तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि
जमशेदपुर
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी का 424 वा पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। साथ ही जरूरतमंद 51 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने मित्र भामाशाह से मदद मांगा था फिर दानवीर भामाशाह जी ने अपना पूरा खजाना खोल दिया था, इसलिए उन्हें दानवीर भामाशाह कहा जाता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, महासचिव पप्पू साहू, गौतम साहू, राजेश प्रसाद, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, दीपक साहू, नंदकिशोर साहू, मुन्ना साहू, सत्यदेव प्रसाद, चंदन काशी कुमार, जयनाथ साह, सुनील दास, जितेंद्र साहू, सागर साहू, प्रवीण साहू, यशवंत साहू, सूरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।
पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता मेंजिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। आज के बैठक में संगठनात्मक प्रगति पर समीक्षा किया गया, साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन जमशेदपुर सुनिश्चित है। जिसकी तैयारी संबंधी सभी विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में जिला कमिटी के द्वारा निमंत्रण पत्र जमशेदपुर एवं जिला के निवासियों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कराने के लिए अधिकृत किया गया।
निमंत्रण के तहत सभी कम्पनी के युनियन एवं कर्मचारी, सभी सामाजिक संगठन, इंडिया गठबंधन के सभी नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता, सभी धार्मिक संस्था, सभी समाजवार संस्था, सभी खेल संस्थान, सभी SHG के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी शैक्षणिक संस्थान, सभी ग्राम प्रधान, सभी 231 मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सभी वरिष्ठ नागरिक समिति, सभी कालेज के छात्र एवं छात्राओं के अलावा कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ सभी जिला पदाधिकारी सभी प्रखंड पदाधिकारी सभी मंडल पदाधिकारी अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी के अलावा कांग्रेस पार्टी के सदस्य गणों को बड़े पैमाने पर निमंत्रण दिया जाएगा बैठक में यह भी तय किया गया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बैनर फ्लेक्स चौक चौराहों को सजावट करने के अलावा यात्रा रूट पर बड़े पैमाने पर स्वागत संबंधित सभी संदेशों को लिखा जाएगा सभी प्रखंड मंडल पंचायत एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी को दायित्व दिया गया कि हर स्तर पर निमंत्रण पत्र पहुंचने का कार्य को संपादित करेंगे जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संभवत राहुल गांधी जी का जनसभा का आयोजन भी जमशेदपुर में होगा इसके स्थान का चयन प्रदेश के दिशा निर्देश पर संपन्न कर लिया जाएगा भारत जोड़ो यात्रा के सभी संदेशों को आम जनों तक पहुंचने का कार्य और इसमें सम्मिलित करने के कार्य को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी वरिष्ठ नेता प्रसाद प्रदेश सचिव में राकेश तिवारी, देबू चटर्जी,बृजमोहन गुप्ता गुड्डू, के के शुक्ला, विधानसभा प्रभारी में तापस चटर्जी, सुरेशधारी, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आनन्द मय पात्रा, राज किशोर यादव अवधेश सिंह, जोगेंद्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, सफी अहमद खान, रामदास चौधरी, मौलाना अंसार खान, जितेंद्र सिंह, बबलू झा मनोज झा, संजय तिवारी, अशोक कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा, दिवेश राज, पवन कुमार बबलू, गीता सिंह, सुशील पांडे, राजा सिंह राजपूत, इंतेक़ाम बस्ती, उदय कुमार सिंह, कैलाश रजक, समीम गद्दी, अमित दुबे, चरणपाल सिंह, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, गुरदीप सिंह, विकास मुखी, अजय मिश्रा मानगो, राजेंद्र सिंह, खगेन चंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, रणजीत सिंह, बबन शुक्ला, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार वर्मा राजू, शशि भूषण प्रसाद, गुलरेज रफ्तार अंसारी, मनोज कुमार सिंह, शेख मजर अली, सुरेंद्र शर्मा, ताहिर खान, सुल्तान अहमद, संजय कुमार तिवारी, संजय घोष, फजल खान, संध्या दास, अली राजा खान, वीरेंद्र पांडेय, अरुण बारी, अमित सिंह, कुमार गौरव, अजय मंडल, रानी राव, मीठू अग्रवाल, आशीष ठाकुर, ईश्वर कुमार सिंह, शाहनवाज अहमद, लव कुमार निराला, रीता शर्मा, रेनू मिश्रा, सूरज मुंडा, कमर राजा खान, संतोष सिंह, प्रिंस सिंह युवा कांग्रेस, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, सचिन कुमार सिंह, कमलेश कुमार, समीर दास, संजय घोष, अमित कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी ने सोनारी में बांटा कंबल, सुखा राशन एवं पाठ्य सामग्री।
