राजनगर ब्लॉक परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी,चोरी की घटना सीसीटीवी में हुआ कैद।

राजनगर ब्लॉक परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी,चोरी की घटना सीसीटीवी में हुआ कैद।

राजनगर

राजनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई।चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज राजनगर प्रखंड मुख्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।जिसकी मदद से पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है टाँगरानी गाँव का बागुन माझी अपने मित्र बाना पंचायत के मुखिया रामसिंग हेम्ब्रम के साथ सुबह 11 बजे राजनगर ब्लॉक किसी काम से गया था।और अपनी काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH05BU 2148 को ब्लॉक परिसर एक पेड़ के नीचे हैंडल लॉक कर छोड़ दिया गया था।प्रखंड कार्यलय से अपना कार्य समाप्त करने के बाद दोपहर के लगभग 1 बजे वापस लौटा ,तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था।जिसकी सूचना उन्होंने राजनगर पुलिस को दी।वहीं राजनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तफ्तीश में जुट चुकी है।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुनिडीह में राजनगर-उड़ीसा मार्ग पर बाइक सवार दो ब्यक्ति गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायलों को वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया.जहां डॉ. एसएम देमता के देखरेख में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कांकी निवासी गोपाल दास एवं कलाबढ़िया निवासी राकेश विशईं शामिल हैं. डॉक्टर देमता ने बताया कि दोंगों को ऊपरी हल्की चोट आई है. हड्डी वगैरह फ्रैक्चर नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल दास और राकेश विशईं किसी काम से उड़ीसा गए थे.वहां से लौटने के क्रम में राजनगर क्षेत्र के मुनीडीह घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई. जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक राकेश विशईं चला रहा था जबकि गोपाल दास पीछे बैठा था

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर मुनीडीह में बाइक से गिरकर दो ब्यक्ति हुए घयाल।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुनिडीह में राजनगर-उड़ीसा मार्ग पर बाइक सवार दो ब्यक्ति गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायलों को वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया.जहां डॉ. एसएम देमता के देखरेख में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कांकी निवासी गोपाल दास एवं कलाबढ़िया निवासी राकेश विशईं शामिल हैं. डॉक्टर देमता ने बताया कि दोंगों को ऊपरी हल्की चोट आई है. हड्डी वगैरह फ्रैक्चर नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल दास और राकेश विशईं किसी काम से उड़ीसा गए थे.वहां से लौटने के क्रम में राजनगर क्षेत्र के मुनीडीह घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई. जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक राकेश विशईं चला रहा था जबकि गोपाल दास पीछे बैठा था

आप”पार्टी की महिला सदस्यता सभा। कई महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन।

आप”पार्टी की महिला सदस्यता सभा। कई महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन।

राजनगर

राजनगर: आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी ने राजनगर प्रखंड के झलक गांव में महिलाओं के लिए एक सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया।जिसमे पार्वती दास के नेतृत्व में कई महिलाओं ने “आप पार्टी” का दामन थामा, जिसे “आप” पार्टी की महिला नेत्री श्रीमती सावित्री मार्डी ने टोपी पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई।जिसमे पार्वती दास,साधना दास, शांतिलता दास, गुमी मुर्मू, आसेत टुडू,सलमा मार्डी, कविता दास, शुक्रमणि मार्डी, निशा टुडू, मल्हो हेमब्रम, जोबा टुडू, रेवती दास, सालगे मुर्मू, कपरा टुडू, सावित्री गोप, रायमात मार्डी,लक्ष्मी टुडू,सुनीता सोरेन, पुंगी सोरेन,बसंती हसदा, पुनता मार्डी,सुमित्रा मार्डी,रायमती हेंब्रम, छोटो मुर्मू, आदि।

वहीं सदस्यता सभा को संबोधित करते हुए सावित्री मार्डी ने कहा कि महिलाएं ही समस्याओं का समाधान कर सकती है क्योंकि इस पुरुष प्रधान समाज में सबसे अधिक कष्ट और प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ती है। महगाई,बेरोजगारी व बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दुष्परिणाम भी महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है।उन्होंने महिलाओं को मोबाईल पर दिल्ली के उत्कृष्ट स्कूल, अस्पताल,मोहल्ला क्लीनिक,रोड़ व बसों की तस्वीरें भी दिखाई।

