थाना परिसर में जुस्को पॉवर की ट्रांसफार्मर का रखा गया आधारशिला, थानेदार ने एसपी व जुस्को को जताया आभार….
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना परिसर में शनिवार को जुस्को पॉवर के लिए ट्रांसफार्मर की आधारशिला रखी गयी. मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार, एसआई सत्यवीर सिंह, टाइगर अशोक यादव सहित अन्य थानाकर्मी एवं जुस्को के अधिकारी मौजूद रहे।
बता दे थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा एसपी की पहल पर जुस्को ने थाने में बिजली की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया है. इससे थाना एवं थाने के आवासीय परिसर में रहनेवाले कर्मियों को काफी सहूलियत होगी. साथ ही थाना के आसपास बसे सरकारी कार्यालयों एवं आम जनमानस को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए उन्होंने जिले के एसपी एवम जुस्को को धन्यवाद दिया है।
निवर्तमान उपश्रमायुक्त और नए उपश्रमायुक्त का पुरेंद्र ने किया स्वागत…
सरायकेला/आदित्यपुर
अधिकारीद्वय ने कहा उद्यमी और कामगार के बीच सामंजस्य रहेगी प्राथमिकता निवर्तमान उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद और नए उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद का स्वागत शनिवार को आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर और बुके प्रदान कर एवं लड्डू खिलाकर किया गया।
मौके पर जमशेदपुर के नए उपश्रमायुक्त सह अपर निबंधक, श्रमिक संघ, झारखंड, रांची राकेश प्रसाद ने कहा कि हमारी तीन प्राथमिकता रहेगी. पहली यह कि जो भी अधिनियम इस विभाग में आएंगे, उसका शत प्रतिशत लाभ कामगारों को दिलाना. दूसरा उद्यमियों और कामगारों के बीच सामंजस्य बनाकर रखना और तीसरी प्राथमिकता यह रहेगी कि जो भी योजनाएं असंगठित श्रमिको के लिए आएगी, उसका लाभ उन्हें दिलाएं।
वहीं निवर्तमान उप श्रमायुक्त सह निदेशक, न्यूनतम मजदूरी, झारखंड, रांची एवं उप श्रमायुक्त, अनुश्रवण मुख्यालय, उप श्रम आयुक्त, बोकारो राजेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जमशेदपुर में श्रमिक और उद्योगों के लिए बहुत सारे कार्य किये, जिसका हमें संतुष्टि है. वैसे हम जहां जिस पद जा रहे हैं, वहां से शीघ्र ही नए न्यूनतम वेतनमान की घोषणा की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगेl चूंकि श्रम विभाग श्रमिकों और उद्योगों के लिए है तो दोनों के बीच सामंजस्य रखना उतना ही जरूरी है।
इस मौके पर अपर श्रमायुक्त अजित कुमार पन्ना, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर- 2 और चतरा अरविंद कुमार, एवं जमशेदपुर- 1, सरायकेला, चाईबासा के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर भी मौजूद थे।
स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।
दोषियों पर कार्रवाई तय,पीडीएस चावल घोटाले को खाद्य आपूर्ति आयोग ने पाया सही..
सरायकेला/आदित्यपुर
राज्य में हुए जन वितरण प्रणाली कोटे के हजारों क्विंटल चावल घोटाले की जांच राज्य खाद्य आयोग ने की थी. इस मामले को आयोग ने सही पाया है। अब अगर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वे नहीं मानेंगे. राज्य सरकार चावल घोटालेबाज को बचा रही है. वे एक माह तक इंतजार करने के बाद इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जा सकते हैं। यह जानकारी भाजपा नेता रमेश हांसदा ने प्रेसवार्ता में दी. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप राम कृष्णा मोदी, विशु महतो, पवन महतो, रजनीश राठोर, चिनमय महतो, महाजन साहू, सपन महतो आदि शामिल थे.
