उपायुक्त की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं तैयारी से संबंधित बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं तैयारी से संबंधित बैठक आयोजित

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से विधि-व्यवस्था एवं तैयारी से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला – चांडील, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजनाओं पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख पर्वों पर नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें ताकि पर्वों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने कहा कि अस्थायी लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं के लिए सुरक्षित स्थल चिन्हित किए जाएं तथा वहाँ आवश्यक अग्निशमन उपकरण, दूरी एवं सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पटाखा दुकान स्थलों की पहचान कर प्रस्ताव शीघ्र जिला प्रशासन को भेजें।

उपायुक्त ने कहा कि छठ घाटों की साफ-सफाई, घाट मार्गों एवं नालों की सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का पूर्व निरीक्षण करें।

सभी घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिसमें प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, अस्थायी शौचालय, अपशिष्ट निस्तारण एवं सफाई व्यवस्था शामिल हो।

जिन घाटों पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है, वहाँ CCTV कैमरों की स्थापना,दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।

संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की उपलब्धता, अग्निशमन वाहन तथा आपदा प्रबंधन दल की मौजूदगी अनिवार्य रूप से रखी जाए, विशेषकर उन स्थानों पर जहाँ पानी की गहराई अधिक हो।

उपायुक्त ने नगर परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, परिवहन एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभागीय समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक सेवाओं को सुदृढ़ रखें।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सफाई, रोशनी, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा तथा आपदा प्रबंधन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग दें एवं दीपावली और छठ पर्व को शांति, आपसी सद्भाव और स्वच्छता के साथ मनाएं।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चौकीदार स्थापना समिति की बैठक संपन्न,,चौकीदार पदों के रिक्तीकरण एवं नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश.

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चौकीदार स्थापना समिति की बैठक संपन्न,,चौकीदार पदों के रिक्तीकरण एवं नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश.

सरायकेला-खरसावां

समाहरणालय सभागार, सरायकेला में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चौकीदार स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर चौकीदार बीटों के सृजन से संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित करें। इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अंचलों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा एवं परीक्षण कर, संतुष्ट होने की स्थिति में अनुमोदन प्रदान करें तथा एक सप्ताह के भीतर समेकित रूप से सभी प्रस्ताव जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि चौकीदार पदों की स्वीकृति एवं चिन्हांकन से संबंधित विभागीय संप्रेषण हेतु अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को निरस्त करते हुए चौकीदार पदों की नियुक्ति हेतु नया विज्ञापन पुनः प्रकाशित किया जाएगा।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्त पदों के अद्यतन विवरण, सत्यापन रिपोर्ट एवं सृजन प्रस्ताव की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए, ताकि चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न किया जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला निवेदिता नियति, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास राय, पुलिस उपाधिक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) अविनाश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन-मन एवं आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन-मन एवं आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सरायकेला-खरसावाँ

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री जन-मन एवं आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से अभियान से जुड़ी सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिम जनजातीय ग्रामों एवं वंचित परिवारों तक शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुँचाना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण, जन-सहभागिता एवं जागरूकता प्रसार पर विशेष बल दिया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 624 परिवार आदिम जनजातीय (PVTG) ग्रामों के अंतर्गत आते हैं। इन परिवारों के सर्वांगीण विकास हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, आवास, आजीविका एवं डिजिटल सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं को समेकित रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य इन परिवारों को शासन की मुख्यधारा में शामिल करना एवं उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाना है।

बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित विभाग अपने कार्यक्षेत्र की योजनाओं का नियमित मूल्यांकन करें। प्रत्येक प्रखंड में विशेष शिविरों (स्वास्थ्य, आधार, बैंकिंग, कौशल प्रशिक्षण) का आयोजन कर योजनाओं की पहुँच बढ़ाई जाए। PVTG ग्रामों के लिए एकीकृत विकास पैकेज तैयार किया जाए, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, आवास, पशुधन विकास, शिक्षा एवं आजीविका संवर्धन के सभी घटक सम्मिलित हों।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए 👇🏼

🔸 आवास योजना के अंतर्गत तृतीय किश्त प्राप्त लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा लंबित आवासों में गति लाई जाए।

🔸 बहुउद्देशीय केंद्र (Multipurpose Centre) के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

🔸 वन धन केंद्र (Vandan Kendra) को नियमित एवं सक्रिय रखा जाए, जिससे स्थानीय समुदाय को आजीविका के अवसर प्राप्त हों।

🔸 सभी क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए एवं ऊँचाई वाले क्षेत्रों में स्थापित सभी टावरों को सक्रिय किया जाए।

🔸 चलंत चिकित्सकीय वाहन के माध्यम से दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच आयोजित की जाए।

