आदिवासी कुड़मि समाज के प्रदेश संगठन सचिव स्व. संजीव कुमार महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक

आदिवासी कुड़मि समाज के प्रदेश संगठन सचिव स्व. संजीव कुमार महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक

पश्चिम सिंहभूम

आदिवासी कुड़मि समाज आज अत्यंत मर्माहट और शोक की स्थिति में है। समाज के समर्पित, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता प्रदेश संगठन सचिव संजीव कुमार महतो का असामयिक निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री ग्राम निवासी स्व. संजीव कुमार महतो समाज के उन बिरला कार्यकर्ताओं में से थे जिन्होंने जीवनभर कुड़मि समाज की एकता, सम्मान, संस्कृति की रक्षा तथा सामाजिक जागरण के लिए स्वयं को समर्पित रखा। रेल टेका आंदोलन, सामाजिक उत्थान के कार्यों और झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा में समाज के संगठन को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

दिनांक 29 अक्टूबर की सुबह टहलने के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई। तत्पश्चात रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उचित चिकित्सा हेतु जमशेदपुर टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें संध्या 7:25 बजे मृत घोषित कर दिया।

उनका इस प्रकार अकस्मात् चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण कुड़मि समाज के लिए गहन शोक और पीड़ा का विषय है। उन्होंने अपने पीछे विधवा मां, एक भाई, एक बहन, शिक्षिका पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ दिया है। समाज इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

उनके अंतिम संस्कार के समय समाज के वरिष्ठ मुलखुंटी मूलमानता अजीत प्रसाद महतो, केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, केंद्रीय महासचिव सुनील कुमार गुलिआर, केंद्रीय सहसचित जयराम महतो, गुणधाम मुतरुआर सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे,

जिन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और समाज से आह्वान किया कि हम सभी स्व. संजीव कुमार महतो के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
स्व. महतो जी का जीवन समाजसेवा, निष्ठा और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका जाना केवल एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि एक विचारधारा की क्षति है। अब यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके सपनों के समाज की दिशा में एकजुट होकर कार्य करें।

नही रहे झारखंड के जननायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में ली आखरी सांस निधन

नही रहे झारखंड के जननायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में ली आखरी सांस निधन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर 3 दिन का राज्यकिया शोक घोषित

झारखंड/रांची

झारखंड के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन (81 वर्ष ) का सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया. पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा थे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट कर इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि उनके निधन से मैं हो गया.गुरुजी शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य के जननायक हैं और उन्होंने ही अपने संघर्ष से झारखंड अलग राज्य का गठन कराया था. शिबू सोरेन का निधन के बाद है झारखंड आंदोलन के एक बड़े युग का समापन हो गया है. शिबू सोरेन अभी राज्यसभा सांसद थे. उनके निधन की खबर पाकर पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर है. करीब 81 वर्ष के शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और वे दिल्ली में इलाजरत थे.झारखंड मुक्ति मोर्चा का उन्होंने झारखंड अलग राज्य के गठन को लेकर अन्य लोगों के साथ मिलकर गठित किया था.

शिबू सोरेन, राष्ट्रीय पटल पर एक चिर परिचित पहचान है. एक आम शख्स से शख्सियत बनने का उनका सफर

झारखंड की राजनीति में  ध्रुव तारा की तरह चमकते रहे गुरुजी का निधन हो गया. गुरूजी का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा. 11 जनवरी 1944 को गोला प्रखंड के नेमरा गांव में सोबरन सोरेन के घर जन्मे शिबू सोरेन को बचपन में प्यार से शिवलाल कहकर पुकारा जाता था. लेकिन उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिवचरण मांझी के नाम से हुई. शिवचरण के नाम से उन्होंने 1972 में पहली बार जरीडीह से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में हुई. फिर गोला प्रखंड में मौजूद राज्य संपोषित हाई स्कूल में उनके पिता ने नामांकन कराया. जहां आदिवासी छात्रावास में रहकर उन्होंने पढ़ाई को जारी रखा.

