महिला से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने कि फुटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण

महिला से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने कि फुटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण

सरायकेला/आदित्यपुर

चिन्हित कर होगी आरोपियों पर होगी कार्रवाई – एसडीओ पारुल सिंह

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याडीह में नेताजी सुभाष हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत मजदूरों द्वारा घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भी विरोध जागते हुए धरना प्रदर्शन किया मौके पर सरायकेला सिविल एसडीओ पारुल सिंह ने पहुंचकर आरोपियों की चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात पर उग्र ग्रामीण माने।

सिविल इंस्टिट्यूट पारुल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की जाएगी मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा लिखित शिकायत की गई है, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। एसडीओ ने बताया कि नेताजी सुभाष अस्पताल प्रबंधन द्वारा वार्ता कर कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जाएगी, महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मौके से धरना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गौरतलब है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ईएमसी के पास हथियाड़ीह में निर्माणाधीन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में काम कर रहा छः मजदूरों ने गांव की रहनेवाली एक महिला से छेड़खानी किया था, महिला ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के बिल्डिंग निर्माण में लगे छः मजदूर महिला को घेर लिया था।

महिला जब कुछ समझ पाती तब तक एक मजदूर महिला का हाथ पकड़कर बिल्डिंग में खींचने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुन उस रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला उन मजदूरों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल हुई। महिला सीधे अपने घर पहुंची और खुद के साथ घटी घटना की जानकारी ग्रामीणों और अपने परिवार के लोगो को दिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और हजारों की संख्या में ग्रामीण निर्माणाधीन बिल्डिंग को घेर लिया।

अंततः आक्रोशित ग्रामीणों को एसडीओ द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया मौके पर एसडीओ के अलावा आदित्यपुर पुलिस, गम्हरिया, आरआईटी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से मांझीटोला सड़क निर्माण शुरू

मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से मांझीटोला सड़क निर्माण शुरू

सरायकेला/आदित्यपुर

निर्माण कार्य शुरू होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच बांटे लड्डू

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 13-14 में शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के चलते स्थानीय लोग की समस्या को देखते हुए मंत्री चंपई सोरेन के आदेश पर लंबित निर्माण कार्य शुरू किया गया.मंत्री चंपई सोरेन के आदेश पर निर्माण कार्य शुरू होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँट खुशी का इजहार किया

इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोप, सुभाष करवा, बुबई शर्मा, बुद्धेश्वर महतो, राजेश गोप, सोनू दास, मोहर्रम अली, बुधरा,म महेंद्र बंसरीयार, नरेश कर्मा, राजेश सिंह, हरेन, कार्तिक प्रजापति ,भास्कर हेंब्रम, पंचू प्रधान आदि मौजूद थे।

एक दिन पूर्व भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने के श्रेय लेने के चलते मचे होड़ के बाद झामुमों कार्यकर्ताओं ने मांझीटोला,संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के पास पहुंचकर मंत्री और सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया, इस मौके पर मौजूद झामुमो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोप ने बताया कि भाजपा द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए तस्वीर खींचाई गई है

जबकि विगत दिनों आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक के साथ आयोजित बैठक में मंत्री चंपई सोरेन द्वारा लंबित योजनाओं को पूरा किए जाने संबंधित सख्त निर्देश देने के चलते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सका है, गौरतलब है कि तकरीबन 2 वर्ष पूर्व वार्ड संख्या 13-14 में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा तकरीबन तीन करोड़ की लागत से मांझीटोला,संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक से लेकर साल्डीह बस्ती नदी किनारे तक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना को पारित कर निवर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था,

उतरी बादिया लैम्पस में खुुला धान अधिप्राप्ति केंद्र ,प्रमुख ने किया उद्घाटन

उतरी बादिया लैम्पस में खुुला धान अधिप्राप्ति केंद्र ,प्रमुख ने किया उद्घाटन

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी 3 उतरी बादिया लैम्पस लिमिटेड में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम,सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी,नाबार्ड के सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद,लक्ष्मण द्वारा फीता काटकर किया। मौके पर लक्ष्मण चंद्र बाग,पूर्व पार्षद सुखलाल हेम्ब्रम, सदस्य सुजीत दास,लैम्पस अध्यक्ष साधु चरण कुदादा,सचिव गणेश कुमार,कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती सागर,अर्चना मंडल,मुन्ना सोना,सुष्मिता तामसोय,संध्या पांडा आदि उपस्थित थे।

उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का फूल माला पहनाकर लैम्प्स अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा स्वागत किया गया।
धान अधिप्राप्ति केंद्र उद्घाटन के साथ हीं
लैम्पस में धान की खरीदारी का यहाँ शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र के किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रु प्रति क्विंटल इसमें प्रति क्विंटल बोनस 117 रुपये की दर से जोड़ा गया है। प्रखंड के किसान अपने खेत में उपजाए धान को इस धान अधिप्राप्ति केंद्र में 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकेंगे। पंजीकृत किसान अधिकतम 200 क्विंटल तक धान की बिक्री उतरी बादिया धान अधिप्राप्ति केंद्र में कर सकेंगे।

मौके पर प्रमुख ने किसानों ने कहा कि किसानों को हमेशा यह ध्यान रखना होगा कि वह अपने खेत में उत्पादित धान ही यहां आकर बेचे।धान का जो भी समर्थन मूल्य है वह सरकार किसानों को भुगतान करेगी। दलालों के चक्कर में ना पड़े।

जय हिंद क्लब में लिट्टी पार्टी का हुआ आयोजन।

जय हिंद क्लब में लिट्टी पार्टी का हुआ आयोजन।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी जय हिंद क्लब में रविवार रात लिट्टी पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।इस लिट्टी पार्टी में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, मुसाबनी थाना प्रभारी जादूगोड़ा थाना संजीव कुमार झा, उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार,कान्हू सामंत,प्रधान सोरेन,शौरभ चक्रबर्ती, साकेत अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, जय हिंद क्लब के अध्यक्ष चौधरी उमेश सिंह संयोजक नटवर अग्रवाल,मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, गणेश प्रसाद, बबलू सिंह,भरत श्यामल, जितेंद्र शर्मा, मिथिलेश पांडेय, शिबू प्रजापति,सुजीत सिंह, शिबू भगत, अरविंद यादव,राकेश प्रजापति,मुन्ना सिंह,रवि कुमार,सुनील सिंह,संजय सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों समाजसेवी विभिन्न समुदाय से गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने लिट्टी पार्टी को यादगार बना दिया।

विवेक विद्यालय नागपुर में आयोजित 37वें एनसीक्यूसी कंपटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार पुरस्कार जीता।

विवेक विद्यालय नागपुर में आयोजित 37वें एनसीक्यूसी कंपटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार पुरस्कार जीता।

जमशेदपुर

पुर्वी सिंहभूम जिले के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय ने नागपुर में आयोजित 37वें एनसीक्यूसी कंपटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार पुरस्कार जीता। विद्यालय की क्यूसी जेनिथ टीम ने मॉडल प्रतियोगिता में बेस्ट मॉडल का पुरस्कार जीता।

साथ ही इसी टीम ने समूह प्रस्तुति में इक्सलेंट पुरस्कार, पोस्टर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का पुरस्कार और स्लोगन प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ स्लोगन का पुरस्कार जीता है। इस प्रतियोगिता में कुल 2100 कंपनियों और संस्थानों के 12000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। विवेक विद्यालय की इस टीम में कक्षा 11 की अष्लेशा वदुरिया, शीतल मिश्रा, पायल कोटल और बिजया मुखर्जी शामिल थीं। टीम का मार्गदर्शन विद्यालय प्रशासक बी सी महतो,शिक्षिका निकिता श्रीवास्तव और सुषमा नामता ने किया। विद्यालय के चेयरमैन विजय बट्टू और प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह ने इस शानदार परिणाम पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं पुरस्कार जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र खरसावाँ प्रखंड के रायजमा में सीआरपीएफ 133 वी बटालियन के द्वारा चलाया गया सिविक एक्सन कार्यक्रम।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र खरसावाँ प्रखंड के रायजमा में सीआरपीएफ 133 वी बटालियन के द्वारा चलाया गया सिविक एक्सन कार्यक्रम।

खरसावां/रायजामा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच बांटी गई जरूरत की सामाग्री

गांव के विकास में बाधक है नक्सली – कमांडेंट अमित कुमार

सीआरपीएफ/133 बटालियन का उदेश्य ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ गांव का विकास

हमारे देश में फौजियों की सरहद पर खड़े हमारे सैनिकों की क्या भूमिका है यह पुरा देश जानता है. हमारे देश के फौजी हैं तो हम सुरक्षित हैं वह सरहद पर दिन और रात खड़े रहकर इस देश की सुरक्षा करते हैं तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं. अपने घर से दूर अपने शहर से दूर अपने गांव से दूर अपने रिश्तेदारों से दूर अपनी मां से दूर अपने परिवार से दूर अपने दोस्तों से दूर रह कर हमारे फौजी हमारी रक्षा करते हैं उनके बारे में केहने को शब्द कम पड़ जाएंगे।

