60-40 नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, दो दिवसीय झारखंड बंदी 3 घंटे तक रहा चक्का जाम
राजनगर
राजनगर : दिनांक 10 जून को 60-40 नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय झारखंड बंदी का असर राजनगर में देखा गया। जहां झारखंड स्टेट छात्र संघ एवं झारखंडी भाषा ख़ातियानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने राजनगर की दुकानें चौक पर टायर जलाकर 3 घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया वही राजनगर की सारी दुकानें खुली रही केवल आवागमन बाधित रहा
इस दौरान पठानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने कहा आज केवल रोड चक्का जाम है।कल सभी स्वेच्छा से सम्पूर्ण बंद रखेंगे।क्योंकि अपने हक अधिकार की इस लड़ाई में ना केवल छात्र बल्कि हर झारखंडी समर्थन दे रहे है।और जब तक झारखंड सरकार 60-40 कि नियोजन नीति को रद्द नही करती है।तब तक ये आंदोलन और वृहत रूप लेता रहेगा।वहीं बंद समर्थकों ने सड़क पर उतर कर झारखंड बंद को सफल रूप देने का प्रयास किया।अति आवश्यक जैसे एम्बुलेंस, परीक्षा देन जाने वाले गाड़ियों को नही रोका गया।केवल मालवाहक गाड़ियों को रोका गया था।जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बाघराय साई में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न।
राजनगर
राजनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रखंड क्षेत्र के सहयोगी महिला बाघरायसाई प्रांगण में शुक्रवार मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद उपस्थित थे।
मौके पर सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने कहा कि सुदूरवर्ती गांव तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से लोगों को मध्यस्थता के लाभ के बारे में बताया जा रहा है.मध्यस्थता द्वारा मुकदमे का कम समय मे निपटारा होता है तथा धन और समय का बचाव होता है. इस अवसर पर पीएलवी भक्तू मार्डी, सहयोगी महिला के संस्थापक सुश्री चामी मुर्मू, सहयोगी महिला के सचिव जवाहरलाल महताे आदि उपस्थिति थे।
मोटरसाइकिल के सामने बकरी आने से गिरा पिता पुत्र घायल, हेलमेट ने बचाई जान।
राजनगर
राजनगर: चाईबासा मुख्य मार्ग मुरुमडीह के पास गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने बकरी आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए।वहीं सूचना पाकर समाजसेवी राकेश सतपति घटनास्थल पहुंच कर 108 एम्बुलेंस की मदद से पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचा दिया गया।बता दें कि पिता पुत्र दोनों हेलमेट पहने हुए थे,जिसकी वजह से पिता पुत्र दोनों का सिर फटने से बच गया।हेलमेट का शीशा टूट गया।परन्तु दोनों के सिर फटने से बच गया।पिता के पैर में हल्की चोट आई है।वहीं पुत्र पूरी तरह सुरक्षित है।
बताया जा रहा है नीलमणि सिंह (उम्र 33 वर्ष)अपने बेटे यशराज सिंह को चाईबासा जिला स्कूल माध्यमा परीक्षा दिलाने गए थे।शाम को घर लौटते समय मुरुमडीह के समीप दुर्घटना घटी।नीलमणि सिंह जमशेदपुर बारीडीह बस्ती शक्ति नगर का रहने वाला बताया जाता है।
Rajnagar suicide: पंखे के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राजनगर: राजनगर थाना क्षेत्र एक खबर सामने आ रही है जहां पर सुखदेव ज्योतिषी नाम के एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जानकारी के मुताबिक हेंसल निवासी जानेमाने जयोतिष शास्त्र के ज्ञाता बबलु ज्योतिषी के 30 वार्षिय पुत्र सुखदेव ज्योतिषी ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में अपने माता- पिता और छोटे भाई सभी एक साथ मिल कर खाना खाये, और वह अपने कमरे में सोने चला गया. आज सुबह 6:00 बजे उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा सुखदेव पंखे से लटका हुआ है,
वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच कर रही है
मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव जोयतिषी की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी. उनकी 5 वर्ष एक बेटी और 2 वर्ष एक पुत्र है, और तीन दिन पहले उसकी पत्नी चंपा ज्योतिषी अपने दोनो बच्चों के साथ मायके (हड़ीयान) गई हुई थी. घर पर सुखदेव के माता- पिता, दादी और एक छोटा भाई था.
