मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी

मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने करम पेड़ के समक्ष पूजा अर्चना किया गया।नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कॉलेज की अधिकतर छात्र छात्राएं पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे थे ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने शिरकत कर पारंपरिक रीति रवाज से विधि पूर्वक पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि करमा पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए करमा पर्व का काफी महत्व है। आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे है । करमा महोत्सव मना कर झारखंड की परंपरा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आप सबों का सहयोग एवं आशीर्वाद से उनके हर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

उन्होंने मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि को धरातल पर उतारने की भी बात कही।कॉलेज प्रबंधन द्वारा सोमेश सोरण सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़े बजाते व करम नृत्य करते नज़र आये।लोगों ने माथा टेक कर प्रकृति देवता को नमन किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

करमा महोत्सव के मौके पर प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, ए दुबे, संतोष दास, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के, कालीपद गोराई, जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम,संजीवन पातर, विक्रम टुडू, सुभाष पातर, प्रियनाथ बास्के, गणेश टुडू, पालू मांझी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

संघटन सृजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की बैठक

संघटन सृजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की बैठक

जमशेदपुर/मुसाबनी


जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत किए जाने को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम की सफलता हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने किया। इस बैठक में पंचायत समिति एवं बीएलए चयन पर विचार विमर्श कर सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं महासचिव पंचायत समिति एवं बीएलए का चयन करेंगे ।इसका प्रभार उन्हें दिया गया।आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू बैठक में उपस्थित होकर कार्यकर्ता का हौशला बढ़ाएंगे। इस बैठक में सभी नेताओं के समक्ष पंचायत व प्रखंड कमेटी की रिपोर्ट सौंप जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, जिला महासचिव लक्ष्मण चंद्र बाग,मो. इब्राहिम, एंथोनी बास्टिन, राजेंद्र पासवान, शिबू गुरुंग, पिंटू दास, श्याम गोडसोरा, मो मुश्तकीम, नूरुद्दीन खान, बिनोद राम, सुभाष सिंह, बप्पी मुखी, संजय गुप्ता, आरके मेरी दास, बरसा दास, नमिता अधिकारी, वैद्यनाथ मिश्रा, करमू बेहरा, पतिनादन आदि उपस्थित थे।

जीसीजेडी हाई स्कूल के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह व उषा देवी की धूमधाम से मनायी गयी 50 वीं सालगिरह

जीसीजेडी हाई स्कूल के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह व उषा देवी की धूमधाम से मनायी गयी 50 वीं सालगिरह

जमशेदपुर/मुसाबनी

मुसाबनी क्षेत्र में बीते 46 बर्षों से शिक्षा का अलख जगाने वाले गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह की 50 वीं शादी की सालगिरह बड़े धूमधाम से उनके परिवार के सदस्यों ने मनाई। 50 वी वर्षगाठ पर दंपति ने 50 बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया।


जानकारी के अनुसार गिरीश चंद्र गुरु देवी उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह इस क्षेत्र के जाने वाले शिक्षाविद माने जाते हैं। इन्हें बच्चों से ज्यादा लगाव रहता है ।इन्होंने अपने हाथों से स्कूल की स्थापना कर इसे मान्यता दिलाई। इस स्कूल से हजारों बच्चे पढ़ कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं।
बता दे कि उनकी शादी 50 साल पहले उषा देवी के साथ हुई थी। जिनकी शादी की 50 वी सालगिरह को उनके परिवार के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया। जी सी जे डी हाई स्कूल में कार्यक्रम रखा गया। जहां पर दोनों की शादी की सालगिरह शादी की तरह ही आयोजित की गई। गाजे बाजे के साथ बारात आयी। आतिशबाजी व डांस हुआ। दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी डाली। बच्चों ने दूल्हा दुल्हन पर पुष्प वर्षा की।

दावत में रांची,टाटा, घाटशिला,धनबाद,पलामू,रामगढ़, हजारीबाग आदि स्थानों से काफी तदाद में लोग शामिल हुए। इनमें शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय नेता, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारी एवं चिकित्सक सहित काफी संख्या में शिक्षक सामुदाय के लोग मौजूद थे।

उनकी पुत्रियों व दामाद में क्रमशः पूनम सिंह, समीर कुमार भादूरिया,अल्पना व शिवशंकर, ज्योति व अनुपम, साला मुरारी प्रसाद, रणधीर कुमार सरहज किरण सिंह,पूजा सिंह व भतीजा हिमांशु शेखर,प्रभाकर व अन्य सदस्यों ने शादी की सालगिरह को धूमधाम से कराने के लिए पूरी मेहनत की। हन्नी,किशु,यश,सत्यम, टोने, सावन,नीलू, राजश्री,जय श्री, ,सोनू,स्वाति,पारो,डिम्पी, गुड़िया,आरती,आराधना,भूषण सहित अन्य
सदस्यों ने इस कार्यक्रम में नृत्य संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से यादगार बना दिया।

कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता शमशेर खान ने झारखंड सरकार के कृषि,पासुपलन एवं सहकारिता मंत्री को सौपा ज्ञापन

कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता शमशेर खान ने झारखंड सरकार के कृषि,पासुपलन एवं सहकारिता मंत्री को सौपा ज्ञापन

मुसाबानी

जिला कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता शमशेर खान ने झारखंड सरकार के कृषि,पासुपलन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा,अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर तिलक पुस्तकालय पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

ज्ञापन में कहा गया है के पूर्वी सिंहभूम एक कृषि प्रधान जिला है, यहा बहरागोड़ा,घाटशिला पोटका तथा पटमदा पूरी तरह से कृषि पर निर्भर क्षेत्र है,जिला में165,152,00 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है,पूर्वी सिंहभूम जिला में इस वर्ष,6812 हेक्टेयर भूमि में सब्जी की खेती हुई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।अगर सरकार यहां सिंचाई की उचित सुविधा,दे तो ये आंकड़ा बढ़ सकता है,ज्ञापन में कोल्ड स्टोर बनाने की मांग भी की गई है,साथ ही साथ जिला में एक कृषि महा विद्यालय खोलने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई है। ज्ञापन सपना वालों में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, शमशेर खान, प्रेम करते कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l

जैक शिक्षक कर्मचारी कल्याण कोष के सदस्य बनाये जाने पर प्रो. चंदेश्वर पाठक का स्वागत

जैक शिक्षक कर्मचारी कल्याण कोष के सदस्य बनाये जाने पर प्रो. चंदेश्वर पाठक का स्वागत

मुसाबनी

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक संगठन इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रेश्वर पाठक को जैक द्वारा शिक्षक कल्याण कोष का सदस्य बनाया गया है।

इसकी अधिसूचना जैक द्वारा जारी कर दिया गया है।मोर्चा के नेताओं ने शिक्षक कल्याण कोष के सदस्य बनाए जाने पर जैक के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोर्चा के द्वारा फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। मोर्चा के नेता कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादिर अहमद, अरविंद सिंह, डॉक्टर देवनाथ सिंह, मनीष कुमार ,मनोज तिर्की ,रेशमा बेक ,गणेश महतो ,नरोत्तम सिंह ,मुरारी प्रसाद सिंह, विरसों उरांव,रघु विश्वकर्मा ,मनोज कुमार, संजय कुमार, और ,रणजीत मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि चंदेश्वर पाठक जुझारू और अनुभवी मोर्चा के नेता है। और मोर्चा को आशा है कि शिक्षकों की भलाई और कल्याण के लिए चंदेश्वर पाठक बढ़ चढ़ कर काम करेंगे। और किसी शिक्षक और कर्मचारियों की अब उपेक्षा नहीं होगी। शिक्षक कल्याण कोष से बड़े बीमारी एवं अन्य शिक्षकों के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर श्री पाठक कल्याण कोष से मदद दिलाने में पीछे नहीं हटेंगे।

बदिया गांव स्थित बूथ संख्या 263 में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

बदिया गांव स्थित बूथ संख्या 263 में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

मुसाबनी

मुसाबनी प्रखंड बदिया गांव स्थित बूथ संख्या 263 में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जंयत घोष की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया। पहलगाम में हुए आंतकी हमले और पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए हमले की जगी आश पर ग्रामीणों के लिए यह मन बात खास रही। आतंकवाद पर प्रधानमंत्री के द्वारा साफ तौर पर यह कहे जाने पर कि आतंकियों का सफाई होना तय है।

प्रधानमंत्री की यह कठोर वक्तव्य सुनकर ग्रामीण काफी खुश दिखे। जैविक खाद और कैंसर पर प्रधानमंत्री के वक्तव्य को भी ग्रामीणों ने सराहा। जिसमें उन्होंने कहा कि देश में अब आयत से ज्यादा निर्यात हो रहे हैं जैवीय खाद्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है,ताकि कैंसर को रोका जा सके। जिस तरीके से फैल रहा है आने वाला दिन में इसे रोक पाना मुश्किल है। आज महिला भी तरह-तरह के व्यवसाय में जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुद्रा लोन भी आसानी पूर्वक उपलब्ध हो रहा है। देश आर्थिक अवस्था में दूसरों देश को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। आज आयुष्मान भारत में लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। इसमें बड़े ऑपरेशन भी मुफ्त में हो रहे है। जो लोगों के लिए काफी राहत की बात है।

