मुसाबनी माइन्स इंटर कॉलेज में करमा पूजा को लेकर हुई बैठक
मुसाबनी
मुसाबनी माइन्स इंटर कॉलेज में करमा पूजा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के आदि की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 25 सितंबर बुधवार को कॉलेज प्रांगण में करमा पूजा का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, एसडीओ सच्चिदानंद महतो, मुसाबनी बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, डुमरिया बीडीओ , डुमरिया सीओ, कॉलेज के सचिव तुषार कांत पातर, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन ,थाना प्रभारी ,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ सुंदरलाल मार्डी आदि उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को धोती एवं साड़ी पहन कर आने का निर्देश दिया गया है।करमा पूजा की तैयारी कॉलेज में शुरू कर दी गयी है। गुरुवार को कॉलेज के छात्राओं ने मिलकर जंगल झाड़ियां की साफ सफाई की। नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा ।
आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिती की बैठक संपन्न
झारखण्ड/गुमला
उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए होली के त्योहार को मानने की अपील की
आज शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिती की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपायुक्त द्वारा शांति समिति के सदस्यों से जिले के मुख्य समस्याओं की जानकारी ली गई। जिसमें सदस्यों ने होली के त्योहार के दिन बिजली एवं स्वच्छ पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखने के लिए आग्रह किया। वहीं सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र अंर्तगत खुले नाली की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया। सदस्यों द्वारा खुले एवं अधीक नीचे झूल रहे बिजली के तारों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक करने, साफ सफाई पर ध्यान देने आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपायुक्त का ध्यान इंगित किया। सदस्यों द्वारा नशीले पदार्थो / ड्रग्स आदि की अवैध बिक्री की समस्या को भी उपायुक्त के समक्ष रखा एवं इसपर विशेष ध्यान देने की बात कही।
सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने कहा कि उक्त सभी समस्याओं को ध्यान में रखा जाएगा एवं उन्होंने प्रत्येक समस्याओं के निराकरण किए जाने के प्रति सभी को आश्वस्त किया। उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से एकता एवं आपसी सहयोग से आगामी त्योहारों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी समस्याओं के निराकरण एवं आम नागरिकों के सहयोग के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले त्योहारों में भी शांति समिति के सदस्यों के सहयोग एवं बेहतर ताल मेल ने राज्य स्तर पर नाम किया इस बार भी सभी सदस्यों से यही अपेक्षा रहेगी। उन्होंने नगर क्षेत्र के समस्याओं जैसे पानी, बिजली, साफ सफाई को लेकर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने अवैध रूप से शराब एवं अन्य ड्रग्स की बिक्री को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़ाई बरतने एवं विशेष तंत्र का उपयोग करते हुए औचक छापामारी करने हेतु निर्देशित किया साथ ही उन्होंने सभी से अपील कि की यदि अवैध रूप से ड्रग्स/गांजा/ नशीले पदार्थों के बिक्री करने आदि से संबंधित यदि किसी को भी कोई भी जानकारी मिले तो वे भयमुक्त होकर पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ट्रैफिक को लेकर कहा कि जल्द ही ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा जिसपर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने सोशल मीडिया के फेक न्यूज से सभी को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई AI तकनीक का दुरुपयोग करते हुए लोग आपसी शांति के माहौल को खराब कर सकते हैं इससे सभी जिले वासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, किसी भी प्रकार के खबर, तस्वीर एवं वीडियो पर बिना पुष्टि के विश्वास एवं उसे शेयर न करें।