जमशेदपुर/सोनारी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नाम के लिए नहीं सेवा के लिए काम कर रही है कमेटी — विकास सिंह
मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी के द्वारा टुसू पर्व के अवसर पर सोनारी के दोमुहानी पथ पर स्थित अंबिका अपार्टमेंट के सामने लोगों के बीच कंबल सुखा राशन, एवं बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल का वितरण किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास सिंह उपस्थित हुए मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष आम लोगों के बीच सेवा के भावनाओं से कार्य किया जा रहा है पूजा कमेटी नाम के लिए नहीं केवल सेवा के लिए काम करती है।कार्यक्रम का शुरुआत बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशा मुक्ति एवं सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नाट्य मंचन कर दिखलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी खीर का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, टाटा स्टील ट्रेड यूनियन के अनिल तिवारी, प्रशांत पोद्दार, संदीप कुमार सिंह, विवेक झा, गौरव अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, नीतीश अग्रवाल ,स्नेहा कुमारी, सत्येंद्र यादव, प्रो.कृष्ण मोहन मोहंती सहित सैकड़ो लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।
जमशेदपुर/साक्ची
प्रोपराइटर शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में गांधी घाट पार्क साक्ची पर हुई जिसमें प्रोपराइटर ने कहा कि जमशेदपुर में गीत संगीत नाटक फिल्म के प्रति लड़के और लड़कियों का काफी रूझान है लेकिन यहां कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं है कि बच्चों को काम करने सिखने और उनको अपने हूनर और मेहनत के अनुसार मुआवजा मिल सके इसलिए बच्चों का मनोबल गिर रहा है।यहां गीत फिल्म लिखने वाले लोग हैं लेकिन पैसे के अभाव में बड़ा फिल्म नहीं बन रहा है जो मार्केट में बिक्री हो सके कुछ लोग शौक से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं जो बनने के बाद बक्से में बंद हो जाता है जिससे न प्रोड्यूसर को पैसा मिलता है न कलाकारों को मुम्बई से प्रोड्यूसर लोग आते हैं यहां के बच्चों को मामूली पैसा देकर अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसलिए सिंह फिल्म प्रोडक्शन जमशेदपुर सरकार से मांग करता है कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म को प्रोत्साहित करने और यहां नौनिहाल बच्चों को आगे बढ़ने के लिए झारखंड सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराये जैसा यहां पहले भी मिलता था। इसके लिए प्रोडक्शन सरकार से आग्रह करेगा बैठक में मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव गीता दिक्षित रनवीर सिंह उदय साहू इत्यादि मौजूद थे।
मानगो के उलीडीह में टुसू पुजा के पंडाल का हुआ उद्घाटन।
जमशेदपुर/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मानगो के पुराना उलीडीह में टुसु पूजा के पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन करने पहुंचे अतिथियों का स्वागत मांदर और नगाड़ा बजा कर आदिवासी परंपराओं के अनुसार किया गया। सैकड़ो वर्ष से आयोजित होने वाली टुसू पूजा के प्रति लोगों की आस्था बनी हुई है।
उद्घाटन के क्रम में भाजपा नेता अभय सिंह ने टुसू का गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की झारखंड की पहचान टुसू पर्व से है प्राकृतिक का त्यौहार है टुसू लोगों का फसल अच्छा होने पर लोग टुसू मना कर खुशियां मनाते हैं पुराने जमाने में अंग्रेजों के द्वारा फसल पर टैक्स लगा दिया गया था जिसे टुसू माई के त्याग के कारण नहीं अंग्रेजों को टैक्स का पैसा छोड़ना पड़ा था। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अभय सिंह,विकास सिंह,सुकुल सिंह,कल्लू सिंह,सोनू कच्छप, सन्नी कुंकल,बिट्टू गोप,कर्मू बिरुवा,कार्तिक गोप,शंकर गोप, मनीष दास, पवन हेमब्रम,कृष्ण हेमब्रम मुख्य उपस्थित थे ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्यों ने किया सम्मानित
पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए । इस दौरान प्रखंड में विकास हेतु चल रही योजनाओं सहित पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावे बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी को स्वच्छ बनाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता अभियान चलाने पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ दीवार लेखन करके स्थानीय लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा ताकि नदी के आसपास टूटे हुए कांच के टुकड़ों गंदगी का अंबार ना लगाए।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने सारे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जमशेदपुर प्रखंड को विकास के कार्यों में उत्कृष्ट कर एक अलग पहचान बनाने का भी आश्वासन दिए हैं। जमशेदपुर प्रखंड में ऐसे कई कार्य करने का भी निर्णय लिए है जिससे सारे लोग अपने आप में गौरवान्वित महसूस होंगे। उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांगता जैसी संबंधित सारी पेंशन को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भी निर्णय लिए है।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के 219 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस बीच मुख्य अतिथि के रूप में हमारे विद्यालय अध्यक्ष श्री के पी जी नायर उपस्थित थे, उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उनके साथ के समएम स्कूल की प्राचार्य नंदनी शुक्ला राजन कौर और रीना बनर्जी केरला समाजम ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे। बच्चों ने कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर प्रार्थना से की। स्कूल के प्रधानाचार्य अनुरंजन ने स्कूल के उपलब्धियों को बताया कि स्कूल लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। स्कूल के बच्चों को न सिर्फ एकेडमिक बल्कि को करिकुलर एक्टिविटी में भी विशेष रूप से तैयार किया जाता है। उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि के पी जी नायर सर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा उन्होंने कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करे। बच्चे परिश्रम कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों की प्रतिभा सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी प्रीती कुमारी ने की। प्रेस रिपोर्ट गीता वर्मा के द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित थे।
इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ महाधरना-प्रदर्शन।
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ महाधरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।
गठबंधन दल के नेताओं ने भाजपा सरकार के लोकतंत्र के खिलाफ किये गए आचरण के तहत संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया। वक्तागणों ने कहा कि निलंबन की घटना लोकतंत्र को कमजोर करने वाली घटना है। संसद को ऐन-केन प्रक्रेन मोदी जी ने हड़प लिया है। कोई ना कोई बहाना बना कर पर्दे के पीछे से लोकतंत्र के गरिमा को तार-तार करवा रहें है। ये घिनौना खेल भारतीय जनता पार्टी पर्दे के पीछे से रच रही है। भारत में लोकतंत्र और संविधान ही सर्वोपरी है। जिसकी हत्या बढ़चढ़कर मोदीजी के अगुवाई में बार बार की जा रही है। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि भाजपा के सभी सांसद मोदी जी के गलत कृत्य और निर्णयों का प्रतिकार तक नहीं करते, सभी के सभी सर झुकाकर सभी मुद्दो पर खामोश रहतें है। अब इंडिया गठबंधन ने निर्णय ले लिया है कि हम सभी जनता के पहुँच कर लोकतंत्र के रक्षार्थ अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब कांग्रेस नेता सांसद राहुल गाँधी का मिमिक्री और उपहास करतें है, तो वे सभी गरिमाओं को ताक पर रखते हैं, इतना ही नही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र का करोडों का कालाधन उगाही का विडिओ आने का मामला रफा दफा करवाते है, महिला पहलवान बेटी के साथ अन्याय करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी बचा लेते है।