बसंत ऋतु के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे दर्शक।

बसंत ऋतु के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे दर्शक।

सरायकेला/ईचागढ़

प्रखंड क्षेत्र के तुता ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को बसंत ऋतु के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुर्गा लड़ाई एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुण्डा, पंसस प्रतिनिधि व्यासदेव महतो, झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, समाजसेवी विश्वनाथ उरांव, कार्तिक पांडे, एआईएस एमजेडब्लूए पत्रकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण माझी आदि ने फीता काट कर किया। वहीं गुप्तेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में गोलाप कड़ी झुमर अखाड़ा के सेखा रानी झाड़ग्राम बंगाल के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिल्पी बिप्लव, प्रतिमा, ममता एवं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झुमुर संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। झुमर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर लोगों को जमकर झुमाया। नृत्य का एक झलक पाने को लोग आतुर देखें गए। वहीं बंगाल के पुरूलिया आदाबना के पद्मश्री नेपाल महतो,बालीगाड़ा के उस्ताद निपेन सहिस एवं दल के बीच मानभूम शैली का छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

मौके पर झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, समाजसेवी विश्वनाथ उरांव, ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुण्डा,सपन बर,उमेश महतो,लालटू महतो,बिष्णु चरण महतो, शरत बंसरियार,कृष्ण चंद्र महतो,महादेव सिंह मुंडा,मनोहर महतो,खुदीराम महतो,पीतर बर,मनोरंजन महतो,प्रमानंद महतो आदि उपस्थित थे।

हाड़ात गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, उप प्रमुख ने किया उद्घाटन।

हाड़ात गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, उप प्रमुख ने किया उद्घाटन।

सरायकेला/ईचागढ़

प्रखंड क्षेत्र के हाड़ात गांव में गुरुवार रात्रि को यंग स्टार छौ नृत्य कमिटी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ प्रखंड के उप प्रमुख दीपक कुमार साव और सोड़ो पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के द्वारा विधिवत रुप से किया गया। वही मुख्य अतिथि दीपक कुमार साव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वोजों द्वारा छोड़े गए विरासत को बचाए रखना हम सभी का दावित्य है। वर्त्तमान समय के युवा पीढ़ी द्वारा इस तरह का कार्यक्रम करने लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। मौके पर आयोजन समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

कुकड़ू प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रभार ग्रहण , विदाई व स्वागत के साथ हुआ गुरू गोष्ठी।

कुकड़ू प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रभार ग्रहण , विदाई व स्वागत के साथ हुआ गुरू गोष्ठी।

सरायकेला/ईचागढ़

कुकड़ू प्रखंड में पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह का बिदाई समारोह सह वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी का स्वागत कार्यक्रम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में आयोजित किया गया, वहीं प्रभार के साथ साथ गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, छात्र छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति,नए सत्र में शिशु पंजी के आधार पर शत प्रतिशत नामांकन और तिथि भोजन पर चर्चा किया गया।

शिक्षकों ने कहा कि पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एक मिलन सार व्यक्ति थे ।वहीं वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पूर्व में भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रह चुके हैं और सबको साथ लेकर शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम कर चुके हैं। वहीं सभा का संचालन संचालन सन्देश बाहक शिक्षक त्रिलोचन कुमार ने किया मौके पर बीपीओ सुचित्रा महतो, राहुल रंजन, समावेशी शिक्षक दिगम्बर महतो, गुणाधर महतो ,नरेश महतो, राकेश कुमार, गणेश चंद्र महतो, सुधाकर महतो, इंद्रजीत प्रामाणिक, शिक्षक चितरंजन महतो, पप्पू प्रामाणिक, तनुश्री ,खेलाराम वेदिया,गजाधर बैठा, कमल महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे।

