जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन शुरूडी एस ए की बैठक 5 को
सरायकेला- खरसावां
सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 5 मई रविवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दिन के 11:00 से शुरू होगा. उक्त बैठक में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिव एवं रेफरियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में वर्ष 2024-25 के जिला फुटबॉल लीग के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवम टीमों का निबंधन शुरू भी हो चुका है जो आगामी 20 मई तक चलेगा. सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने वर्ष 2024 में जिला फुटबॉल लीग को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कई योजनाएं बना रखी है जिस पर मोहर लगना बाकी है. जिला फुटबॉल लीग में शामिल क्लबों को प्रत्येक मैच में मैच मनी प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाना है. संगठन के अनुसार जिला फुटबॉल लीग में शामिल खिलाडी ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की टीमों में स्थान पा सकते हैं ।
मुसाबनी की कराटेबाज बेटी सुप्रिया गण ने जीती ट्रॉफी, बनी विजेता
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( मुसाबनी संवाददाता )
मेमोरियल रोयामा कप नेशनल फूल कांटेक्ट रियल फाइटिंग केयोकुशिन कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र व राज्य का बढ़ाया मान
पश्चिम बंगाल के रानीगंज में 05 से 07 जनवरी को मेमोरियल रोयामा कप नेशनल केयोकुशिन फुल कॉन्टैक्ट रियल फाइटिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में मुसाबनी की 12 वर्षीय कराटेबाज छात्रा सुप्रिया गण व्हाइट बेल्टधारी 13 से 15 वर्षीय आयू व 55 किलो वर्ग में फाइटिंग(कुमिते), स्पर्धा में खुद से सीनियर येलो बेल्टधारी प्रतिद्वंद्वियों को कई राउंड में कड़ी टक्कर देते हुए काफी रोमांचक प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाने में सफल रही। गौरतलब है कि सुप्रिया गण की आयु 12 वर्ष है। इन्हें 10 से 13 वर्षीय कैटगरी में खेलना था। पर वजन बढ़ने के कारण उन्हें सीनियर के साथ मुकाबला करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, मणिपुर आदि राज्यों से लगभग 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दाई शिहान उमेश कांत गिरी ने दी। रविवार को रिक्रिएशन क्लब ग्राउंड में मुख्य अतिथि मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह द्वारा जीत कर आए कराटेकार सुप्रिया गण को ट्राफी व इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर सरदार राजू सिंह ने कहा कि आजकल की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, जरूरत है माता-पिता उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें, सुप्रिया ने इस कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिखाया है।
इस अवसर पर सुप्रिया गण के माता नीमा गण पिता कल्याण गण अपनी बेटी की सफलता पर खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। सुप्रिया के पिता डुमरिया अपग्रेड हाई स्कूल रांगामाटिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर कई गण्यमान्य उपस्थित थे।
शिशु डैमकॉम क्लब भुवा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
शिशु दामकोम क्लब एसडीसी भुवा के तत्वधान में शनिवार को दो दिवासिय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुवा के प्रधानध्यापक, क्लब के अभिभावक सह वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी श्यामापदो गोराई, क्लब के अध्यक्ष लालू बेसरा, मुख्य संरक्षक सह माझी बाबा गुलिया बेसरा, रवींन्द्र बास्के, नंदलाल बेसरा, राजू हेंब्रम एवं क्लब के सदस्य मौजूद थे. सबों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इस फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए 35 सौ इंट्री फीस रखा गया है. वहीं इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को इनामी राशि के रूप में 50 हजार रूपये नगद और ट्रैफिक प्रदान किया जाएगा, जबकि उप विजेता टीम को नकद 40 हजार रूपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार नकद प्रदान देकर किया जाएगा. इसी तरह पांचवें से आठवें स्थान पर आने वाली सभी टीमों को 10-10 हजार बतौर ईनामी राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी इंडिविजुअल प्राइस रखा गया है. क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य टूर्नामेंट को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
