पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।

पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा पूरा आदित्यपुर क्षेत्र।

विघ्नहर्ता श्री गणेश के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा आदित्यपुर नगर

पूरे भारत में इस वक्त विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की धूम मची हुई है। यह त्योहार आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत गणेश की मिट्टी की मूर्तियों को घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित करने से होती है। इन मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावट से सजाया जाता है।

इन 10 दिनों के दौरान, भक्त पूजा करते हैं और भगवान गणेश को मोदक (एक प्रकार का मीठा पकवान जिसे भगवान गणेश को बहुत पसंद है), लड्डू और अन्य व्यंजन चढ़ाते हैं। गणेश जी के मंत्रों का जाप किया जाता है और भजन गाए जाते हैं।

ठीक इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी के एसडीएस टावर में पूरे फ्लैट वासियों ने मिलकर विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।

पूजा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हुए और पंडित के मंत्रों के साथ एवं विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना किए।

उक्त गणेश जी की पूजा में पूरे फ्लैट वैसी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र वासियों ने मिलकर भाग लिया एवं पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी लोगों के बीच भोग का वितरण भी किया गया एवं सभी लोगों ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।

    

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा ने की सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा ने की सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना

झारखंड/रांची

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह (राजा) एवं उनकी टीम द्वारा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत स्थित हिंदू मंदिर सूर्य मंदिर में ईश्वर से धर्मांतर के रोकथाम के लिए प्रार्थना की।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने हिंदू मंदिर में की प्रार्थना, धर्मांतरण रोकने की लगाई गुहार

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने आज एक हिंदू मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना की, जिसमें उन्होंने धर्मांतरण के रोकथाम के लिए गुहार लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण एक गंभीर समस्या है, जिसे रोकने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की पहल:

    विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्मांतरण के रोकथाम के लिए कई पहल की हैं, जिनमें से एक है सनातन हेल्पलाइन सेवा, जो 24×7 सक्रिय रहती है। इस सेवा के माध्यम से लोग धर्मांतरण के मामलों की जानकारी दे सकते हैं और मदद प्राप्त कर सकते हैं। जो कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के वेबसाइट पर उपलब्ध है

    अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप दुर्गा पूजा पंडाल

    अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप दुर्गा पूजा पंडाल

    पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह बने संरक्षक, अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अंकुर सिंह को

    सरायकेला/आदित्यपुर

    ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अगुवाई वाला दुर्गापूजा पंडाल अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा. इस पूजा को आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप के लोग मिल-जुलकर करते हैं. स्थानीय लोगों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस पूजा महोत्सव का आयोजन प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से किया जाएगा. इसको लेकर बकायदा सरायकेला निबंधन कार्यालय में संस्था की रजिस्ट्री करायी जा चुकी हैं. मौके पर कमिटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

    नई कमेटी एक नजर में

    प्रवीण सेवा संस्थान का संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को बनाया गया है. इसी तरह से अध्यक्ष अंकुर सिंह को बनाया गया है. उपाध्यक्ष इंद्रजीत पांडेय और सचिव विनायक सिंह को बनाया गया है. इसके अलावा संयुक्त सचिव पंकज प्रसाद,, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संयुक्त कोषाध्यक्ष रत्नेश प्रियदर्शनी को बनाया गया है. आगे कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा.

    अंकुर सिंह

    1973 से हो रही है पूजा

    आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप में 1973 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. तब जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पूजा का आयोजन होता था. पहले छोटे आकार का पूजा होता था, लेकिन अब लोगों के सहयोग से यह पूजा भव्य रूप ले चुका है.

    नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।

    नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।

    यात्रा में जाने वाले शिवभक्त मेरे ऊपर कर रहे एहसान: विकास सिंह

    पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

    आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली निःशुल्क कांवर यात्रा में सोनारी से शामिल होने वाले शिवभक्तों के बीच पहचान पत्र बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में वितरण किया गया । सोनारी से नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने हेतु पुरूषों की तुलना महिलाओं की संख्या कहीं अधिक देखने को मिली ।

    सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में पहचान पत्र वितरण के कार्यक्रम में पहुंचे संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों ने मेरे ऐसे अदने व्यक्ति के ऊपर भरोसा करके अपने परिवार को छोड़कर आठ दिन के लिए कईएक किलोमीटर दूर घर से जा रहे हैं ऐसे सभी शिवभक्तों ने एक बहुत बड़ा एहसान मेरे ऊपर करने का कार्य किया है विकास सिंह ने पंजीयन कराए सभी लोगों को पहचान पत्र देते हुए सुझाव देते हुए कहा की सभी लोग अपने घर से बैटरी वाली टॉर्च, और एक प्लॉस्टिक अवश्य लेकर जाए जिससे उन्हें बारिश और अंधेरे में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।

