ईचागढ़
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर हाइस्कूल मैदान में परिवर्तन यात्रा को लेकर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, पुर्व विधायक अरविंद सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव आदि उपस्थित रहे। इस दौरान बारिश के बीच हजारों की तादाद में उत्साहित ग्रामीण परिवर्तन रैली में पहुंचे ।

विशाल परिवर्तन यात्रा की रैली में पूर्व विधायक अरविंद सिंह इतनी भारी बारिश के होने के बावजूद भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मंच पर पधारे । बारिश के दौरान छाता लगाकर एवं चेयर सर पर रखकर लोगों ने अतिथियों का सम्बोधन सुना।

इस दौरान अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बड़ रहा है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगा, महिलाओं को ठगा, राज्य सरकार यहां का बालू को बंबई में बेचवा रहा है। खनिज का लूट , जमीन लुट में मस्त हैं। सेना की जमीन लुट ली । 5 लाख नौकरियां देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा से मुकर रहा है हेमंत सोरेन की सरकार।

उन्होंने कहा कि बादा खिलाफी राज्य सरकार से झारखंड को बचाने के लिए परिवर्तन रैली में उमड़े जनसैलाब इसका उदाहरण है कि लोग त्रस्त है और परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन सरकार ही भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ में कमल ही खिलेगी ।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों का भला सिर्फ भाजपा ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी जमीन छीना जा रहा है और भाजपा ही घुसपैठियों को खदेड़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही कर सकते हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है और कोई इसे रोक नही सकता है। परिवर्तन का लहर पुरे झारखंड में दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि मैया सम्मान योजना भी मेरा ही देन है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने का बात था,मगर झारखंड सरकार वो भी नही किया। मौके पर मधु गोराई, सारथी महतो,विश्वनाथ उरांव, अनिल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