दो दिवसीय शताब्दी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 27 से पुराने फुटबॉल क्लबों को किया जाएगा सम्मानित
खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां 7 ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय नाइन साइड महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन अर्जुना स्टेडियम खरसावां में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 32 तथा महिला वर्ग के 8 टीमों को अवसर दिया जाएगा। उक्त जानकारी संगठन के सचिव पिनाकी रंजन ने दी है।
उन्होंने कहा कि 7 ए साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आगामी 27 एवं 28 जनवरी को महिला एवं पुरुष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 33000 एवं कप द्वितीय पुरस्कार ₹22000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹15000 एवं कप तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹11000 एवं कप दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्ट्राइकर के अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जबकि महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹8000 की राशि दी जाएगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों को 26 जनवरी को ही व्हाट्सएप के माध्यम से फिक्सचर प्रेषित किया जाएगा. प्रवेश शुल्क पुरुष वर्ग के लिए 2501 तथा महिला वर्ग के लिए 2101 रुपया रखा गया है. प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी को है. यह भी निर्णय लिया गया है जिले के पुराने फुटबॉल क्लबो को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में 9-9 खिलाड़ी शामिल होंगे जबकि मैच 20 मिनट का होगा।
जीसीजेडी हाई स्कूल में 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, दर्जनों बच्चों ने लिया भाग
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
झारखंड सरकार द्वारा स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गिरीश चन्द्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी का 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रीक्रिएशन क्लब मैदान में गुरुवार को शुरू हुआ। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सह श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अशोक अग्रवाल ने गोला फेंक कर किया। मौके पर स्कूल के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह व उपाध्यक्ष हिमांशु पात्रो, प्रिंसिपल शिव पूजन सिंह चौहान,निराकार साव सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद थे। सचिव कुंदन कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद जरूरी है। इसलिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में नियमित रूप से होता है। 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लेने के लिए अपना अपना पंजीयन कराया है जो उनकी खेल भावना व प्रतिभा को दर्शाता है।
इसमें वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता में दौड़, तीन पैर का दौड़, धीमी साईकिल रेस,गोली चम्मच, सुई धागा रेस, फुटबॉल व क्रिकेट, ऊंची अगला लेख,लम्बी कूद, तीरंदाजी, म्युजिकल चेयर रेस, गोला फेक,फुटबॉल,क्रिकेट, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक सोमेश्वर झा, नयन तारा राय, निमाई मार्डी, किरण कुमारी,अल्पना सिंह,सुशील सोरेन, मोहम्मद जहीर उद्दीन अंसारी, बिष्णु पातर, राहुल लामा आदि का अहम योगदान रहा । वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर सैकड़ो की संख्या में छात्राएं रीक्रिएशन क्लब मैदान में उपस्थित थे।
नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेगईसाई में दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नव वर्ष के शुभ अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा के सेगईसाई गांव के मैदान में स्पोर्ट समिति सेगईसाई के सौजन्य से दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रेम चंद्र मुंडरी,मंगल सिंह मुंडा,सरोज कुमार मुंडरी,गुरुचरण मुंडारी, प्रकाश मुंडारी,प्रेम प्रकाश सामड,विकास हेम्ब्रम, नारायण मुंडा,अभिनाश पांडेया, रतन लाल पाण्डेया, सकिर्तन गोप,दाऊद मुंडारी, श्रवण कुमार मुंडारी, गोर सिंह मुंडारी, मुकेश हेम्ब्रम समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