    विकास सिंह ने सभी यात्रा में शामिल हो रहे कांवरियों को समय की पाबंदी का हवाला देते हुए कहा कि पूरा कार्यक्रम समय से तय किया गया है अगर तय समय में हम लोग गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाएंगे तो आरक्षित किया हुआ ठहराव में रहने में तकलीफ होगी इसलिए सभी को समय से ही सब काम करने हैं । विकास सिंह ने बताया कि सोनारी के सभी कांवरिया बाबा भूतनाथ मंदिर में 25 तारीख को एकत्रित होकर एक साथ बस के माध्यम से मानगो पहुंचेंगे फिर मानगों से सभी लोग एक साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि रात्रि के समय पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में स्थित गौशाला के प्रांगण में कांवरियों का रात्रि के अल्पाहार होगा । पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, किशोर बर्मन, सुनील कुमार सिंह , अजय लोहार मुख्यरूप से शमिल हुए।

    शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है रामनवमी : अजय कुमार साहू

    शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है रामनवमी : अजय कुमार साहू

    सरायकेला/ईचागढ़

    ( मालखान महतो)

    प्रखंड अंतर्गत टीकर ग्राम में महावीर मंदिर पूजा समिति की ओर से आयोजित रामनवमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जुलूस में एक से बढ़कर एक कलाबाजियां,करतब और अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया।

    इस दौरान समाजसेवी श्री साहू ने कहा कि रामनवमी का पर्व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। एक सौम्य व्यक्तित्व के धनी भगवान श्रीराम के सुशासन और उनके पराक्रम को याद कर रामभक्त एक सूत्र में आते हुए इस पर्व को मनाते हैं। श्रीराम भारतीय जनमानस के राजा थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से क्षेत्र के खुशहाली की भी कामना की।

    रामनवमी के पावन अवसर पर प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से हॉलिडे इन में लगा सेवा शिविर

    रामनवमी के पावन अवसर पर प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से हॉलिडे इन में लगा सेवा शिविर

    सरायकेला/आदित्यपुर

    प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से रामनवमी के अवसर पर सोमवार को आदित्यपुर हॉलिडे इन में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया. शिविर में लड्डू, चना, गुड़ और मीठे शर्बत का वितरण किया गया. शिविर का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उठाया

    रामनवमी पर विर्सजन जुलूस देखने निकले श्रद्धालु सेवा शिविर में थोड़ी देर तक ठहरकर लड्डू, चना, गुड़ और शर्बत का सेवन कर तरोताजा होकर आगे की तरफ बढ़ रहे थे. मौके पर संस्था के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह और संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह, उनके भतीजे अंकुर सिंह भी पहुंचे हुए थे.

    हॉलिडे इन में पिछले कई सालों से सेवा शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सेवा शिविर में पहुंचे लोग शिविर लगाए जाने की सराहना भी कर रहे थे.

    सेवा शिविर में ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह प्रवीण सिंह सेवा संस्था के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह और उनके भतीजे अंकुर सिंह भी पहुंचे हुए थे. इस बीच सेवा शिविर का जायजा लिया और व्यवस्था की जानकारी ली. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से आगे से भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा.

    रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस लगाया सहायता शिविर।

    रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस लगाया सहायता शिविर।

    जमशेदपुर

    नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के उप नियंत्रक सह धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार के निर्देश पर रामनवमी विसर्जन जुलूस में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न चौक चौराहों एवं नदी घाट पर फर्स्ट एड कैम्प लगाया गया और रामनवमी विसर्जन जुलूस में लोगों की सहायता किया गया । इस दौरान मानगो गोलचक्कर, मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट, साकची गोलचक्कर, कदमा रानकिणी मंदिर के समीप , खड़कई दो मुहानी नदी घाट आदि जगहों में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों एवं गोताखोर बंधुओं ने निः स्वार्थ भाव से कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे ।

