सरायकेला/चांडिल
इचागढ के युवा नेता आकाश महतो ने पुलिस से शिकायत की पार्टी के बैनर नेमप्लेट लगातार पशुघन चोर सक्रीय है।चांडिल अनुमंडल के अधीन चोर पुलिस से बचने के लिए राजनीतिक पार्टी का झंडे का इस्तेमाल करते हैं।इस तरह की मामले का उजागर युवा नेता आकाश महतो के प्रयास से हुआ।चोर किसी भी पोलटिकल पार्टी का वाहन में नेम प्लेट लगाकर पशुघन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, पुलिस से की गई शिकायत

भाजपा युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो गाड़ी में किसी राजनीति दल का फर्जी तरीका से बोर्ड लगा कर इस तरह के काम को अंजाम देते हैं ताकि पुलिस और जनता के आंख में धूल झोंक सके।

आज इसी तरह बकरी चोरों के एक गिरोह का पीछा कुछ युवकों द्वारा किया गया लेकिन वे भागने में सफल रहे।

बताया जाता है कि ये लोग एक मारुति वैन का उपयोग करता है तथा विभिन्न डिजाइन का अलग अलग गाड़ी में नेम प्लेट लगा कर इस घटना को अंजाम देता है।



