वहीं कार्यक्रम को संबसेधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्राम मुंडा ने कहा कि खेल से लोगो का शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है. गांव में एैसी प्रतियोगीता आयोजान होने से खिलाडियों का मनोबल बढता है व आपसी भाई चारा कायम होता है. उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने का प्रयास किया जा रहा है .सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा मनोहर पुर विधानसभा में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है .उन्हें बस सिर्फ मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है. खिलाड़ी मेहनत करें सफलता उन्हें जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा ऐसा कार्यक्रम गांव गांव में होनी चाहिए. खेलकूद से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है .हमें अपने बच्चे को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी करानी चाहिए. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।
वहीं प्रतियोगीता में बच्चों का 100 मीटर की दौड में आयुस हासदा, दीपक दास,बच्चों का 200 मीटर की दौड़ में सोमनाथ सोय, विशाल बोदर,बच्चों का मेडक डांस में माटू हासदा,हीरालाल हेम्ब्रम,शत्रु बांकिरा,बच्चों का आटा रेस उमेश हासदा,रमेश गोप,बच्चों का बोरा रेस कोयल गागराई, नितिन कालंदी, बूढ़ों का 100 मीटर दौड़ रामचंद्र पांडिया, माधो लाल बांकिरा समेत अन्य खेल खेला गया.इस खेल में विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3-4 फरवरी को कोलाबीरि में किया जाएगा।
सरायकेला/कोलाबीरा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आगामी 3 और 4 फरवरी को आदिवासी तिल्का फुटबॉल एसोसिएशन सिंहभूम कोलाबीरा के बैनर चले दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें की बंपर पुरस्कार देकर विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
आगामी 3 और 4 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता खेल के विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य संयोजक मो० अख्तर हुसैन ने कहा कि यह खेल 3 और 4 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें की प्रथम विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 5,000001रू देकर सम्मानित किया जाएगा तथा द्वितीय विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 3,50001रू देकर सम्मानित किया जाएगा.वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंचे विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 1,5001रू देखकर सम्मानित किया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 एवं 4 फरवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. और इस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ष क्यों भांति हर एक टीम में इस बार हर एक टीम में 9-9 खिलाड़ी भाग लेंगे उसमें तीन खिलाड़ी नेग्रो के भी स्वीकार किया गया है.कमेटी की ओर से इसमें कुल 16 टीम खेलेंगे जिसमें के प्रवेश शुल्क 51000रू रखा गया और है यह खेल दो दिनों तक आयोजित किया जाएगा पहले दिन 8 दूसरे दिन 8 टीम खेलेंगे।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए संयोजक रविंद्र मंडल ने कहा कि आदिवासी तिल्का फुटबॉल एसोसिएशन का गठन 1988 को किया गया था टाटा फुटबॉल एकेडमी के तर्ज पर ग्रामीण खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देने के लिए यह खेल की शुरुआत की गई थी ताकि ग्रामीण खिलाड़ियों को युवाओं के एक अच्छा प्लेटफार्म मिले और खेल का स्तर ऊंचाइयों को छुए शहीद तिल्का मांझी ट्रॉफी के नाम से इस खेल का आयोजन किया जाता है.शहीद तिल्का मांझी झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का प्रथम राष्ट्र सेनानी के नाम से जाना जाता है उन्हीं की याद में यह खेल का आयोजन किया जाता है.इस आयोजन में हमारे झारखंड सरकार के कई मंत्री शामिल होते हैं. कई विधायक शामिल होते हैं हमारे जिला के SP.DC.SDO एवं सरायकेला के कई पदाधिकारी इस फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे कमेटी का यह सारा प्रयास होता है कि हमारे क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में एक अच्छा खेल का वातावरण पैदा करें. जिस प्रकार आज के समय मे IPL खेल चालू हो चुका है उसी तर्ज पर अगर हम लोग एक अच्छा प्लेटफार्म खिलाड़ियों को दे तो आने वाले समय में IPL जैसे खेलों में हमारे बच्चे और हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने ने कहा कि हमारा यही उद्देश्य है कि इस खेल में हमारा प्रयास रहेगा सभी खिलाड़ी नशा मुक्त हो और हमारे जितने भी युवा साथी हैं उन्हें हम यही प्रेरणा देंगे कि आप लोग आगे बढ़ते रहे हमारे संस्था सदैव आपके साथ है और जहां तक विधि व्यवस्था की बात है तो प्रत्येक वर्ष प्रशासन और अनुमंडल पदाधिकारी से हम लोग अनुमति लेकर ही कार्यक्रम का आयोजन करते हैं और इस वर्ष भी सभी की अनुमति और मार्गदर्शन से ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आदिवासी विकास समिति बास्को नगर की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई संपन्न।
