आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार नालियां हुई जाम।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार नालियां हुई जाम।

सरायकेला/आदित्यपुर

साथियों हमारे देश में गंदगी कई तरह की होती है और कई चीजों को गंदगी के रूप में देखते हैं सोचते हैं समझते हैं बोलते हैं पढ़ते हैं कहते भी हैं सुनते भी हैं सुनाते भी हैं।

आज का हमारा गंदगी का मुद्दा है सड़क किनारे बनी हुई नालियां या फिर यूं कहें कि बजबजाती हुई नालिया।

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम की अगर हम बात कहें तो नगर निगम की कामयाबी की दास्तान यह बज-बजाती हुई नालियां कह रही है आपको या मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम का है जहां पर आदित्यपुर थाने के समीप ही नालि जाम हो चुकी है नालियों में पानी और कचरा दोनों भर चुका है लेकिन इस पर नगर निगम की नजर नहीं पड़ती।

DVC मोड़ से पहले AKI industries के समीप

इतना ही नहीं केवल आदित्यपुर थाना ही नहीं बल्कि आदित्यपुर नगर निगम में पड़ने वाले Royal Enfield showroom के विपरीत दिशा में Reliance पेट्रोल पंप Bharat petroleum पेट्रोल पम्प के समीप एवं Indo Danish tool room से पहले A.K.I industries की समीप सर्विस रोड में भी नालियों का गंदा पानी बह रहा है इतना ही इतना ही नहीं आदित्यपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर अथवा पानी टंकी के समीप गंदे पानी और कचरे का मिश्रण काफी मात्रा में देखी जा रही है और आदित्यपुर नगर निगम की कामयाबी की दास्तान कह रही है। जिसकी छाया प्रति समाचार के साथ संलग्न किया गया है।

Hp petrol pump  DVC मोड़ से पहले

आदित्यपुर नगर निगम में पड़ने वाले कई ऐसी सड़के हैं जहां पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और उस गंदे पानियों पर चलने को आदित्यपुर नगर वासी मजबूर हैं।

आदित्यपुर थाना हनुमान मंदिर के समीप

आपको बताते चलें कि इन गंदे पानियों से न जाने कई तरह के कीटाणु पैदा होते हैं कीटाणुओं के साथ-साथ कई तरह के मच्छर भी उत्पन्न होते हैं और इन्हीं गंदगियों से उत्पन्न होती है डेंगू वाले मच्छर जिससे कि डेंगू जैसी बीमारियां उत्पन्न होने की समस्या काफी बढ़ जाती है।

दुर्गा मंदिर आदित्यपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर

वहीं सूत्रों का कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम कुछ दिनों पहले या फिर यूं कहें कि कुछ महीनों पहले काफी जोश में थी और पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में आदित्यपुर नगर निगम की ओर से काफी ध्यान दिया गया था। कहीं नालियों की सफाई की जा रही थी तो कहीं सड़क पर झाड़ू मरवाए जा रहे थे तो कहीं सड़क किनारे बसे झोपड़ी नुमा दुकानों को तोड़ा जा रहा था ताकि राष्ट्रपति महोदया (द्रौपदी मुर्मू) को हमारा सरायकेला जिला स्वच्छ प्रतीत हो।

लेकिन राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात मानो आदित्यपुर नगर निगम गहरी निंद्रा में सोई हुई है शायद इसी वजह से उन्हें आदित्यपुर नगर निगम की गंदगी दिखाई नहीं देती और गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से भी अनभिज्ञ है।

आगे इस मामले पर सूत्रों ने कहा है कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने कंपनियों का कचरा निकाल कर नालियों में डाल देते हैं जिसकी वजह से भी नालिया जाम हो जाती है और नालियों में बहने वाला गंदा पानी ठहर सा जाता है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है और ज्यादातर डेंगू जैसे मच्छर को यह नालियां उत्पन्न करती है जिससे कि डेंगू जैसे महामारी का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यक्ष प्रश्न

डबल रोड Union कंपनी से महज कुछ ही दूरी पर

इस मामले पर यक्ष प्रश्न यह उठता है कि नालियों के जाम होने की वजह कौन है ? मौसम जिसकी वजह से कचरा उड़ कर नालियों में समाहित हो जाता है ? या फिर इसकी वजह नगरवासि खुद है जो अपने घर का कचरा नालियों में डाल देते हैं ? या फिर आदित्यपुर नगर निगम का जिनकी आंखें यह गंदी नालियां नहीं देख पाती या फिर जगह-जगह पर जमा कचरा नहीं देख पाती है ? आखिर कौन है वजह ?