शरारती तत्वों ने लगाई आग मनरेगा योजना आम के बगीचे में लगी आग,भाजपा नेता रमेश हासदा के प्रयास से आग पर काबू
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: राजनगर प्रखंड कि भूंडू गांवजो इटाकुदार पंचायत क्षेत्र में आता है. गुरुवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा की वजह से जलने से बच गया. भुंडु गांव के एक खेत में लंबी-लंबी घास उग आई है, जिसमें किसी शरारती तत्व ने आग लगा दिया और वह आग गांव की ओर बढ़ रहा था. यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है. तेज हवा चलने के कारण आग की लपटे गांव की ओर बढ़ रहे थे. गांव में आग लगने का खतरा बढ़ गया था. गांव के समीप का आम का बगीचा जो मनरेगा योजना से बना था उसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया था.
ठीक उसी वक्त भाजपा नेता रमेश हांसदा अपने दौरा के क्रम में वहां पहुंचे और स्थिति को देखा. उन्होंने तत्काल सरायकेला एसडीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दी और फायर ब्रिगेड भेजने की मांग की. रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने में एक घंटा का समय लग गया, यह जगह जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर पर अवस्थित है लेकिन भूंडू गांव पहुंचने में दमकल को एक घंटा लगने की वजह से आग अपना काम कर चुका था. फिर भी दमकल गाड़ी ने बगीचा और गांव को आग से बचा लिया. इस दौरान वहां पूर्व प्रमुख माइकल मूवी महतो भी पहुंच गए और भाजपा नेता के प्रयास की सराहना की.
राजनगर थाना को मिली बड़ी सफलता वाहन का नंबर फेरबदल कर बेचनेवाले गिरोह का पर्दाफाश
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सोमवार 13 मार्च कोराजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने सरायकेला एसडीपीओ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के क्रम में मझिया टुडू ने अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर एक ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CJ- 2375, एक दो पहिया मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05CJ- 3275, दो मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ, एक डेल कंपनी का मॉनिटर, एक सीपीयू बगैर नंबर का दो मोपेड बाइक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मझिया टूटू का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. मूल रूप से इस गिरोह द्वारा वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर खरीद- बिक्री का काम किया जाता है. पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिए. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
गिरफ्त में आए युवक मझिया टुडू के पास से एक सुमो विक्टा JH 05N- 0666 बरामद किया गया. जांच के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया.
राजनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में अवैध शराब तीन गाड़ियों के साथ एक युवक पुलिस की गिरफ्त में
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
एक तरफ होली महापर्व की तैयारी और दूसरी ओर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी
मंगलवार 7 मार्च को जहां लगभग पूरा देश होली महापर्व की तैयारियों में जुटा है वही पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद करने में जुटी है
राजनगर: मंगलवार दिनांक 7 मार्च को राजनगर के राजगढ़ ग्राम में कुछ लोगों द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब को स्कॉर्पियो वहां से उतार कर अपने घर में रखे जाने की गुप्त सूचना मिली
गुप्त सूचना मिलने के पश्चात उच्च अधिकारी के निर्देश पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार द्वारा छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया
गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चंदन कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात 3 लोगों द्वारा एक स्कॉर्पियो से शराब की पेटी उतार कर अपने घर के अंदर रखते हुए पाया गया
वहीं पुलिस को आता देख तीनो लोग भागने की कोशिश करने लगे जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया भागने के क्रम में पुलिस दल के द्वारा सिकंदर कुंभकार उर्फ सीकन, पिता कपूर चंद्र कुंभकार, सा०-रांजड़, पो०-गोविंदपुर, थाना- राजनगर, जिला- सरायकेला खरसावां को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिसकी तलाश जारी है जल्द ही उससे भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा
फरार आरोपी में 1.निताई कुंभकार पिता नामालुम,पता-रांजड़ा जिला सरायकेला खरसावां थाना- राजनगर 2. महेश कुंभकार, पिता-निताई कुंभकार पता-रांजड़ा, जिला सरायकेला खरसावां, थाना- राजनगर
उक्त छापेमारी अभियान में जप्त की गई अवैध सामग्री
1. 08 पेटी king fisher ( 650ML प्रति बोतल ) कुल 96 बोतल
2.16 पेटी kings gold ( 750ML प्रति बोतल ) कुल 193 बोतल अंग्रेजी शराब
3.एक स्कॉर्पियो गाड़ी JH05DB-6469
4.Activa 6G काले रंग की स्कूटी JH05CX-8929
5.बजाज पल्सर मोटरसाइकिल JH05CB 6496
