होली को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

होली को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

झारखण्ड/पाकुड़

पुलिस ने की सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील

शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई, पुलिस की रहेगी सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर: एसडीपीओ

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

मालपहाड़ी ओपी परिसर में शुक्रवार को होली व रमजान व आगामी चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने की। बैठक में ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह,एसआई विनोद कुमारव एएसआई राजेश कुमार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की। होली में मालपहाड़ी क्षेत्र का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है। इसलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, और इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।सीआई ने आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी।

मौके पर एस आई विनोद कुमार,एसआई गोविंद कुमार, एएसआई राजेश कुमार, मुखिया बिपिन सरदार, मुखिया, पिटर मरांडी, मुखिया मनोज किस्कु, नुरेज्जामान शेख, अली अकबर, मोहन मंडल, मेनारुल शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

होली को लें नगर थाना में शांति समिति कि बैठक संपन्न

होली को लें नगर थाना में शांति समिति कि बैठक संपन्न

झारखण्ड/पाकुड़

जोभी रंग में भंग डालेगा उसे छोड़ेंगे नहीं: एसडीपीओ

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

होली को लेकर नगर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी के सुझाव लिए गए।

वहीं मुख्य रूप से डीजे पर चर्चा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तय समय के अनुरूप ही डीजे का संचालन होगा तथा आवाज भी निर्धारित डेसिमल के तहत ही होना है।

वहीं मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि रंग में भंग करने वाले को पुलिस किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सभी भाई मुक्त होकर आपसी भाईचारे और प्रेम बटते हुए होली का त्योहार मनाए। वहीं कुछ लोगों ने नगर परिषद की ओर से पानी की व्यवस्था करने को लेकर अपनी बात रखी जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने कि बात कही।

होली को लें हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

होली को लें हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

होली में अश्लील गाने नही बजेंगे: सीओ

होली को लेकर गुरुवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता स्मसजसेवी समद अंसारी ने किया।

बैठक में सीओ मनोज कुमार ने कहा कि पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाना है इस अवसर पर शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी डीजे का आवाज अत्यधिक न हो जिससे कि लोग परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं अश्लील गाने पूरी तरह निषिद्ध है हथियार व राजनैतिक दलों के साथ होली न मनाए दूसरे धर्मों के लोगो पर रंग न डाले। उन्होंने कहा कि हरा रंग के अबीर में केमिकल ज्यादा रहने से इससे परहेज करें.

वही थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि पर्व में हिरणपुर हटिया परिसर सहित किसी भी जगह महुआ शराब की बिक्री नही होने दी जाएगी आगामी 23 मार्च को थाना प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित होगी जिसमें इस थाना से स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया जाएगा। पर्व में शराबी व उदण्ड तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी आप सभी अफवाह से बचे। किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस से शेयर करे।

वहीं बैठक में बीडीओ दिलीप टुडू ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए.हिरणपुर में सभी समुदाय आपसी सौहार्द में रहते आये है. इसे अक्षुण्ण रखे। इस अवसर पर मुखिया तेरेशा टुडू, जावेद आलम,दीपक साहा,मोहन भगत, मनीष गुप्ता, पिंटू भगत आदि उपस्थित थे

आदिवासी छात्र संघ ने एसडीएम का किया स्वागत

आदिवासी छात्र संघ ने एसडीएम का किया स्वागत

झारखण्ड/पाकुड़

17 वीं संथाली साहित्य दिवस मनाने की मांगी अनुमति

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

आदिवासी छात्रसंघ के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ के छात्र एवं छात्राओं ने नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की।

संघ के छात्र-छात्राओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 17वीं संताली साहित्य दिवस मनाने की अनुमति मांगी है। संथाली साहित्य दिवस समिति के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में कहा है की 11 अप्रैल 2024 को समिति ने साहित्य दिवस मनाने का संकल्प लिया है। इसमें समिति प्रशासन की अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा रखता है। समिति ने मांग की है की साहित्य दिवस सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन आवश्यक सहयोग प्रदान करें। ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को संचालन किया जा सके। मौके पर अध्यक्ष मरियानुएस मरांडी सचिव लुखीराम हेंब्रम खुशबू किस्कू,मेरिला हादसा,जीवन बास्की जयसेन सोरेन आदि उपस्थित थे।