    सेवा देनेवालों में मुख्य रूप से सिविल डिफेंस के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद , चीफ वार्डेन अरुण कुमार, डिप्टी चीफ वार्डेन दया शंकर मिश्रा, दिलीप कुमार त्यागी ,रोहित कुमार ,राहुल कुमार , नागेन्द्र कुमार, सदानंद महतो, उत्तम चक्रवर्ती, विजय कुमार, एस एन सिंह ,दयाशंकर सिंह , हिरा लाल गुप्ता , अरविन्द कुमार , प्रेम दीक्षित ,मनिष कुमार गुप्ता ,सुरेन्द्र प्रसाद , उमेशकुमार , गौरव कुमार , देवाशीष, गणेश धीवर (गोताखोर ) , साधन धीवर (गोताखोर), जगदीश धीवर (गोताखोर) , देवेन्दु मंडल , हरिधीवर (गोताखोर) ,नयन चौवर (गोताखोर) , ज्योति कुमार साहू , राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य की सार्थक भूमिका रही।

    श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

    श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

    शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन संगीत का होगा आयोजन

    मुसाबनी


    श्री विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी के जीर्णोद्धार के बाद प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन क्षेत्र शुक्ल द्वादशी संवत 2082

    9 अप्रैल 2025 बुधवार को किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण में अग्रसेन भवन ट्रस्ट मुसाबनी के द्वारा तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रबंधन समिति के रूप में मारवाड़ी महिला समिति ,रानी सती दादी परिवार, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने व भव्यता प्रदान करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

    धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन के साथ सवा लाख फूलों से 108 से अधिक भक्तों द्वारा श्री विश्वनाथ बाबा का पुष्पार्चन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा । बाबा का श्रृंगार एवं आरती दोपहर 12:30 बजे एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन गायक मनीष पंचारिया एवं रोशनी शर्मा द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

      रामनवमी के अवसर पर कुशवाहा संघ ने मानगो चौक में लगाया सहायता शिविर।

      रामनवमी के अवसर पर कुशवाहा संघ ने मानगो चौक में लगाया सहायता शिविर।

      जमशेदपुर


      विजयदशमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस में कुशवाहा संघ ने मानगो चौक के पास भक्तजनों की सेवा में सहायता शिविर लगाया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ शरबत और ठंडा जल का वितरण किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व कुशवाहा संघ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार द्वारा किया गया।

      वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि रामनवमी विसर्जन जुलूस में कुशवाहा साथियों द्वारा राहगीरों और झंडा विसर्जन जुलूस में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल , शरबत, गुड़ , चना का वितरण कर सनातन परंपरा का निर्वाह किया गया। इस दौरान गर्मी के बीच इस सहायता शिविर ने लोगों को न केवल राहत दी , बल्कि रामनवमी के पावन पर्व को सेवा के माध्यम से मनाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

      इस मौके पर कुशवाहा संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष शिवकुमार भगत , सचिव राम कुमार सिंह, ट्रस्टी गोपाल प्रसाद ,गनौरी प्रसाद, राहुल कुमार ,जीतू ,गणेश , पप्पू ,अनिल , अर्जुन ,दीपक मेहता, अतुल आनंद , डॉ उपेंद्र कुशवाहा, त्रियोगी सिंह , परशुराम , किशोरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे । सभी लोगों को कुशवाहा संघ की ओर से अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

      आदित्यपूर, सरयकेला-खरसावां महाकुंभ , यात्रा the journey

      आदित्यपूर, सरयकेला-खरसावां महाकुंभ , यात्रा the journey

      सरायकेला/आदित्यपुर

      आदित्यपुर थाना अंतर्गत से करीब 30 लोगों की टीम ने आस्था एवं श्रद्धा का महापर्व मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ प्रयागराज में स्नान दान पूजन किया।

      प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में जहां पूरी दुनिया से आए हुए श्रद्धालुओं का सैलाब ने अपनी-अपनी श्रद्धा भाव के साथ मां गंगा नदी में स्नान कर दान पुण्य एवं पूजन किया वहीं सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत समाजसेवी आशीष पति के नेतृत्व में 30 लोगों की टीम ने भी अपनी गाड़ी से जाकर प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान कर पूजन किया साथ ही ब्राह्मणों एवं गरीब तबके के लोगों को अपनी शक्ति अनुसार दान भी किया। साथ ही प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने भी अपने परिवार संघ टीम में शामिल होकर मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ मेले में स्नान दान किया।


      वहीं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में महाकुंभ मेला प्रयागराज में देश से ही नहीं विदेश से भी आए हुए श्रद्धालुओं को भी देखा गया। वहीं ब्रह्म मुहूर्त में देश-विदेश से आए हुए नागा साधुओं को भी काफी उत्साह के साथ अपनी अपनी मंडली के साथ देखा गया वहीं कथा वाचक कई आचार्य का भी आगमन रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में जैसा कहा जाता है कि 144 वर्षों बाद फिर यह मेल लगेगी। संभवतः 144 वर्षों का काफी लंबा समय होने के कारण देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन का केंद्र रहा है।

      वहीं इस महाकुंभ मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी ।

      वहीं टीम का नेतृत्व कर रहे हैं समाज सेवी आशीष पति ने कहा कि  महाकुंभ में आंखों देखी भगदड़ की घटनाओं से दिल और दिमाग काफी दुखी हो गया था। ईश्वर उन सभी पुण्य आत्माओं को स्थान दें और संग दुखी श्रद्धालुओं को समझदारी दे और कानून की लाइन और लाइन के दायरे में रहकर श्रद्धा भाव के साथ स्नान कर मन का पूजा कर आशीर्वाद ले अपने जीवन को सुखी बनाने के लिए यही कामना है।

      प्राचीन कालीन सीता पंजा मेला में हुआ मानभूम महोत्सव का आगाज

      प्राचीन कालीन सीता पंजा मेला में हुआ मानभूम महोत्सव का आगाज

      सरायकेला/ईचागढ़

      प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन कालीन सीता पंजा मेला में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में मानभूम महोत्सव का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ,पर्यटन कला-संस्कृति ,खेल कुंद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के वित्तिय सांस्कृतिक सहायता अनुदान योजना के तहत नटराज कला केन्द्र चोगा द्वारा आयोजित मानभूम महोत्सव का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।विधायक सविता महतो ने माता सीता जी का पद चिन्हों व सीता मंदिर का दर्शन कर क्षेत्र की तरक्की का कामना किया।

      विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सीता पंजा मेला जो एक आस्था का केन्द्र है। यहां झारखंड सरकार की ओर से मानभूम महोत्सव झारखंडी संस्कृति को बचाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने लोगों को मकर एवं टुसू पर्व का सुभकामना भी दिया।मालुम हो कि सीता नाला नदी पर चोगा व चीतरी के बीच प्राचीन काल से माता सीता जी का पत्थर पर पद चिन्ह है, जो लोगों का आस्था का केन्द्र बिंदु है। बताया जाता है कि वनवास के समय भगवान राम चन्द्र सहित सीता जी यहां पर आए थे और पत्थर पर उनका पदचिन्ह आज भी मौजूद है। बारहों महीने यहां श्रद्धालु आते हैं और मन्नतें मांगते हैं और मकर संक्रांति को मकर मेला का भी आयोजन किया जाता है। नटराज कला केन्द्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने बताया कि मानभूम महोत्सव में पांता झुमरी,मानभूम छोऊ नृत्य,पंचपरगना नृत्य,पाइका नृत्य, पारम्परिक झुमर आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया।मौके पर मेला समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, स्नेहा महतो,अघोर प्रसाद महतो, कमला कांत महतो, उमाकांत महतो, सुनील सिंह मानकी सहित सैकड़ों मेला कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

      सुवर्ण रेखा नदी तट के महादेव घाट में मकर स्नान को लेकर लोगों का उमड़ा हुजूम

      सुवर्ण रेखा नदी तट के महादेव घाट में मकर स्नान को लेकर लोगों का उमड़ा हुजूम

      सरायकेला/ईचागढ़

      ( मालखान महतो की रिपोर्ट )

      सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के जारगोडीह में सुवर्ण रेखा नदी तट पर अवस्थित महादेव घाट में मकर संक्रांति को श्रद्धालुओं ने आस्था का डुबकी लगाकर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मकर संक्रांति मनाया। प्राचीन कालीन महादेव घाट मकर मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महादेव घाट में संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का भी आयोजन किया गया।

      मुखिया नयन सिंह मुण्डा ने बताया कि सोड़ो जारगोडीह के महादेव घाट में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्राचीन काल से ही लोग मकर संक्रांति को स्नान कर पुजा पाठ करने के लिए दुर दराज से आते हैं। मकर संक्रांति को मकर मेला के रूप में यह प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां प्राचीन काल से ही दो शिव मंदिर है और सालों भर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रावण में भी पुरे महिने भक्तों का भीड़ रहता है। मकर मेला में टुसू चौडल आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोग जमकर लुत्फ उठाया।

      Design a site like this with WordPress.com
      Get started