सरायकेला/कपाली
सरायकेला-खरसावां में पुलिस का फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को दबोच लिया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद महफूज (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मोहम्मद मतलुब का पुत्र है और मिल्लत नगर, कपाली ओपी क्षेत्र, थाना चांडिल का रहने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक, चोरी के इस केस में आरोपी काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओपी पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में एसपी के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को इलाके में चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