इसके साथ ही उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए जिले वासियों को त्योहार मनाने की अपील की तथा आगामी होली पर्व को लेकर अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार ने कहा कि गुमला जिले में पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यहां की जनता प्रत्येक त्योहारों को आपसी मेल जोल एवं हर्षोल्लास से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाती है जिसके लिए जिले वासी एवं खास कर शांति समिति के सदस्य बधाई के पात्र है। उन्होंने इस बार भी शांतिपूर्ण रूप से आगामी त्योहारों के सफल आयोजन की अपेक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। इस बार राज्य में आचार संहिता लागू है जिसे ध्यान में रखते हुए सभी होली एवं आगमी सभी त्योहारों को मनाएं, उन्होंने कहा कि आचार संहिता के लग जाने से सरकारी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मी जिले में ही रहेंगे एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर जगह तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों में परंपरा के विरुद्ध एवं किसी अन्य धर्म के नागरिकों की भावना को ठेस पहुंचाए बगैर त्योहारों को मनाने की अपील की।
इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता गुमला, परियोजना निदेशक आईटीडीए, डीएसपी गुमला, एसडीओ चैनपुर, सिविल सर्जन गुमला, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक सह जिला नजरत उप समाहर्ता,जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित शांति समिति के सदस्यों एवं अन्य संबधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
बाईट-कर्ण सत्यर्थी उपायुक्त गुमला बाईट-शम्भु कुमार एसपी गुमला
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली नें सभी BLOs तथा BLO सुपरवाइजर के साथ की बैठक
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली तारनीश कुमार हंस नें कार्यलय सभागर मे सभी बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक किया।
बैठक में मतदान दिवस के दिन BLOs के दायित्व तथा ASD VOTER (मृत मतदाता) को चिन्हित करने के सम्बन्ध मे बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
साथ हीं बीएलओ पर्यवेक्षक से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप सभी अपने-अपने बूथ में एएसबी, विशिष्ट नागरिक (85) वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं की सूची बनाये। तथा इनके मतदान करने की क्या व्यवस्था बनाई जा सकती है। इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि ससमय सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें। बैठक के दौरान सभी BLOs को छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतू फॉर्म 6 प्राप्त कर ससमय निष्पादन की प्रक्रिया हेतू अग्रतर करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दिनांक 21 मार्च गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित हुए थाना शांति समिति की बैठक में। मुख्य रूप से शराब, ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक में आए लोगों को कठोर कार्रवाई किए जाने संबंधित आश्वासन दिया गया.
आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त शंभू प्रसाद कुशवाहा ,गम्हरिया सीओ कौशल किशोर सिंह ,पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व उपमेयर अमित सिंह, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सामाजिक वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आदित्यपुर, गम्हरिया से आए लोगों ने अपने समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा. जिसमें मुख्य रूप से होली पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पाबंदी लगाने, नगर निगम क्षेत्र में साफ- सफाई खराब स्ट्रीट लाइट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. वहीं बैठक में आदित्यपुर क्षेत्र में फैल ब्राउन शुगर कारोबार का भी मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी नितिन कुमार द्वारा अस्वत किया गया कि जल्द ही ब्राउन शुगर के नेटवर्क को ध्वस्त करने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जाएगा.
शांति समिति बैठक के दौरान थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह द्वारा बताया गया की होली के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग ,रेस् ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जाएंगे, इन्होंने कहा कि शराब पीकर पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तोड़ने के विरुद्ध किसी भी जनप्रतिनिधि के पैरवी को नहीं सुना जाएगा, बताया कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किया जा रहा है और जेल से छूटे अपराधी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी अपील किया।
बैठक में मुख्य रूप से सुरेश धारी, मनोज पासवान, अंबुज कुमार, समरेंद्र तिवारी, श्री रामठाकुर ,देबू चटर्जी ,जगदीश नारायण चौबे ,अशोक सिंह, महिला नेत्री मीरा तिवारी, रितिका मुखी, प्रियंका मंडल, ज्ञानवी देवी, मोनिका घोष ,दुर्गा दास, वैजयंती बारी आदि उपस्थित।