सरायकेला–आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
फुटबॉल प्रतियोगिता में दूर दराज से आए दर्शकों एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता के आरंभ से लेकर प्रतियोगिता के समापन तक समाजसेवी आशीष पति उपस्थित रहे।
बच्चों के भविष्य के लिए खेल अति महत्वपूर्ण – आशीष पति
मनुष्य के जीवन में खेल एक हम हिस्सा रखता है – आशीष पति
मनुष्य को अपने दिनचर्या में खेल को अवश्य शामिल करना चाहिए – वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह
आदिवासी विकास समिति वास्को नगर के बैनर तले दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लेकर अपने हुनर को दर्शकों के बीच दर्शाया, पहले दिन के प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया वहीं दूसरे दिन के खेल में 16 टीमों ने भाग लेकर इस प्रतियोगिता का मान बढ़ाया एवं अपने हुनर को दर्शाते हुए दर्शकों का मन जीत लिया।
इस प्रतिस्पर्धा में कुल 8 टीमों को पुरस्कृत किया गया जिसमें की प्रथम विजेता टीम VIVHAN SPORTING को पुरस्कार स्वरूप 30 हजार के साथ में एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया वहीं दूसरे विजेता टिम SOREN FC SUNGRADIH को पुरस्कार के रूप में 25 हजार प्लस खस्सी तीसरे विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 20 हजार प्लस खस्सी और चौथे स्थान पर पहुंचे विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 15000 प्लस खस्सी वहीं इसके साथ और चार विजेता टीमों को 10-10 हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
वहीं प्रतिस्पर्धा में उपस्थित आशीष पति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है मनुष्य को अपने दिनचर्या में खेल को अवश्य शामिल करना चाहिए अपने दिनचर्या में खेल को शामिल करने से हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल से बच्चे अपना भविष्य लिखते हैं एवं खेल से आगे के भविष्य के रास्ते खुल जाते हैं एवं बच्चे खेल जगत से आगे बढ़ते हुए अपने मुकाम को हासिल करते हैं इसलिए बच्चों को अवश्य ही खेल में हिस्सा लेना चाहिए और अपने अंदर की छुपी हुई हुनर को अवश्य ही दर्शाना चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलना टीम वर्क और निःस्वार्थता के बारे में बहुत कुछ सिखाता है। अपने साथियों का समर्थन करना और एक टीम में काम करना जीवन के सबसे आवश्यक मूल्यों में से एक है। और फुटबॉल उसके लिए एक महान शिक्षक है।
वहीं प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह ने कहा कि खेल खेलने से बच्चों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना और नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मक तरीके से बदलने में मदद मिलती है। यह बच्चों को धैर्य विकसित करने और यह समझने में भी मदद करता है कि उनके शारीरिक कौशल और स्कूल में वे जो करते हैं, दोनों को बेहतर बनाने के लिए बहुत अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।
फुटबॉल खेलने के 15 फायदे –आशीष पति
आगे समाजसेवी आशीष पति ने फुटबॉल खेलने के फायदे पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा कि फुटबॉल खेलने के 15 मुख्य फायदे हैं 1.टीम वर्क 2.मांसपेशियों की ताकत 3.एरोबिक क्षमता बढ़ाता है 4.हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है 5.शरीर की चर्बी कम करता है और मांसपेशियों की टोन में सुधार करता है 6.अस्थि शक्ति बढ़ जाती है 7.समन्वय सिखाता है 8.शारीरिक कठोरता 9.मानसिक क्रूरता 10.संज्ञानात्मक मस्तिष्क समारोह को बढ़ाता है 11.आत्मविश्वास बढ़ाएं और चिंता कम करें 12.यह जीने का एक तरीका है 13.अनुशासन की भावना 14.कोई भी और कहीं भी 15.इसके अंत में एक शानदार भविष्य की प्रतीक्षा है।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के ओवर आल चैंपियन रहे संग्राम हेंब्रम व मीना लोहार
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