जी सी जी डी हाई स्कूल में शहीद संजय भद्र को दी गई श्रद्धांजलि

जी सी जी डी हाई स्कूल में शहीद संजय भद्र को दी गई श्रद्धांजलि

मुसाबनी

जीसीजेडी हाई स्कूल में शनिवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जमशेदपुर के डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार,193 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट प्रदीप घोष, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत,सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, पूर्वी मुसाबनी पंचायत के मुखिया दुला राम महाली,चौधरी उमेश सिंह, बबलू सिंह, निराकार साउ, बिनोद लाल,कृष्ण कुमार,किरण कुमारी,अल्पना सिंह, बबलू दत्ता, सरोज दत्ता आदि द्वारा शहीद संजय भद्र की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्ग के छात्राओं ने बारी बारी से शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बलिदानी संजय भद्र की पत्नी अनुपा भद्र को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उपहार भेंट किया। इस मौके पर उनके दोनों पुत्र शिवम भद्र एवं सत्यम भद्र व बलिदानी की बहन भी उपस्थित थे। बताते चलें कि शहीद जवान संजय भद्र ने इस विद्यालय में पढ़ाई कर मैट्रिक पास करने के बाद वर्ष 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुये थे। शहीद संजय भद्र 19 अप्रैल 2011 को वे बिहार के गया जिला के डुमरिया थाना क्षेत्र नवीगढ़ जंगल क्षेत्र के एक गाँव में नक्सलियो से लोहा लेते शहीद हो गए थे।

श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन संगीत का होगा आयोजन

मुसाबनी


श्री विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी के जीर्णोद्धार के बाद प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन क्षेत्र शुक्ल द्वादशी संवत 2082

9 अप्रैल 2025 बुधवार को किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण में अग्रसेन भवन ट्रस्ट मुसाबनी के द्वारा तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रबंधन समिति के रूप में मारवाड़ी महिला समिति ,रानी सती दादी परिवार, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने व भव्यता प्रदान करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन के साथ सवा लाख फूलों से 108 से अधिक भक्तों द्वारा श्री विश्वनाथ बाबा का पुष्पार्चन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा । बाबा का श्रृंगार एवं आरती दोपहर 12:30 बजे एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन गायक मनीष पंचारिया एवं रोशनी शर्मा द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

    दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

    दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

    मुसाबनी

    झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी मुसाबनी के तत्वावधान में पश्चिम बदिया पंचायत भवन दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया, जिला प्रबंधक जॉब स्किल पूजा झा, कंसल्टेंट हुमायूं गफ्फार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर रामदेव हेंब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जे एस एल पी एस के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ लेना चाहिए। पूजा झा और हुमायूं गफ्फार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा ने कहा की संस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, अवसर का लाभ लेना चाहिए।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लस्टर समन्वयक तुलसी मुर्मू, पीआरपी माधुरी केरकेट्टा, चिंकी प्रिया टुडू, पूजा गोप,बैंक सखी सोनाली सरदार, सरिता महली, बसंती कुमारी, बी आर पी पापिया शर्मा, सुखमय टुडू, माया मार्डी, माया बेरा, पुतुल कुंडू, संध्या सी आदि का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही विभिन्न समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर संगठन की दीदियां उपस्थित थी।

    वित्त रहित संघर्ष मोर्चा का विधानसभा के सामने महाधरना आज

    वित्त रहित संघर्ष मोर्चा का विधानसभा के सामने महाधरना आज

    मुसाबनी

    अनुदानित इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने एवं अनुदान की राशि में महंगाई को देखते हुए 75 फीसदअनुदान राशि के वृद्धि के प्रस्ताव मंत्री परिषद में सहमति के लिए भेजने की मुख्य मांग को लेकर वित रहित संघर्ष मोर्चा 05-03-2025 को समय 10 बजे से 04 बजे तक विधानसभा के सामने विशाल महा धरना देगा।


    lमहा धरना का नेतृत्व मोर्चा के नेता गणेश महतो करेंगे ।महा धरना में राज्य भर के इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारी बैनर, पोस्टर के साथ महा धरना में भाग लेंगे।महा धरना में महिला शिक्षक भारी संख्या में भाग लेगी।


    धरना के बाद मोर्चा अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा।मोर्चा की बैठक मोर्चा कार्यालय में अध्यक्ष मंडल के नेता अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई।
    जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोर्चा दो मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगा ।


    जब तक 75 फीसदी अनुदान की राशि मंत्री परिषद से अनुमोदित नहीं होगा और राज्य कर्मी का दर्जा मुख्यमंत्री सदन में आश्वासन के अनुरूप नहीं देंगे ।मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा । महा धरना पर आगे के आंदोलन के कार्यक्रम तय किए जाएंगे ।और आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति तय की जाएगी ।

    मोर्चा विधानसभा में ध्यानाकर्षण, अल्प सूचित प्रश्न भी अपनी समस्याओं को लेकर विधायकों से उठाने के लिए प्रयत्नशील है।

