पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।

पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने रविवार को चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान अरविंद सिंह ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सैकड़ो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का भी वितरण किया गया। पूर्व विधायक ने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में निरंतर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश दिखे। इस अवसर पर नबीन पसारी, अरुण सिंह, सपन कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, धीरेन सिंह, कृपा महतो आदि उपस्थित थे।

चांडिल अनुमंडल जंगली हाथी का चरागाह बना।

चांडिल अनुमंडल जंगली हाथी का चरागाह बना।

सरायकेला/ईचागढ़

विभाग ने क्षतिपूर्ति को इतिश्री माने, समाजिक दायित्व से मुकर रहे हैं।

एलिफेंट फाइटिंग ईचागढ़ ,विधान सभा क्षेत्र रहा गजो का आतंक ,वन विभाग रहा मौन।

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का झुंड किसानों पर लगातार कहर बरपा रहा है, जिससे किसान काफी भयभीत व चिंतीत है। आए दिन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात से गरीब ग्रामीणों का घर के अंदर में रात को रहना भी मुश्किल हो गया है। खास कर किसान हाथीयों के उत्पात से दिल से टूट चुके हैं। खेतों में धान, सब्जी की खेती को रौंदा जा रहा है, तो घर लाए खलिहानों में भी हाथीयों का झुंड आकर धानों को चट कर रहा है।

शाम ढलते ही ग्रामीण गांव आने के लिए कत्तरा रहा हे, ना जाने कब गजराज की झुंड मौत बनकर रास्ते पर खड़े हो जाएं

क्योंकि गजराज का झुंड जंगल छोड़ कर अब गांव के आसपास छोटे छोटे जंगल में डेरा डाल कर रखा है, ओर मौका मिलते ही घर में रखे अनाज का अपना निशाना बना रहा हे,साथ ही घर को भी क्षत्रीपूर्ति कर देता है।जिसे ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल हे।

शनिवार की तड़के सुबह चांडिल दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के विशाल दो गजराज मिलनचोक के पास धान की खेत में सुबह आपस में घंटो भर अपनी लड़ाई जारी रखा ,दोनो गजराज की आपस में धामासान लड़ाई से ग्रामीणों का नीद हराम हो गया , हाथियों का चिहड़ाना से ग्रामीण रातभर भयवीत रहे और सुबह देखा दोनो गजराज लड़ते रहें ओर अंतिम में एक गजराज भाग गया।

वहीं एक सप्ताह से निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर हाईस्कूल के पास दूमदुमि इंटर कॉलेज के आसपास रातभर गजराजों का झुंड गांव में प्रवेश करके आतंक मचा दिया था ।जिसे ग्रामीणों रात्रि में भयवित रहने लगा

विधान सभा क्षेत्र में अब गजराजों की आतंक से लोग परेशान है । वहीं वन विभाग भी मौन है, अब ग्रामीणों को एक मात्र ईश्वर का भोरेसे है हाथी की आतंक से ग्रामीणों को सरकार कैसे सुरक्षा देते हे यह देखना बाकी हैं,
बाइट: ग्रामीण रविंद्र नाथ महतो

विधायक सविता सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के सात सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य का मिली प्रशासनिक स्वीकृति

विधायक सविता सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के सात सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य का मिली प्रशासनिक स्वीकृति

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड मे 4, चांडिल मे 1 व कुकड़ू प्रखंड मे 2 सड़क है शामिल।

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ प्रखंड के चार सड़क तमारी से आतारग्राम तक पथ का सुदृढ़ीकरण, लेपाटांड से कुंदरीलोंग भाया बुदालोंग तक पथ का सुदृढ़ीकरण, झाड़ूआ मोड़ से आदरडीह भाया हाड़ात पथ का सुदृढ़ीकरण, रुगड़ी बाजार से कुटाम तक पथ का सुदृढ़ीकरण, कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू हेरेमुली से चानो तक पथ का सुदृढ़ीकरण, तिरुलडीह चौड़ा पथ से सपारुम तक पथ का सुदृढ़ीकरण व चांडिल प्रखंड के चांडिल मैन रोड मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिन्दा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

वहीं विभिन्न सड़कों का प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से विधायक सविता महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। वहीं सात सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का स्वीकृति मिलने पर ईचागढ़ विधानसभा के जनता ने विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया है। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।

जरूरतमंदों,असहाय व बृद्ध लोगों के बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कंबल का वितरण किया।

जरूरतमंदों,असहाय व बृद्ध लोगों के बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने  कंबल का वितरण किया।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार 28 दिसंबर को सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बाकलतोड़ीया गांव में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, उर्फ मलखान सिंह ने समस्त ग्राम वासियों से मुलाकात की एवं जरूरतमंदों,असहाय व बृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। पूर्व विधायक के द्वारा आम जनमानस को ठंड से बचाव हेतु बुजुर्गों, असहाय और निर्धन महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। वहीं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है ओर आगे भी कंबल वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड से बचकर रहने एवं बड़ते कोविड से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का हमेशा पालन करने का भी अपील किया गया।

वहीं इस कड़ाके की ठंड में पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा जरूरत की सामग्री पाकार ग्राम वासियों एवं जरूरतमंदों में तथा वृद्धो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी सभी ने विधायक जी को तहे दिल से आशीर्वाद दिया एवं उन्हें धन्यवाद कहा।