थाना प्रभारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण चंद्र बाग ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चैंपियन रहे छात्र संग्राम हेंब्रम एवं छात्रा मीना लोहार को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति रूचि बढ़ती है। यह स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। आउटडोर गेम में प्रतिभागियों की संख्या यह बताती है कि खेलकूद के प्रति रूचि विद्यार्थियों में है। यह एक बेहतर संकेत है।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम संग्राम हेम्बम, द्वितीय बुद्धेश्वर मूर्मू, तृतीय सोनाराम हेम्ब्रम, बालिका वर्ग में प्रथम काजल मूर्मू, द्वितीय नरवारी मूर्मू, तृतीय बिंदेश्वरी , बालक वर्ग में उंची कूद में प्रथम संग्राम हेम्ब्रम, द्वितीय बुद्धेश्वर मुर्मू, तृतीय भैरव हांसदा, बालिका वर्ग में प्रथम काजल मूर्मू, द्वितीय दीपा , तृतीय मिताली सोरेन , 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम पृथ्वी नाथ मार्डी, द्वितीय संग्राम हेम्ब्रम, तृतीय परिचित महतो, 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम मीना लोहार , द्वितीय रीतू रानी दास, तृतीय प्रमिला हेम्ब्रम, बालक वर्ग में प्रथम बाबूराम हांसदा, द्वितीय देव मुखी, तृतीय पृथ्वीनाथ मार्डी , डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में प्रथम बाबूराम हांसदा, द्वितीय जगदीश कालंदी, तृतीय अयूष बेउड़ा, बालिका वर्ग में प्रथम सुनीता हांसदा, द्वितीय मीना लोहार, तृतीय सुषमा हांसदा, बालक वर्ग जबलिंग थ्रो में प्रथम अयूष बोउड़ा, द्वितीय सालखन मार्डी तृतीय,सुनारिया मार्डी, बालिका वर्ग में प्रथम सुषमा हांसदा, द्वितीय मिताली सोरेन, तृतीय मीना लोहार, बालक वर्ग साटफुट में प्रथम आयूष बेउड़ा, द्वितीय सुमीत सोरेन, तृतीय रोशन कारूआ , बालिका वर्ग में प्रथम मीना लोहार, द्वितीय अनिता चौहान, तृतीय श्यामा ज्योति पाल ने प्राप्त किया था। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से कॉलेज की प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, प्रोफेसर संतोष दास, राजीव कुमार दुबे,टीके पांडा, आशीष दत्ता,गोविंदा बास्के,उर्मिला सिंह,सीता मनी हेम्ब्रम,निधिराम भुंइया आदि का अहम योगदान रहा।
एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली।
सरायकेला/राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राजनगर प्रखंड अंतर्गत कटंगा पंचायत के बुरुडीह गांव में स्वर्गीय भोगला टूडु जी के पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता गणेश महाली शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
भाजपा नेता गणेश महाली
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।इस मौके पर रमेश हसदा,सुनील दास,मनोज मर्डी,सुरेंद्र किस्कू,छोटा टुडू, ईश्वर टुडु,प्रेमा टुडू आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता गणेश महली ने कहा कि अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलना टीम वर्क और निःस्वार्थता के बारे में बहुत कुछ सिखाता है। अपने साथियों का समर्थन करना और एक टीम में काम करना जीवन के सबसे आवश्यक मूल्यों में से एक है। और फुटबॉल उसके लिए एक महान शिक्षक है।
फुटबॉल खेलने के 15 फायदे- गणेश महाली
आगे कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश महाली ने फुटबॉल खेलने के फायदे पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से कहा कि फुटबॉल खेलने के 15 मुख्य फायदे हैं 1.टीम वर्क 2.मांसपेशियों की ताकत 3.एरोबिक क्षमता बढ़ाता है 4.हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है 5.शरीर की चर्बी कम करता है और मांसपेशियों की टोन में सुधार करता है 6.अस्थि शक्ति बढ़ जाती है 7.समन्वय सिखाता है 8.शारीरिक कठोरता 9.मानसिक क्रूरता 10.संज्ञानात्मक मस्तिष्क समारोह को बढ़ाता है 11.आत्मविश्वास बढ़ाएं और चिंता कम करें 12.यह जीने का एक तरीका है 13.अनुशासन की भावना 14.कोई भी और कहीं भी 15.इसके अंत में एक शानदार करियर की प्रतीक्षा है।
खेल खेलने से बच्चों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखने और नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मक तरीके से बदलने में मदद मिलती है। यह बच्चों को धैर्य विकसित करने और यह समझने में भी मदद करता है कि उनके शारीरिक कौशल और स्कूल में वे जो करते हैं, दोनों को बेहतर बनाने के लिए बहुत अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां और जिला प्रशासन के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जनवरी में।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)
टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें– अध्यक्ष भरत सिंह
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां और जिला प्रशासन के बीच इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आयोजन जनवरी में टायो कॉलोनी मैदान मेंकिया जाएगा।
अध्यक्ष भरत सिंह:-प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां
आपको बताते चलें कि इस आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां और जिला प्रशासन के बीच इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आयोजन आगामी जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में टायो कॉलोनी के मैदान में किया जाएगा।
शनिवार को पत्रकारों से संवाद करते हुए प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष कुंवर भरत सिंह बागी ने कहां की. इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूरी भव्यता के साथ की जाएगी. इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. इसमें एक टीम जिला प्रशासन की होगी,जबकि दूसरी टीम पुलिस प्रशासन की होगी. वही इस टूर्नामेंट में पत्रकारों की करीब चार टीम उतरेगी. क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि फिलहाल क्लब के पिकनिक में भी चूंकि अब समय कम हैं, इसलिए मैच के साथ ही पिकनिक भी आयोजन किया जाएगा।
सभी पदाधिकारी एवं क्लब के सदस्यों से अध्यक्ष भरत सिंह ने की अपील
प्रेस क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जो भी पदाधिकारी और सदस्य इस मैच को खेलने को इच्छुक हैं. वह अपना नाम प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के ग्रुप में डालें. साथ ही, अपने टी-शर्ट, ट्राउजर के साथ अपने जूते का नंबर भी लिखकर भेजें.आगे उन्होंने कहा कि आयोजन पूरी तरह से भव्य हो. इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से आग्रह किया कि टूर्नामेंट को सफल आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आयोजन।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कार्यक्रम मेंदेश-विदेश में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा चुके युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खेल के साथ खेल भावना भी महत्वपूर्ण, हार-जीत को सकारात्मक तरीके से लेते हुए आगे बढ़ें युवा- उपायुक्त
झारखंड के युवाओं में नैसर्गिक प्रतिभा, सरकार खिलाड़ियों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए चला रही कई योजनायें
जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता- 2023 में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा युवा महिला खिलाड़ी जिन्होने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजीला गुप्ता, खेल प्रशिक्षक हसन इमाम, रजिस्ट्रार राजेन्द्र जायसवाल, स्पोर्टस के चेयरमैन तथा अन्य प्रोफेसर व यूनिवर्सिटी की छात्रायें मौजूद रहीं।
बेटियां पढ़ें आगे-बढ़ें, खेल में भी हमेशा अव्वल रहें
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए हर्ष की बात है जहां युवा प्रतिभाओं को संबोधित करने का अवसर मिला है । हमारे देश, राज्य और समाज के भविष्य युवा हैं, छात्र-छात्रायें हैं और इनको संबोधित करते हुए समाज में आगे आने और समाज में बदलाव लाने के लिए प्ररित कर पाऊं तो काफी खुशी होगी ।
युवा खेल से जुड़ें और फिट रहें
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि विज्ञान के इस युग में, इंटरनेट की दुनिया में हमलोग लगातार छोटे-छोटे बच्चे हों या बुजुर्ग तक एक कमरे में, कुर्सी पर कैद होते जा रहे हैं जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक-स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम पड़ रहे हैं । खेल एक ऐसी विधा है जो आपके जीवन भर साथी बनकर रहती है। शारीरिक फिटनेस के अलावा तनावरहित जीवन बिताने के लिए मदद करती है ।
तैयारी और प्रयत्न करने से कभी पीछे नहीं हटें
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि खेल के साथ खेल भावना बहुत महत्वपूर्ण है। खेलभावना हमें हार जीत को एक सकारात्मक तरीके से लेकर अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख देती है । हम सभी लोग मेहनत करते हैं, तैयारी करते हैं, संघर्ष करते हैं कि जहां भी हमलोग प्रतिभाग लेते हैं वहां जीतें। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी लोग जीतें। इसे नकारात्मक भाव से नहीं लेना है क्योंकि हार-जीत जीवन का अविभाज्य अंग है। तैयारी और प्रयत्न से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि हमारे झारखंड के युवाओं में खेल को लेकर नैसर्गिक प्रतिभा है। सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान की दिशा में कई पहल किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेताओं को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति देनी हो या खेल प्रतियोगिता के आयोजन से पंचायत और प्रखंड स्तर तक के प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है ।