🔸 सभी छात्र-छात्राओं के बैंक खाता, आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

🔸 वंचित नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर आधार कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

🔸 प्रत्येक गाँव में आदि सेवा केंद्र विकसित कर योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुँचाया जाए।

🔸 सभी परिवारों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए तथा लंबित योजनाओं का निष्पादन शीघ्र किया जाए।

🔸 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड से वंचित लाभुकों को शीघ्र जोड़ा जाए।

🔸 इच्छुक युवाओं एवं युवतियों को उनकी अभिरुचि के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

🔸 सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा मासिक प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें।

🔸 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

🔸 ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं ग्राम समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, रीना हांसदा, निदेशक डी आर डी ए डॉ अजय तिर्की, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला – निवेदिता नियति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखण्ड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति पहुँची सरायकेला-खरसावाँ

झारखण्ड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति पहुँची सरायकेला-खरसावाँ

विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश.

सरायकेला-खरसावाँ

झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति की बैठक आज जिला मुख्यालय स्थित परिसदन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक निरल पुरीती ने की। बैठक में समिति सदस्य जगत मांझी एवं संजीव सरदार, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डी.आर.डी.ए.) डॉ. अजय तिर्की, एवं अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएँ प्रदान करना है। इस दिशा में सभी विभागीय पदाधिकारी आपसी तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए उत्तरदायित्व का निर्वहन करें।

समीक्षा बैठक के क्रम में समिति अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा विभागवार निम्नलिखित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए👇🏻

🔹 वन विभाग – हाथियों के प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक बचाव उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जाए। वन संरक्षण की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाए तथा वृक्षारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

🔹 खनन विभाग – अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। जिला, अनुमंडल एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी रखें। जिले में स्थित बालू स्टॉक यार्डों का नियमित निरीक्षण, मूल्यांकन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों को बालू निर्धारित दर पर ही उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

🔹 उत्पाद विभाग – उत्पाद एवं उत्पादक दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। दुकानों का औचक निरीक्षण कर दोषी विक्रेताओं के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

🔹 नगर निकाय एवं वन प्रखंड – आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की गति बढ़ाने हेतु वन प्रमंडल एवं नगर निगम के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं गुणवत्ता सुधार के लिए ठोस पहल की जाए।

🔹 स्वास्थ्य विभाग – प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों को स्वास्थ्य कार्ड से जोड़ा जाए। निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत एवं राज्य आवधिक स्वास्थ्य योजना के तहत अधिकाधिक मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जाए। सभी प्राथमिक एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा एंबुलेंस सेवाओं को नियमित एवं सुलभ बनाया जाए।

🔹 परिवहन विभाग – ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सरायकेला–चाईबासा–चौका मुख्य मार्ग की मरम्मती सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। मुख्य बाजारों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध वाहन पार्किंग पर रोक लगाई जाए तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

🔹 पशुपालन विभाग – मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच पशुओं का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी पात्र लाभुकों तक लाभ पहुँचाने के लिए ठोस पहल की जाए।

बैठक के दौरान विभिन्न कार्य एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। समिति अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

बैठक में उपरोक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम रवि प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड का बैठक संपन्न,, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड का बैठक संपन्न,, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सरायकेला/आदित्यपुर

आगामी काली पूजा को लेकर श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड आदित्यपुर की एक बैठक 25 सितंबर की रात्रि 9:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड में संपन्न की गई।

बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की पूरे धूमधाम तथा पूर्ण परंपरा विधि एवं विधान के साथ पूरे हर्षोल्लाह से काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही वर्ष 2025 के लिए सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कमेटी में मुख्य संरक्षक के रूप में अंजन कुमार दास तथा सुशील कुमार मंडल के साथ ही अध्यक्ष गौरव वर्मन, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, संयुक्त सचिव नंदकिशोर यादव, महासचिव अधिवक्ता दिलीप कुमार साव,

साथी ही कार्यकारिणी में निम्नलिखित सदस्यों को स्थान दिया गया जिसमें:-

रतन गोप अशोक घोष अंजू लाला, अलख चौधरी, जितेन महतो, शक्ति दास, सपन दास, गोपाल दास, अनिकेत दास, मोनू राय, अजय कुमार सिंह, ओरुंगाटी राज कुमार, इन सभी लोगों के अलावा अन्य कई गण मन लोग इस बैठक में उपस्थित थे जिनके द्वारा नहीं करनी का स्वागत किया गया।

जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक लिए गए कई अहम फैसले ।

जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक लिए गए कई अहम फैसले ।

लखीसराय

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निदेश दिए गए।
जिसमें सहकार भवन निर्माण,
राष्ट्रीय सहकारिता डेटाबेस, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में पैक्स , सहकारिता क्षेत्र में विकेंद्रीकरण अन्न भंडारण योजना, किसान उत्पादक संगठन का गठन /निबंधन ,प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत पैक्सों में जन औषधि केंद्र की स्थापना
, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत पैक्सों में किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना
एवं राष्ट्रीय सहकारिता फेडरेशन में पैक्सों/सहकारी समितियां की सदस्यता प्रमुख हैं।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमारी , डीपीआरओ विनोद प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

डीएम ने की अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक।

डीएम ने की अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक।

लखीसराय

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अभियोजन पदाधिकारी,लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक के साथ अभियोजन कार्य की बैठक आयोजित किया गया।
गौरतलब हो कि लखीसराय जिलान्तर्गत कुल 22910 सामान्य वाद लंबित पाए गए।

बैठक में न्यायालय में डीएम ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके ससमय निष्पादन पर बल दिया गया।
साथ ही विधि पदाधिकारियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। संबंधित आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने दी।

महिला बाल विकास मंत्री से मिला भारतीय मजदूर संघ

महिला बाल विकास मंत्री से मिला भारतीय मजदूर संघ

सरायकेला

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर झारखंड प्रदेश के आंगनवाड़ी के केंद्रांश, मानधन वृद्धि, पोषण आहार और अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत हुई बातचीत के क्रम में माननीय मंत्री महोदया ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करूंगी और 2 अप्रैल 2025 को दिल्ली स्थित मंत्रालय में मिलने का समय भी दिया जिसमें विस्तार पूर्वक और इस पर चर्चा किया जाएगा

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदेश संगठन मंत्री श्री ब्रजेश कुमार रांची विभाग सह प्रमुख श्री अनूप दराद, रांची जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव, शशि कुमार, राजेश कुमार शामिल थे

18 जनवरी को मनाई जाएगी महाप्रभु जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की 13वीं वर्षगांठ

18 जनवरी को मनाई जाएगी महाप्रभु जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की 13वीं वर्षगांठ

मुसाबनी संवाददाता

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट भवन में सोमवार को सुशांत मन्ना की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाप्रभु जगन्नाथ के प्राण प्रतिष्ठा की 13 वीं वर्षगांठ 18 जनवरी को मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह निर्णय हुआ की वर्षगांठ पर उड़ीसा से आने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या इस वर्ष ट्रस्ट भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा।

उड़ीसा से आने वाले कारीगर उसी दिन आएंगे और मंदिर के गुंबद में लगने वाली सामग्री एवं सभी बातों पर चर्चा की जाएगी। इस वर्ष वर्षगांठ समारोह में होने वाले सभी खर्चों को सदस्यों से सहयोग राशि लेकर किया जाएगा। वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली पूजा पंडित अशोक देवता, पंडित मुरारी मोहन मिश्रा तथा पंडित प्रभाकर देवता के द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

इसके साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि इस अवसर पर भक्तों के बीच अन्नभोग का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जी सी सतपति, ट्रस्ट महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा साव, वासुदेव गिरी, चंद्र मोहन प्रजापति, सुभाष चंद्र दास, शुभम दास, बन बिहार पटनायक, तपन पांडा, गौतम साहू, अरविंद प्रसाद यादव, भरत अग्रवाल, विवेकानंद दास, आरती दास, ममता पटनायक, गायत्री दास, कल्पना ब्रह्मा, शिखा कर, सपना आचार्य, कल्पना मोहंती उपस्थित थे।

आगामी 6 दिसंबर को मुसाबनी में होगा श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन

आगामी 6 दिसंबर को मुसाबनी में होगा श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन

श्री श्याम मित्र मंडल की हुई बैठक

मुसाबनी : श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सदस्यों की बैठक रविवार को श्री विश्वनाथ मंदिर प्रांगण मुसाबनी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 दिसंबर शुक्रवार को अग्रसेन भवन प्रांगण में श्री श्री श्याम महोत्सव मनाए जाने को लेकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। श्री श्याम महोत्सव को यादगार बनाए जाने को लेकर बैठक में सदस्यों ने तय किया कि श्री श्याम बाबा के भक्ति संगीत व भजन कीर्तन के लिए जमशेदपुर एवं कोलकाता से कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। बाबा का भव्य दरबार सजाये जाने का भी बैठक में निर्णय लिया गया। श्री श्याम महोत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन मुसाबनी में होगा। इसके लिए आकर्षक निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं जो भक्तों के बीच वितरण किया जा रहा है।सभी भक्तों को निमंत्रण कार्ड भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। भव्य पंडाल निर्माण कराने का बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया । कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मुसाबनी 1 शिव मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी, शाम के समय शीश के दानी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, शाम 7 बजे विशाल संकीर्तन, शाम 8 बजे से प्रसाद एवं भंडारा व भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। श्री श्याम महोत्सव में भक्ति संगीत की समा बांधने कोलकाता से गायक तुषार चौधरी, मौनी केड़िया ,गगन म्यूजिकल ग्रुप एवं जमशेदपुर के प्रसिद्ध गायक महावीर अग्रवाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