इसके साथ ही उन्होंने समस्त ग्राम वासियों को नववर्ष एवं मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी.इस मौके पर गांव के मुखिया,नारायण मंडल,तापस मंडल,अमर सहदेव, कामदेव कुम्हार,लक्ष्मण गोराई एवं समस्त ग्रामवासी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्मिक विभाग के सचिव और विधायक सविता महतो तथा डीसी पहुंचे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में।

कार्मिक विभाग के सचिव और विधायक सविता महतो तथा डीसी पहुंचे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़ प्रखंड के तुता पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का अंतिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो,विधायक सविता महतो,उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला,एसडीएम गिरजा शंकर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं सचिव ,विधायक , उपायुक्त ,अनुमंडल पदाधिकारी ने स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सचिव श्री टोप्पो ने स्टालों में जमा कर रहे आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया।

अपने संबोधन में विधायक सविता महतो ने लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को लेने की अपील किया। इस दौरान सचिव विधायक व उपस्थित पदाधिकारियों ने बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल,ट्राई साइकिल, सखी मंडलों व फुलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक सहित कई परिसम्पतियों का भी वितरण किया।

वहीं सचिव प्रवीण टोप्पो ने पंचायत के उपस्थित लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि आबुआ आवास का आवेदन जरूर करें और इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेकर बस्तु स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग काफी उत्साहित देखा गया। उन्होंने कहा कि लोग अच्छे खासे आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों पर शत प्रतिशत कारवाई होगा और क्षेत्र के लोगों को इस कार्यक्रम से अधिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा कुल 22 स्टॉल लगाया गया था जहां कुल 2366 आवेदन आया तथा 675 आवेदन का निष्पादन किया गया। जहां पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कई चयनित लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण,जॉब कार्ड वितरण, सखी मंडल से जुड़े महिलाओं के बीच सीसीएल चेक वितरण, फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक वितरण, दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल सहित दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। आज पंचायतों में आयोजित सरकार आपके द्वार का अंतिम कार्यक्रम है। जिसमें पैंशन,आय ,आवासीय,जाति आवेदनों पर कारवाई किया गया। जिसमें बचे आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ।

इस अवसर पर एलआरडीसी विकास कुमार राय,बीडीओ किकु महतो, सीओ दीपक कुमार,प्रमुख गुरूपद मार्डी, उपप्रमुख दीपक कुमार साव,विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,मुखिया संगीता देवी आदि काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

पिलीद तीखा मोड़ पर दो कीपर एक एलपी ट्रक व एक बोलेरो आपस में हुआ भीड़ंत।

पिलीद तीखा मोड़ पर दो कीपर एक एलपी ट्रक व एक बोलेरो आपस में हुआ भीड़ंत।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर पिलीद जंगल के पास तीखा मोड़ पर एक एक कर 4 वाहन आपस में भिड़े, जिससे बोलेरो चालक का पैर टुट गया। बोलेरो चालक रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय छुटुन का पैर बोलेरो में दब जाने से टुट गया। परिजनों ने उसे तत्काल रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को रामगढ़ से एक बोलेरो जमशेदपुर जा रहा था।

वहीं रामगढ़ की ओर से आ रहे एक कोयला लदा अनियंत्रित एलपी ट्रक पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दिया, जिससे बोलेरो का पिछला हिस्सा कवाड़ी बन गया। इतने में ही सामने से आ रहे एक 18 चक्का कीपर एलपी ट्रक से सीधे टकरा गया तथा एक अन्य कीपर दोनों वाहनों को बचाने के क्रम में सड़क से बाहर गढ्ढा में घुस गया। दोनों कीपर व ट्रक के चालक छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे व सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी।

वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एलपी ट्रक बोलेरो को पीछे से ठोकर मारी, जिससे चालक का पैर टुट गया। उन्होंने कहा कि आगे से आ रहे एक 18 चक्का कीपर को भी उक्त ट्रक ने आगे से ठोकर मारी, जिससे कीपर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि सामने से आ रहे एक कीपर भी ट्रक को बचाने के क्रम में सड़क से नीचे गढ्ढा में घुस गया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जाए, अन्यथा ओर सड़क हादसा का संभावना रहेगी।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम का विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम का विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर टीकर में गुरुवार को 30 बेड का बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया। उन्होंने नर्सिंग होम का व्यवस्था का भी अवलोकन किया। विधायक ने नर्सिंग होम में कुनाल मेडिकल का भी अवलोकन किया। सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में 30 बेड का बासुदेव नर्सिंग होम खोलने से आस पास के ग्रामीणों के लिए काफी खुशी का विषय रहा।

मौके पर दूर्गा प्रसाद साहू, कालीपद घोष, नकुल घोष, श्यामापद नापित , बेनीमाधव गोप,अनिल सिंह, अमित सिन्हा, पंचानन पातर, बासुदेव चटर्जी, तापस दत्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

वहीं उद्घाटन के बाद विधायक सविता महतो ने कहा कि बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम में तत्काल 30 बेड उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे मेडिकल सुविधा, सर्जरी एवं जेनरल फिजिशीएन उपलब्ध रहेगा । उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती गांव के लोगों को सर्जरी आदि के लिए जमशेदपुर, रांची आदि शहरों मे मरीजों को ले जाना पड़ता है। खास कर एक्सिडेंट के मामले में शहरों तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा रहता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने का अपील भी किया। उन्होंने नर्सिंग होम संचालक डाक्टर एम मल्लिक से भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने व गरीब लोगों को इलाज में रियायत देने का भी निर्देशित किया।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Design a site like this with WordPress.com
Get started