आखिर में एक सवाल यह भी उठता है कि आखिर कब तक यह नालियां जाम रहेंगी या फिर इस मामले पर नगर निगम कोई कदम उठाएगी अगर उठाएगी तो कब तक उठाएगी ?

सरायकेला जिले में नहीं थम रहा अपराध का तांडव, अखबार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।

सरायकेला जिले में नहीं थम रहा अपराध का तांडव, अखबार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।

सरायकेला खरसावां जिले में अपराध का फैलता जाल।

झारखंड क्राईम रिपोर्टर परिवार द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने की अपील।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला इन दिनों अपराध के लिए चर्चाओं में बना हुआ है लगातार किसी न किसी अपराधीक घटनाओं की सूचनाओं मिल रही हैं।

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम स्थित SDS TOWER के निवासी झारखंड क्राईम रिपोर्टर ( हिंदी दैनिक अखबार ) के संपादक भरत सिंह की पत्नी रेणु देवी ने अपनी एवं अपने परिवार की जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लिखित शिकायत के मुताबिक SDS TOWER के निवासी अनुज श्रीवास्तव नमक व्यक्ति द्वारा लगातार रेणु देवी एवं उनके पति भरत सिंह को जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी एवं घर खाली करवा देने की भी धमकियां लगातार मिल रही थी जिस पर रेनू देवी ने अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए आदित्यपुर थाना की पुलिस से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।

लिखित शिकायत में रेणु देवी ने बताया है कि अनुज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति द्वारा तीसरी बार उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया साथ ही जान से मार देने की धमकी दी गई।

लिखित शिकायत में रेणु देवी द्वारा यह भी कहा गया है लगातार इस तरह अनुज श्रीवास्तव द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है अगर आगे चलकर किसी तरह की जान माल की क्षति पहुंचती है तो इसका जिम्मेदार सीधी रूप से अनुज श्रीवास्तव होगा आगे उन्होंने इस मामले पर आदित्यपुर थाना से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं रेणु देवी द्वारा प्राप्त लिखित शिकायत के आलोक में आदित्यपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाला साथ ही अनुज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी एवं कानून अपने हाथ में न लेने की भी हिदायत दी।

साथी ही पुलिस ने अनुज श्रीवास्तव को किसी भी किरदार को बेवजह परेशान एवं प्रताड़ित न करने की हिदायत भी दी वहीं मौके पर पुलिस ने अनुष श्रीवास्तव को यह भी कहा कि अगर वे कानून को हाथ में लेते हैं तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जहरीले काले धुएं के आगोश में पूरा बास्को नगर क्षेत्र, एसडीएम ने मारा छापा, छापेमारी के दौरान सामने निकल कर आई कई खामियां।

जहरीले काले धुएं के आगोश में पूरा बास्को नगर क्षेत्र, एसडीएम ने मारा छापा, छापेमारी के दौरान सामने निकल कर आई कई खामियां।

सरायकेला/आदित्यपुर

हवा में काला जहरीला धुआं फैला कर गंभीर बीमारी का तांडव मचा रही KYS SPONGE IRON PRIVATE LIMITED कंपनी :- सूत्र

फैक्ट्री प्रदूषण एक प्रमुख वैश्विक पर्यावरणीय समस्या है:- विशेषज्ञ।

फ़ैक्टरी प्रदूषण वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोतों में से एक है जिसे हमें जल्द से जल्द खत्म करना होगा:- बास्को नगरवासी

