कटंगा शिविर में 1206 मामलों में 651 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

कटंगा शिविर में 1206 मामलों में 651 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

सरायकेलाराजनगर

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत उलीडीह फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनु कुमार मिश्र,प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा, प्रखंड उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.शिविर में विभिन्न विभागों के 21 स्टॉल लगाए गए थे. स्टॉल में सबसे अधिक अबुआ आवास पर भीड़ देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि गांव के लोग योजना का लाभ लेने, जिला मुख्यालय तक आने में असमर्थ हैं.ऐसे में सरकार खुद उनके पास चलकर आ रही है और योजनाओं का लाभ दिला रही है.शिविर में कुल 1206 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 651 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

वहीं उधोग विभाग 3, विधुत विभाग 5, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 6, शिक्षा विभाग 41, ग्रामीण विकास विभाग (आवास) 410, राजस्व 19, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 01, ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) 95, श्रम विभाग 10, समाजिक सुरक्षा विभाग 60, कृषि 14, ग्रामीण विकास विभाग (जेएसएलपीएस) 50, पशुपालन 12,बाल विकास परियोजना विभाग 26, आधार 10, स्वास्थ्य विभाग 05, जन्म मृत्यु 01 आवेदन प्राप्त किए

कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया।

कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया।

सरायकेला/राजनगर

सेवानिवृत्त कारा अधीक्षक, राजनगर प्रखंड प्रमुख सह समाजसेवी सह व्यवसाई और कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू (63) का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले करीब दो वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। उनका ईलाज कोलकाता में चल रहा था। उनके निधन से गम्हरिया एवं राजनगर में शोक की लहर है।ओलिभ ग्रेस कुल्लू 2022 के पंचायत चुनाव में प्रमुख एवं मुखिया पदों पर विजयी घोषित हुई थी। बाद में मुखिया का पद रिजाइन किया था। वे अपने पीछे पति व एक लड़का को छोड़ गई हैं।

दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को राजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के राजनगर थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक खिलासत में भेज दिया है।

आपको बताते चलें कि युवती के साथ उसके प्रेमी के ही पांच दोस्तों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पांच में से एक नाबालिग बताया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस हरकत में आई और पांचों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पीड़िता अपने प्रेमी के साथ खुले मैदान में बैठी थी तभी ठंड लगने पर लड़का शॉल लाने की बात कहकर चला गया. इसके बाद वहां पांच लड़के पहुंचे और पीड़िता से कहा कि उसका साथी उसे नदी किनारे बुला रहा है. पीड़िता उनकी बातों में आकर उनके साथ चली गई. तभी पांचों बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने घर आकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने राजनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वहीं राजनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा वहीं बुधवार को ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद गुरुवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उत्पाद अधीक्षक सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित राजनगर थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर राजनगर थानांतर्गत ग्राम पाटाकोचा तथा बड़ा कादेल पर उत्पाद छापामारी कर पाटाकोचा में संचालित अवैध शराब भटी ध्वस्त किया गया।

वहीं छापेमारी अभियान में 1000 kg जावा महुआ, 40 लीटर अवैध चुलाई शराब, शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया तथा बड़ा कादेल में 30 कार्टून (270 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया इसके साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है वहीं एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा जिसकी खोजबीन जारी है जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन थाने के सभी पुलिसकर्मियों के बीच किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया।

इस मौके पर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, क्षेत्र के सभी नागरिकों का फर्ज है कि वह अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखें तथा अपने देश का नाम रौशन करें।

राजनगर थाना में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए शांति समिति की बैठक आहूत की गई

राजनगर थाना में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए शांति समिति की बैठक आहूत की गई

त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगीथाना प्रभारी चंदन कुमार

पूजा कमेटी अपने- अपने पूजा पंडालों की वीडियोग्राफी कराएंसीओ

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

12 अक्टूबर गुरुवार को राजनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते अंचलाधिकारी हरिशचंद्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोडा़ एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए. पूजा कमेटी के पदाधिकारीयों को अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा उत्सव मनाने का निर्देश दिया।

सीओ ने सभी पूजा पंडालों में रोशनी की उत्तम व्यवस्था करने का निर्देश दिया. कहा कि जहां अधिक भीड़भाड़ होती है, वहां पूजा पंडाल के चारों ओर वीडियोग्राफी कराएं. संभव हो तो ड्रोन से भी वीडियोग्राफी किया जाए. सीओ ने कहा के जहाँ रावण दहन कार्यक्रम होगा. वहाँ सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जाए. चारों ओर बैरिकेटिंग लगाकर ही रावण दहन कार्यक्रम किया जाए. सीईओ ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत प्रतीक है. इसलिए इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. प्रशासन आपके साथ है. उन्होंने पूजा के दौरान पूजा कमेटियों को प्रशासन के साथ 24 घंटे संपर्क में रहने का निर्देश दिया. किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा।