इसी कड़ी में हृदय को प्रसन्न कर देने वाला कार्यक्रम सरायकेला खरसावां जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र खरसावाँ प्रखंड के रायजमा में सीआरपीएफ के कमांडेड अमीत कुमार के निर्देशन पर सीआरपीएफ 133 बटालियन द्वारा चलाया गया।

आपको बताते चलें कि शनिवार 6 जनवरी को सरायकेला खरसावां जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र खरसावाँ प्रखंड के रायजमा में सीआरपीएफ 133 वी बटालियन के द्वारा सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जरूरतमंद ग्रामीण लोगों के बीच जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया और छात्रों के बीच पढ़ाई से संबंधित स्कूली बैग,पेन, पेंसिल,पानी की बोतल,किताब,कॉपी इत्यादि का वितरण किया गया.इसकू साथ ही छाता, फावड़ा, दराती, खुरपी, छाता और युवाओं के बीच खेल से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया साथ ही कार्यक्रम में डेंगू जैसी बीमारियों को देखते हुए डेंगू से बचने के लिए ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमांडेड संदीप द्विवेदी, सहायक कमांडेड नियाज अहमद,इंस्पेक्टर राजेंद्र पाटील, साथ में सिविल पुलिस के SHO,SAT के अधिकारी एवं कार्मिकगण साथ समवाय के सभी कार्मिक जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

यह विडियो भी देखें

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कमांडेड अमीत कुमार ने कहा कि नक्सली गांव के विकास में बाधक हैं. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का उद्देश्य ग्रामीणो की सुरक्षा के साथ-साथ गांव का विकास करना भी है ताकि ग्रामीण खुशहाल जिंदगी जी सके आगे उन्होंने कहा कि नक्सलियों को अपने गांव में पनाह नहीं दे ऐसे लोग गांव में आते हैं तो हमको सूचित करें।

यह विडियो भी देखें

आगे उन्होंने ग्रामीणों को भय मुक्त होकर जीवन जीने की बाते कही.उन्होंने कहा कि इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं एवं समाज की कमजोर वर्गों को विकास करना है,समाज से जोड़ना, एवं जनता की मदद करना है। जिससे कि आम जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो तथा सरकार के प्रति आम जनता में विश्वास पैदा हो तभी अतीक्रमंंकरियो के शोषण से अपने जिंदगी को बेरंग समझने वाले ग्रामीणों के चेहरे पर सुकून दिखता है वहीं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना एवं ग्रामीणों के बीच सुरक्षा के साथ विकास का वादा से ग्रामीण को चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

सामाजिक महिला कार्यकर्ता ने दिव्यांग,वृद्ध एवं विधवा के बीच 30 कंबल का किया वितरण

सामाजिक महिला कार्यकर्ता ने दिव्यांग,वृद्ध एवं विधवा के बीच 30 कंबल का किया वितरण

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता कारमी माझी एवं सोमा महतो द्वारा शनिवार को 30 कंबल का वितरण डूंगरीडीह,नीमडीह एवं लटिया गांव में किया गया। जिसमें विशेष कर 10 दिव्यांगों को उत्तम क्वालिटी का कंबल उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही अन्य कंबल वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच बांटा गया।

इस बारे में कारमी मांझी ने बताया कि कई ग्रामीण महिलाओं ने उनसे आग्रह किया था कि कई क्षेत्रों में विभिन्न नेताओं एवं सरकारी स्तर पर कंबल का वितरण होने के बावजूद इन लोगों को कंबल उपलब्ध नहीं हुआ है। सर्दी अधिक है इसको देखते हुए निजी स्तर पर कंबल खरीद कर इन गरीबों के बीच बांटा गया है। आगे भी जरूरत पड़ी तो यथासंभव मदद की जाएगी।

केंदाडीह लैम्प्स में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र,पंचायत प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

केंदाडीह लैम्प्स में खुला धान अधिप्राप्ति केंद्र,पंचायत प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी प्रखंड के केंदाडीह लैंप्स में शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, तेरेंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन,ग्राम प्रधान प्रफ्फुल सोरेन,शिव राज सोरेन,लैम्पस सचिव जयंती हुई आदि द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर लैम्प्स में पंजीकृत 10 किसानों द्वारा पहले जिन अपने खेत में उपजाए गए धान की बिक्री किया। लेंस सचिव जयंती हुई ने इस मौके पर किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए एवं बोनस 117 रुपए कुल ₹2300 की दर से प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी। 15 दिनों के अंदर किसान के खाते में धान के मूल्य का आधी रकम भेजने का प्रावधान किया गया है ।ताकि अधिक से अधिक किसान अपने खेत में उपजाए धान का बिक्री लैम्पस के माध्यम से कर सकेंगे।कहा धान की खरीददारी जोर शोर से की जा रही है। किसान बिचौलियों के माध्यम से धान की बिक्री नहीं करें। किसान स्वयं आकर लैम्पस में अपना धान की बिक्री करें और अधिक लाभ कमायें।लैम्पस अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व सचिव जयंती हुई धान अधिप्राप्ति केंद्र पर स्वयं मुस्तेदी से धान की खरीदारी में जुटे रहे।