इस दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राम चंद्र मार्डी ने दिल्ली व पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सरकारों द्वारा किए जा रहे लोकहित के कार्यों का विस्तार से समझाया तथा पार्टी की मूलभूत विचारधारा व उपलब्धियों से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ईमानदार व्यक्तियों को वोट देने पर सलाह दी।

राजनगर सीएचसी में टीबी मुक्त पंचायत पहल की विशेष बैठक सम्पन्न।

राजनगर सीएचसी में टीबी मुक्त पंचायत पहल की विशेष बैठक सम्पन्न।

टीबी उन्मूलन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका होगी अहम,डॉ.जगन्नाथ हेम्ब्रम।

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में टीबी मुक्त पंचायत पहल को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की । बैठक में प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त कैसे बनाया जाए. इसको लेकर विचार विमर्श किया गया।

जगन्नाथ हेम्ब्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन बनाने का लक्ष्य दिया गया है. डॉ हेम्ब्रम ने कहा कि टीबी उन्मूलन बनाने के लिए सभी का सहयोग हो तो वर्ष 2025 तक में ही पुरे प्रखंड क्षेत्र को टीबी उन्मूलन बनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि घर घर जाकर टीबी की खोज करने वाले को सहयोग करने की अपील की। डॉ हेम्ब्रम ने कहा कि टीबी मरीज को नियमित दवाई खाने की आवश्यकता है।इसके साथ साथ पोषण आहार की भी जरूरत है।

इस अवसर पर बीपीएम पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उपप्रमुख सुमना देवी, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक मेनुका महतो, मुखिया नमिता सोरेन, रजनी जारिका, मोटाय मेलगंडी, राजो टुडू, पानो मुर्मू, निमय सोरेन,रासमनी हांसदा, सुर्यमनी मार्डी, सुनीति मुर्मू आदि उपस्थित थे।

मंत्री चम्पई सोरेन का प्रयास से 25 केवी ट्रांसफार्मर, रविन्द्र माझी ने फीता काट कर किया उदघाटन।

मंत्री चम्पई सोरेन का प्रयास से 25 केवी ट्रांसफार्मर, रविन्द्र माझी ने फीता काट कर किया उदघाटन।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर: प्रखंड के बाना पंचायत अंतर्गत जोटा गाँव के आहार टोला में रविवार को 25 केवी ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्धघाटन झामुमो युवा नेता रविन्द्र माझी ने फीता काट कर किया।

बताया जा रहा है आहार टोला में लगे 16 केवी ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी हो गई थी।जिसके बाद गाँव के लगभग 20 से 25 परिवार में अंधेरा छा गया था।इसकी सूचना नजदीकी थाना में की गई थी।और बिजली विभाग को भी सूचना दी गई थी।परंतु लगभग दो से तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी कुछ नही हुआ।तब ग्रामीणों ने झामुमो युवा नेता सह समाजसेवी रविन्द्र माझी को सूचना दी,वहीं रविंद्र माझी ने स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई के समक्ष इस मामले को रखा।मंत्री ने मामले को संज्ञान लेते हुए, त्वरित 25 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा कर ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुचाने का कार्य किया।जिससे ग्रामीण काफी खुश है,और मंत्री चम्पई सोरेन एवं झामुमो नेता रविन्द्र माझी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर झामुमो युवा नेता रविकांत माझी, जोटा ग्राम प्रधान मादरु सोरेन, गोपालपुर ग्राम प्रधान मोहन सिंह हांसदा, राजाराम मार्डी, दुखु मुर्मू, मोहन मार्डी, सोनु सोरेन, बाबलू लोहार, सोना सोरेन,हरि सरदार, बाडु मुर्मू, खेला हेम्ब्रम, राजु मार्डी आदि उपस्थित थे।

