कपाली में कार चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बदमाश को हथियार समेत दबोचा।

कपाली में कार चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बदमाश को हथियार समेत दबोचा।

सरायकेला/ईचागढ़


( मालखान महतो)
चांडिल के कापाली ओपी क्षेत्र के गौसनगर में एक अज्ञात युवक द्वारा खड़ी कार की चोरी करने की कोशिश को पुलिस की सक्रियता ने नाकाम कर दिया। घटना 4 नवंबर की शाम हुई, जब डायल-112 को सूचना मिली कि एक युवक कार का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही कापाली ओपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक वहां से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर भाग रहा था। पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं।आरोपी की पहचान मो. सलमान 24 वर्ष गौसनगर, फुटबॉल मैदान, चांडिल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके पास से तीन जिंदा गोलियां,हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जैकेट बरामद किया गया।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है । छापामारी टीम में
प्रभारी धीर रंजन के नेतृत्व में सअनि रंजीत कुमार सिंह ,पु. अ . नि खुर्शीद आलम, और अन्य पुलिस बल सामिल थे ।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

चांडिल पुलिस की बड़ी कामयाबी , फायरिंग मामले में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।

चांडिल पुलिस की बड़ी कामयाबी , फायरिंग मामले में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल थाना प्रभारी डीलशन बीरूआ के नेतृत्व में टीम गठित कर गोलीकांड में सामिल मानगो आजादनगर निवासी मोहम्मद शहबाज आलम 20 वर्ष, मोहम्मद शाहिद रजा 19 वर्ष, फैजान आलम उर्फ मैक्स 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

मालूम हो कि चांडिल के राष्ट्रीय उच्च पथ -33 स्थित आसनबनी के टाटा हाइवे होटल में 20 नवंबर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घटना के तुरंत बाद जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बदमाशों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी फायरिंग की घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। इनके पास से अहम जानकारी और सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। छापेमारी टीम में चांडिल थाना प्रभारी , पु.अनि. निर्वल टुड़ू , चौका प्रभारी सोनू कुमार, पु.अनि. राहुल कुमार भारती, पु.अनि. अमित कुमार, स.अ.नि. सीताराम मार्डी, स.अ.नि. अश्विनी मुंडा, स.अ.नि. सुरेंद्र कुमार सिंह समेत चांडिल थाना बल शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के साथ मारपीट के मामले में जेएलकेएम नेता तरूण महतो सहित चार गिरफ्तार

पुलिस के साथ मारपीट के मामले में जेएलकेएम नेता तरूण महतो सहित चार गिरफ्तार

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना के डुमटांड़ मोड़ पर मंगलवार की रात करीब 2 बजे जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई। नोंकझोंक मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें ईचागढ़ थाना के मुंशी नरेश यादव एवं एक चौकीदार जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि वहां पर कई राउंड फायरिंग भी हुई। हांलांकि पुलिस फायरिंग की बात का पुष्टि नहीं कि है। जेएलकेएम नेता तरूण महतो, सहयोगी रामकृष्ण महतो,धरनीधर महतो एवं सुधांशु महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले को लेकर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी ईचागढ़ थाना पहुंचे और घटना का जानकारी लिया।

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने किया थाना गेट पर प्रदर्शन

बुधवार को जेएलकेएम के केन्द्रीय वरिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो , तरूण महतो की पत्नी भानुमती महतो एवं सैकड़ों कार्यकर्ता ईचागढ़ थाना पहुंचे और थाना गेट पर आक्रोश‌ प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद , बालु माफिया होस में आओ , निर्दोष तरूण महतो और समर्थकों को मुक्त करो आदि नारे लगा रहे थे।

वहीं देवेन्द्र नाथ महतो ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तरूण महतो अपने समर्थकों के साथ अवैध बालू परिवहन के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और बालु माफीया गोली चलाई। उन्होंने कहा कि तरूण महतो को जेल भेजकर जेएलकेएम का आवाज को प्रशासन दबाना चाहते हैं,जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोली चलाने और अवैध कारोबार के खिलाफ राज्य पाल, मुख्यमंत्री से मिलकर मांग किया जाएगा। भानुमती महतो ने कहा कि मेरे पति को थाना में कपड़ा खोलकर मारपीट किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर भी कार्रवाई का मांग किया जाएगा। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि रंगदारी और पुलिस के साथ मारपीट के मामले में तरूण महतो व अन्य तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है एवं मामले का जांच किया जा रहा है।

बास्को नगर में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी,,45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बास्को नगर में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी,,45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में राशन दुकान एवं झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे विधि सम्मत रूप से जब्त किया गया है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:-

1️⃣ रामचंद्र लोहार
2️⃣ जगदीश लोहार

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

बैंक मित्र से छिनताई मामले में ईचागढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

