एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में।

एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में शुक्रवार को सम्पन्न हुई. सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने बताया कि अक्टूबर में एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में विशाल जन सभा कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है. जन सभा को आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धी विजय मानकर संबोधित करेंगे।

जन सभा को सफल बनाने को लेकर एपीआई जिला कमेटी के कई पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से लाल मांझीको-ऑर्डिनेटर, रामहरि गोप सिंहभूम लोकसभा प्रभारी, दीनू पाड़ेया जिला अध्यक्ष, रमजान हांसदा प्रखंड सचिव, सुखलाल समाड जिला सचिव, लखन जामुदा जिला कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे।

पंचतत्व में विलीन हुए विनोद कुमार वर्मा

पंचतत्व में विलीन हुए विनोद कुमार वर्मा

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिम सिंहभूम जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुमार वर्मा शुक्रवार को मुक्ति धाम चाईबासा में पंचतत्व में विलीन हो गए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने गांधी टोला स्थित स्व. वर्मा के पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे. विनोद कुमार वर्मा का निधन हम सभी लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नीतिमा बारी, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक, कैरा बिरुवा, राजेश सांडिल, विश्वनाथ तामसोय, दिकु सावैयां, जंग बहादुर, ललित कर्ण, शिवकर बोयपाई, विवेक विशाल प्रधान, संजय रवि, मो.सलीम, संतोष सिन्हा, राजेन्द्र कच्छप, राहुल लाल दास, काजल गोराई, गुरुचरण सोनकर, संजय चक्रवर्ती, हिमांशु झा, नरसिंह कोड़ा, संजय घोष, बसंत गोप, मथुरा चंपिया, रितेश गिरी, योगेश लाल, मुकेश कालिन्दी, बबलू गोप, नारायण निषाद, राजू कारवा, सुशील कुमार दास उपस्थित थे।

एमडीए अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक।

एमडीए अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: जिला भीवीडी पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय टोंटों में (एमडीए) सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ अनु प्रिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक मे पंचायत प्रतिनिधियों को पीसीआई के जिला समन्वयक अशोक कुमार के द्वारा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी तथा उससे बचाव संबंधित जानकारी दी गई. उन्हें 10 से 25 अगस्त तक इस अभियान के चलाए जाने की जानकरी दी गई. सभी को अपने-अपने पंचायत में इस अभियान का शुभारंभ जन समुदाय के बीच दवा सेवन कर करने का सुझाव दिया गया. डाकुआ द्वारा सभी गांवो में इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया ताकि जन मानस को इस बीमारी के संक्रमण की जानकारी मिले और उन्हें इन बिमारी से बचाया जा सके।

रैयतों के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा उपरांत मुआवजा नौकरी दिया जाएगा, संसद गीता कोड़ा।

रैयतों के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा उपरांत मुआवजा नौकरी दिया जाएगा, संसद गीता कोड़ा।

चाईबासा

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा की उपस्थिति में जिला प्रशासन और रेल प्रशासन ने रेलवे द्वारा सरबिल एवं पदापहाड़ के ग्रामीणों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग के मद्देनजर जमीन के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है.बताते चलें कि रेलवे द्वारा थर्ड लाइन के निर्माण के लिए ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था. इससे प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से अपनी अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे थे. सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ग्रामीणों में मुआवजा भुगतान की आस जगी है।

ज्ञात हो कि मानसून सत्र के दौरान केवल ग्रामीणों को रेलवे द्वारा मुआवजा दिलाने एवं भूमि के सत्यापन के लिए सांसद गीता कोड़ा दिल्ली से आज ही लौटी हैं. बताते चलें कि सांसद ने ग्रामीणों को मुआवजे के भुगतान के लिए विगत 12 जुलाई को जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन की संयुक्त बैठक कराई थी, जिसमें 27 जुलाई को भूमि सत्यापन की बात तय हुई थी. इसी के आलोक में रेलवे एवं जिला प्रशासन ने भूमि सत्यापन का कार्य आरंभ किया इस अवसर पर सभी रैयत अपने कागजात के साथ सर्वे स्थल पर मौजूद थे।

सांसद गीता कोड़ा ने सभी रैयतों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी रैयतों के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा और अधिग्रहण के सत्यापन के उपरांत प्रावधानों के अनुरूप उन्हें मुआवजा, नौकरी आदि दिलाया जाएगा. रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर मंडल अभियंता मनीष गुप्ता और जिला प्रशासन की ओर से एडीसी संतोष सिन्हा, जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी एजाज अनवर, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, नोवामुंडी बीडीओ अनुज बांडों उपस्थित थे.सर्वे स्थल में सैकड़ों की संख्या में रैयत उपस्थित थे।

मासिक गुरु गोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, सदर प्रखंड के प्रधान शिक्षक रहे मौजूद।

मासिक गुरु गोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, सदर प्रखंड के प्रधान शिक्षक रहे मौजूद।

चाईबासा

चाईबासा: सदर प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी बीईईओ प्रमिला कुमारी की अध्यक्षता में हुई।

श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों की बैंक खाता खुलवाना, सत्र 2023-24 के लिए छात्रवृत्ति का लक्ष्य संबंधी प्रतिवेदन तैयार करना, यू-डाइस प्लस में बच्चों का प्रामाणिकरण, जाति, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी प्रतिवेदन तैयार करना, एमडीएम एसएमएस की स्थिति की समीक्षा एवं रुआर अंतर्गत नामांकन की स्थिति पर चर्चा हुई. बैंक खाता खुलवाने को लेकर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अनंत कुमार पति ने जानकारी दी कि बच्चों का खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड का फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर एवं आवेदक के फोटो के साथ आएं. उन्होंने विस्तार से पोस्ट ऑफिस के अन्य सुविधाओं के बारे में बताया.गोष्ठी में बीपीओ पार्थ सारथी राय ने जानकारी दी कि विद्यालयों में बच्चों का ड्रॉप आउट रोकने के लिए प्रयास कार्यक्रम का क्रियान्वयन जारी रखना है और ड्रॉप आउट हुए बच्चों को रुआर कार्यक्रम के तहत पुनर्नामांकन करना है. साथ ही शिक्षकों को सही लोकेशन के अनुसार बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

गोष्ठी में उपेंद्र सिंह, कृष्णा देवगम, रामानुज सिंह, संगीता सावैयां, अनिता सोय, अनिल कुमार, मालती सिंकु, नीलिमा कंडुलना, परमानंद पान, सुजीत विश्वकर्मा, अनुराग वर्मा, दीपक कटियार आदि समेत सीआरपी सुब्रतचंद्र त्रिपाठी, शैलेश वर्मा, संजय देवगम, ममता बानरा, नीलम सिन्हा, प्रतिमा कालुंडिया व एमआईएस कुणाल गौतम, मिनिमय राय उपस्थित थे।

सदर अस्पताल में समारोह पूर्वक मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

सदर अस्पताल में समारोह पूर्वक मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

चाईबासा

चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बुधवार को सदर अस्पताल में दो कार्यक्रम आयोजित किया. जहां एक ओर पूर्व से चली आ रही पूर्व चयनित यक्ष्मा रोगियों को पोषाहार दिया गया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए उन्हें निर्देशानुसार दवा लेने का आग्रह किया गया. वहीं, दूसरी ओर मातृ एवं नवजात शिशु जागरूकता शिविर व कन्या जन्मोत्सव का विशेष आयोजन हुआ. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर एएन डे तथा चन्द्रवती बोइपाई उपस्थित थे. यहां क्लब के नवजीत सिंह तथा दुर्गेश खत्री ने अथितियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. क्लब की अध्यक्षा हीना ठक्कर ने प्रसूताओं को कन्या के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि कन्या लक्ष्मी का अवतार होती है और कन्या किस्मत वालों के घर ही जन्म लेती है. इसलिए कन्याओं को बोझ ना समझे।

डॉ बोयपाई ने प्रसूताओं को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी. कहा कि स्तनपान एवं टीकाकरण समय से करवाना चाहिए. डॉ एएन डे ने माताओं को स्वास्थय से संबंधित जानकारी दी और कन्याओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया. कार्यक्रम के प्रयोजक सुशील चौमाल ने कन्या जन्म की बधाई देते हुए प्रसूताओं को सेनेटरी नेपकिन और हार्लिक्स प्रदान किया व नवजात शिशुओं को दो जोड़ी कपड़े, तेल, शेम्पू, पाउडर, साबुन, निपल, खिलौने उपहार स्वरूप दिए. धन्यवाद ज्ञापन दुर्गेश खत्री ने किया. मौके पर महेश खत्री, अनिल शर्मा, सुशील मूंधड़ा, रमेश दत्तानि, नरेंद्र ठककर उपस्थित थे।

झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत।

झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत।

चाईबासा

चाईबासा : झामुमो जिला समिति ने मंगलवार को चाईबासा स्थित जिला परिषद कार्यालय सभागार में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया. इस दौरान जिला में नवगठित वर्ग संगठनों के जिला पदाधिकारियों तथा चाईबासा और चक्रधरपुर नगर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य विधायक दीपक बिरुवा ने जिला पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती और स्थानीय जनमुद्दों को लेकर आन्दोलनात्मक गतिविधियों से ही हम 2024 के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं. सेल प्रबंधन द्वारा किरीबीरु -मेघाहातुबुरु के हटिंग एरिया सहित सेल के लीज एरिया में वर्षों से बसे हजारों लोगों को उजाड़ने का प्रयास करने पर गहरा चिंता व्यक्त की. कहा कि किरीबुरू-मेघाहातुबुरु समेत जिला के अन्य हिस्सों में जहां कहीं भी इस तरह की समस्याएं हैं, उसके लिए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उन क्षेत्रों का दौरा कर समस्या का हल ढूंढ़ने का प्रयास करेगा. जरूरत पड़ने पर सेल के खिलाफ जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक दीपक बिरुवा, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीससूत्री के उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला संगठन सचिव सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव, जिला संगठन सचिव चम्बरु जामुदा, जिला संयुक्त सचिव इजहार करीम राही, सुनील कुमार सिरका, प्रदीप महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंकु, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमबारी बहान्दा, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा उर्फ इकिर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, अमित कुमार पाट पिंगुवा समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट से इलाज के लिए भेजा रांची।

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट से इलाज के लिए भेजा रांची।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित तुम्बाहाकत में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईई़डी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का के 197 बटालियन का एक जवान घायल हुआ है. यह घटना आज सोमवार को कोल्हान जंगल क्षेत्र में चल रही एंटी नक्सल अभियान के दौरान हुई है।

जवान चंद्र प्रताप तिवारी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया. जहां उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है.सप्ताह भर पहले सीआरपीएफ के एएसआई हुए थे घायल कोल्हान जंगल क्षेत्र में चल रही एंटी नक्सल अभियान के तहत सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते 17 जुलाई की सुबह गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा से हाथीबुरु जाने वाली सड़क पर एक आईईडी विस्फोट हुआ था. इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एएसआई देवेंद्र कुमार के घायल हो गये थे।

मणिपुर मामले में सांसद गीता कोड़ा का केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार।

मणिपुर मामले में सांसद गीता कोड़ा का केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई हिंसा और अभद्रता के मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमलावर है. सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह की हरकत महिलाओं के साथ हुई है, उससे पूरा देश शर्मसार है. इस मामले में विदेशों से भी प्रतिक्रिया आने लगी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें सारी बातें पता थी लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।

सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह हस्तक्षेप करें और शांति व्यवस्था बहाल करने की पहल की जाए. वहां गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इंटरनेशनल बॉर्डर होने के कारण वहां ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी इस मामले को उठाती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मामलों में सरकार कर क्या रही है. सदन में इस मामले को उठाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन केन्द्र सरकार इस पर कोई चर्चा ही नहीं करना चाहती है. इससे साफ पता चलता है कि जहां भाजपा की सरकार है वहां के मामलों को केन्द्र सरकार दबाने की कोशिश कर रही है और इस तरह का कदम बहुत ही निंदनीय है

मणिपुर में शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

मणिपुर में शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी ने नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: मणिपुर में महिला निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को लेकर पूरा देश गुस्से में है. गुरुवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक पर इस शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि मणिपुर राज्य पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि, मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो प्रकाश में आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया उसके बाद प्रधानमंत्री ने आज अपनी चुप्पी तोडी. आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार गुरुवार को प. सिंहभूम जिला मुख्यालय शहीद पार्क चौक, चाईबासा में आदिवासी महिलाओं के साथ मणिपुर में हुई इस शर्मनाक घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम जोरदार तरीके से आयोजित कर केंद्र सरकार के अमानवीय चेहरे पर्दाफाश किया गया

प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार।

प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जिला पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड परिसर में उप जनसंपर्क निदेशक “क्षेत्र” संजीव कुजुर के निर्देशानुसार प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी खूंटपानी और अंचलाधिकारी खूंटपानी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत है। इससे आम नागरिकों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकती हैं तथा योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है, इस संबंध में भी मेला प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को जानकारी दी जाती है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में किया गया जागरूक।

प्रदर्शनी के स्टॉल से लोगों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग छात्रवृत्ति, फसल बीमा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना, फूलों झानो आशीर्वाद योजना समेत अन्य के संबंध में जागरूक किया गया।मौक़े पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अलग-अलग योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।

गांव के पास जंगल में आइइडी विस्फोट, सीआरपीएफ के एक एएसआई घायल।

गांव के पास जंगल में आइइडी विस्फोट, सीआरपीएफ के एक एएसआई घायल।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: चाईबासा के गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुईरा गांव के पास जंगल में सोमवार की सुबह आइइडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एक एएसआई घायल हो गए है. घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि विस्फोट में एएसआई को मामूली चोटें आई हैं, और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और सर्च अभियान चला रही है।

पिछले कुछ दिनों से नक्सली प्रभावित गोईलकेरा में लगातार आइइडी और लैंड माइंस लगाए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को लक्षित किया जा सकेइससे पहले भी आइइडी विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं. जिसमें सुरक्षाबलों व पुलिस के जवानों के साथ साथ कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं और कुछ लोगों की तो जान भी जा चुकी हैं. बीते कुछ दिनों में नक्सलियों के शीर्ष कमांडरों के द्वारा सरेंडर किया गया है. जिससे नक्सलियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started