बैठक में श्री श्याम मित्र मंडल के बजरंग सिंघानियां, पप्पू अग्रवाल, सुभाष सिंघानिया, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विक्की गोयल, विजय गुप्ता, अमित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल,पवन सिंघानियां, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

“मंईयां सम्मान यात्रा” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को उपायुक्त ने की सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक

“मंईयां सम्मान यात्रा” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को उपायुक्त ने की सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी 27 सितम्बर 2024 को सरायकेला, खरसावां, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा नीमडीह प्रखंड में “मंईयां सम्मान यात्रा” कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक तैयारियों का समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त के द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं चलन्त शौचालय,अग्निशमन दल,चिकित्सा दल आदि की व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने कहा कि बदलते मौसम को ध्यान में रखकर तैयारी करें साथ ही विभिन्न क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर सुगमतापूर्ण यातायात परिचालन को ससमय लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन कीमत की नजर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने अधिनस्थ पदाधिकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियन्ता उपस्थित रहें।

केंद्रीय राज्य मंत्री, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में “DISHA” की बैठक सम्पन्न

माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में “DISHA” की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर लंबित योजनाओं में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा विकास योजनाओं को निश्चित समयावधी में पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

हर तीन महीने में होंगी “DISHA” की बैठक, ताकि विकास योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की जा सके- संजय सेठ

जिला समाहरणालय सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री,रक्षा मंत्रालय,भारत सरकार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (“DISHA”) की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन का क्रमवार समीक्षा किया गया। साथ ही पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा और चर्चा की गयी। बैठक में माननीय सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी, माननीय सांसद खूंटी लोकसभा क्षेत्र कालीचरण मुंडा, माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लूणायत,उप विकास आयुक्त समेत सभी प्रखंड प्रमुख, मुखिया एवं सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री के द्वारा विधुत, खाद्य आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी, शिक्षा, सावस्थ, समाज कल्याण, पथ निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में ऐसी योजना जिसके कार्य प्रगति धीमा पाया गया उसमे सुधरात्मक प्रगति लाने तथा योजनाओं को निश्चित समयावधी में पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के अंदर करें। साथ ही उन्होंने जो गांव और टोले बिजली सेवा से वंचित हैं, वहां बिजली सेवा शुरू करने, जर्जर बिजली खम्भे को बदलने,झूलते तार को यथाशीघ्र दुरुस्त करने, हर-घर जल-नल योजना से सभी गाँव टोला को जोड़ने, खराब जलमिनार को चिन्हित कर मरमत्ती करने तथा प्राकृतिक आपदा के कारण घर गिरने पर लाभुक को चिन्हित कर आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

हर तीन महीने में होंगी दिशा की बैठक, ताकि विकास योजनाओं की कार्य-प्रगति की समीक्षा की जा सके- संजय सेठ

बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय सेठ ने निर्देश दिया कि हर 3 महीने में दिशा की बैठक सुनिश्चित करें ताकि विकास योजनाओं की कार्य-प्रगति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें। सेठ द्वारा बैठक का एक्शन टेकन रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अलग-अलग मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास व क्रियान्वयन के साथ प्रगति की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को दी जाये। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा कहा गया कि विकास कार्यों की सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को हर हाल में देना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करायें। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधीगण के द्वारा खरसावां तथा ऊंचाई में केसीसी के लाभ हेतु बैंक में दलालो की सक्रियता तथा बैंक कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार ना करने की बात कही, जिसपर उपायुक्त ने यथाशीघ्र मामले का जाँच करने के निर्देश दिए।

समीक्षा क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिलान्यास के बाद भी पूर्ण नहीं हुए योजनाओं के संबंधित ठेकेदारों को पहले शोकॉज करने तथा प्रगति नही पाए जाने पर ब्लैकलिस्टेड करने के साथ नियमसंगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुदूर गाँव के अंतिम पयदान पर खडे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, योजनाओं का विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी योग्य लाभुकों को जोड़े। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग द्वारा विकास योजनाओं के संचालन की जा रही है, योजनाओं को निश्चित समयावधी में पूर्ण करें ताकि योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सकें।

बैठक के दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर डीएमएफटी मद से चांडिल एवं खरसावां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं डायलिसिस सेंटर प्रारंभ करने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण के द्वारा विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सम्बन्धित शिकायत पर उपयुक्त के द्वारा सिविल सर्जन को रोस्टरवार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started