केरला समाजम हिंदी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुर्वी सिंहभूम/गोलमुरी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पुर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी स्थिति केरला समाजम हिंदी स्कूल में रविवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर 10 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर के 96 बच्चों ने विभिन्न रूपों में अपनी-अपनी आकर्षक भूमिका अदा की। पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, सब्जी वाली, भारत माता, भगत सिंह, किसान आदि विभिन्न भूमिकाओं को निभाया जिसे काफी सराहा गया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायिका की भूमिका में श्रीमती नंदिता जायसवाल और सौम्या जयसवाल उपस्थित थी। निर्णायिका ने बच्चों की भूमिकाओं की सराहना की और आगे इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन ने अपने संबोधन ने कहा कि सभी बच्चे इस तरह के कार्यक्रम में भाग लें ताकि बच्चों के प्रतिभा को निकालने का अवसर मिले उन्होंने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को उभार कर सामाजिक बौद्धिक और नैतिक मूल्यों का विकास कराती है।
कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी प्रीति कुमारी के द्वारा किया गया। प्रेस रिपोर्ट गीता वर्मा के द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिका तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।
स्वर्गीय पंडित आनंद चंद चौधरी की 14 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर आधारित संगीत एवं नृत्य कला का आयोजन किया गया।
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर टेल्को संगीत समाज के सभागार में शनिवार की शाम, स्वर्गीय पंडित आनंद चंद चौधरी की 14 वीं पुण्यतिथि पर संगीत समाज के सचिव पार्थो मुखोपाध्याय , उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा , कमेटी मेंबर आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने उनकी प्रतिमा पर दीप प्रचलित करके श्रद्धांजलि दिया। स्वर्गीय पंडित अनांदचंद चौधरी ने भारतीय परंपरा और संस्कृति के उत्थान के लिए संगीत एवं कला के क्षेत्र में एक सुनहरा भविष्य आने वाली पीढियां के लिए देकर गए। पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर आधारित संगीत समाज के छात्र गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
संगीत समाज के उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से संबंधित गीत, देशभक्ति गीत, लोकगीत, त्योहारों से संबंधित गीत, लोक नृत्य आदि बड़ी ही सरलता से सिखा सकते हैं तथा उन्हें अपनी मातृ भाषा एवं संस्कृति से अवगत करवा सकते हैं। संगीत के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना करना अनुचित होगा। आने वाली पीढ़ी तक भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने हेतु विशुद्ध भारतीय संगीत का संरक्षण अति आवश्यक है। फिल्म निर्माताओं को संस्कृति पर आधारित फिल्मों का भी निर्माण करना चाहिए। पाश्चात्य की जगह भारतीय वाद्यों का संगीत के लिए अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए।
संगीत समाज के सचिव पार्थ मुखोपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चे आजकल मोबाइल की दुनिया में खोए रहते हैं उनके अंदर सामाजिक संवेदनाएं का अभाव देखा जा रहा है। ऐसे बच्चों को कला और संस्कृति के माध्यम से जोड़कर हम उनके उज्जवल भविष्य बना सकते हैं।
जमशेदपुर:-महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।
पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
महात्मा ज्योतिबा फुले माली मालाकार समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रणेता और आदर्श — विकास सिंह
जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा–स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता
शनिवार 2 दिसंबर 2023 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में माली मालाकार कल्याण समिति एवम् महात्मा ज्योतिबा फूले कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान महात्मा ज्योतिबा फूले जी के पुण्यतिथि पर मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भाजपा नेता विकास सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा फूले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बन्ना गुप्ता ने समाज के लोगों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा। रामचंद्र सहिस ने कहा कि आज हमारे जैसा कोई व्यक्ति मंत्री बना है तो कहीं न कहीं फूले जी जैसे महापुरुषों का योगदान रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श और समाज सुधारक रहे हैं ऐसे महापुरुष की एक प्रतिमा जमशेदपुर के किसी चौराहे पर जरूर लगना चाहिए। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,आम आदमी पार्टी के अभिषेक कुमार,पूर्व जिला परिषद किशोर यादव, कांग्रेस पार्टी के धर्मेंद्र सोनकर ने अपनी बिचारों को रखा तथा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालाकार समाज के झारखंड प्रदेश महासचिव तथा आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार,उपाध्यक्ष संतोष सैनी,सचिव विनय भगत,जिला अध्यक्ष प्रेम लाल भगत,रविन्द्र सैनी, भोला भगत, महात्मा फुले कल्याण न्यास के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर,कोषाध्यक्ष संतोष भगत, अजीत भगत, सुबोध प्रभाकर,सुशील भगत,राजेंद्र भगत,रविन्द्र भगत,राजू प्रसाद,अवधेश भगत,विकास भगत,मुकेश कुमार,किशोर कुमार महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस रक्तदान शिविर में कुल 71 लोगों ने अपना रक्तदान किया।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार मंटू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर ने किया।
जमशेदपुर छाया नगर में नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाया गया।
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर नागरिक परिषद और जिला प्रशासन के सम्मिलित प्रयास से एम जी एम अस्पताल साकची के बगल छाया नगर में नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाया गया।