उन्होंने आगे बताया कि सरायकेला खरसावां जिले में दिसंबर माह 2022 का चावल वितरण नहीं हुआ था. इसे लेकर खाद्य आयोग को एक पत्र लिखकर शिकायत की गई थी. जिस पर काफी दिनों तक सुनवाई चली. राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी नें लगभग छह महीने सुनवाई के बाद 19 जुलाई 2023 को इसकी सुनवाई पूरी की. सुनवाई के दरमियान उन्होंने पाया कि दिसंबर महीना का चावल जो पूरे जिले के लाभुकों को बांटा जाना था वह गायब हो गया है।
रमेश हांसदा ने मांग की है कि हर हाल में जिले के लोगों को उनका हक उनका चावल मिलना चाहिए. इस पर खाद्य आयोग ने राज्य सरकार को दिशा निर्देश दिया है कि दिसंबर महीना का चावल हर हाल में लाभुकों को उपलब्ध कराया जाए और जो चावल गायब हो गए है इसकी खोजबीन की जाए. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें. इस तरह आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश देकर इस मामले का निष्पादन कर दिया है. रमेश हांसदा ने इस मामले की सुनवाई के लिए खाद्य आयोग का आभार जताया हैं. कहा है कि राज्य सरकार इस मामले पर सुस्ती बरत रही है. यदि दो माह के भीतर राज्य सरकार गायब हुए चावल को बरामद कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. इस मामले पर पीआईएल भी दायर करेंगे।
एक दिवसीय आम बागवानी प्रशिक्षण सह मनरेगा कार्यों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न…
सरायकेला/कुकड़ु
शुक्रवार 4 अगस्त को कुकड़ु प्रखण्ड के सभागार में चल रहे आम बागवानी का प्रशिक्षण जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी विनोद चातर के द्वारा दिया गया
उनके द्वारा बताया गया कि कार्य को किस तरह से किया जाए की लाभुक को आसानी एवं सरलता से कार्यों को किया जा सके।
वहीं मौके पर कुकड़ु प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी लाभुको एवं सभी मनरेगा कर्मियों की बातो को सुने एवं कार्य में प्रगति हेतु अपना सुझाव दिए। बैठक में कुकड़ु प्रखण्ड के मनरेगा कनीय अभियंता तुलसी कालिंदी एवं भोलानाथ महतो के साथ साथ मनरेगा एई सुदर्शन राना, कुकड़ु प्रखंड के सभी पंचायत सचिव,रोजगार सेवक, मेट,बागवानी सखी,बागवानी लाभुक आदि उस्थित रहे।
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा नेता जमशेद पुर।
जमशेदपुर
जमशेदपुर 3 अगस्त जिला प्रशासन बागबेड़ा के नया बस्ति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता सुबोध झा ने ब्लीचिंग पाउडर एवं शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध कराएं।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह करते हुए। बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई हेतु छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और विशेषकर शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध करने की मांग की है। क्योंकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जो भी हैंड पंप बोरिंग था।उन सभी बोरिंग और हैंडपंप में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण पीने योग्य नहीं रह गया है। गंदे पानी पीने से महामारी फैल सकती है। इसलिए शुद्ध पेयजल की अति आवश्यकता है। और स्वास्थ्य विभाग को बोलकर निशुल्क चिकित्सा कैंप लगा देने से आम लोगों को राहत प्राप्त हो सकती है। बागबेड़ा नया बस्ती में आई बाढ़ समाप्त हो गई। जिनके मकान में पानी प्रवेश कर गया था ।आज अपना अपना समान घर में प्रवेश कर रहे हैं। और साफ सफाई मैं लगे हुए हैं।
रात्रि 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से बस्तियों से पानी निकल चुका था। लोग रात्रि से ही अपने घरों में प्रवेश कर गए थे।बागबेड़ा क्षेत्र में किसी भी कैंप में कोई भी व्यक्ति रात्रि में नहीं थे। जिला प्रशासन, स्थानीय थाना प्रभारी एवं स्थानीय समाजसेवियों का सराहनीय प्रयास रहा।
बागबेड़ा नया बस्ती में आए बाढ़ का पानी बस्तियों से नाला के माध्यम से नदी में प्रवेश कर गया।
बागबेडा नया बस्ती में बाढ़ समाप्त। 8:30 में डैम का फाटक खोला जाएगा निचले इलाके के लोग सतर्क रहें।
जमशेदपुर/बागबेड़ा
बागबेड़ा नया बस्ती को बाढ़ से मुक्त करना है, तो जिला प्रशासन शिव घाट के पास बनाए गए सुलूस गेट के पास 50 एचपी के दो मोटर लगाकर नाले में जमा बारिश के पानी को नदी में फेंकने से बाढ़ से मुक्ति मिल सकती है:-सुबोध झा
