सैकड़ो असहाय वृद्ध महिला-पुरुष के बीच कंबल और बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण।

सैकड़ो असहाय वृद्ध महिला-पुरुष के बीच कंबल और बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण।

असहाय लोगो एवं गरीब बच्चों को मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं :थाना प्रभारी

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया प्रखंड के शिवनारायणपुर गांव में शुक्रवार कोआदित्यपुर के थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो असहाय वृद्ध महिला-पुरुष के बीच कंबल और बच्चें के बीच पाठ सामग्री का वितरण किया गया. गांव के वृद्ध महिला पुरुष कंबल प्राप्त कर काफी खुशी जाहिर की.लोगों के कहना था कि ठंड में हम जैसे असहाय गरीबों लोगों को थाना प्रभारी ने कंबल प्रधान किया जो वाक्य में इंसानियत का मिसाल है।

वहीं थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि
असहाय लोगो एवं गरीब बच्चें को मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले दिन बस्ती में कुछ विवाद को लेकर समझौता करने आए थे.इस दौरान बस्ती के वृद्ध महिला पुरुष को देखकर ऐसा लगा कि इनका सेवा करना हमारा कर्तव्य है.इसलिए निजी तौर पर यथासंभव लोगों का सेवा करने का काम किया है.कार्यक्रम को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि का योगदान रहा।

झिलिंगगोडा छठ घाट का बीडीओ समेत गम्हरिया थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण।

झिलिंगगोडा छठ घाट का बीडीओ समेत गम्हरिया थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

छठ पूजा के अवसर पर गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलिंगगोडा़ छठ घाट पर भी चाक- चौबंद व्यवस्था की जाएगी.शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे द्वारा संयुक्त रूप से छठ घाट का निरीक्षण किया गया।

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झिलिंगगोडा छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे ,बीडीओ समेत थाना प्रभारी ने छठ घाट निर्माण को लेकर समितियो को निर्देशित किया. इसके अलावा छठ घाट आने-जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कर आसपास साफ सफाई करने का भी निर्देश दिया गया है. इस छठ घाट पर भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, वहीं समिति द्वारा छठ पूजा में व्रतियों के लिए स्टॉल लगाकर पूजन सामग्री आदि का भी व्यवस्था किया जाएगा।

दस करोड़ रुपये की लागत से होगा दो जाहेरथान का सौंदर्यीकरण।

दस करोड़ रुपये की लागत से होगा दो जाहेरथान का सौंदर्यीकरण।

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दो जाहेरथान का करीब दस करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जायेगा बुधवार को मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास। इसमें गम्हरिया प्रखंड के दो जाहेरथान कालिकापुर टायो गेट में करीब 3,86,52,300 रुपये व मुर्गाघुटू में करीब 5,06,27,100 रुपये की योजना शामिल है.

इस मौके पर में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो, प्रमुख अनिता टुडू, जिप सदस्य पिंकी मंडल, मुखिया सुकमति मार्डी व मोहन बास्के, खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के अध्यक्ष बिराम माझी, महासचिव उदय मार्डी, सचिव भोमरा माझी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सीके गोराई, पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, सोखेन हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, गोपाल महतो, सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, उत्तम दास, बबलू प्रधान समेत जाहेरगाड़ समिति के सदस्य आदि शामिल थे।

मौके पर मंत्री श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड से जुड़ी भाषा-संस्कृति व धार्मिक स्थलों  का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है, जिसे हमारी सरकार लोगों के आशा अनुरूप काम शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक राज्य में शासन कर यहां के लोगों का जनभावना को ठेस पहुंचाया है, जबकि हमारी सरकार लोगों के जनभावना को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है

2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे बने गम्हरिया के नए थाना प्रभारी।

2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे बने गम्हरिया के नए थाना प्रभारी।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना की कमान 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को मिली है.आलोक कुमार दुबे पुर्व में आदित्यपुर थाने में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एसीबी में ट्रांसफर होने के पश्चात रिक्त पड़े पद पर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को पदस्थापित किया गया है।

गौरतलब हैं की 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को गैलंट्री अवॉर्ड प्राप्त है, और उनकी पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रूप में की जाती है. हाल के दिनों में सरायकेला जिले में घटित हुई कई बड़े मामलों में कांड उदभेदन से लेकर जांच में इनकी अहम भूमिका रही है

आपको बताते चलें कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

सरायकेला/गम्हरिया

ब्लड डोनर करने वाले सभी कर्मचारियों को सराहना एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किया गया।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 4 नवंबर को RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर संगठन के सहयोग से संपन्न किया गया वहीं कैंप सुबह 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक आयोजित कैंप में कुल 348 यूनिट ब्लड का संग्रह किर जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजर डायरेक्टर श्री एस के बेहरा उपस्थित थे एवं उन्होंने अपने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने बताया कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर 3 महीने में अपने विभिन्न प्लांट्स में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती है जिसमें हर स्तर के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान प्रमंडल के उपश्रमायुक्त श्री राकेश प्रसाद उपस्थित थे एवं उन्होंने आरसीबी के ब्लड डोनेशन जैसे महान सामाजिक कार्य की सराहना की अन्य विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ 157 बटालियन के कमांडेंट श्री प्रणव शेखर भी शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को शहपूर्वक रक्तदान करते देख उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ है

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर का ऑपरेशन श्री एम शंकर नारायण प्लांट ऑपरेशन हेड श्री प्रकाश विश्वास एम सुरेश प्लांट हेड ( unit-1) बि जेना प्लांट हेड ( unit-3) आदि ने भी ब्लड डोनेशन कैंप का विकसित किया एवं कर्मचारियों की सराहना की।

उक्त ब्लड डोनेशन कैंप की जिम्मेदारी HR विभाग के सुयश वर्मा, जया सिंह, सुनीता भट्टामिश्रा, हेमंत प्रधान, सागरिका हेमंत पटसनी, अभिजीत, देवी प्रसाद प्रधान, निशा गिरी, सुशीला हांसदा, एवं कमेटी मेंबर पंकज सिंह, विमलेश कुमार, एस सी झा, शंकर, अनिल, प्रदीप, संजय सोए, सुभाष महतो, इंद्रकेसे,विनोद एवं अन्य कमेटी सदस्य संभाल रहे थे

दुर्गा पूजा और आगामी सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।

दुर्गा पूजा और आ रहे सभी पर त्यौहार को देखते हुए चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी दुर्गा पूजा और नजदीक आ रहे सभी पर्व त्यौहार को देखते हुए लगभग सभी होटल में निगरानी विभाग की टीम ने सफाई जांच अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गम्हरिया के श्याम स्वीट्स होटल के किचन में काफी गदगी पाई गई।

वहीं छापेमारी अभियान के संबंध में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्याम स्वीट होटल मेंकाफी गंदगी पाई गई इस वजह से तत्काल सारी मिठाइयों को फेंकवा दिया गया है और होटल संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे से साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें.दोबारा साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं होटल संचालक को साफ सफाई के लिए 7 दोनों का समय दिया गया है।

इसके साथ ही अधिकारी ने जनहित में अपील करते हुए कहा कि किसी भी होटल में खाने से पहले खाने की जांच अवश्य करें दुर्गंध आने वाली मिठाई या ना खाएं अपनी और अपने सेहत का ध्यान रखें।

पीडीएस दुकानदार संघ ने नए डीएसओ का किया स्वागत।

पीडीएस दुकानदार संघ ने नए डीएसओ का किया स्वागत।

सरायकेला/गम्हरिया

पीडीएस दुकानदार संघ ने पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी जेके मिश्रा का किया स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस दौरान फुलकांत झा ने डीएसओ को खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के बावत पूर्व में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। किन्तु, अबतक समाधान नहीं हो सका। नए डीएसओ ने मिलजुल कर सारे विवाद को खत्म करने का आश्वासन दिया गया।

राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ पर लगाया कई आरोप।

राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ पर लगाया कई आरोप।

सरायकेला/गम्हरिया

12 अक्टूबर बृहस्पतिवार को राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने गम्हरिया सीडीपीओ साधना चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी एवं जिले के उपायुक्त से जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।

अर्जुन यादव यादव ने कहा है कि सीडीपीओ साधना चौधरी गम्हरिया एवं नीमडीह के प्रभार में हैं। उनके द्वारा गम्हरिया एवं नीमडीह में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली में अनियमितता बरती गई है। श्री यादव ने कहा है कि बहाली में लेन देन हुई है। जिनके द्वारा लेन देन नही किया गया उनका आवेदन को अनुमोदन के लिए डीपीओ कार्यालय नही भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते 11 सितम्बर को मोती नगर बड़ा गम्हरिया में सेविका की बहाली हुई थी। निशा राय की सेविका हेतू चयन की घोषणा खुद सीडीपीओ साधना चौधरी ने किया था। लेकिन रिश्वत नही मिलने के कारण बीस दिन बाद भी डीपीओ कार्यालय अनुमोदन के लिए नही भेजा गया। इसी तरह की कई उदाहरण है जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि साधना चौधरी जहां भी रही भ्रष्टाचार कर आंगनबाड़ी में बहाली की। उन्होंने सीडीपीओ साधना चौधरी के विरुद्ध जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।

उप विकास आयुक्त नें गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का किया औचक निरिक्षण।

उप विकास आयुक्त नें गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का किया औचक निरिक्षण।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश


उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा विरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा आंगनवाड़ी केंद्र नवाडीह, प्राथमिक मध्य विद्यालय नुवाडीह एवं बड़ाकाकडा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त नें मनरेगा अंतर्गत विरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण का वृक्षारोपण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षण क्रम में निलंबित आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निदेश दिए वही विभिन्न विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के निरिक्षण क्रम में केंद्र में उपस्थित बच्चो से संवाद स्थापित कर शिक्षको को बच्चो के शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने तथा कैलेंडर के अनुसार मध्यान भोजन उपलब्ध कराने समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ बांधडीह पंचायत की मुखिया, मनरेगा एवं आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहें।

सरकारी जमीन के अतिक्रमण करने पर ग्रामीणों ने किया विरोध अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सरकारी जमीन के अतिक्रमण करने पर ग्रामीणों ने किया विरोध अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल अधिकारी को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त व अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत अंर्तगत दलाईकोचा में सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा था.जिसके विरोध में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने व अतिक्रमण करने वालों पर कारवाई करने की मांग कि। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश प्रधान, राम केराई, राजेंद्र केराई,मानलाल केराई, सोमा बानरा के अलावे काफी लोगों के हस्ताक्षर हैं।

सीओ को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि हल्का नौ के दलाईकोचा में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर चाहरदिवारी का निमार्ण किया जा रहा था. ग्रामीण उक्त सरकारी जमीन पर लोग दलाईकोचा से ठसकपुर व भालुबास आना जाना करते हैं साथ ही कृषि कार्य करने में उक्त जमीन क उपयोग करते हैं. ग्रामीणों ने आवेदन दे कर कहा है कि उक्त जमीन के चाहरदिवारी नही करने के आग्रह पर अतिक्रमण कारीयों द्वारा झुठे केस में फंसाने की भी धमकी दिया जाता है.ग्राणीणों के आवेदन पर सीओ ने सरकारी जमीन का मापी करते हुए सीमांकन किया गया है

रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी दिसंबर महीना में जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले सूड़ी एकता महासम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द मैदान को बुक किया जाएगा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम बनाकर कोल्हान के सभी गांव का दौरा किया जाएगा एवं सभी को इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए अनुरोध किया जाएगा साथ ही इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए तिथि निर्धारित कर बहुत जल्द एक कमेटी तैयार किया जाएगा जिस कमेटी के देखरेख पर यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सूड़ी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, प्रदेश महामंत्री अमीन म॔डल, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मंडल प्रदेश महिला महामंत्री रीता मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल, सरायकेला खरसावां युवा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, प्रखंड महामंत्री मिहिर मंडल आदि उपस्थित थे । बरसात के कारण सभी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाए अगला बैठक की तिथि जल्दी घोषित कर दिया जाएगा।

छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ से विश्वकर्मा कॉलोनी तक सड़क एवं नाला निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ से विश्वकर्मा कॉलोनी तक सड़क एवं नाला निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

सरायकेला/गम्हरिया


( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

छोटा गम्हरिया पंचायत के विश्वकर्मा कॉलोनी, नमो टोला, कैलाश नगर, शिवनगर मोहल्ले के लोगों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में लिखा गया कि गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत विश्वकर्मा कॉलोनी, शिवनगर, नमो टोला, कैलाश नगर के लोगों के आवागमन के लिए सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और जो कच्ची सड़क है उसकी हालत भी बद्तर स्थिति में है. जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो गई है मजबूरन लोगों को नाले से भी बद्तर हो चुके कच्ची सड़क से गुजरना पड़ रहा है इसके साथ-साथ निर्मल पथ मे नाली की व्यवस्था ना होने के कारण निर्मल पथ से विश्वकर्मा कॉलोनी तक सालों भर दूषित जल का बहाव लगा रहता है यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है।
आवागमन हेतु सड़क का स्थाई व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।

साथ ही साथ अनुमंडल अधिकारी, अपर उपायुक्त,उपायुक्त
और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रतिलिपि दिया गया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा,उप मुखिया रेनू महतो, वार्ड सदस्य पार्वती महतो, सुनीता देवी, चंपक मंडल मंजू देवी संगीता मोहंती, मिली मुखर्जी कंचन पाल लक्ष्मी महतो रागिनी श्रीवास्तव अमित गोस्वामी उषा रानी महतो रेखा महतो प्रभावती महतो समेत सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए

Design a site like this with WordPress.com
Get started