किशोरावस्था में ही महाजनों को देने लगे चुनौती

जब उनकी उम्र महज 13 साल थी, तभी एक घटना ने किशोर शिबू सोरेन के जीवन को बदल कर रख दिया. तारीख- 27 नवंबर 1957, जब उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता सोबरन सोरेन की महाजनों ने हत्या कर दी है. वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा की पुस्तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मुताबिक महाजनों के लड़कों ने एक आदिवासी महिला के खिलाफ अपशब्द कहा था, जिसका विरोध शिबू सोरेन के पिता सोबरन सोरेन ने किया था. यह बात महाजनों को इतनी नागवार गुजरी की साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी गई.

पिता की हत्या की घटना ने बदल दी गुरुजी की जिंदगी

गांधीवादी पिता की हत्या ने शिबू सोरेन को भीतर से झकझोर कर रख दिया. उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ फूंक बिगुल दिया. लेकिन महाजनों से लड़ना आसान नहीं था. क्योंकि ग्रामीण महाजनों के कर्ज तले दबे हुए थे. सूद नहीं देने पर जमीन हड़प ली जाती थी. शराब पीलाकर सादे कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया जाता था. इन घटनाओं ने शिबू सोरेन को आंदोलन खड़ा करने का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने आवाज बुलंद करनी शुरू की तो लोग जुड़ने लगे. इसी दौरान शिबू सोरेन ने शराब और हड़िया के सेवन के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करना शुरु किया.

टुंडी के आंदोलन से मिली पहचान

अपनी जन्म भूमि गोला के बाद उनको पेटरवार, जैनामोड़, बोकारो और धनबाद में लोग जानने लगे थे. इनके समाज सुधार आंदोलन और महाजनी प्रथा के खिलाफ उलगुलान को बड़ी पहचान मिली धनबाद के टुंडी में. यहां 1972 से 1976 के बीच उनका आंदोलन जबरदस्त रुप से प्रभावी रहा. वह महाजनों द्वारा हड़पी गई जमीन आदिवासियों को वापस कराने में सफलता हासिल करने लगे थे.

शिबू सोरेन की एक आवाज पर हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग तीर-धनुष के साथ जुट जाते थे. एक आह्वान पर हड़पी गई खेतों में लगी फसल काट ली जाती थी. टुंडी के पोखरिया में उन्होंने एक आश्रम बनाया था, जिसे लोग शिबू आश्रम कहते थे. इसी दौरान लोग प्यार और सम्मान से उनको गुरुजी कहने लगे. लेकिन गुरुजी को राजनीतिक पहचान मिली संथाल की धरती पर से उनको दिशोम गुरु यानी देश का गुरु कहलाए.

आचार्य पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी का हुआ निधन

आचार्य पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी का हुआ निधन

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इस पूरे संसार में आचार्य पंडित अथवा गुरु की एक अहम भूमिका है उनके ही आशीर्वाद से आपकी शिक्षा साक्षरता, सांसारिक ज्ञान, भौतिक ज्ञान, अथवा इस संसार में अपना जीवन यापन करने के लिए प्रयुक्त ज्ञान इन्हीं से प्राप्त होती है। और संसार में आचार्य अथवा पंडितों का निधन होना इस संसार के लिए अपूर्णीय क्षती के समान माना जाता है। और इस अपूर्णिया क्षती की पूर्ति करना किसी के लिए भी संभव नहीं।

स्वर्गीय पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी

कुछ इसी प्रकार मंगलवार की रात्रि में प्रख्यात आचार्य पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी का निधन हो गया जो समाज के लिए काफी बड़ी क्षति है पंडित जी काफी दूरदर्शी एवं हाजिर मिजाज चेहरे पर मुस्कान व्यक्तित्व को धारण करते थे।

वहीं पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए आज बुधवार के दिन पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार होना है।

आपको बताते चले कि आचार्य पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी ने कई जोड़ों की शादीयां भी करवाई है जो कि आज के समय में सफल जीवन यापन कर रहे हैं और उनके आशीर्वाद से पूरा परिवार खुशमय जीवन यापन कर रहा है।

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने देशभर में तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने देशभर में तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

नई दिल्ली

पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था, मार्च 2013 में पोप चुने गए थे। वह अपने सादगी भरे जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर मुखर रुख के लिए विश्व भर में जाने जाते थे। 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने देशभर में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महामहिम पोप फ्रांसिस, सर्वोच्च धर्मगुरु का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

गृह मंत्रालय के अनुसार, राजकीय शोक का पहला चरण दो दिनों का होगा, जो मंगलवार, 22 अप्रैल और बुधवार, 23 अप्रैल को लागू रहेगा। तीसरा दिन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है। साथ ही, इस अवधि में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

उनके निधन से न केवल कैथोलिक समुदाय, बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर है। भारत में भी उनके निधन पर कई नेताओं और संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। देश में कई चर्चों के पादरियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

जी सी जी डी हाई स्कूल में शहीद संजय भद्र को दी गई श्रद्धांजलि

जी सी जी डी हाई स्कूल में शहीद संजय भद्र को दी गई श्रद्धांजलि

मुसाबनी

जीसीजेडी हाई स्कूल में शनिवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जमशेदपुर के डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार,193 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट प्रदीप घोष, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत,सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, पूर्वी मुसाबनी पंचायत के मुखिया दुला राम महाली,चौधरी उमेश सिंह, बबलू सिंह, निराकार साउ, बिनोद लाल,कृष्ण कुमार,किरण कुमारी,अल्पना सिंह, बबलू दत्ता, सरोज दत्ता आदि द्वारा शहीद संजय भद्र की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्ग के छात्राओं ने बारी बारी से शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बलिदानी संजय भद्र की पत्नी अनुपा भद्र को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उपहार भेंट किया। इस मौके पर उनके दोनों पुत्र शिवम भद्र एवं सत्यम भद्र व बलिदानी की बहन भी उपस्थित थे। बताते चलें कि शहीद जवान संजय भद्र ने इस विद्यालय में पढ़ाई कर मैट्रिक पास करने के बाद वर्ष 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुये थे। शहीद संजय भद्र 19 अप्रैल 2011 को वे बिहार के गया जिला के डुमरिया थाना क्षेत्र नवीगढ़ जंगल क्षेत्र के एक गाँव में नक्सलियो से लोहा लेते शहीद हो गए थे।

जुझारू नेता बृजमोहन सिंह, भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा एवं अन्य कई लोगों के निधन पर जन कल्याण मोर्चा के  अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया।

जुझारू नेता बृजमोहन सिंह, भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा एवं अन्य कई लोगों के निधन पर जन कल्याण मोर्चा के  अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

स्व: बृजमोहन सिंह की फाइल तस्वीर

आदित्यपुर के रहने वाले युवा तुर्क, जुझारू, एवं कर्मठ नेता बृज मोहन सिंह, बास्को बेसरा के पुत्र अगनि बेसरा, सराइकेला जिला पुलिस बल के आरक्छि अनिल कुमार झा के आकस्मिक निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ,साथ ही सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के तीन अधिवक्ता (सुरेंद्र नाथ महंता का जनवरी 25 में, अनिरुद्ध महतो का फ़रवरी 25 में एवं तपन मालाकार, लाइब्रेरी सेक्रेटरी, जिला बार एसोसिएशन का मार्च 25, में निधन हो जाने से काफ़ी शोक व्याप्त है, अधिवक्ताओं एवं आम जनो में गहरा दुःख है, ईश्वर सभी दिवंगत के आत्मा को शांति प्रदान करें.इस अपार दुःख के कारण इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। ओम प्रकाश, अध्यक्ष, जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर एवं पूर्व उपाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, सेराइकेल्ला

सरायकेला : लोजपा के जिलाध्यक्ष बृज मोहन सिंह का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

सरायकेला : लोजपा के जिलाध्यक्ष बृज मोहन सिंह का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

सरायकेला/आदित्यपुर

स्व: बृज मोहन सिंह की फ़ाइल तस्वीर

आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 10 निवासी तथा पूर्वी सिंहभूम जिला लोजपा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह का आज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. लगभग 45 वर्ष के स्व बृजमोहन अविवाहित थे तथा अपने पीछे भाई बहन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे पिछले कुछ समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे. स्व बृजमोहन सिंह के बड़े बहनोई भरत सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके परिजनों के आदित्यपुर पहुँचने के बाद किया जाएगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन।

