पुर्वी सिंहभूम/पोटका
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पुर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी पेट्रोल पंप के पास हाता से जमशेदपुर जाने वाला मुख्य सड़क पर रविवार को रात के लगभग 11:30 बजे 12 चक्का ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गयी।

वहीं घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गयी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे की है. जहां ट्रक और ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वही घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है, जबकि ट्रेलर की ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी है।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया और आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया.और ट्रेलर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया।