ईचागढ़ के पुरानडीह व मिस्त्रीडीह में बिजली खम्भा गिरने से 24 घंटे से बिजली गुल।

ईचागढ़ के पुरानडीह व मिस्त्रीडीह में बिजली खम्भा गिरने से 24 घंटे से बिजली गुल।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पुरानडीह और मिस्त्रीडीह ,पाटपुर गांव के बीच बुधवार शाम को हुई आंधी तूफान से तीन बिजली खम्भा गिरने से 24 घंटे से बिजली गुल है। ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस साल का पहली बारिश और आंधी तूफान से बिजली पोल गिर जा रहा है, तो बरसात के समय क्या होगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनाथ चंद्र महतो ने बताया कि बुधवार शाम को आये आंधी तुफान से तीन बिजली की पोल गिर कर टूट गया है जिससे ग्रामीणों को रात को अंधेरा में रहने को विवश है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय बिताने के बाद भी बिजली विभाग के कोई कर्मचारी भी पोल गीरने का जायजा तक लेने नहीं आया। उन्होंने विभाग से मांग किया है, कि जल्द से जल्द टूटे हुए खम्भे को बदल कर नए खम्भे लगाया जाए, ताकि ग्रामीणों को बिजली की समस्या न हो।

ग्राम प्रधान शीतल दास की हुई आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

ग्राम प्रधान शीतल दास की हुई आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

सरायकेला/ईचागढ़

प्रखंड क्षेत्र के नारो गांव के ग्राम प्रधान सह झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीतल दास का बुधवार को सांस लेने की तकलीफ़ एवं छाती में दर्द होने से चिकित्सा हेतु जमशेदपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। 64 वर्षीय शीतल दास की आकस्मिक निधन से गांव एवं क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

झामुमो प्रखंड सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि मृत शितल दास एक सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे और हर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने बताया कि झामुमो पार्टी के भी सच्चा सिपाही थे। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार करकरी नदी घाट पर बुधवार को ही किया गया। ग्राम प्रधान के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि शव यात्रा में गांव के सैकड़ों लोग एवं कई झामुमो के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं विधायक सविता महतो ने भी शितल दास की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शितल दास का निधन से पार्टी एवं क्षेत्र के लोगों के लिए अपुर्नीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके मृत आत्मा की शांति की कामना किया।

पीएलवी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक।

पीएलवी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक।

सरायकेला/ईचागढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार चन्दनपुर गांव में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना से जुड़ा है। 7 अप्रैल 1948 को WHO की स्थापना हुई थी और इसी की याद में 1950 से प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाया जाता है। उन्होंनें लोगों को जानलेवा बीमारियों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दिया।

कालीचामदा गांव की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी।

कालीचामदा गांव की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी।

सरायकेला/ईचागढ़

    ( मालखान महतो )

    ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत मैंसाढ़ा के ग्राम कालीचामदा में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

    ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। विशेषकर बरसात के दिनों में चिकनी मिट्टी के कारण रास्ता इतना खराब हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाना, बच्चों का स्कूल जाना, गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्गों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।

    इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीण विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो के पास पहुंचे और समाधान की मांग की। इस संबंध में अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने बताया कि ग्रामीणों की पहली रणनीति प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रखना है। यदि वहां से उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो उपायुक्त कार्यालय में जाकर अपनी मांगों को रखा जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि यदि इसके बावजूद भी सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो ग्रामीण बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

    मौके पर उपस्थित रीता सिंह मुण्डा, सीता नापीत,गुरूवारी सरदार,तरूलता हांसदां ने कहा कि सड़क का निर्माण या मरम्मती कार्य नहीं किए जाने से हम ग्रामीण नरक की जिंदगी जीने को मजबुर है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग नहीं माने जाने पर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    पिलीद में त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन।

    पिलीद में त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन।

    सरायकेला/ईचागढ़

    ( मालखान महतो )

    प्रखंड क्षेत्र के पिलीद गांव में त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका जागरण रात्रि मंगलवार को हुआ।वही आयोजक समिति के सदस्य दिलीप कुमार दास ने बताया कि प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी पिलीद गांव में हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल,झारखण्ड के विभिन्न संकीर्तन मंडली भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि संकीर्तन मंडली में पंचानन पातर (पिलिद), गोपाल दास( चुनीडीह), ब्रजकिशोर दास( कालीमाटी), समीर मंडल( बानकुड़ा),वीणा रानी( पुरुलिया) और कुंजविहारी गोप( चिमटिया) ने तीन दिन तक लगातार हरी मंदिर में हरिनाम यज्ञ कर गांव के लोगों को भक्ति से मंत्रभक्त किया।

    वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो मंदिर पहुँच कर माथा टेक कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मनोकामना किए। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो, दिलीप दास, अजित प्रमाणिक,हाकीम चंद्र महतो, महेश्वर गोप सहित आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो प्रखण्ड के ने लक्ष्मी नारायण रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल का किया उद्घाटन।

    ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो प्रखण्ड के ने लक्ष्मी नारायण रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल का किया उद्घाटन।

    सरायकेला/ईचागढ़

    ( मालखान माहतो )

    ईचागढ़ के विधायक सविता महतो पहुंचे और फीता काट कर विद्यालय का उद्घाटन किया। हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सबिता महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र् में इस तरह का इंग्लिश माध्यम का विद्यालय खुलना काफी सराहनीय पहल है। शहर के तर्ज पर यहां पव्लिक स्कूल में गांव के बच्चे को भी पढ़ने का मौका मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि शहरों में शिक्षा बहुत महंगी हो गई है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग नामांकन कराने में असमर्थ होते हैं। ऐसे समय में ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय पव्लिक स्कूल में गांव एवं आसपास के अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।

    मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, पंचायत समिति प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, स्कूल के निर्देशक लक्ष्मी कुंभकार, मेनेजिंग डायरेक्टर नन्दलाल कुम्भकार, प्राचार्य बासुदेव कुम्भकार,ग्राम प्रधान पद्मोलोच कुम्भकार, बासुदेव चटर्जी, झामुमो प्रखंड सचिव अमित सिन्हा, कृतिवास आचार्य, प्रफुल्ल मांझी आदि उपस्थित थे।

    धाधकीडीह में जल मिनार का तीन सोलर अज्ञात चोरों ने किया चोरी।

    धाधकीडीह में जल मिनार का तीन सोलर अज्ञात चोरों ने किया चोरी।

    सरायकेला/ईचागढ़

    (मालखान माहतो )

    ईचागढ़ थाना क्षेत्र के धाधकीडीह में गुरुवार की आधी रात को सौर उर्जा संचालित जलमीनार का तीन सोलर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। सुचना मिलते ही शुक्रवार को मुखिया बिपिन सिंह मुण्डा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

    वहीं मुखियाबिपिन सिंह मुण्डा ने बताया कि 15 वी वित्त आयोग द्वारा सोलर चालित जलमिनार लगाया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सुचना मिलते ही चोरी की घटना का जानकारी लिया गया। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि गर्मी का समय में ग्रामीणों को पेय जल का आपुर्ती कराया जा रहा था। सोलर पैनल चोरी होने से ग्रामीणों को पेयजल का संकट से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना ईचागढ़ थाना को दिया जाएगा।

    झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति बने सविता महतो।

    झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति बने सविता महतो।

    सरायकेला/ईचागढ़

    झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है। यह गठन विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है।

    अधिसूचना के अनुसार, समिति की सभापति के रूप में पुनः ईचागढ़ विधायक सविता महतो को नियुक्त किया गया है। वहीं समिति के अन्य सदस्यों में कुमार जय मंगल (अनूप सिंह), प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह तथा निसात आलम शामिल हैं। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।

    मालूम हो कि 2025-26 में भी विधायक सविता महतो युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति थे। उक्त बात की जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।

    रघुनाथपुर वन विश्रामागार के समीप शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध।

    रघुनाथपुर वन विश्रामागार के समीप शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध।

    सरायकेला/ईचागढ़

    नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर – नीमडीह सड़क पर वन विश्रामागार के पास अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब की कमपोजिट दुकान खोलने का स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर शराब खरीद कर बस्ती के आसपास पीने के बाद शराबियों द्वारा अश्लील भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिससे बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

    महिलाओं ने कहा कि तीन महीने पहले जनबहुल क्षेत्र से शराब दुकान को स्थानांतरण के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग सरायकेला-खरसावां ,नीमडीह के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया गया था। अंचल अधिकारी ने स्थल जांच के बाद आश्वासन दिया था कि तीन महीने के बाद शराब दुकान को अन्य जगह पर स्थानांतरण कराया जायेगा। लेकिन तीन महीने बाद फिर से दुकान खोला जा रहा है।

    महिलाओं ने कहा कि अन्य दुकान खोला जाय हमें कोई विरोध नहीं है। इस मौके पर नीमडीह पुलिस आकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग शराब दुकान खोलने के विरोध में डटे रहें।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started