कंपनी में सरकारी आदेशों का हो रहा उल्लंघन:- अनुमंडल पदाधिकारी

कंपनी में सुरक्षा की दृष्टिकोण से किसी भी तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए नहीं पाया गया:-अनुमंडल पदाधिकारी

पूरी दुनिया में वायु प्रदूषक बेहद ही गंभीर समस्या है। वायु प्रदूषण से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आपको बताते चले की सरायकेला खरसावां जिले के कंपनियां की चिमनियों से निकलने वाला काला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है वहीं पशु पक्षी एवं पेड़ पौधों पर भी अपना असर डाल रहा है कहने का तात्पर्य है कि कुछ कंपनियां के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण हवाओं में कला जहरीला धुआं छोड़ रहे हैं और पूरे पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं।

अब ऐसे में जिले में रहने वाले जिले वासियों का कहना है कि कंपनियों को ना तो पर्यावरण ना ही किसी की जान माल की चिंता है उन्हें तो सिर्फ पैसे की पैसे कमाने की जल्दी है जिले वासियों का कहना है कि जनहित में इन कंपनियों पर कानून का डंडा अवश्य ही गिरना चाहिए और आज के समय में पर्यावरण की स्वच्छता एक गंभीर समस्या के रूप में पूरे जिले वासियों के समक्ष प्रस्तुत है इसे हमें बेहद ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और कोई ठोस कदम उठाने की भी आवश्यकता है जिससे कि पर्यावरण को शुद्ध किया जाए ताकि दूषित पर्यावरण दूषित हवाओं से होने वाली गंभीर समस्याओं से निपटने में मदद मिले और किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न ना हो और पर्यावरण भी शुद्ध एवं स्वच्छ रहे।

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर के KYS मोड़ का है जहां पर KYS SPONGE IRON PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा हवाओं में लगातार काला व जहरीला धुआं फैलाया जा रहा था जिससे कि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिक्कतों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे हैं जहरीले व काले धुएं की गुप्त सूचना सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई और इस जहरीले काले धुएं से जनता की रक्षा करने की गुहार लगाई गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने मारा छापा

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कंपनी मे छापा मारा। इस छापेमारी से आसपास के प्रदूषण फैलाने वाले कंपनियों में भी मानो हड़कंप मच गया अफरा तफरी मच गई।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा इस छापेमारी में उक्त कंपनी में कई तरह की खामियां पाई गई सबसे ज्यादा इस कंपनी में प्रदूषण से जुड़ी समस्या पाई गई।

छापेमारी से कंपनी में पाई गई प्रदूषण से जुड़ी कई खामियां:-अनुमंडल पदाधिकारी

वहीं मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार काले धुएं फैलाने की गुप्त सूचना मिल रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए आज 24 अप्रैल शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया और इस छापेमारी में पाया गया कि उक्त कंपनी द्वारा हवाओं में लगातार जहरीला काला धुआं फैलाया जा रहा है जिससे कि आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है एवं उनके पशुओं पर भी इस जहरीले काले धुएं का काफी प्रभाव पड़ रहा है जिससे कि उनके पशुओं की मृत्यु भी हो रही है एवं कंपनी के रास्ते से आने जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अगर यह अपनी धुएं की व्यवस्था नहीं करती हैं तो कंपनी पर सख्त सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

वहीं इस कंपनी में प्रदूषण से जुड़ी hajardous display भी नहीं लगाई गई है।

साथियों आपको बताते चलें कि बास्को नगर क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ वाली जगह है जहां पर काफी परिवार अपना घर बसाए हुए हैं और उन सभी को इस कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे हैं धुएं से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाकर गंभीर बीमारी के साए में शहर वासियों को धकेलना का कार्य कर रही है लेकिन इस पर प्रदूषण विभाग द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

सूत्रों का कहना की समस्या पर प्रदूषण विभाग पदाधिकारी बिल्कुल मौन धारण कर बैठे हुए हैं और आंखें भी मूंद कर कर बैठी है और इतना ही नहीं लगता है प्रदूषण पदाधिकारी ने अपने कान भी बंद कर लिए हैं ऐसा इसलिए क्यों कि लगातार पत्रकार द्वारा प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को प्रदूषण फैलाए जाने की सूचना मिलती रही लेकिन अब तक इस समस्या पर प्रदूषण विभाग पदाधिकारी ने कोई भी ठोस कदम उठाने की जरूरत नहीं समझी या फिर शहर वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की कोई भी तरकीब नहीं सोची।