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर: सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक अंनत राम टुडु ने फिर एक बार भाजपा का दामन थाम लिया है।रविवार को चाईबासा में कोल्हान सतरीय जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पुर्व विधायक अनन्तराम टुडु को फूल माला पहना कर भाजपा में शामिल कर लिया।

वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा – अनन्तराम टुडु एक ईमानदार,अच्छे और सच्चे व्यक्ति है।भाजपा उनका स्वागत करती है।उनके शामिल होने से पार्टी संगठन मजबूत होगी।वहीं अनन्तराम टुडु ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास और भरोसे से दोबारा पार्टी में शामिल किया है।मैं उसे बखूबी निभाउंगा, और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा।

झमाझम बारिश से मौसम सुस्त तेज हवा जगह जगह गिरे पेड़ व बिजली के खम्बे।

झमाझम बारिश से मौसम सुस्त तेज हवा जगह जगह गिरे पेड़ व बिजली के खम्बे।

राजनगर

राजनगर: मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।लगभग 15 से 20 मिनट हुई तेज हवाओं एवं बारिश के कारण राजनगर प्रखंड के कई जगहों में पेड़ की डाली,बिजली के खम्बे,तार आदि गिर गए।जिससे बिजली भी कई घन्टो तक बाधित रही।

वहीं बारिश होने से मौसम भी शुष्क हो गई।जहां चिलचिलाती धूप से गर्मी काफी बढ़ गई थी,वहीं बारिश होने के बाद मौसम थोड़ी शुष्क हो गई।जिससे जनमानस को थोड़ी राहत महसूस हुई।

15 से 28 तक घर-घर भ्रमण पर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी।

15 से 28 तक घर-घर भ्रमण पर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी

राजनगर

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर मंगलवार को एलसीडीसी एवं आईडी सी एफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। कार्यक्रम में लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन की फिजियोथेरेपी श्रीमती सुधा कुमारी मुख्य रूप उपस्थिति थी। यह प्रशिक्षण सहिया, एएनएम को दिया गया।जिन्हें 15 से 28 तक डोर टू डोर भ्रमण के माध्यम से कुष्ठ रोगियों की तलाश करना है, और शरीर मे दाग धब्बे दिखने या सूनापन की शिकायत होने पर फौरन ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भेजना उनका लक्ष्य है।वहीं फिजियोथेरेपी श्रीमती सुधा कुमारी ने कहा- कुष्ठ रोग को छुपाने की नही ईलाज कराने की आवश्यकता है।इसलिए अपने आस पास गली मोहल्ले में किसी के शरीर मे दाग जैसे लक्षण दिखाई देने पर हमारे आशा दीदीयों से सम्पर्क करें।या अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाँच कराएं ।

वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम मेंआईडीसीएफ यानी डायरिया कंट्रोल पर भी प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें बताया गया कि 5 जून से 17 जून तक डायरिया उन्मुलन कार्यक्रम के तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चे को ओआरएस पिलाने की सलाह दी गई ।मौके पर डॉ. पूजा बंछोड़, बीपीएम पंकज कुमार,मुकेश गिरी,भोतन मार्डी समेत एएनएम,सहिया उपस्थित थे।

मुरुमडीह के समीप मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर चालक बुरी तरह जख्मी।

मुरुमडीह के समीप मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर चालक बुरी तरह जख्मी।

राजनगर

राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह मुख्य मार्ग कस्तूरबा गांधी मोड़ के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों की ओर जा घुसा।जहां एक पेड़ से टकराकर चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।वहीं ट्रेलर में एक खलासी भी था,परन्तु उसे हल्की चोटें आई है।वहीं स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से चालक को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया।

वहीं सूचना पाकर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं तेज रफ्तार ट्रेलर के आगे एक और ट्रेलर के चालक ने बताया कि मैंने लुकिंग्लास से देखा एक मोटरसाइकिल उसके आगे पीछे तेज में चल रही है ।उस मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में टेलर के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया ,और सड़क की दाहिनी ओर खेतों में जा घुसा। बताया जा रहा है ट्रेलर टाटा से बड़बिल जा रही थी । जो राजनगर थाना से महज 500 मीटर दूरी कस्तूरबा मोड़ के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई।जिसमे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया,वहीं खलासी को हल्की चोट आई है।मिली जानकारी के अनुसार चालक का नाम बिपिन कुमार(50) है,जो रानीपुर सकरा मोड़,हिसाब थाना ,जिला नवादा (बिहार) का रहने वाला है।

राजनगर प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार की जागरूकता शिविर में 33,15876 रुपये परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया।

राजनगर प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार की जागरूकता शिविर में 33,15876 रुपये परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया।

राजनगर

राजनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया

इस शिविर में अतिथि के रूप में जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कनकन पतदार, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वसुंधरा दास, प्रधानमंत्री आवास प्रखंड समन्वयक सावन सोय, मुखिया नमिता सोरेन आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम में अतिथि के हाथों 3315876 रुपए परिसम्पति का वितरण किया गया. जिसमें जेएसएलपीएस की 15 लाभुकों के बीच 15 लाख रुपए, कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र एवं धन बीज 12 लाभुकों के बीच 59500 रुपए, ग्रामीण विकास विभाग से एक लाभुक को मनरेगा ( अनुदान राशि) 30000 रुपये, ग्रामीण विकास विभाग की ओर 12 लाभुकों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर आवास योजना 1560000 रुपए, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 99 लाभुकों को 99000 रुपये,बाल विकास परियोजना की ओर से सात लाभुकों को दिव्यांग यंत्र, ह्वील चेयर, ट्राई साइकिल वितरण योजना 67376 रुपये का वितरण किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे कनकन पतदार ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोर्ट से संबंधित मामले कई वर्षों से लंबित हो तो उस मामले को मध्यस्थता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि किसी तरह का मामला हो तो पीएलवी के साथ मिल सकते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीएम मनोज तियु,पीएलवी भक्तू मार्डी, आत्मा की बीटीएम जीतवाहन मुर्मू, शंकराचार्य महतो, मुखिया राजो टुडू आदि उपस्थित थे।

छोटानागपुर इंटर कॉलेज के टॉपरों को मंत्री चम्पई सोरेन ने किया सम्मानित।

छोटानागपुर इंटर कॉलेज के टॉपरों को मंत्री चम्पई सोरेन ने किया सम्मानित।

राजनगर

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के छोटानागपुर इंटर कॉलेज में इंटर आर्ट्स ,कॉमर्स एवं साइंस के कॉलेज टॉपर छात्र छात्राओं का सम्मानित कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें बरौत मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए।वहीं विशिष्ट अतिथि सरायकेला अनुमंडल अधिकारी राम कृष्ण कुमार उपस्थित हुए।

वहीं कॉलेज के टॉपरों को मंत्री चम्पई सोरेन के हाथों सम्मानित किया गया। वहीं इंटर साइंस के शिवम साहू, शुभम षाड़ंगी एवं कापरा हांसदा ,वहीं इंटर कॉमर्स में सुपौल टुडु, आशीष पाल एवं चित्ता सोरेन को इंटर आर्ट्स में बेबी दे,दुर्गा चरण सोरेन,संजू सरदार एवं अमानत अली को सील्ड व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंत्री चम्पई सोरेन ने सभी सफल विद्यार्थियों को अपना आर्शीवचन एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारी हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र कई योजनाऐं लाई है।जिसमे उत्कृष्ट विधायल, डिग्री कॉलेज एवं विद्यार्थियों के आवागमन के लिए मुफ्त बस सेवा आदि ला रही है।अब झारखंड के गरीब बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते है। यहां तक कि इंजीनियरिंग, डॉक्टर आदि की पढ़ाई के लिए भी कोचिंग की व्यवस्था की है।उन्होंने कहा आज के विद्यार्थी कल का भविष्य है,और अब हमारे झारखंड के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य गढ़ने से कोई रोक नही सकता।

मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन के साथ,नीबू प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा(लालू),शिक्षा विद मृणाल नंदी,सोमनाथ गोप,करमु पान,बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी,राकेश सतपति, समुराम टुडु, एवं छोटानागपुर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल व सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started