मौके पर ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, शिवराज सोरेन, पंचानंद दास, सुशांत दास ,घासीराम सोरेन, जगन सोरेन, वीर बालक हांसदा, भादो टुडू, जयंत दास सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली शामिल होकर केन्द्र के मोदी सरकार की लोक कल्याणकरी योजनाओ के बारे में जानकारी दिया और कुछ को लाभ भी दिलाए।

आपको बताते चलें कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दा स्पोर्ट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एव अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश दिया गया है।

इसी के तहत सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए।

वहीं कार्यक्रम में गणेश महाली ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा,करीब कल्याण अन्न (राशन) ,शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है।

इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद दास,महामंत्री राजू महाली,मुखिया गीता केराई,मुखिया खुशबू होनहागा,संजय होनहागा,शंकर सोय,धर्मेद्र महतो,करमु महतो,विजय महतो,आकाश गोडसरा,शिवनाथ शंक,कृष्ण गोडसरा सहित प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखण्ड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावॉं ने की समीक्षा-सह-कार्यशाला

झारखण्ड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावॉं ने की समीक्षा-सह-कार्यशाला

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चैटबोट (Swiftchat ) के माध्यम से शिक्षक व बच्चों को सीखने-सिखाने में होगी सहूलियत

एन0आर0+2 CM School of Excellence विद्यालय सरायकेला में सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड साधनसेवी, संकुल साधनसेवी की कार्यशाला दिनांक 05.01.2024 को आयोजित की गयी। इसका शुभारंभ श्री प्रकाश कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावॉं, श्री सुभाष हेम्ब्रम, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं राज्य प्रबंधक श्री रवि प्रकाश गुप्ता, ConveGenius द्वारा किया गया ।

इस कार्यशाला में सभी प्रतिभागी को स्विफ्ट चैट ऐप आधारित डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट सभी विद्यालय में लागू करने पर चर्चा की गई । शैक्षणिक परामर्शी संस्था कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि रवि प्रकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि शिक्षक और बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया आसान करने के लिए ”शिक्षक सहायक“ शिक्षकों के लिए और ”डीजी साथ वीकली प्रेक्टिस“ बच्चों के लिए लॉंच किया गया है । उनके द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में इस चैट बोट के माध्यम से शिक्षक अपने क्लासरूम जाने से पूर्व ”शिक्षक सहायक“ चैट बोट के उपयोग से लेसन प्लान, वर्कशीट और वीडियो के माध्यम से अपने क्लास रूम में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आसान कर पायेंगे । साथ ही बच्चे प्रत्येक सप्ताह शनिवार से अगले शुक्रवार तक साप्ताहिक अभ्यास के माध्यम से अपने सीखने का (लर्निंग) स्तर समझ पायेंगे । कार्यशाला के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को स्विफ्ट चैट ऐप आधारित डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट के बारे में बताया गया । सर्वप्रथम उन्होंने डेटा, पहचाने गए चुनौतियों और प्रतिभागीकरण को गति देने के कदमों को साझा किया तथा निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए

  1. DigiSath : प्रत्येक शिक्षक सभी छात्रों को प्रेरित करें एवं कम से कम 5 छात्रों का हैंडहोल्डिंग सहायता करें.
  2. DigiSath : प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 50 छात्रों को प्रत्येक सप्ताह डिजीसाथ साप्ताहिक अभ्यास में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित एवं सहयोग करें.
  3. Jigyasha : प्रत्येक शिक्षक कम से कम 1 माता-पिता से संपर्क साधें और उन्हें श्रपहलेंं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।
  4. मासिक क्लस्टर स्तर के प्रशिक्षण सत्रों को सुनिश्चित करें, जिसमें चैटबॉट्स के प्रैक्टिकल उपयोग पर बल दिया जाए।
  5. मासिक गुरुगोष्ठी के चर्चाओं को सुनिश्चित करें, जो चैटबॉट्स के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित हो।
  6. ब्लॉक और जिले की मासिक समीक्षा में चैटबॉट का उपयोग के लिए एक एजेंडा शामिल करें।
  7. साल 2022-23 के लिए शैक्षिक छात्रों के साथ जुड़े रहने के लिए WhatsApp ग्रुप को नियमित रूप से अपडेट करें। आनेवाले समय में शिक्षकों के साथ भी साप्ताहिक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।
    बैठक को समापन करते हुए कॉन्वीजिनयस के प्रतिनिधि रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली चीज है चैट और चैटबोट का उपयोग करने के लिए अपने एंड्राइड मोबाइल के प्लेस्टोर से एक बार SwiftChat App को डाउनलोड करना है, मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन के बाद दिए गये चैट बोट क्यूआर कोड या फिर लिंक के माध्यम से डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस, शिक्षक सहायक और जिज्ञासा चैट बोट का उपयोग कर सकते है।
    डीजी साथ वीकली प्रैक्टिस प्रत्येक शनिवार को लाइव कर दिया जाता है जो कि अगले शुक्रवार तक लाइव रहता है. बच्चे विद्यालय का यू डाइस कोड डालकर अपने स्कूल को वेरीफाई करते हुए अपना नाम डालते हुए प्रत्येक सप्ताह तीन विषय का प्रैक्टिस सबमिट कर सकते हैं. साथ ही साथ वह ये भी पता कर सकते हैं कि उनके कितने मार्क्स आ रहे हैं, जिस विषय में उनके परफॉर्मेंस अच्छे नहीं रहेंगे, उनके लिए उसी समय इस चैटबोट पर वीडियो भी प्राप्त होती है ताकि बच्चे वीडियो देखकर अपने स्तर को आगे बढ़ा सके.
    इस प्रकार प्रश्नोत्तर के उपरांत कार्यक्रम को धन्यावाद ज्ञापन के साथ समाप्ति की घोषणा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा की गयी ।

समाहरणालय परिसर से श्रम जागरूकता रथ को उपायुक्त नें किया रवाना।

समाहरणालय परिसर से श्रम जागरूकता रथ को उपायुक्त नें किया रवाना।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने आज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के अंतर्गत कौशल विकास विभाग द्वारा संकल्प योजना के अंतर्गत जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके परिश्रम अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अनिल टुडू एवं अन्य उपस्थित रहें।

उपायुक्त द्वारा बताया गया की इस जागरूकता रथ के माध्यम से सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंड स्तर पर युवक-युवती को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।

अंडा गांव में हाथी गिरा कुआं में बचाव कार्य में लगे कर्मी , हाथी को खाना पीना के साथ चिकित्सा सुविधा दिया जा रहा है।

अंडा गांव में हाथी गिरा कुआं में बचाव कार्य में लगे कर्मी , हाथी को खाना पीना के साथ चिकित्सा सुविधा दिया जा रहा है।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेवेन पंचायत अधीन अंडा गांव के रंगाडीह वनचर के सिंचाई कुआं में हाथी गिरा।वन विभाग कर्मी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हाथी को निकलने की प्रक्रिया शुरू हुआ।यह घटना बीते रात लगभग 11:00 बजे हुई थी। कुछ लोग का कहना है कि हाथी पहाड़ से उतर रहे थे उसी छोटी सिंह सरदार मुंडा के बारी में स्थित सिंचाई कुप गिर गया।वन विभाग सुबह से शाम हो गई लेकिन हाथी निकालने में सफल नहीं हुए ‌हाथी का भोजन पानी कुआं में ही दी जा रही है। उक्त बात की जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी मिर्धा ने दी।
घटना अंडा गांव के रोहिन सिंह मुंडा के घर के सिंचाई कुआ के पास घटी। कुआं में 20 फीट नीचे , छः फिट का हाथी भागने के दौरान गिर पड़ा। इस घटना में हाथी गंभीर रूप में घायल हो गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सुविधा प्रदान कराई जा रही है। हेवेन पंचायत समिति के सदस्य लक्ष्मी महतो,वन कर्मी ,पशु चिकित्सक कर्मी पहुंचे हुए हैं।

एक तरफ ठंड और दूसरी ओर घायल हाथी का चिंघाड़ने से ग्रामीण दहशत में आ गए।

हाथी के झुंड में 15 से 20 हाथी बताया जा रहे हैं । जिसे जयराम महतो चौका पालना टीम द्वारा गजराज की झुंड को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के मुनीबाबा जंगल की ओर खदेड़ रहा था ।उसी दौरान झुंड में से एक हाथी सूखे कुआं में गिर गया।आज सुबह चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा जेसीवी मशीन के माध्यम से हाथी को निकलने की प्रयास किया जा रहा है ।सैकड़ो ग्रामीण हाथी को देखने पहुंच गए हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started