जमशेदपुर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का मंगलवार की सुबह जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार भीम सिंह मुंडा गले के कैंसर से ग्रसित थे. उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. कुछ दिनों पूर्व ही भीम सिंह मुंडा को दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया था। ठीक नहीं होने के कारण उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में दो दिन पूर्व इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा जी के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार के श्राद्ध क्रम मे शामिल हुए विधायक सविता महतो

दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार के श्राद्ध क्रम मे शामिल हुए विधायक सविता महतो

सरायकेला/चांडिल

मालखान माहतो

चांडिल के दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार के श्राद्ध क्रम मे शुक्रवार को ईचागढ की विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक नें दिवंगत पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही विधायक नें दिवंगत पत्रकार के दोनों बेटे कि पढ़ाई में हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। विधायक नें कहा सुदेश कुमार के असमय चले जाने से पत्रकार जगत में बड़ी क्षति हुई है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, परमानंद पसारी, आदि परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

हृदय विदारक: वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार सिंह पंचतत्व में हुए विलन।

हृदय विदारक: वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार सिंह पंचतत्व में हुए विलन।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल रविवार की सुबह का सवेरा दुख की एक गहरी खबर लेकर आया। वनांचल 24 TV लाइव न्यूज़ के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। तड़के सुबह करीब ढाई बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जो उनके जीवन का अंतिम पड़ाव साबित हुआ।दिल का दौरा पड़ने पर इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ले जाया गया ,डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया.

प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार और जिला प्रशासन से पत्रकार के परिवार को स्थाई सहयोग की मांग की है।

सुदेश कुमार की जीवंत लेखनी

सुदेश जी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सच्चाई, साहस और निर्भीकता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा समाज की समस्याओं को उठाने और जनता की आवाज बनने का काम किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक सच्चे प्रहरी को खो दिया है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनकी आंखों में इस वक्त सिर्फ अश्रुओं का सैलाब है। उनका अंतिम संस्कार बामनी नदी के मुक्ति धाम में किया गया .

पत्रकार समाज के लिए अपूर्णीय क्षति


यह क्षति केवल उनके परिवार की नहीं है, बल्कि समाज और पत्रकारिता जगत के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। सुदेश कुमार सिंह का जाना हमें यह याद दिलाता है कि हमारे बीच से एक ऐसा दीपक बुझ गया, जिसने अपने प्रकाश से अंधेरों को रोशन किया था। सुदेश जी, आप हमेशा हमारी यादों और दिलों में जिंदा रहेंगे। शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह की माँ का हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक अरविंद सिंह की माँ का हुआ अंतिम संस्कार

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर (का.प्र.): ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह की माता शशि बाला देवी (पति- स्व प्रो भगवती प्रसाद सिंह) का अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर मे संपन्न हुआ. इससे पूर्व आज प्रातः समय एम-09, आदित्यपुर-01 स्थित आवास शव यात्रा निकाली गई, जिसमे काफी संख्या में लोग शरीक हुए.

इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी व दशरथ गगराई, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, ए के श्रीवास्तव, इंदर अग्रवाल, राकेश्वर पांडेय, गणेश महाली, गौतम प्रसाद, डॉ मृत्युंजय सिंह, उपेंद्र सिंह मस्तान, बिल्डर कौशल सिंह, ऋषि मिश्रा, बास्को बेसरा, जगदीश नारायण चौबे, कौशल कुमार सिंह, बबलू श्रीवास्तव, राजीव रंजन मुन्ना, भरत सिंह, शिवलखन सिंह, विनोद कुमार, अंबूज कुमार, राकेश मिश्रा, संजय कुमार विजय बंसल, प्रेम कुमार, चंदन सिंह, मेहबूब अली, भूषण सिंह, शिव सिंह, अमरेंद्र सिंह ज्ञानी, सिंगासन महतो, रामवृक्ष प्रसाद गुप्ता, भगवान सिंह, बिरेंद्र सिंह, बसंत प्रसाद, देवांगचंद मुखी, सुधीर चौधरी, शिव शंकर सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, उदय सिंह, ऋतुराज सिंह, पंकज प्रसाद, रंजन सिंह, प्रमोद झा, शैलेश तिवारी, सुनील गुप्ता, धर्मनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started