डी एस पी विरेन्द्र कुमार राम और सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार अपने पूरे टीम के साथ परिषद के सदस्यों के साथ पूरे क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चलाये जिसमें छाया नगर के काफी संख्या में पुरुष महिलाएं बुजुर्ग नवजवान बच्चों ने भाग लिया।छाया नगर की महिलाओं ने कहा कि अंधेरा होते ही यहां नशाखोरों की अड्डावाजी शुरू हो जाती है और महिलाएं डर से घर में छुप जाती है। थाना प्रभारी भूषण कुमार ने कहा कि सबको अगाह किया जाता है कि नशीली वस्तुओं की विक्री बन्द कर दे अन्यथा कानून बन्द करा दिया जाएगा उन्होंने ने नवयुवकों से आग्रह किया कि नशा छोड़े शिक्षा और रोजगार से जुड़े उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मुख्य संयोजक शिव पुजन सिंह ने कहा कि नशा अपने सहित परिवार समाज को बर्बाद कर देता है आज के बच्चे ही कल देश के कर्णधार होंगे परिषद ने निर्णय लिया कि यहां के बच्चों का एक टीम बनाकर नशा कै प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में रमेश कुमार कन्हैया दूबे पो डी पी शुक्ला भानु प्रताप मुन्ना चौबे श्रीनिवास तिवारी यमुना तिवारी प्यारे लाल अभय सिंह रिचर्ड पसायन कैलाश प्रसाद बी के सिन्हा विशम्बर साहू झरना पाल पूर्वी घोष रेनू शर्मा गोपाल राव इत्यादि मौजूद थे।
जमशेदपुर साईबर पुलिस ने, यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बिहार से किया गिरफ्तार।
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पुलिस ने 10 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान किया बरामद।
जमशेदपुर साईबर पुलिस ने यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आये जालसाज का नाम सुमित कुमार मंडल है, जिसे बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी देते हुए साईबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाज से दस मोबाईल, 32 सिम कार्ड और 9 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाज के सम्बंध में गोविंदपुर इलाके के लोगों से यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली थी. इसमें गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
आगे साईबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि. मामले में तीन और जालसाजों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश जारी है।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।
बैठक में104 परीक्षा केंद्रों का किया गया चयन
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 से संबधित परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जिला परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधा युक्त शिक्षण संस्थानों पर विमर्श करते हुए चयन किया गया। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
बैठक में जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों का चयन सभी निर्धारित मानदण्डों के आधार पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं जैसे कि बेंच-डेस्क, शौचालय, पेयजल, आदि सुविधा से युक्त हों। साथ ही चयनित परीक्षा केंद्र ऐसी जगह पर हो जहां छात्रों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो और जहां कदाचार की संभावना न्यूनतम हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
बैठक के निर्णय के अनुसार, वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए कुल 104 परीक्षा केन्द्रों का चयन किया गया है। इनमें 72 परीक्षा केन्द्र माध्यमिक परीक्षा के लिए और 32 परीक्षा केन्द्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए होंगे।
बैठक में माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर।
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लगाए गए सभी विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और शिविर स्थल पर मौजूद लाभुकों से उनकी समस्या की जानकारी ली और शिविर के क्रियान्वयन के वस्तुस्थिति से अवगत हुए।
आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आमजनों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपकी समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की विशेष पहल के द्वारा आमजनों को अपने ही पंचायत में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के विधिवत तरीके के बारे में बताया जा रहा है । दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आवेदन जमा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अबुआ आवास योजना’ से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों (जिनके पास एक भी पक्का मकान नहीं है) को दिया जाएगा। इसके तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होगा। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण प्रदान करने की योजना राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम’ का उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना है। उन्होंने लाभुकों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक शिविर में आएं और उनका निराकरण किया जाएगा। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस क्रम में गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 08 छात्र छात्राओं को लाभ दिया गया। समाजिक सुरक्षा पेंशन् योजना के तहत चाम्पा सोरेन, पिता गुन्दु सोरेन और सुनिता महतो पति-स्व शिलु महतो को पेंशन योजना से लाभांवित किया गया। सावित्री बाई फुले योजना के तहत जशनी सोरेन, रोशनी हेमब्रोम, मोनिका महतो, पिंकी महतो, शिवानी कर्मकार, पूनम महतो, राखी महतो को लाभ दिया गया। साथ ही कुल 14 छात्र छात्राओं के बीच साईकिल वितरण किया गया। फूलो झानो आर्शीवाद योजना के तहत सोनामुनी मुर्मू, पति रुपाय मुर्मू को योजना के तहत कुल 10000 की राशि का चेक प्रदान किया गया। सभी लाभुकों को फलदार पौधा देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग किया गया।