वहीं बैठक में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान सामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जनता से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को फॉरवर्ड ना करने की अपील की. ज्ञात हो कि राजनगर थाना क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी राजनगर, गोलो कुटुंग , एदल, सोसोमोली (चारों लाइसेंसीपूजा कमेटी ), तथा गैर लाइसेंसी पूजा कमेटी ईचा, कुनाबेड़ा, रंजड़ एवं बड़ा सिजुलता में धूमधाम से दुर्गा उत्सव मनाया जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा।

मौके पर गणेश माहली ने कार्यकर्ताओं संग जय श्री राम के नारे भी लगाए

शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राजनगर ब्लॉक मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के ज़ारी संकल्प यात्रा के क्रम में आगामी सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी का ज्यादा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से लेकर सभा के आयोजन तक की तैयारियों से वे संतुष्ट दिखे

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, महामंत्री अनंत साहू, बजरंग दल के मुख्य संरक्षक सुजीत राउत, भाजपा नेता गोविंद पति,बिजाड़ी पंचायत के प्रभारी जामुदा तापे,तपन साहू, शक्तिधर राउत आदि गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहे।

वहीं निरीक्षण क्रम के उपरांत वहां मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प यात्रा के दौरान राजनगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में भी काफी उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को लेकर सरायकेला भाजपा पूरी तरह से तैयार है. श्री मरांडी के स्वागत में कोई भी चूक न हो इसके लिए हम पूरी बारीकी से तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. श्री महाली ने आगे कहा कि पूरे झारखण्ड में भाजपा की लहर है. आम जनता निर्वर्तमान हेमंत सरकार से अज़ीज़ आ चुकी है. हेमंत सरकार की अकर्मण्यता से आम जनता ख़ासकर बेरोजगार युवा वर्ग में तीखा आक्रोश व्याप्त है. यही वजह है कि संकल्प यात्रा को राज्य के हर हिस्से में भारी जनसमर्थन मिल रहा है. संकल्प यात्रा का जनसैलाब यह जताने को काफी है कि जनता ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और कमल खिलाने का फैसला कर लिया है. सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में पूरे सरायकेला से तक़रीबन बीस हज़ार जनता-कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है

लूटकांड के कई मामलों में संलिप्त अभियुक्त नकुल महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

लूटकांड के कई मामलों में संलिप्त अभियुक्त नकुल महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

राजनगर

पुलिस ने जिले में कई लूटकांड को अंजाम दे चुके फरार अपराधी नकुल महतो को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नकुल महतो राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कांकी गांव का रहनेवाला है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने आरोपी नकुल महतो के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नकुल महतो अपने साथी मोहम्मद हुसैन के साथ जिले में कई बड़े लूट कांड को अंजाम दे चुका है. वर्तमान में मोहम्मद हुसैन जेल में बंद है. नकुल महतो, मोहम्मद हुसैन एवं अन्य साथियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामला दर्द है. नकुल महतो ने कई लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 08 नवंबर 2022 को सरायकेला क्षेत्र के हल्द्वानी में 70 हजार रुपये की लूट, 10 मार्च 2023 को राजनगर क्षेत्र के पहाड़पुर से 68000 रुपये की लूट एवं 26 अप्रैल 2023 को राजनगर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर कैनाल के समीप से 157695 रुपये की लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

वहीं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि अभी जिस मामले में नकुल की गिरफ्तारी हुए है. वह 17 मई 2023 को राजनगर थाना क्षेत्र के गोपिनाथपुर स्थित सूखे कैनाल के समीप पिस्तौल सटाकर राजनगर थाना क्षेत्र के केण्दमुण्डी निवासी संजीवन भकत से हुई लूटकांड से जुड़ा है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संजीवन भकत ने 17 मई 2023 को राजनगर थाना में कांड संख्या 17/2023 के तहत मामला दर्ज कराया था. भुक्तभोगी ने अपने लिखित शिकायत में बताया था कि गोपिनाथपुर सूखे कैनाल के पास दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने उसे पिस्तौल सटा कर रुपयों से भरा उसका बैग छीनकर गोपिनाथपुर की ओर भाग गए. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित छापामारी करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद हुसैन को दो दिन बाद 19 मई को गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने पूछताछ दूसरे अभियुक्त नकुल महतो का नाम पुलिस को बताया था. जिसके बाद पुलिस नकुल को पकड़ने के लिए लगातर छापामारी अभियान चलाती रही. अंततः नकुल पुलिस के गिरफ्त में आया

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि लूट कांड के आरोपियों के सलाखों के पीछे जाने से क्षेत्र में काफी हद तक अपराध का ग्राफ कम हो जाएगा. ये आरोपी घात लगाकर फाइनांस कम्पनी के कर्मियों को हथियार के बल पर डरा कर लूटते थे. आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक कर राहुल दुबे व सशस्त्र बल की भूमिका रही।

एस पी डॉ विमल कुमार पहुँचे राजनगर थाना.अपराध मुफ्त पहली प्राथमिकता।

एस पी डॉ विमल कुमार पहुँचे राजनगर थाना.अपराध मुफ्त पहली प्राथमिकता।

राजनगर

सरायकेला जिला में नए एस पी डॉ. विमल कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार शनिवार को राजनगर थाना पहुँचे।