छापेमारी अभियान दल में शामिल पुलिस बल
1. चंदन कुमार राजनगर थाना प्रभारी
2. पु०अ०नि०-रोशन कच्छप राजनगर, थाना
3. स०अ०नि०-शिव कुमार पासवान, राजनगर थाना
4. म०स०अ०नि०-सिनगो हेंब्रम, राजनगर थाना
5. आ०-513 दीपक कुमार, राजनगर थाना
6. आ०-636 प्रमोद कुमार यादव एवं राजनगर थाना सशस्त्र बल
सार्थक संकल्प फाउंडेशन के द्वारा कमलपुर ग्राम में मेडिकल कैंप लगाया गया,
सरायकेला खरसावां
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राजनगर प्रखंड के कमलपुर ग्राम ( कमलपुर विकास भवन ) में सार्थक संकल्प फाउंडेशन के द्वारा रविवार 26/02/2023 को मेडिकल कैंप लगाया गया,
पैथ काइंड द्वारा निशुल्क खून जांच, पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा डॉक्टर द्वारा ग्रामीणों का आंख की जांच की गई जिन ग्रामीणों की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी उनकी निशुल्क ऑपरेशन हेतु पूर्णिमा नेत्रालय दिनांक 3:03 2022 को बुलाया गया,
कार्यक्रम में संस्था की संचालिका अनीता सिंह ,अनुज सिंह के द्वारा ग्राम के प्रधान एवम डाक्टर को तुलसी पौधा दे कर समानित किया।
कार्यक्रम में अजय राठौर मौजूद थे,साथ ही संस्था के कमल राठौर,प्रवीण सिंह,ज्योति जेना,सुमित,तृप्ति,सुनीता सचदेव,अनिल,राज,अमितेश ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
निर्धारित कार्य की लापरवाही मे दो-दो पीडीएस दुकानदार हुए सस्पेंड
राजनगर, कुचाई
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राज नगर एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण
निर्धारित कार्य की लापरवाही मे दो-दो पीडीएस दुकानदार हुए सस्पेंड
राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पकवाड़ा के सफल संचालन हेतु उपायुक्त के निर्देशनुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्राप्त सूची के आलोक में सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत ने जिले के राजनगर एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरिक्षण क्रम में श्री भगत ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कुल 3 एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र के छः पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य की लापरवाही में राजनगर एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र के दो-दो पीडीएस दुकानदार को सस्पेंड कर किया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सभी पीडीएस दुकानदार पूरी इमानदारी पूर्वक कार्य करें किसी भी प्रकार से कार्य मे लापरवाही ना करे। उन्होंने कहा की किसी भी प्रकार से प्राप्त शिकायतों या औचक निरीक्षण के क्रम मे गलत पाए पाने पर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं निर्धारित कार्यक्रम के तहत लापरवाही बरतने के कारण जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जिले मे अबतक 210 पीडीएस डीलरों को शोकॉज भी किया गया है।
सस्पेंड पीडीएस दुकानदारों की सूची
राजनगर डीलर • चुनी हंसदा • मां सरस्वती महिला समिति
राजनगर:सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के उरुगुटू स्थित शौर्या प्लास्टो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत मिलने पर गुरुवार को SDO रामकृष्ण कुमार उरुगुटू गांव पहुंचे और गांव का मुआयना कर ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, मुखिया आदि का मंतव्य लिया
इस दौरान जांच की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. जांच टीम ने पूरे कंपनी परिसर का निरीक्षण किया साथ ही कंपनी के मशीनों का अवलोकन किया. इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के बयानों की वीडियोग्राफी करायी गयी और उन्हें कंपनी का विजिट भी कराया गया.
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण के संबंध में जानकारी ली
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उन्हें कंपनी से किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है. चार माह पूर्व कंपनी से काफी प्रदूषण फैल रहा था, जिसकी शिकायत मंत्री से की गई थी, मगर अब ऐसी बात नहीं है. अब कंपनी से प्रदूषण नहीं फैल रहा है. ग्रामीणों ने कहा इसी तरह की व्यवस्था हमेशा बनी रहे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.
जांच के बाद SDO राम कृष्ण कुमार ने बताया कि मंत्री के आदेश के बाद कंपनी का भौतिक सत्यापन किया गया एवं पूरे जांच की वीडियोग्राफी कराई गई है सारी रिपोर्ट मंत्री को सौंपी जाएगी उसके बाद जो आदेश आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य उर्फ टुलु मंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, बीडीओ डांगुर कोड़ा, सीओ धनंजय राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे.
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक और बड़ी घटना घटी है. जहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं.
मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है. जहां खैरबनी गांव के समीप चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.