सुबोध झा ने कहा बागबेड़ा बाढ़ प्रभावित बस्तियों को बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन से वर्षों से नदी के मुहाने पर सुलूश गेट का निर्माण की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा आंदोलन किया गया। समिति की ओर से सरकार एवं जिला प्रशासन को बाढ़ से मुक्ति के लिए दो सुझाव दिए गए थे। सरकार के द्वारा सुलुस गेट का निर्माण कर दिया गया।और मांगों को पूरा नहीं किया गया।
समिति की मुख्य मांग 1,,बरसात से पहले नाले की साफ-सफाई एवं नाले के दोनों तरफ गार्ड वाल का निर्माण किया जाए।और 2,,सुलूस गेट के पास नदी के मुहाने पर 50 एच पी के दो मोटर लगाकर नाले में क्षेत्र में बारिश के पानी आकर नाली में एकत्रित हो रहे बारिश के पानी को मोटर के माध्यम से नदी में फेंका जाए। तभी बागबेड़ा क्षेत्र की तमाम बाढ़ प्रभावित बस्तियां बाढ़ प्रकोप से वर्ष मुक्त हो सकती है। सुबोध झा ने कहा सरकार और जिला प्रशासन के माध्यम से मात्र सुलुस गेट का निर्माण किया गया। और मोटर और जनरेटर की व्यवस्था का सही समय पर सही उपयोग नहीं होने के कारण जनता जनार्दन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा सहित योजनाओं से लोगों को किया गया जागरूक।
पश्चिमी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा सहित योजना आधारित पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला में संचालित पब्लिक हेल्प सेल का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक आयोजित करते हुए ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि हेतु 50% से 90% तक सब्सिडी का लाभ आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से तथा पब्लिक हेल्थ सेल के माध्यम से जिला प्रशासन से जुड़ने के लिए जारी किए गए टेलीफोन नंबर- 06582-256301, व्हाट्सएप नंबर- 9279452376 व ईमेल- apkasahayakdcws@gmail.com के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को विशेष रुप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ये भी बताया गया कि किसी भी महिला को डायन कहना और प्रताड़ित करना दोनों ही अपराध है। इसीलिए हर महिलाओं को सम्मान दें खासकर बुजुर्ग महिलाओं का खास ख्याल रखें और कहीं भी ऐसी घटना होती है, तो उसे रोके और प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
बाढ़ का खतरा, बढ़ा खरकई नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 10 मीटर की दूरी…
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र के आसपास इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से खरकई नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बुधवार की सुबह आठ बजे खरकई नदी का लेवल 128.90 फीट था जो खतरे के निशान 129.00 फीट से मात्र 10 मीटर ही कम है. बता दें कि खरकई नदी का जलस्तर ओडिशा के बयांगबिल डैम पर निर्भर है, जहां से पानी छोड़ने पर शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बयांगबिल डैम के कार्यपालक अभियंता अरुण केरकेट्टा से बात होने पर उन्होने बताया कि बुधवार की सुबह बयांगबिल डैम खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है. उन्होंने डैम का लेवल 303 मीटर बताया जिसे 305 तक पहुंचने पर खोला जा सकता है.
उन्होंने बताया कि अभी डैम का फाटक खोलने की योजना पर विमर्श चल रहा है. अगर दो फाटक खुला तो खरकई के जलस्तर में चार फीट की वृद्धि हो सकती है. लेकिन यह लेवल सुरक्षित रहेगा, चूंकि खरकई नदी का लेवल 132 फ़ीट से ज्यादा होने पर नालों के सहारे तटीय इलाकों में प्रवेश करता है. अगर फाटक खुला तो तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो सकती है. वहीं चांडिल डैम के बारे में वहां के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे डैम का लेवल 178 मीटर था जो अभी सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि कैचमेंट एरिया में बारिश होती रही तो डैम के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है जिसके बाद फाटक खोलने पर विचार किया जा सकता है.
वही चार दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने को लेकर गम्हरिया सीओ मनोज कुमार और नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद चौकन्ने हैं और दोनों अधिकारियों ने खरकई नदी के तटीय क्षेत्रों में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो इसको लेकर सभी तटीय क्षत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि माइकिंग के द्वारा लगातार अलर्ट करने तथा नदी किनारे तरफ नहीं जाने को लेकर आगाह करते रहने का निर्देश दिया जा रहा है. एहतियातन लाइफ सेविंग जैकेट, बोट, मेडिकल किट के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि आकस्मिक स्थिति में तर्क- वितर्क की स्थिति ना हो.
