CO नीमडीह एवं खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी अभियान में 700 CFT से अधिक स्टोन चिप्स लदा हाईवा जब्त।
सरायकेला/नीमडीह
जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से छापेमारी एवं जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अंचल अधिकारी, नीमडीह श्री अभय कुमार द्विवेदी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान लगभग 700 CFT से अधिक स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से जांच एवं छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई, एक साथ 6 गाड़ियां पकड़ी गईं।
सरायकेला/नीमडीह
सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह अंचल के आदरडीह में एसएम स्टील प्लांट के पास रविवार सुबह गश्त के दौरान प्रशासन ने बालू से लदे छह हाईवा वाहनों को पकड़ा है।
कार्रवाई के दौरान सभी गाड़ियों के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्रशासन ने सभी छह वाहनों को जब्त कर नीमडीह पुलिस को सौंप दिया है।
जब्त किए गए वाहनों के नंबर BR08G-5632, CG12S-6101, JH16A-9226, JH02AE-2434, JH01AX-4189 और JH02AK-2631 हैं। एक ही जगह पर एक साथ 6 बालू लदे हाईवा मिलने के बाद इलाके में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
नीमडीह अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के निर्देश पर 25 अक्टूबर की सुबह लगभग 8:23 बजे गश्ती टीम आदरडीह क्षेत्र में थी, तभी एसएम स्टील परिसर के नजदीक ये वाहन खड़े मिले। कागजातों की जांच करने पर वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके और चालक भी भाग गए, जिसके बाद वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने जब्त वाहनों को एसएम स्टील के सुरक्षा कर्मियों के जरिए नीमडीह थाना प्रभारी के हवाले कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को भी भेज दी गई है ताकि खनन और परिवहन के कागजातों की बारीकी से जांच हो सके।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी मात्रा में बालू कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। प्रशासन अब वाहन नंबरों के आधार पर गाड़ियों के मालिकों का पता लगा रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या ये सभी वाहन किसी एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं या अलग-अलग कारोबारियों के हैं। वैध चालान था या नहीं, इसकी जांच जिला खनन विभाग करेगा।
जिले में अवैध बालू के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, लगभग 30,000 सीएफटी बालू जब्त एवं बालू लदा आईसर वाहन जब्त।
सरायकेला/नीमडीह
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इस क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित बालू एवं बालू लदे वाहन को जब्त किया गया।
नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरुपाथरडीह गांव में कार्रवाई के दौरान लगभग 30,000 सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया। जब्त बालू को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई हेतु नीमडीह थाना को सुपुर्द किया गया।
वहीं, चौका घाटी में अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए एक आईसर वाहन, जिसका पंजीकरण संख्या JH 05 DZ 2209 है, को जब्त किया गया। जब्त वाहन को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई हेतु चौका थाना को सुपुर्द किया गया।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखें तथा इस प्रकार की गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथि द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन एवं अवैध परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के समन्वय से अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सरायकेला-खरसावां: जमीन विवाद में पोते ने की दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।
सरायकेला/नीमडीह
नीमडीह (सरायकेला-खरसावां) : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में जमीन-जायदाद और रुपये के विवाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पोते द्वारा अपनी ही दादी पर किए गए जानलेवा हमले में वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामला नीमडीह थाना कांड संख्या-27/2026, दिनांक 10.08.2026, धारा 103(1) BNS 2023 से संबंधित है।
पुलिस के अनुसार, घटना 09 अगस्त 2026 की है। नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में जमीन-जायदाद और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 24 वर्षीय विकी गोस्वामी ने अपनी दादी सुप्रीति मजुमदार (67 वर्ष) पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं सुप्रीति मजुमदार को इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर नीमडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त विकी गोस्वामी, उम्र 24 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने चलाया संयुक्त छापेमारी अभियान , 500 सीएफटी अवैध गिट्टी लदा हाईवा जप्त।
सरायकेला/नीमडीह
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी, नीमडीह श्री अभय कुमार द्विवेदी एवं थाना प्रभारी श्री दिलसन बिरुआ के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित किया गया।
छापेमारी के दौरान लगभग 500 सीएफटी अवैध पत्थर (गिट्टी) लदा एक हाइवा जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में वाहन पर खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर नीमडीह थाना को अग्रेतर विधिक कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सुपुर्द कर दिया गया।
उपायुक्त, सरायकेला खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमावली एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध खनिज परिवहन अथवा खनन की सूचना संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारियों को उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग करें।
प्रखंड कार्यालय परिसर, नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 81 अभ्यर्थी हुए सफल।
