाली में नवमी व दशमी के छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि जिन्दगी में आगे बढ़ने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए छात्र जीवन में मेहनत करना अत्यन्त ही आवश्यक है।

उन्हें प्रत्येक दिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए तथा परीक्षा से पूर्व के प्रत्येक प्रश्न का लिखित अभ्यास करना चाहिए। प्रत्येक उत्तर याद करके दिन समान्य ज्ञान को पुस्तक पढ़नी चाहिए, आर्थिक रूप से ससक्त होने पर ही उनका शोषण बन्द हो पायेगा। उन्हें अपने दिनचर्या नियमित करनी चाहिए एवं समय सीमा के अन्दर परीक्षा में सभी प्रश्नों का उत्तर लिखना चाहिए। मोबाइल का प्रयोग केवल जरूरत के अनुसार से करना चाहिए।

मुसाबनी इंस्पेक्टर श्री मल्लिक ने उन्हें यातायात नियमों (ट्राफिक रूल) तथा नारी को ससक्त बनाने के लिए कानून की विभिन्न धाराओं कि जानकारी दी। जैसे सेक्शन-354 आईपीसी (छेड़खानी) 304 बी आईपीसी (दहेज हत्या)498 ए (मानसिक एवं शारिरिक अत्याचार), दहेज अधिक पोक्सो एक्ट बाल-विवाह निषेध आदि के संबंध में जानकारी दिया ।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started