वहीं इस मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को आम जनमानस की तकलीफ दिखाई नहीं देती या फिर सब कुछ देखते हुए भी प्रदूषण विभाग मौन साधे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए नियुक्त किया गया है लेकिन उन्हें अपने काम में कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं देती।

यहां पर यक्ष प्रश्न यह उठता है कि जब 1 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण विभाग पदाधिकारी का कार्यालय मौजूद है इसके बावजूद भी उक्त कंपनी से लगातार जहरीला व काला धुआं कैसे छोड़ा जा रहा है और इस पर कोई कड़ा एवं ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है आखिर क्या वजह है की कंपनियों द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाई जा रही है लेकिन इसकी रोकथाम के लिए प्रदूषण विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

शहर वासियों ने सवाल उठाया है कि प्रदूषण से प्रत्येक वर्ष कई पशुओं की एवं कई लोगों की जान जा रही है इसका जिम्मेदार कौन कंपनी या फिर प्रदूषण विभाग ?

आदित्यपुर में अवैध गैस कटिंग पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मारा छापा।

आदित्यपुर में अवैध गैस कटिंग पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मारा छापा।

सरायकेला/आदित्यपुर

वर्तमान समय में गैस की किल्लत ने केवल घरेलू रसोई ही नहीं इसके साथ-साथ कई कारखाने तक को प्रभावित कर दिया हैं। कई कामगारों को कम नहीं मिल रहा कंपनियों में काम ठप पड़े हुए हैं कई मजदूर काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं कई कारखाने के मलिक हैरान एवं परेशान दिखाई दे रहे हैं या फिर यूं कहें कि इस वक्त पूरा देश गैस की किल्लत से जूझ रहा है एवं कई तरह की परेशानियां झेल रहा है लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचारी अपनी जेब गर्म करने के हथकंडे अपना रहे हैं और घरों में पहुंचने वाला गैस को यह भ्रष्टाचारी गैस कटिंग कर अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं। जिस से की और भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है लेकिन यह भ्रष्टाचारी इसी तरह धीरे-धीरे करके हमारे देश को खोखला कर रहे हैं।

ताजा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आने वाले टीचर ट्रेंनिंग मोड़ का है का है जहां पर बड़े सिलेंडरों से गैस चोरी कर छोटे सिलेंडरों में भरकर ब्लैक मार्केटिंग करने का कार्य चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ पर झोपड़ी-नुमा दुकान में इंडियन गैस के नाम से अवैध गैस-कटिंग चलने की शिकायत लगातार सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी को मिल रही थी जिस पर सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कार्यवाही करते हुए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

उक्त दुकान का शटर खुलते ही अंदर कमर्शियल सिलेंडरों का जखीरा मिला 47 लीटर का बड़ा सिलेंडर, पाइप, प्रेशर रेगुलेटर, कटिंग टॉर्च व अन्य फिटिंग सुव्यवस्थित रखे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरने का काम होता था, जबकि कोई लाइसेंस, वैध दस्तावेज या सुरक्षा इंतज़ाम नहीं था। छापे की भनक मिलते ही संचालक फरार हो गया; अनुमंडल पदाधिकारी ने तुरंत जाँच के आदेश दिए और कहा कि अवैध भंडारण-कटिंग प्रमाणित होने पर कठोर कार्रवाई होगी।

छापे के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने कहां की “इधर अवैध कटिंग में सिलेंडरों का ढेर मिलता है, उधर हमें घरेलू सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं—नियमित आपूर्ति नहीं, महीनों इंतज़ार।” लोगों का आरोप है कि ऐसे अवैध नेटवर्क को कालाबाज़ारी से ईंधन मिल जाता है, जबकि आम उपभोक्ता खाली सिलेंडर लिए लाइनों में खड़े रहते हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मौके से बरामद उपकरणों की जब्ती-सूची बनाकर सप्लाई श्रृंखला की जाँच होगी, गैस कहाँ से आ रही थी, किन ठिकानों पर पहुँचाई जा रही थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना लाइसेंस चल रहे गैस-कारोबार की सूचना दें, ताकि सुरक्षित आपूर्ति बनी रहे और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके। वहीं लोगों ने आदित्यपुर , आर आई टी और गम्हरिया थाना की मिली भगत से गैस कटिंग अवैध शराब एवं अवैध गांजा का कारोबार चलने की बात कह रहे हैं।

वहीं थाना की पेट्रोलिंग गाड़ियों पर भी उठ रहे हैं सवाल और टाइगर मोबाइल पर भी उठ रहे हैं सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलिंग के नाम पर अवैध कारोबारी से मिली भगत की बातें भी सामने आ रही है गैस कटिंग के अलावा दो नंबर शराब एवं अवैध तरीके से जिले में चल रहे शराब के ठेके तथा गांजा की अवैध बिक्री पर भी एसडीएम साहब से जनता ने जनहित पर कार्रवाई करने की अपील की है।लोगों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इसलिए मजबूर होकर एसडीएम को सूचित किया गया। एसडीएम साहब की इस कार्रवाई से जनता में खुशी की लहर। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी अवैध कारोबारियों पर चलेगा कानून का डंडा अगर थाना नहीं सुनती है तो जिले में हो रही है अवैध कारोबार का जानकारी सीधे हमसे भी कर सकते हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी के इस सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है एवं ग्रामीणों ने तहे दिल से पदाधिकारी का शुक्रिया भी अदा किया।

आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक और‌ आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर अंकुर सिंह को दी बधाई।

आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक और‌ आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर अंकुर सिंह को दी बधाई।

सरायकेला/आदित्यपुर

गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर स्तिथ आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद सिंह (मलखान सिंह) जी के आवास पर पहुँच कर उनको और उनके भतीजे जो आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर, सह प्रदेश के सबसे युवा जनप्रतिनिधियों में शामिल अंकुर सिंह जी को पुष्पगुच्छ देके, माला और अंगवस्त्र दे के बधाई दिए।

वहीं मौके पर मौजूद यूनियन के महासचिव अजय शर्मा, कार्यकारी बसंत कुमार गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा,सेवानिवृत्ति कर्मचारी उदय कांत झा (हिटलर झा),नागेंद्र सिंह, कंपनी के वर्तमान मजदुर मधुआ सोरेन, एन.के.सिंह,प्रभाकर सिंह,रवि मुर्मू ,शंभू और सभी मजदूर उपस्थित थे! साथ ही यूनियन और मजदुरो के बिच बात विमर्श हुई तीन साल से कर्मचरियो के ग्रेड रिवीजन नहीं हुई है,कंपनी में मजदूरो के साथ सोशन,उत्पिरन बुरा व्यवहार और बाल श्रम (14 वर्ष से कम), रिटायरमेंट कर्मचारियों को उनके ग्रेच्युटी भी समय पर नहीं दिया जाता है जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।

आदित्यपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,चार लोगों को पकड़ने में हासिल की सफलता।

आदित्यपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,चार लोगों को पकड़ने में हासिल की सफलता।

सरायकेला/आदित्यपुर

बड़ी घटना की साजिश में थे अपराधी, पुलिस ने किया साजिश नाकाम।

साथियों आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि पुलिस हमेशा देर से पहुंचती है या फीर पुलिस हमेशा घटना के बाद ही पहुंचती है लेकिन कभी-कभी पुलिस घटना को घटित होने से पहले ही अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर लेती है और घटना को घटित होने से पहले ही अपराधियों की मंसुबे को विफल कर देती है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को देखने को मिला जहां पर सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से चार लोगों को पकड़ लिया गया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव (35), शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव (32), शिवा कुमार (32) और वी. रमेश आनंद (47) के रूप में हुई है. सभी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