इमाम की हत्या और मस्जिद पर हमला हिन्दुस्तान के लिए खतरा:-बाबर खान
इमाम की हत्या पर जमशेदपुर मुख्यालय में होगा धरना प्रदर्शन।
जमशेदपुर
ऑल इंडिया माइनोरिटी सोसल वेलफेयर फ्रंट के नेता बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की हरियाणा के मेवात में सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा के बाद देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित मस्जिद में आग लगा दी गई. हरियाणा पुलिस के रहते हुए।इस हमले में मस्जिद के 22 वर्षीय इमाम मोहम्मद सदा की मौत हो गई है और एक दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
मृतक इमाम मोहम्मद साद
बाबर खान ने कहा मस्जिद के इमाम की हत्या प्रायोजित थी। जहां पहले से पुलिस हो और आधी रात को घटना हो जाये ये पहले से बनाई गई रणनीति पर पुलिस के इसारे में हमला कर इमाम की हत्या हुई है। बाबर खान ने मांग किया की तन्यत पुलिस पर एफ़आईआर दर्ज हो।
नोह के डीसीपी के मुताबिक़, जिस समय मस्जिद पर हमला हुआ, पुलिस बल वहाँ सुरक्षा में तैनात थी लेकिन हमलावरों की संख्या बहुत ज़्यादा थी। इस लिए पुलिस हमला करने वाले के सामने बे बस नज़र आई। बाबर खान ने कहा है हरियाणा की खुफिया एजेंसी कहां है। धार्मिक स्थल पर धार्मिक गुरु की हत्या। महाराष्ट में चलती ट्रेन में असहाय निहत्थे यात्रों की चिंहित कर हत्या कर देना एक पुलिस कर्मी के द्वारा। रक्षक ही भक्षक बन जाए तो हिन्दुस्तान के लिए खतरा है। देश की एकता और अखंडता को तार तार करने वाले को बीच चौराहे पर फांसी पर चढ़ा दिया जाए।बाबर खान कहा ये सुनियाजित हमला किया गया है। मस्जिद समिति को हरियाणा पुलिस ने आश्वासन दिया था। मस्जिद की रक्षा पुलिस करेगी। और विश्वासघात कर 22 साल के इमाम की हत्या कर दी गई। बाबर खान ने कहा महाराष्ट में ट्रैन की घटना हरियाणा में मस्जिद और इमाम मोहम्मद साद की हत्या पर जमशेदपुर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
जेएसआई बने 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों को नहीं मिली थानेदारी
क्या जेएसआई बने 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों को मिलेगी थानेदारी?
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला बीते करीब दो सालों में थानेदारों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए सुर्खियों में रहा है। सुर्खियों में रहने का मुख्य वजह रहा 7-8 माह में थानेदारों की तबादला होना। इस तबादला-पोस्टिंग में 2018 बैच के सब इंस्पेक्टरों ने अपना दबदबा बनाये रखा है। और जिले के ज्यादातर थाना में 2018 बैच के ही सब इंस्पेक्टर थानेदारी संभालते रहें। वहीं 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर जेएसआई बनकर थानेदारी मिलने को लेकर टकटकी लगाए बैठे, लेकिन एक-दो को छोड़कर किसी को थानेदारी नही मिली। इसके कई कारण भी हो सकते है। सूत्रों के अनुसार 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर आदित्यपुर के एक व्यक्ति विशेष लाईजेनिंग और तबादला-पोस्टिंग गैंग के शिकार हो गए।
सूत्रों के अनुसार तत्कालीन एसपी के कार्यकाल में उस गैंग का अच्छा संबंध था और सारा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल वहीं से होता था, हालांकि 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर उस गैंग के शिकार नही होते थे, इसी वजह से उन्हें थानेदारी नही मिलती थी। वहीं, 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर आसानी से उस गैंग के शिकार हो जाते थे,शिकार होने का मुख्य कारण था 2018 बैच के सब इंस्पेक्टरों का अनुभव का कमी होना। शिकार होने के बाद जमकर पैसों का खेल होता था और फिर मिलती थी थानेदारी। हालांकि 2012 के सब इंस्पेक्टर, एसपी कार्तिक एस एवं मो.अर्शी के समय बेहतरीन कार्य करके सरायकेला जिला को अपराध मुक्त बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिन्होंने 14 जून 2019 को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में हुई 05 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का खुलासा करने में मुख्य भूमिका निभाई। ओर दो दर्जन नक्सलियों को जीतोड़ मेहनत कर सलाखों के पीछे भेजा। लेकिन जैसे समय बीतते गया 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों का दौर भी इस जिला खत्म होते गया,इस बैच के कई सब इंस्पेक्टर ने इस दौरान अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए झारखंड के अन्य जिलों में तबादला करवा लिया, वहीं करीब दर्जन भर सब इंस्पेक्टर अभी भी इस जिला में थानेदारी मिलने की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें थानेदारी कब मिलेगी या वे जेएसआई ही रहेंगे ये देखने वाली बात होगी। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही नए पुलिस कप्तान कई थानों में थानेदार बदल सकते है, यह उनके थाना भ्रमण को देखते हुए आशंका जताई जा रही है।