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग का गठन

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग का गठन

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार नगर परिषद, पाकुड क्षेत्रान्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के रख-रखाव आम नागरिको के जल आदि समस्याओं के समाधान एवं संचालन हेतु एक जलापूर्ति कोषांग का गठन किया गया है। यदि जल समस्या हो तो नगर परिषद क्षेत्र की जनता शमशेर अंसारी, के पास पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक,मोबाइल न० 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं.निरज कुमार सिंह, शिकायत दर्ज करने हेतु कोषांग अपराह्ण 02 बजे से 05 बजे तक मोबाइल नंबर 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं

शिकायत निवारण हेतु प्राधिकृत कनीय अभियंता

राजू कुमार, कनीय अभियंता. नगर परिषद,पाकुड़, मोबाइल नंबर 6200489405 वार्ड नंबर 01 से 10 तक के लिए एवं पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। सुबोध कुमार यादव,कनीय अभियंता नगर परिषद, पाकुड़, मोबाइल नंबर 8709933624, वार्ड संख्या 11 से 21 के लिए पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।नगर परिषद के आमजनों से अपील है कि उपरोक्त कोषांग के प्रतिनियुक्त कर्मी को पूर्वाहन 10:00 बजे से 5:00 बजे तक समस्याओं को दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

पोस्टल बैलेट को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पोस्टल बैलेट को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

दिव्यांग व विशिष्ट मतदाताओं को लेकर गुरुवार को हिरणपुर के घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें सभी बीएलओ,पर्यवेक्षक ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में बीडीओ दिलीप टुडू ने मतदान की तैयारियो को लेकर विस्तृत जानकारी दिया उन्होंने कहा कि दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदान के लिए बूथ में नही आना जोड़ेगा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हिरणपुर में 304 दिव्यांग व विशिष्ट मतदाता 234 है इसमे सभी को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी इसको लेकर सभी बीएलओ घर घर जाकर सर्वे कार्य को निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण करेंगे।

बैठक में बीएलओ के बीच प्रपत्रों का भी वितरण किया गया। वही मतदान कार्य की तैयारियो को लेकर वृहत रुप से समीक्षा की गई।

बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी जवाबदेही के साथ कार्यो का निर्वहन करेंगे इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस मौके पर बीपीआरओ संजीव कुमार सिन्हा सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

एक ही रात में हिरणपुर बाजार के 12 दुकानों में चोरी

एक ही रात में हिरणपुर बाजार के 12 दुकानों में चोरी

चोरी से आमलोगों में भय का माहौल व्याप्त

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

हिरणपुर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित हिरणपुर डेली मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने एक रात में 12 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचकर सभी दुकानों की जांच किया और दुकानदारों से जानकारी ली। दुकानदार जब गुरुवार सुबह दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचे तो दस दुकानों का ताला टूटा हुआ पाया यह देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चोरों ने बाजार के एक नम्बर गली स्थित पांच व दो नम्बर गली में तीन दुकानें सहित कुल 12 दुकानों में चोरी कि घटना को अंजाम दिया। इसमे प्रदीप भगत के होटल कोरकेट टीन का दीवार काटकर करीब 13 हजार रुपये की चोरी की वहीं मंजीत दत्ता की किराना दुकान,उज्ज्वल शील की गोदाम , महावीर साहा की चावल दुकान,विकास साहा की किराना दुकान,विकास कुमार दास की गोदाम,यूनुस दर्जी की दुकान,संजय दे कि किराना दुकान,बीरबल साहा की सब्जी दुकान, राजेन्द्र साहा व रामप्रसाद की सब्जी दुकानों की ताला तोड़कर चोरी की घटना की गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य दुकानों से ज्यादा राशि की चोरी नही हो पाई। इस चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है.बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों की सुरक्षा को लेकर तीन नाइट गार्ड भी है इसके बावजूद चोरी की घटनाओं से लोग अचंभित है। पुलिस ने ड्यूटी कर रहे तीनो चौकीदार से भी थाना में पूछताछ किया.

बताते चले कि इन दिनों हिरणपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में काफी तेजी आई है बीते दिनों जयंत दत्ता की बन्द पड़े घर से लाखों की चोरी हो गई थी जो अभी तक इसका उद्भेदन नही हो पाया वहीं सितपहाडी स्थित लुत्फुल हक के क्रशर से पिस्टल की नोक पर 1.80 लाख की लूट हो गई इसके पूर्व डांगापाड़ा चौक निकट घर के बाहर खड़े एक ई रिक्शा की चोरी हो गई थी.