    बैठक में कुंदन कुमार सिंह, गणेश महतो, फजलूल कदीर अहमद ,नरोत्तम सिंह ,रघु विश्वकर्मा ,देवनाथ सिंह,मनीष कुमार, मनोज कुमार, विरसो उराव, लालचंद महतो ,डालेश चौधरी, पशुपति महतो , प्राचार्य होरो के साथ अध्यक्ष मंडल के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे।

    वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

    वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

    मुसाबनी

    वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महासचिव रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में रांची मंत्री आवास पर वितरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके आवास पर मिला। मोर्चा के सदस्यों ने मंत्री को फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया। मौके पर मोर्चा के नेताओं द्वारा वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने संबंधी दो सूत्री मांग पत्र सौंप कर उनसे वार्ता की गई।


    प्रतिनिधियों ने मंत्री को राज्य कर्मी का दर्जा और 75 फीसदी अनुदान वृद्धि से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य कर्मी का दर्जा के संबंध में उन्हें बताया गया कि यह प्रस्ताव दिनांक 11 अक्टूबर 2021 से कार्मिक विभाग में लंबित है। विभाग को पत्र भी लिखा गया था और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा इस संबंध में ध्यानाकर्षण कराया गया था। सरकार की ओर से जवाब मिला था कि प्रक्रिया जारी है। मोर्चा के आंदोलन के बाद 2 अगस्त 2024 को विभागीय सचिव ने कार्मिक सचिव को स्मार पत्र भेजा, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    75 फीसदी अनुदान वृद्धि पर
    मोर्चा ने इस संबंध में संलेख दिखाया और त्वरित कार्रवाई की मांग की।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि दोनों समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने का वे प्रयास करेंगी। उन्होंने ज्ञापन को लेकर विधानसभा भी गईं और मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया।मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अनुरोध किया कि मंत्री अपने नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाएं। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मोर्चा के नेता रघुनाथ सिंह ने मंत्री से अनुरोध किया कि शिक्षकों और कर्मचारियों को मझधार में न छोड़ें, बल्कि किनारे तक पहुंचाएं। इस पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, “जब हमने शुरुआत की है, तो समाधान भी हम ही करेंगे।”

    प्रतिनिधि मंडल में देवनाथ सिंह, कुन्दन कुमार सिंह,अरविंद सिंह, फजलुल कादरी अहमद, गणेश महतो, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, रघु विश्वकर्मा, मनोज कुमार, विरसो उरांव, शारदा चौधरी, सविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, जया भारती, डालेश चौधरी, राजेश कुमार समेत 30 से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी शामिल थे।

    बादिया से बागजाता माइंस गेट तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया धरना प्रदर्शन

    बादिया से बागजाता माइंस गेट तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया धरना प्रदर्शन

    मुसाबनी

    त्रिपक्षीय वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त

    डुंगरीडीह से बागजाता माइंस गेट तक की बदहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ो ग्रामीण मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया। मांगे नहीं माने जाने पर 25 फरवरी से आमरण अनशन की लिखित चेतावनी दी गयी थी। इस धरना प्रदर्शन में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम,हरिपद भगत सहित पंचायत के मुखिया पारबत हांसदा, पंचायत समिति सदस्य, कई गांव के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीण शामिल थे।

    धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी से वार्ता में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, मुसाबनी सीओ हृषिकेश मरांडी, बीडीओ अदिति गुप्ता सहित यूसीआईएल के डीजीएम जादूगोड़ा ग्रुप का माइंस मनोरंजन महाली, माइंस मैनेजर बागजाता रोहित कुमार ,अपर प्रबंधक कार्मिक टी भट्टाचार्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की ओर से प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पूर्व पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू,मुखिया पारबात हांसदा, पंसस बंदना पाल,राजेश कैवर्त,ग्राम प्रधान सहित कई लोग शामिल थे।

    एसडीओ सुनील चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनी की जल्द ही यूसिल प्रबंधन जर्जर सड़क की मरम्मती कार्य शुरू करेगा । सड़क निर्माण को लेकर यूसीआईएल अधिकारी जल्द उपायुक्त से मुलाकात कर इस समस्या का स्थाई समाधान को लेकर बात करेंगे। यूसीआईएल प्रबंधन चाहता है कि सड़क निर्माण कार्य में होने वाले खर्च को जिला प्रशासन को देकर प्रशासन से निर्माण कार्य करवाया जाए। सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर यूसीआईएल प्रबंधन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दबाव बनाया और ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की चेतावनी दी। शांतिपूर्ण वार्ता होने के कारण आमरण अनशन कार्यक्रम को ग्रामीणों ने तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शिबू रंजन हांसदा, श्रीराम मुर्मु,शोले हांसदा, मानसिंह सोरेन, सोनाराम सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started