2012 बैच के सब इंस्पेक्टर: आलोक कुमार दुबे (इंस्पेक्टर), प्रकाश रजक, शंभु शरण दास, प्रकाश यादव, सत्यवीर सिंह, अर्जुन उरांव, मनोहर कुमार, राकेश मुंडा और तंजील खान (नीमडीह थाना प्रभारी)।
आखिर जन कल्याण मोर्चा का प्रयास लाया रंग, मिला जलापूर्ति योजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र.
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से कराने की मांग.
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा की पहल आखिरकार रंग लाई है. आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वृहद जलापूर्ति योजना के तहत सापड़ा में 60 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची ने 4.49 हेक्टेयर वन भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है. इसकी जानकारी जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी से उनके कार्यालय में मिलकर इस संबंध में जानकारी दी. वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने बताया कि कुछ शर्तो के साथ जुडको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकता है. वहीं सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जहां से 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन होनी है, वहां का एनओसी अभी नहीं मिला है जो प्रगति पर है.
जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि जन कल्याण मोर्चा द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका दायर करने बाद सरकार के पदाधिकारी सक्रिय हुए हैं. उम्मीद है की आगामी 15- 20 दिनों के अंदर इस मामले को लेकर हाई कोर्ट रांची में सुनवाई होगी. जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने जुडको से मांग की है कि सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी व पूरे गुणवत्ता के साथ प्रारंभ कराया जाए. प्रतिनिधिमंडल में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष सुनील कुमार स्वाई, अधिवक्ता भीम सिंह कुदादा, अधिवक्ता मनोज कुमार साहू एवं सुमन कुमार विश्वकर्मा शामिल थे।
नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सौंपा.नीलांचल कंपनी की सराहनीय कार्य : एसपी डॉ.बिमल कुमार..
सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने को लेकर नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सौंपा.
सरायकेला
सरायकेला: कांड्रा – चौका मुख्यमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड की ओर से बेहतर प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में कंपनी द्वारा सरायकेला पुलिस को सड़क पर यातायात नियंत्रित करने के लिए 50 बैरिकेडिंग सौंपा गया. सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के उपस्थिति में कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सुपुर्द किया गया.
बता दे सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग और चौका- कांड्रा मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है. दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए कांड्रा रत्नपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी की ओर से एक बेहतरीन पहल की गयी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्घटना संभावित जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि वाहनों की गति धीमी हो सके और दुर्घटना को कम किया जा सके.
वहीं पुलीस अधीक्षक डॉ० बिमल कुमार ने कहा कि बैरिकेडिंग का प्रयोग पूरे जिले में किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और दुर्घटना कम हो सके. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारण ना जाने कितनों के परिवार टूट गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक यातायात नियम का पालन नहीं किया जाएगा तब तक दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है. इसीलिए सभी चालक को यातायात नियम का पालन अवश्य करना चाहिए.
इस बीच मुख्य रूप से नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी के महाप्रबंधक जीडी बाजपेई, एचआर के रवि सिंह, एवम सीएसआर विभाग के विकाश चौधरी, विजय साहू, उपस्थित रहे. कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष उरांव, एएसआई गिरजेश कुमार, एएसआई किशोर मुंडा उपस्थित रहे.