बैंक मित्र से छिनताई मामले में ईचागढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर बासाहातु के पास। बैंक मित्र से तीन लाख रुपए लुट लेने के मामले में 6 बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का उद्भेदन करते हुए बताया गया कि 29-09-2025 को ईचागढ थाना के बासाहातु के पास बैंक मित्र फाल्गुनी गोप एवं सहयोगी को एक बाइक पर सवार तीन अपराधकर्मियों द्वारा धक्का मारकर व सर में प्रहार कर चौंका बैंक से ला रहे तीन लाख रुपए नगद लुट लिया था।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे,एस आई विश्वजीत तिवारी, हीरालाल कुमार एवं सशस्त्र बल का टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें गुप्त सुचना के आधार पर 6 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपराध कर्मियों के पास से एक देशी पिस्तौल ,चार जिंदा गोली,8 मोबाइल फोन, एक लेपटाप एवं 11900 रूपए बरामद किया गया। अभियुक्तों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है एवं विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार महतो,28 वर्ष गांव हुंडी , कमलेश महतो 27 वर्ष गांव उलीडीह दोनों थाना ईचागढ़,ज्योतिलाल महतो 26 वर्ष गांव डुंगरीडीह थाना चौका , राजेश नामता ,28 वर्ष गांव घोड़ा नेगी, थाना चांडिल ,संजय दास 30 वर्ष गांव आदारडीह , तथा अभिराम कुम्हार 19 वर्ष गांव बहरीडीह दोनों थाना नीमडीह निवासी शामिल हैं।

गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ किया।गिरफ्तार ।

गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ किया।गिरफ्तार ।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

तांबा चोरो में मजा हड़कंप

आपको बताते चले की पिछले कई महीनों से तांबा चोरी की शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक को मिलती रही थी और इससे पहले भी तांबा चोरी में गम्हरिया क्षेत्र से कई लोगों को पड़कर जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया। उसके बावजूद भी चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा था। विश्वास सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गम्हरिया थाना ने ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
तांबा चोरी का यह मामला काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ था।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों पहले भी टायो गेट के समीप से दो तांबा चोरों को गम्हरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था वहीं फिर से उसी टायो गेट के समीप से तांबे की चोरी करते हुए दो चोर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने दो चोरों के साथ में दो गाड़ी एवं लगभग ₹100000 मूल्य का तांबा भी बरामद किया है
हालांकि अभी इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है

सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,, ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क छेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,, ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क छेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सरायकेला समाहरणालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में पदस्थापित क्लर्क छेत्र मोहन महतो को सोमवार को 10,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छेत्र मोहन महतो पर एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। रिश्वत के गुप्त सूचना मिलते ही एसीबी जमशेदपुर इकाई की टीम ने जाल बिछाकर छेत्र मोहन महतो को घूस लेते मौके पर धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद छेत्र मोहन महतो को एसीबी कार्यालय जमशेदपुर ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लर्क छेत्र मोहन महतो के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि छेत्र मोहन महतो ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में लगभग 8/10 वर्षों से अनुकंपा पर नौकरी कर रहे थे।

वहीं चीफ इंजीनियर ने इस मामले पर सरायकेला जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से छेत्र मोहन महतो को निलंबित करने का आवेदन दिया है जिस पर जिले के उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए छेत्र मोहन महतो को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

आरआईटी पुलिस ने 24 घंटे में दो अपराधी को धर दबोचा

आरआईटी पुलिस ने 24 घंटे में दो अपराधी को धर दबोचा

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनु कुमार सिंह )

फायरिंग और धमकी देने के मामले में आरआईटी पुलिस ने 24 घंटे में अपराधी को धर दबोचा। पुलिस के यह त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बताते चलें कि आरआईटी थाना क्षेत्र की हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर संजीव कुमार झा और सर्वजीत शर्मा के नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, गोली के छर्रे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH05BE/5847) बरामद की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपको बताते चलें कि आरआईटी पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई हाईवा कंपनी के असिस्टेंट एचआर संजय कुमार गुप्ता की शिकायत पर की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि 4 जनवरी की रात लगभग 8 बजे, पूर्व सिक्योरिटी सुपरवाइजर समीर कुमार झा और वर्तमान क्षेत्रीय पदाधिकारी सर्वजीत शर्मा कंपनी में आए और सुरक्षा गार्ड के साथ गाली-गलौज की. गेट न खोलने पर उन्होंने फायरिंग भी की. इस घटना के बाद आरआईटी थाना में कांड संख्या-01/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर 5 जनवरी को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया.

छापेमारी दल में आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ एसआई शशि भूषण सिंह मुंडा, पु.अ.नि. राज कुमार साहा, आरक्षी चंदन कुमार, उमा शंकर सिंह और आनंद मोहन शामिल थे.

अविवाहित महिला के साथ यौन शोषण के मामले में एक गया जेल

अविवाहित महिला के साथ यौन शोषण के मामले में एक गया जेल

सरायकेला/ईचागढ़

मालखान माहतो की रिपोर्ट

सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह निवासी 44 वर्षीय फुचु महतो उर्फ मंटू को एक 35 वर्षीय पड़ोसी अविवाहित महिला के साथ यौन शोषण के मामले में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फुचु महतो अपने पड़ोसी का एक अविवाहित महिला को घर में अकेली पाकर जबरन यौन संबंध बनाया। महिला ने रविवार को तिरूलडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आलम चांद महतो ने बताया कि फुचु महतो द्वारा पूर्व में भी उक्त महिला को झांसा देकर यौन शौषण करता था। वहीं शुक्रवार को घर में अकेली पाकर जबरन यौन संबंध बनाया। उन्होंने कहा कि महिला के लिखित आवेदन देने के बाद कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया एवं महिला को सरायकेला सदर अस्पताल भेज कर मेडिकल टेस्ट कराया गया।

पुलिस ने 10 लाख रंगदारी मांगने वाले मामले का किया भंडाफोड़

पुलिस ने 10 लाख रंगदारी मांगने वाले मामले का किया भंडाफोड़

सरायकेला/कपाली

सरायकेला जिले की पुलिस को मिली एक और सफलता जहां उन्होंने 10 लाख के रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आपको बताते चलें कि दिनांक 03.10.24 को मागाराम महतो पिता- गुरुपद महतो, ग्राम- बानसा, थाना- चौका, जिला- सरायकेला- खरसावाँ के मोबाईल नम्बर पर अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा मोबाईल नं0 7365042108 से फोन कर 10 लाख रुपया रंगदारी का मांग की गयी थी और पैसा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी जिसके आधार पर चौका थाना काण्ड सं0- 54/24, दिनांक- 04.10.24, धारा- 308(3) / 308(4) / 3(5) B.N.S दर्ज किया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया । अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्य संकलन करते हुए दिनांक- 09.10.24 को रंगदारी की मांग करने वाले अभियुक्त बिलाल हासमी, उम्र – 30 वर्ष, पिता – सलीम हासमी, सा0 – बलरामपुर, थाना- बलरामपुर, जिला- पुरुलिया, राज्य – पं0 बंगाल को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से घटना में रंगदारी माँगने हेतु प्रयोग किया गया मोबाईल एवं सिम दोनों बरामद कर लिया गया एवं उसके पास से एक और फर्जी सिम एवं दो मोबाईल बरामद किया गया।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है। अप्राथमिकी अभियुक्त बिलाल हासमी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

छापेमारी अभियान में यह थे शामिल

(1) पु0अ0नि0 बजरंग महतो थाना प्रभारी, चौका
(2) पु0अ0नि0 विक्रमादित्य पाण्डेय, थाना प्रभारी ईचागढ़
(3) पु0अ0नि0 अलम चाँद महतो, थाना प्रभारी, तिरुलडीह
(4) पु0अ0नि0 दीपक कुजूर, चौका थाना एवं थाना सशस्त्र बल

ब्राउन शुगर के खिलाफ सरायकेला जिले की पुलिस को मिली एक और सफलता,,113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग को पुलिस ने दबोचा

ब्राउन शुगर के खिलाफ सरायकेला जिले की पुलिस को मिली एक और सफलता,,113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग को पुलिस ने दबोचा

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एवं उनके नेतृत्व में जगह-जगह पर अलग-अलग छापेमारी टीम बनाकर नशे एवं नशे के कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

इस छापेमारी अभियान में सरायकेला जिले के पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और सफलता हासिल की है जिसमें आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से दो लोगों को शाहबाज खान उर्फ गुड्डू तथा आसमान बीबी को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1,49,7 80 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।

छापेमारी अभियान में  आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, धीरांजन कुमार, रंजित कुमार सिंह, समा लकड़ा, नीतीश पांडे, राघवेंद्र, शिवशंकर दास आदि शामिल थे।

वही संबंध में सरायकीला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सरायकेला जिले की पुलिस जिले को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार नशे एवं अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है इसी कड़ी में दो लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है

आगे पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अभियुक्तों के पास में से बरामद किए गए ब्राउन शुगर का बाजार में मूल्य 22 लाख 68 हजार बताया जा रहा है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरायकेला जिले की पुलिस बीते दो माह में ब्राउन शुगर बेचनेवाले 14 आरोपी को जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया की नशे के कारोबारियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के नए कानून के तहत कारवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की जो आरोपी गिरफ्तार हो रहे है उनका सीडीआर खंगाला जा रहा है।

विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता को आदित्यपुर पुलिस ने किया है गिरफ्तार

विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता को आदित्यपुर पुलिस ने किया है गिरफ्तार

सरायकेला/आदित्यपुर

विवेक सिंह हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी बबलू दास को आदित्यपुर पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर पुलिस ने अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास को गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलड़ीह बस्ती आदित्य गार्डन के पीछे छापामारी कर गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंगवार में अपराधकर्मी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह की कल्पनापूरी पहाड़ी के पास विगत 20 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें साजिश कर आरोपी बबलू दास ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। बताया गया है कि उक्त हत्याकांड के अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि अपराधी बबलू दास से जुड़े अन्य आरोपी एवं गैंग में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि गिरफ्तार अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास जमशेदपुर व सरायकेला जिले में हत्या, रंगदारी, लूट, बमबाजी आदि जैसे कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started