वहीं पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा :क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।किसी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ,दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए दोषियों उचित करवाई की जायेगी। अर्थात मेरे कार्यकाल में दोषी छूटेंगे नही,निर्दोष रूठेंगे नही।साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र की आम जनता से आपसी भाईचारे के साथ सभी पर्व त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस आपकी सेवा में हर कदम आपके साथ खड़ी है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

गृह लक्ष्मी राशन डीलर से परेशान,पंचिंग करवाने के बाद भी चावल नहीं आक्रोश मे लोग।

गृह लक्ष्मी राशन डीलर से परेशान,पंचिंग करवाने के बाद भी चावल नहीं आक्रोश मे लोग।

राजनगर

राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत छोटा सिजुलता गाँव के गृह लक्ष्मी जनवितरण प्रणाली दुकानदार के मनमानी रवैये और पंचिग के बाद भी राशन नही देने से उरुघुटु गाँव के लाभुक (कार्डधारी)आक्रोशित है।वहीं उरुघुटु गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि गृह लक्ष्मी महिला समिति छोटा सिजुलता(जन वितरण प्रणाली की दुकान) के संचालक के द्वारा लगातार छ्ह महीने से नियमित रूप से चावल नही दे रहे है।बल्कि जिस महीने पंचिग कराया जाता है,उसके दूसरे महीने चावल मिलता है।अंततः हमे बाहर से चावल खरीद कर खाने पड़ रहे है।वहीं डीलर से पूछे जाने पर कहते है कि हमे गोदाम से 5 किविन्ट चावल कम मिला है इसलिए ऐसा करना पड़ रहा है।वहीं बड़ा सिजुलता पंचायत के पूर्व मुखिया लाल सिंह सरदार ने भी कहा कि मुझे भी दो महीने से चावल नही मिला है।जबकि पंचिग ले ली गई है।

वहीं गृह लक्ष्मी राशन डीलर ने बताया कि हमे 5 किविन्ट चावल कम मिला है इसलिए एडजेस्ट करने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।बता दें कि दो वर्ष पहले भी गृह लक्ष्मी राशन डीलर की मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायत पर सम्बंधित विभाग द्वारा निष्कासित कर दिया गया था।लेकिन 6 महीने बाद फिर से उसी जनवितरण दुकान खोल दिया गया।और अब फिर से उसी डीलर के द्वारा लाभुकों को समय पर राशन नही मिलने से लाभुक परेशान है।वहीं ग्रामीण जिला आपूर्ति पदाधिकारी से उक्त डीलर की जाँच कर उचित कारवाई की मांग कर रहे है।अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आपूर्ति विभाग इस समस्या का समाधान कैसे करती है।और दोषियों पर क्या करवाई करती है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर झामुमो कार्यकर्ता आक्रोशित।

मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले को लेकर झामुमो कार्यकर्ता आक्रोशित।

राजनगर

राजनगर: शिद्धु कान्हू चौक पर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा के नेतृत्व में पीएम नरेन्द्र मोदी एवं मणिपुर के सीएम एम बीरेंद्र का किया पुतला दहन।

ज्ञात हो कि मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म का मामला प्रकास में आने के बाद देश के कई राज्यों में देश के प्रधान मंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री के प्रति आक्रोश जताते हुए।उनका पुतला दहन एवं इस्तीफे की मांग कर रहे है।

वहीं सरायकेला जिले के राजनगर में भी झामुमो आक्रोशित है।और रविवार को झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता सिध्धु कान्हू चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश जताते हुए, कहा देश मे आदिवासी सुरक्षित नही है।इस तरह की घटना काफी निंदनीय है।सरकार दोषियों को फांसी की सजा दें।और मुख्यमंत्री इस्तीफा दे।

मौके पर रामजीत हांसदा,नींबू प्रधान,हीरालाल सतपति,समुराम हेम्ब्रम, सोमनाथ गोप,रविकांत माझी,राकेश सतपति,चतुर्भुज प्रधान, रूपेश कुमार, सानू महाकुड़,नमिता सोरेन,बुधेस्वर सोरेन, समेत झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसपीसीएल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह।

एसपीसीएल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह।

राजनगर

राजनगर बाजार स्तिथ द टाईगर आर्ट एवं कल्चर सोसोसिटी में सोमवार को एस पीसीएल की एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया रक्तदान शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।वहीं जमशेदपुर निवासी राजेश मार्डी भी इस शिविर में शामिल थे,जो खुद 71वीं बार रक्तदान कर चुके है।उन्होंने राजनगर प्रखंड के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया,वहीं इस सामुदायिक भवन में ये दूसरी बार रक्तदान शिविर लागया गया।जहाँ रक्तदान के लिए विशेष कर युवाओं में जागरूकता देखी गई।

इस दौरान राजनगर एच पी गैस कार्यलय के संचालक अमित बानरा ने बताया कि एच पी सी एल के 49 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अमित बानरा,सचिदा नंद प्रधान,विशाल गोप,पप्पू जारिका,जर्मन टुडु,राजेश मार्डी एवं आदिवासी सामुदायिक भवन के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started