सरायकेला/नीमडीह
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक (MVI) सहित जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया।
शिविर के लिए कुल 130 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें 81 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 18 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन परिवहन विभाग की सेवाओं को आम नागरिकों तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को अपने प्रखंड स्तर पर ही समयबद्ध एवं सुविधाजनक सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
चक्रवाती तुफान से जन जीवन अस्त व्यस्त एवं किसान परेशान, किसान ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति सहायता की मांग ।
सरायकेला–नीमडीह
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत मिचौंग चक्रवाती तुफान से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त, लोगों के दिनचर्या में भी परेशानी हुई। वहीं किसान निराश हो कर रो रहे हैं।अधिकांश फसल खेत खलिहान में पड़ा हुआ । जो किसान धान नहीं काटे हैं । वैसे किसी खेत खलिहान में फसल नुकसान कम हो सकता है । किसान ने कहा कि इस बार कम बारिश हुई थी । फलत: किसान के फसल लगने विलम्ब हुए, धान काटने के पुर्व कुछ किसान फसल जंगली हाथी का निवाला बना शेष का कसर चक्रवाती तुफान ने पुरा किया । इस संबंध में प्रखंड कृषि प्रभारी अनिल चंद्र महतो ने कहा कि नीमडीह प़्रखंड क्षेत्र में आजतक बारिश की मात्रा कुल 61 एम एम हुआ।पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक क्रमश: 4, 2, 55, एम एम की बारिश हुई। बारिश से यह अनुमान है कि नीचे वाले खेत पानी जमाव हो सकता है।खेत खलिहान में रखे फसल में अगर तीन दिन धुप नहीं निकलने पर फसल खराब होने की संभावना जताई।कुकरू प्रखण्ड के अन्तर्गत बेरासी सिरूम पंचायत के माहलीडीह गाँव में किसान परेश महतो के लाखों रूपये की धान बारिश में डूब गए। किसान आत्महत्या की स्थिति में आ गई।राजधानी रांची में भी मौसम में बदलाव का लक्षण दिखाई दे रहा है।
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की वर्षा हुई। रांची व आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 6 व 7 दिसंबर को हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, जबकि 8 दिसंबर को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात की भी संभावना है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरा या धुंध रहेगा। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवाती तूफान के असर के कारण ही राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।
सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। सबसे अधिक 14.2 मिमी वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकार्ड की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
6 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा
7 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा
8 दिसंबर : राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम रहेगा शुष्क
9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम : 6 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
7 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
8 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से ओडिशा के पांच दक्षिणी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।
मिगजॉम का असर 6 तारीख तक रहेगा: IMD के डीजी M Mahapatra ने कहा कि मिगजॉम का असर 6 तारीख तक रहेगा। तमिलनाडु में बारिश से नुकसान ज्यादा होने के साथ हवा की रफ्तार 60 से 70km/hr ही रहेगी।
चेन्नई तट पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार: चेन्नई तट पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार है। ये अगले 6 घंटे जारी रहेगा।
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ को लेकर दी गई ये चेतावनी: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के निचले इलाके में असर वहां ज्यादा आएगा। फसल को नुकसान को पहुंच सकता है।
रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है: चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ की वजह से राज्य में हुई हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया।
अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान .2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Whether updated
6 दिसंबर: राज्य के कई हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री
मिगजॉम तूफान के प्रभाव से किसानों पर निम्नलिखित प्रकार का प्रभाव हो सकता है
फसलों को नुकसान: बारिश, हवा की रफ्तार, और तूफानी बुआएं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर अगर फसलों को कटाई के समय तूफान होता है.
कटाई में देरी: तूफान के कारण कटाई में देरी हो सकती है, जो किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने में परेशानी में डाल सकती है
स्ट्रक्चरल डैमेज: हवा की रफ्तार और तूफान के प्रभाव से किसानों के खेतों में और उनकी इन्फ्रास्ट्रक्चर में नुकसान हो सकता है, जैसे कि किसानों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली कुआं, बोर, और अन्य संसाधनों में.
पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान: तूफान के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली बारिश और बुआएं कटाई के बाद पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान में भी वृद्धि हो सकती है, जो फसलों को बारिश और नमी के कारण खतरे में डाल सकती हैं.
उच्च तापमान: तूफान के साथ उच्च तापमान भी आ सकता है, जिससे किसानों को उच्च तापमान से उत्तेजना हो सकता है और यह उनकी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
इस प्रकार, तूफान से उत्पन्न होने वाले प्रभाव के कारण किसानों को सतर्क रहना और सुरक्षिती की दिशा में कदम उठाना महत्वपूर्ण होता ।