वहीं इस घटना में पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, 08 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, 315 एमएम की एक जिंदा गोली तथा एक ऑटो (JH05EF-5369) बरामद किया गया है. इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 16.03.2026 के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

वहीं इस घटना से अपराधियों के मन में एक भय का माहौल बना हुआ है इसके साथ ही आदित्यपुर वासियों के मन में पुलिस के प्रति एक विश्वास जागता हुआ दिखाई दे रहा है आदित्यपुर निवासी इसे पुलिस की बड़ी सफलता का नाम देते हुए पुलिस को बधाई दे रहे हैं एवं पुलिस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि एक बड़ी घटना को पुलिस ने अपनी त्वरित कार्यवाही से एवं सूझबूझ से विफल कर आदित्यपुर वासियों को सुरक्षित किया है साथ ही आदित्यपुर वासियों ने पुलिस का धन्यवाद भी किया है।

अंकुर सिंह ने मारी बाजी, एक वोट से दर्ज की जीत, बने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर

कांटों भरे मुकाबले में अंकुर ने मारी बाजी, एक वोट से दर्ज की जीत, बने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर

सरायकेला/आदित्यपुर

यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी वार्ड सदस्यों और जनता के विश्वास की जीत है जो आदित्यपुर का विकास चाहते हैं:- अंकुर सिंह

प्रेस क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने दी बधाई

आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के चुनाव में अंकुर सिंह ने मारी बाजी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को एक वोट के अंतर से हराकर डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल किया।

इस चुनाव में एक तरफ इचागढ़ के दिग्गज नेता मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह थे, तो दूसरी तरफ आदित्यपुर की जानी-मानी हस्ती मनमोहन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह. चुनावी रण में दोनों ही पक्ष काफी मजबूत नजर आ रहे थे, लेकिन सोमवार को हुई वोटिंग ने अंकुर सिंह का विजय घोषित कर दिया।

आपको बताते चलें कि मतगणना में अंकुर सिंह को कुल 18 मत प्राप्त हुए, जबकि अर्चना सिंह को 17 मत मिले. इस परिणाम के साथ ही आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान समाप्त हो गई.

अंकुर सिंह वार्ड 18 से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज कर डिप्टी मेयर पद तक पहुंचने में सफल रहे. वहीं वार्ड 29 से चुनाव जीतकर आई अर्चना सिंह ने भी पहली बार में ही कड़ा मुकाबला पेश किया. अर्चना सिंह ने अपनी दिवंगत सास की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए चुनावी मैदान में उतरकर आदित्यपुर नगर परिषद की पहली अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव को पराजित कर डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की थी. हालांकि अंतिम मुकाबले में उन्हें एक मत से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं अंकुर सिंह की जीत पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने अपनी पूरी टीम की ओर से अंकुर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आदित्यपुर के बैटरी दुकान में दिनदहाड़े एक के बाद एक चली 4 राउंड गोलियां।

आदित्यपुर के बैटरी दुकान में दिनदहाड़े एक के बाद एक चली 4 राउंड गोलियां।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बाइक सवार अपराधियों ने बेखौफ होकर एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग कर दी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे आदित्यपुर के चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित ‘संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान’ पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी।

उक्त घटना के वक्त दुकान पर रवि नामक युवक बैठा था, जिस पर अपराधियों ने निशाना साधते हुए करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में रवि बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है।

दुकानदार संजय कुमार के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि नामक युवक ने बीती रात फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की जड़ 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुआ झगड़ा है। इसी विवाद में 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, और अमन ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला किया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी।

उक्त घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जब दुकानदार संजय कुमार पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे, तभी पीछे से अपराधियों ने दुकान पर फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है और पुलिस पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूत्रों की माने तो दिन के उजाले में इस तरह की घटना का घटित होना कहीं ना कहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान छोड़ रही है।

मोना बेसरा ने सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लिया माता-पिता का आशीर्वाद।

मोना बेसरा ने सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण लिया माता-पिता का आशीर्वाद।