इस सम्बंध में एसडीपीओ डी एन आजाद से सम्पर्क करने पर बताया कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है जल्द ही इसका उद्भेदन हो जाएगा।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदारों द्वारा थाना में लिखित शिकायत नही किया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने महेशपुर थाने का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने महेशपुर थाने का निरीक्षण किया

झारखण्ड/पाकुड़

पुलिस अधीक्षक ने महेशपुर थाने का निरीक्षण कर बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देश

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आदर्श आचार संहिता को लेकर महेशपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कार्य पूर्ण व व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। अराजक तत्वों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने को कहा।

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी ने सभी बूथ व रास्ते का सही से निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव केंद्र में अगर किसी तरह की कोई समस्या हो तो उसे अवगत कराने को कहा। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, हवालात, आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि आचार संहिता को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारी को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही बताया कि क्षेत्र में तीन चेकपोस्ट पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जहां से पड़ोसी राज्य बंगाल पर नजर रखी जा रही है। साथ ही चेकपोस्ट से गुजरने वाले एक-एक वाहनों की जांच की जा रही है।

इस अवसर पर एएसआई विपिन कुमार, सोहराब खान, मनदीप मेहता, जयशंकर राम, दिनेश प्रसाद सिंह, मुंशी धर्मेंद्र कुमार के अलावे अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

माईद के छः हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला जज ने सुनाया फैसला

माईद के छः हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला जज ने सुनाया फैसला

झारखंड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को माईद शेख के छह हत्यारों को भादवि की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास एवं 50-50 हजार रुपया जुर्माना करने की सजा सुनायी। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर सभी को छह माह और जेल में रहना पड़ेगा। मईद शेख पाकुड़ मुफ्फसिल थाना के शाहवाजपुर के थे।वहीं पांच हत्यारा खाईरूल शेख, मितुल शेख,असगर शेख,बासिर शेख,सब्दुल शेख इसी थाना के किस्मत लखनपुर तथा नाजीर शेख निकटवर्ती पश्चिम बंगाल शमशेरगंज थाना के उदितनगर गांव के रहने वाले हैं। मृतक के भाई नाजीम शेख ने घटना के संबंध में 26 अगस्त 2015 को थाना में कांड संख्या 327/15 दर्ज कराया था।इसके अनुसार घटना के दिन शाम चार बजे लखनपुर के फुटानी मोड़ की चाय की एक दुकान में थे। उसी समय उनका बड़ा भाई मईद शेख वहां मोटरसाईकिल से आये वह पास के एक गांव रहमतपुर बगान में ख्स्सी खरीदने जा रहे थे। उसी समय वहां घात लगाये बैठे उक्त हत्यारे समेत अन्य लोग उनके साथ थे।

इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे भाई को लाठी,ईंट,पत्थर से मार डाले। वे लोग उनको भी जान से मारना चाहते थे।लेकिन वह वहां से भागने में सफल हो गये,अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश कुमार ने हत्या के एक मामले में 44 वर्षीय शिवचरन किस्कू को सेशन्स trial केस संख्या 121/2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनायी और एक लाख रुपया जुर्माना किया।जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे और छह माह जेल में रहना पड़ेगा। वह हिरणपुर थाना के मानसिंगपुर गांव के निवासी है।

रंगों का त्यौहार होली को लेकर लिट्टिपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रंगों का त्यौहार होली को लेकर लिट्टिपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्थानीय ग्रामीण गणमान्य लोग बैठक में पहुँचकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपील की एवं कहा कि होली रंगों का त्योहार है इसे हम सभी को आपसी भाईचारा व हर्षोउल्लास के साथ मनाए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ही अचारसंहिता का नियम को मानते हुए चलना है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देना।होली पर्व को सभी वर्ग के लोग मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । वही थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा की ध्यान रहे सोशल मीडिया में किसी भी समुदाय व धर्म को ठेस पहुचाने वाली खबर को पोस्ट नही करें। अंत मे सबो को मिठाईया खिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मौके पर एसआई सुर्य कुमार राम, एएसआई हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, अनवर अंसारी, सिलभान किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रंगों का त्यौहार होली को लेकर लिट्टिपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रंगों का त्यौहार होली को लेकर लिट्टिपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्थानीय ग्रामीण गणमान्य लोग बैठक में पहुँचकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपील की एवं कहा कि होली रंगों का त्योहार है इसे हम सभी को आपसी भाईचारा व हर्षोउल्लास के साथ मनाए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ही अचारसंहिता का नियम को मानते हुए चलना है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देना।होली पर्व को सभी वर्ग के लोग मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । वही थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा की ध्यान रहे सोशल मीडिया में किसी भी समुदाय व धर्म को ठेस पहुचाने वाली खबर को पोस्ट नही करें। अंत मे सबो को मिठाईया खिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मौके पर एसआई सुर्य कुमार राम, एएसआई हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, अनवर अंसारी, सिलभान किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started