बागबेड़ा थाना परिसर में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
पुर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए आज बागबेड़ा थाना परिसर में बागबेड़ा थाना प्रभारी एवं बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया।
इस मौके पर सर्वप्रथम एक दूसरे को परिचय देते हुए, एक दूसरे के गालों पर रंग गुलाल खेलकर एवं रंगों का टिका कर होली भी मनाई गई। इस दौरान होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए विधि व्यवस्था को शांति कायम बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान बागबेडा थाना प्रभारी ने अपराध पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिए इसके अलावे पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन और सहयोग की भी अपील की ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव भी मांगे ताकि उनके दिए हुए सुझाव को पहल कर जनता के बीच एक अच्छा संदेश दे सके।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर आपसी सामंजस्य बनाकर एक भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया गया है।
इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, जमुना हांसदा,नीनु कुदादा,सुनील किस्कु, मीना देवी, मिर्जा हासदा, अनिमा मिंज, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू,सुशील कुमार, किशोर सिंह, सोनिया भूमिज, मनीषा हाइबुरू, गणेश मुर्मू ,अंजली चौहान, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, राकेश चौबे, मैनुल खान,पल्लवी शर्मा, पुष्पा देवी, सुरेश निषाद वार्ड सदस्य सीमा पांडे, पूजा कुमारी, रीमा कुमारी, रूपा देवी, उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, सुरेश साह, रेखा देवी, रामवती देवी, प्रभावती देवी शाहिद सैकड़ो पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक
सरायकेला-खरसावां
अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन सुनिश्चित करनें के दिए गए निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा शमाहरणालय सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य रुप से निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अधिक से अधिक गांव/पंचायत को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने के दिए गए निर्देश
समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अध्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
इस दौरान हर घर नल जल कनेक्शन कि स्थिति, ओ डी एफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति कि क्रमवार समीक्षा कर लंबित योजनाओ में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। अधिक से अधिक पंचायत को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने के निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत ऐसे विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र जँहा पेयजल एवं शौचालय कि उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्माण एवं मरमती कार्य संचालित है में सुधरात्मक प्रगति लाते हुए सभी केन्द्रो में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश के महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास में ग्राम सभा सुची को दरकिनार करने पर विशेष रूप से चर्चा की।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल, इचागढ, नीमडीह, कुकरू प्रखंड परिसर ग्राम प्रधान की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय प्रशासन ने अबुआ आवास के ग्राम सभा के सुची और प्रशासनिक सुची में भिन्नता को लेकर ग्राम प्रधान अपने आप को उपेक्षित महसुस कर रहे हैं। इसके लिए उग्र आंदोलन की बात कही गई। ग्राम प्रधान का कहना है कि जब ग्राम सभा की सुची ही क्यों बनाया।अबुआ आवास चयन प्रक्रिया में ग्राम प्रधान गण अपने आप को उपेक्षित समझ रहे हैं।इस प्रकार की घटना पुरे जिला में के विभिन्न पंचायत में। स्थानीय प्रशासन पंचायत सचिव, जनसेवक ने ग्राम प्रधान की बैठक में सरकार के द्वारा जारी निर्देश को जानकारी नहीं देकर गुमराह में रखकर ग्राम सभा किया गया।इसी कारण से अबुआ आवास में ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन की बैठक की सुची को नजरंदाज किया गया।इस घटना से अबुआ आवस में ग्राम प्रधान स्थानीय प्रशासन के आपसी तालमेल की खाई की बात उजागर हुई। ग्राम प्रधान में बनाई सुची और प्रशासन द्वारा जारी सुची में अंतर है।जिससे ग्राम प्रधान अपने आप को उपेक्षित महशुश कर रहे। उपेक्षित ग्राम प्रधान ने बैठक कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। ग्राम प्रधान महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम , केन्द्रीय उपध्यक्ष बैधनाथ महतो, घीरेन्द नाथ महतो ,केन्द्रीय सचिव श्यामल पांडे। नीमडीह प्रखंड परिसर में सुर्यनारायण सिह, इचागढ प्रखंड के ज्योति लाल माझी,कुकरू का सुसेन महतो के साथ बैठक की गई। इसके ग्राम प्रधान अपनी कोष निर्माण के विषय पर चर्चा किया गया।ग्राम प्रधान के कोष होने संध की बैठक, ग्राम प्रधान के विपत्ति में सहयोग भी किया जा सके। गम्हरिया संध की बैठक के बारे में भी जानकारी दी। बैठक को सफल बनाने की अपील भी किया गया।