घोर अनर्थ करने के लिए पहले विपक्षी सांसदों को निलंबित कराते है और ऐन-केन प्रक्रेन ताबडतोड संसद से बिल पास करवाते है, कहीं लोकतंत्र में ऐसा होता है क्या, कदाचित नही। सभी वक्ता नेतागणों ने जनता से अपील किया कि अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ जुडें और लोकतंत्र को लचाने के अभियान में साथ दें।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, माले के ओमप्रकाश सिंह, आप पार्टी अध्यक्ष गणपति करूवा, सीपीआई के शशी कुमार, अम्बुज ठाकुर, आरजेडी अध्यक्ष सुभाष यादव, जेडीयू के नेतागण शामिल हुए, रामाश्रय प्रसाद, राकेश तिवारी, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, अशोक सिंह, रमेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र सोनकर कार्यकारीअध्यक्ष, , रजनीश सिंह, शफीअहमद खान, रियाजुद्दीन खान, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रामदरस चौधरी जितेंद्र सिंह जोगेंद्र सिंह यादव अरुण कुमार सिंह इंतखाब बस्ती सीताराम चौधरी पुनीता चौधरी रविंदर शर्मा मोहम्मद शब्बीर उर्फ लाल बाबू मोहम्मद सलीम अमर कुमार मिश्रा ज्योति मिश्रा रेनू मिश्रा सुरेंद्र शर्मा आनंद में पत्र बम बम प्रसाद सोहेल खान संजय यादव अब्दुल सलीम खान चिन्ना राव अली राजा खान कौशल प्रधान धीरज कुमार श्रीनाथ सिंह सागेन पूर्ति, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लालबीर सिंह सुरीन प्रीतम हेंब्रम शंकर चंद हेंब्रम मनोज यादव कमलजीत कौर गिल, कन्हैया यादव, बबन यादव, कृष्ण यादव बाल्ही मार्डी, नीता सरकार अपर्णा गुहा विनीत मिश्रा शंभू सिंह गांधी राजू वर्मा भारत सिंह, चरणपाल सिंह मनोज कुमार सिंह, रईस रिजवी छब्बन, अनीता पांडे सना परवीन शबाना परवीन रजनी चावला फरहत परवीन, पवन कुमार बबलू , अजय मंडल कुमार गौरव, ठाकुर अरुण सिंह, रीता शर्मा, रानी राव, शाहनवाज खान, रश्मि, सूरज मुंडा, नारायण दे, सोनू बेहरा, अनंतो कर्मकार, शशि सिंह, गिरधारी विनय अधिकारी लखन सिंह, हरि श्यामल आशीष ठाकुर मुन्ना मिश्रा अनिरुद्ध पूरी संजय घोष रणजीत सिंह रणजीत राम सुदर्शन तिवारी प्रभात रंजन श्रीवास्तव पवन बिहारी ओझा, रामाकांत करुवा, सुशील घोष अमरपाल सिंह सरोज पांडे अभय पांडे कृष्णा पांडे इंद्रजीत सिंह प्रसनजीत सिंह सनी सिंह निखिल तिवारी सचिन कुमार सिंह, राजेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या दास, सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए। अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर कार्यक्रम समाप्त की गई।
मानगो बालीगुमा गायत्री होम्स का रहने वाला 17 वर्षीय कौशिक आठ दिन से लापता।
जमशेदपुर/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
17 वर्षीय कौशिक का अब तक नहीं मिला कोई सुराग,परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
मानगो बालीगुमा गायत्री होम्स के रहने वाले संजीव कुमार गुप्ता का इकलौता बेटा कौशिक गुप्ता 12 दिसंबर से अपने घर से लापता है । 12 दिसंबर के दिन प्रात 8:30 बजे ट्यूशन पढ़ने की बात कह कर कौशिक अपने घर से बैग लेकर निकला उसके बाद घर लौट कर नहीं आया । कौशिक सीतारामडेरा हाई स्कूल का विद्यार्थी है परिजन जब विद्यालय जाकर कौशिक के बारे में पता किया तब विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कौशिक एक दिन पूर्व विद्यालय से अपना टीसी ले चुका है और विद्यालय दोबारा नहीं आने की बात कही है । कौशिक के परिजन परेशान होकर मामले की जानकारी एमजीएम थाना में दिए । एमजीएम थाने के द्वारा मोबाइल का लोकेशन निकालने पर पता चला कि कौशिक रांची पर है कुछ देर बाद लोकेशन बंद हो गया उसके दूसरे दिन लोकेशन हावड़ा में बताया गया परिजन एमजीएम थाना के सिपाही के साथ हावड़ा गए लेकिन वहां कौशिक का कुछ आता पता नहीं चला दो दिन बाद कौशिक का लोकेशन बनारस का अस्सी घाट बता रहा था। कौशिक घर का इकलौता बेटा हैकौशिक के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हुआ है
वहीं कौशिक के पिताजी ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। कौशिक के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह एसएसपी कार्यालय जाकर ग्रामीण एसपी से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर संबंधित थाने को बोलकर कौशिक को पकड़ने की बात कही जिससे जाकर परिजन आसानी से कौशिक को वापस ला सके। मौके में मौजूद ग्रामीण एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया जिला प्रशासन का पूरा प्रयास कौशिक को खोजने के लिए रहेगा।
झारखंड क्राईम रिपोर्टर के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत-( डुग्गू ) का जन्मदिन केक काट कर काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आदित्य भगत के जन्मदिन के अवसर पर शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ किया गया जिसके बाद केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।
वहीं इस उपलक्ष पर सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर वास्को नगर के समाजसेवी आशीष पति एवं उनकी पत्नी जन्मदिन पर उपस्थित होकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी और बच्चे के उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना आशीष प्रदान किया।
वहीं इस अवसर पर झारखंड क्राईम रिपोर्टर समस्त परिवार, एडवोकेट रवि कुमार एवं कई गण मन लोगों ने आकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी एवं आशीष प्रदान किया।
वहीं झारखंड क्राईम रिपोर्टर परिवार की पूरी टीम की तरफ से उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अच्छे स्वास्थ्य की भी शुभकामनाएं।
दिव्यांग हेतु सफल अवार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
जमशेदपुर/सोनारी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)
15 दिसंबर को सोनारी स्थित ट्रैवल कल्चर सोसाइटी के तत्वधान में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग हेतु एक प्रतियोगिता सफल अवार्ड के नाम से कराया गया।
जिसमें भारत के 23 राज्यों से प्रतिभागी ने भाग लिया। जिसमें की 10 राज्यों से खास दिव्यांगो जो कि किसी न किसी रूप में अपने प्रतिभा को दिखाना चाहते हैं और बताना चाहते हैं। उसमें कई प्रतिभागी ऐसे थे जो की नेशनल और इंटरनेशनल लेबल पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। उनकी एक प्रतियोगिता कराई गई ।उन्हें प्रतियोगिता के कार्यक्रम के द्वारा वोट करने को कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के अमिताभ जो जो की टाटा स्टील फाउंडेशन की स्किल डिपार्मेंट को देखते हैं ,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
गहना साफ करने का झांसा देकर अपराधी ले भागे दस लाख के गहने।
जमशेदपुर/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अपराध हो गया है बेकाबु लोग रहे जागरूक -विकास सिंह
मानगो के रिपीट कॉलोनी के रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह के घर दोपहर के समय दो शातिर अपराधी आए और अखिलेश सिंह की बेटी ब्यूटी सिंह के लगभग दस लाख रुपए के सोने के गहने लेकर चंपत हो गए। अखिलेश सिंह घर में नहीं थे । घर में उनकी पत्नी उनकी नव विवाहित बेटी ब्यूटी सिंह अकेले थी । मां की तबीयत खराब होने के कारण मां छठ के ऊपर धूप सेख रही थी । लगभग 12:00 बजे दो व्यक्ति अखिलेश कुमार सिंह के घर आकर दरवाजा खटखटाया घर में मौजूद ब्यूटी सिंह के दरवाजा खोलने पर अपराधियों ने कहा कि वह पूजा के बर्तन साफ करने का काम करते हैं कोई बर्तन लाकर देने को कहा जिसे वह साफ करके दिखला सके ।
वहींब्यूटी सिंह ने पूजा करने वाला लोटा ला कर दिया जिसे अपराधियों ने अच्छी तरह साफ कर दिया इतने में छत में आराम कर रही बेटी की मां नीचे आ गई जो पायल पहनी हुई थी अपराधियों ने कहा कि हम पायल भी साफ करते हैं जिद करने पर ब्यूटी सिंह की मां ने उसे पायल दे दिया अपराधियों ने पायल को अच्छी तरह साफ कर दे दिया अंत में अपराधियों ने कहा कि हम सोने के गहने भी साफ करते हैं जिसे केवल पाउडर में डाला जाता है ब्रश का उपयोग वें नहीं करते हैं । ब्यूटी सिंह उनके झांसे में फंस गई और घर में रखा हुआ सारा गहना अपराधीयों को दे दिया । अपराधियों ने पाउडर भरे एक पैकेट में सारा गाना डालकर फ्रिज में दस मिनट के लिए रखने को कहा दस मिनट बाद जब ब्यूटी फ्रिज खोली तो पैकेट बदला हुआ था पाउडर में कुछ पत्थर के अलावा कुछ नहीं था गहना चोरी होता देख पूरा परिवार हतव्रत हो गया लोग समझ चुके थे कि वह भारी ठगी के शिकार हो गए हैं मामले की जानकारी स्थानीय एमजीएम थाने में दिया ।
सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ब्यूटी सिंह के आवास जाकर मामले की जानकारी लिया और स्थानीय थाने में फोन कर मामले की जांच सीसीटीवी खंगाल कर करने को कहा । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की अपराध बेकाबु हो गया है लोगों को खुद होशियार और जागरूक रहने की आवश्यकता है ।