सरायकेला/आदित्यपुर

वार्ड नंबर 8 से बास्को बेसरा की पुत्री मोना बेसरा ने जीत का परचम लहराया है इसके बाद से ही नगर वासियों में उमंग की लहर दौड़ पड़ी है हर कोई खुशियां मना रहा है।

वहीं जीत हासिल करने के बाद मोना बेसरा ने सर्वप्रथम अपने स्वर्गीय दादाजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया उसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया फिर मीरुडीह के सिद्धू कान्हू चौक स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


वहीं मोना बेसरा अपनी जीत के लिए अपने माता-पिता और दादा जी को धन्यवाद दिया। वहीं वास्को बेसरा ने कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है।

दिन के उजाले में हो रही थी 407 से चोरी समाज सेवी बास्को बेसरा की मदद से पुलिस ने चोर को धर दबोचा।

दिन के उजाले में हो रही थी 407 से चोरी समाज सेवी बास्को बेसरा की मदद से पुलिस ने चोर को धर दबोचा।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ती दिखाई दे रही है चोरों ने मानो जिले में तांडव मचा रखा है चोरों के भय से अंधेरा होने के बाद महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं एवं स्थानीय लोग भी चोरों के डर से डरे एवं सहमे हुए नजर आते हैं जिले वासियों में प्रति दिन पल-पल खास कर रात के वक्त चोरी का डर व्याप्त रहता है।

वहीं सूत्रों ने यह भी कहा है कि यह इस जिले का दुर्भाग्य है की पुलिस प्रशासन के रहते हुए एवं स्थानीय थाना के रहते हुए भी रात की बात तो अंधेरे की होती है यहां तो दिन के उजाले में ही चोरी का सामान 407 के माध्यम से खरीदा एवं बेचा जाता है।

सूत्रों ने यह भी कहा है कि यह चोरी की घटना आम बात है महीने में लगभग 5 से 6 बार चोरी की घटनाएं घटित होती ही रहती है लेकिन इन चोरों पर लगाम लगती हुई दिखाई नहीं दे रही है।

साथियों आपको बताते चलें कि ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र का है जहां दिन के उजाले में ही अपराधी चोरी की घटना को अंज़ाम देने का प्रयास कर रहे थे हालांकि समाजसेवी बास्को बेसरा की प्रयास एवं सूझबूझ से चोर अपने मंसुबे में नाकामयाब साबित हुए एवं बास्को बेसरा के माध्यम से आर आई टी थाना की पुलिस ने चोर को गाड़ी एवं गाड़ी मे लदे छोरी के सामान के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की ।

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी बास्को बेसरा 11:00 से 12:00 के बीच अपने फार्म हाउस से किसी निजी काम की वजह से कहीं जा रहे थे तभी रास्ते पर एक 407 को ट्रक ड्राइवर द्वारा ट्रिपल से ढकते हुए देखा और देखने के पश्चात उन्हें ट्रक ड्राइवर पर संदेह हुआ और बास्को बेसरा ने गाड़ी रोककर उनसे सवाल जवाब करने लगे जिसका ट्रक ड्राइवर ने सही जवाब नहीं दिया जिससे कि वास्को बेसरा को उन पर शक हुआ और बास्को बेसरा ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पड़कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी इसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राइवर एवं ट्रक साथ ही ट्रक में लदा चोरी का सामान सारी चीजों को जप्त कर थाने ले गई।

बास्को बेसरा की पुत्री मोना बेसरा वार्ड नंबर 8 से जीत का परचम लहराया। वार्ड नंबर 18 से अंकुर सिंह ने जीत का परचम लहराया

बास्को बेसरा की पुत्री मोना बेसरा वार्ड नंबर 8 से जीत का परचम लहराया। वार्ड नंबर 18 से अंकुर सिंह ने जीत का परचम लहराया

सरायकेला/आदित्यपुर

चुनाव के बाद आदित्यपुर मतगणना के परिणामों के इंतजार  सभी प्रत्याशी निगाहें टिकी हुई हैं इसी बीच आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच 16 वार्डों के परिणाम जारी कर दिये गये है। वार्ड नंबर 8 से मेयर प्रत्याशी बास्को बेसरा की पुत्री मोना बेसरा चुनाव जीती है। मोना बेसरा डिप्टी मेयर की उम्मीदवार होगी। इस संबंध में बास्को बेसरा ने मीडिया के माध्यम से अपनी पुत्री को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मोना बेसरा,वार्ड नंबर 8

उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर पद पर समर्थन देने के लिए कई वार्ड पार्षद उनके संपर्क में है, इसलिए मोना बेसरा डिप्टी मेयर के दौर में सबसे आगे हैं। दूसरे राउंड में वार्ड पार्षद की घोषणा करने के बाद मिली जानकारी अनुसार वार्ड संख्या 1 से बनमली महतो, वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो, वार्ड संख्या 3 से पिंकी चौधरी, वार्ड संख्या 4 से शुभम पांडेय, वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी, वार्ड संख्या 6 से धनंजय गुप्ता, वार्ड संख्या 7 से परितोष बेज, वार्ड संख्या 8 से मोना बेसरा, वार्ड संख्या 9 से दुर्गाचरण बेसरा, वार्ड संख्या 10 से शंकर सरदार, वार्ड संख्या 11 से मंजू देवी, वार्ड संख्या 12 से मोतीलाल बिसोई, वार्ड संख्या 13 से शांतनु घोष, वार्ड संख्या 14 से निर्विरोध, वार्ड संख्या 15 से नथुनी सिंह, वार्ड संख्या 16 से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये है।

वार्ड 18, प्रत्याशी अंकुर सिंह

वहीं आदित्यपुर  वार्ड 18 से प्रत्याशी अंकुर सिंह ने अपने विरोधी से 450 मतों के अन्तर  से विजय हुए हैं, चुनाव जीतने के बाद अंकुर सिंह ने वार्ड 18 लोगों को धन्यवाद किया और कहा लोगों ने जो भरोसा दिखाया है मुझ पर मैं उन लोगों के भरोसे पर  खडा उतरने का पूरा कोशिश करूंगा। अंकुर सिंह को कुल 1166 मत प्राप्त हुए है।

वहीं वार्ड नंबर 9 से दुर्ग चरण बेसरा ने भी जीत का परचम लहराया समर्थकों में जीत की लहराया।

आदित्यपुर, वार्ड संख्या 7, परितोष बेज

साथ ही वार्ड संख्या 7 से परितोष बेज ने जीत हासिल किया।

कपाली वार्ड नंबर 7 से आफरीन शेख

इसके साथ ही कपाली वार्ड नंबर 7 से आफरीन शेख ने  जीत का परचम लहराया।

डहरे टुसू परब में उत्साह से झूमते दिखे लोग‌

डहरे टुसू परब में उत्साह से झूमते दिखे लोग‌

सरायकेला-आदित्यपुर

सभ्यता और संस्कृति का बचाव करने के उद्देश्य से डहरे टुसू का आयोजन किया गया है: विजय महतो,कुड़मी समाज के प्रखर नेता

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में रविवार को डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया. इस दौरान उक्त कार्यक्रम में लोगों को उत्साह से झूमते हुए देखा जा रहा था। आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोल ब्रिज मोड़ से लेकर खरकई पुल तक यह नजारा देखने को मिला, जहां अलग अलग स्थानों से आए महिला पुरुष और युवक युवती अलग अलग समूह में पूरे उल्लास के साथ झूमते और नाचते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे. इस दौरान मुख्य मार्ग के अलग_अलग स्थानों पर डहरे टुसू में शामिल लोगों के स्वागत के लिए शिविर भी लगाया गया था.

इस क्रम में समाजसेवी बादल महतो के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर के पास आहूत शिविर के माध्यम से चना, पानी और चाय का वितरण भी किया गया. संपर्क करने पर बादल महतो ने कहा कि डहरे टुसू की शुरुआत टुसू पर्व से पूर्व की जाती है. टुसू पर्व तक लोग नई फसल के स्वागत में खेत खलिहान में नाचते झूमते हैं. और अब यह परंपरा गांव से शहर की ओर आ रही है, जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए.

Design a site like this with WordPress.com
Get started