चांडिल प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अशनी कुमार महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुई। 11एवम 12फरवरी का चिंतन मंथन शिविर को सफल बनाने हेतु निर्णय लिया गया।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अध्यक्षता में 4 फरवरी को आयोजित किया जाएगा कोल्हान मजदूर यूनियन का पिकनिक
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मजदूरों को होगा महाजुटान
मजदूर रखेंगे अपनी समस्या
कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से 4 फरवरी को आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में पिकनिक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी यूनियन के संयोजक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने आदित्यपुर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि पिकनिक में मजदूरों का महाजुटान हजारों की संख्या में होगा. साथ ही पिकनिक में बीएमएस, इंटक, सीटू, हिंद महासभा आदि के नेता भी मौजूद रहेंगे।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि पिकनिक में मजदूर अपनी समस्याओं को रखने का काम करेंगे. मजदूरों की समस्या को सुनने के बाद इसको लेकर कंपनी प्रबंधक से बात कर समस्या का समाधान करने का भी काम किया जाएगा।
प्रदूषण फैला रही है कंपनियां औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमलगम, नीलांचल, कोहिनूर आदि कंपनियां प्रदूषण फैला रही है. इसकी जानकारी सभी को है. कंपनी के मैनेजमेंट को भी इसको लेकर आगाह किया जाएगा.साथ ही प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्या को लेकर ही फरवरी या मार्च महिने में सेमिनार भी किया जाएगा. सेमिनार में लेबर के साथ-साथ मैनेजमेंट के लोग और ट्रेड यूनियन के लोग भी शामिल होंगे।
यूनियन के संयोजक अरविंद सिंह ने कहा कि अगर सेमिनार के बाद भी मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो मजदूरों की एकता का प्रदर्शन करते हुए खरकई से लेकर कांड्रा तक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. आगे यूनियन के संयोजक अरविंद सिंह ने कहा कि मजदूर सरायकेला, हाता और गोविंदपुर से साइकिल से आते हैं. ऐसे में मजदूरों को बस के अभाव में भारी कठिनाई होती है. आने-जाने में ही उनका 4 घंटा निकल जाता है. उनके लिए बस चलाने पर भी चर्चा की जाएगी. इसके लिए जुस्को से भी बात की जाएगी. प्रेसवार्ता में अजय शर्मा, शंकर सिंह, बसंत कुमार और जगदीश नारायण चौबे मौजूद थे।
संवेदनशील व अतिसंवेदन शील बूथों की सूची बनाने का निर्देश
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर बुधवार को मुसाबनी अंचल सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बिजय कुमार महतो की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं व संवेदनशील अति संवेदनशील बुथों सूची एवं रूट चार्ट पर मुसाबनी व जादूगोड़ा के थाना प्रभारी के साथ सभी कनीय अभियंता, बीपीआरओ एवं अन्य कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करा ली जाएं। संवेदनशील व अतिसंवेदन शील बूथों की सूची बना लें ताकि अतिरिक्त फोर्स वहां भेजी जा सके।
बैठक में सीओ ने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे बूथों की संख्या पता कर लें जहां अराजकतत्व मतदान प्रभावित कर सकते हैं। इस सूची को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दें ताकि पहले से तैयारी की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदान केंद्रों का शीघ्र निरीक्षण कर लें।
बैठक में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा,सीआई शरत चंद्र बेरा,बीपीआरओ संपत भुंइया, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन कनीय अभियंता अफरोज आलम, शीतल महापात्र, जेम्स हांसदा, संदीप मुर्मू कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णा चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
अखिल झारखंड दुसाध महासभा की बैठक आदित्यपुर में हुई संपन्न।
सरायकेला/आदित्यपुर
अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला – खरसावां की बैठक पदेन अध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान की अध्यक्षता में उनके आदित्यपुर स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज 28 जनवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी कमेटी का गठन किया गया है। तैयारी कमेटी में कमेटी के वरीय पदाधिकारीगण को शामिल किया गया है।
जिसमें मुख्य रूप से कमलेश्वरी पासवान, उमाशंकर राम, जवाहर पासवान, रामाशीष राम, आरपी राही, रंजीत प्रसाद, रामचंद्र पासवान, छोटेलाल पासवान, प्रेमचंद्र प्रसाद,,महेश राम, अर्जुन कुमार ,लक्ष्मण प्रसाद, प्रमोद कुमार, गुरुदत्त प्रसाद, पवन कुमार पासवान, रवि शंकर पासवान और जंग बहादुर प्रसाद आदि शामिल है। बैठक में सर्वसम्मति अतिथियों का भी चयन किया गया है, जिसमें बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान सहित 9 अतिथियों का नाम शामिल है।
जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के स्वागत में एक लाख लोगों को न्योता भेजा जाएगा – आनन्द बिहारी दुबे
पुर्वी सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड संगठन प्रभारियों का आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे जी के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी का आगमन जमशेदपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत हो रहा है। जिसमें व्यापक रूप से लोगों को शामिल कराने हेतू निम्नलिखित सूची को प्रखण्ड अध्यक्ष के माध्यम से तत्काल प्रभाव से तैयार कर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में प्रेषित करने का दिशा-निर्देश जिलाध्यक्ष ने दिया।
1) सभी कम्पनी के युनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी, 2) सभी सामाजिक संगठन, 3) इंडिया गठबंधन के सभी नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता, 4) सभी धार्मिक संस्थान, 5) सभी समाजवार संस्थाएं, 6) सभी खेल संस्थान, 7) सभी SHG के पदाधिकारी एवं सदस्य, 8) सभी शैक्षणिक संस्थान, 9) सभी ग्राम प्रधान, 10) सभी 231 मुखिया, 11) जिला परिषद, 12) पंचायत समिति सदस्य, 13) वार्ड सदस्य, 14) सभी वरिष्ठ नागरिक समिति, 14) सभी कालेज के छात्र एवं छात्राएँ, 15) कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, 16) जिला पदाधिकारी, 17) सभी प्रखंड पदाधिकारी, 18) सभी मंडल पदाधिकारी’ 19) अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी, 20) कांग्रेस पार्टी के सदस्यों, 21) प्रखण्ड क्षेत्र के गणमान्य एवं संस्थान जिन्हें निमंत्रण देना चाहिए, 22) सांस्कृतिक कला, वाद्य एवं नृत्य ग्रुप, 23) सभी कालेज के छात्र एवं छात्राएं , 24) प्रखण्ड क्षेत्र के हाट-बाजार के व्यवसायी, 25) मिनी बस एसोसिएशन, 26) ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, 27) टेम्पो युनियन, 28) असंगठित कामगार युनियन एवं कर्मचारी, 29) सभी दिहाड़ी कामगार, 30) जमशेदपुर के सभी उधोगपति, 31) बैंककर्मी, आंगनबाड़ी, मनरेगाकर्मी, 32) पूर्व सैनिक, पूर्व सिपाही, पूर्व भारत सरकार एवं राज्य सरकार के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, उपरोक्त सूची अविलंब तैयार कर के जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें (सूची में नाम, पता, मोबाइल नंबर, संस्था, पद) लिखें।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी को न्योता सम्मान के साथ भेजा जाए, कोई वंचित ना रहे।सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारी प्रखण्ड क्षेत्र में प्रवास कर प्रेस वार्ता आयोजित करें तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को आमंत्रित करें।
बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया। बैठक में साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव एवं प्रखंड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, बिरसानगर प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, टेल्को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, बोडाम प्रखण्ड से किशन लाल महतो जिला महामंत्री एवं बलराम महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, पटमदा प्रखंड संगठन प्रभारी अंसार खान एवं प्रदेश प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो व खगेनचन्द्र महतो प्रदेश सचिव, पोटका प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी एवं प्रखंड संगठन प्रभारी अपर्णा गुहा, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं प्रखंड संगठन प्रभारी ज्योति मिश्रा, घाटशिला प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए।