शेर ए पंजाब चौक पर स्ट्रीट लाइट पर टकराए पिकअप बैन बाल बाल बचे लोग।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: आदित्यपुर टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर शेर ए पंजाब चौक के समीप भोर के सुबह-सुबह अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर पर चढ़ गया और स्ट्रीट लाइट में जा टकराया, जिससे स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गया. और मेकअप वैन बीच सड़क पर ही पलट गई.वैसे गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जेसीबी क्रेन के द्वारा हटाया गया.वही गाड़ियों का आगमन कुछ देर के लिए बाधित रही क्षतिग्रस्त वैन को जेसीबी क्रेन के द्वारा आदित्यपुर थाना लाया गया. वही जेआरडीसीएल स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने में जुट गई. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन कांड्रा से बिष्टुपुर की तरफ जा रही थी भारी बारिश के कारण यह हादसा बताई जा रही है।
आदित्यपुर क्षेत्र मे महिलाओं ने माँ बिपदा तारिणी का पूजा बड़ी भक्ति भाव से की गई।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: मंगलवार को आदित्यपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई बिपदा तारिणी का पूजा बंगाली समुदाय की महिलाओं ने देवी दुर्गा के रूप मां विपदा तारिणी की पूजा अर्चना की इसे लेकर काली व दुर्गा मंदिरों में सुबह से दोपहर तक महिलाओं की भीड़ रही. दिंदली बस्ती काली मंदिर के पौराणिक मंदिर में सुबह से दोपहर बाद तक महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. मां को घास के साथ अनानास व आम सहित मौसमी फल चढ़ाए गए।
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण करने से पहले 13 गांठ वाला धागा बांह में बांधा. मान्यता है कि मां विपदतारिणी के प्रसन्न रहने से घर में सुख-शांति रहती है.मां विपदतारिणी की पूजा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से नवमी के बीच मंगलवार व शनिवार को होती है. वही देवी दुर्गा के दूसरे रूप की पूजा करने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं थी. मां दुर्गा के चरणों में 13 किस्म के फल-फूल चढ़ाए गए. वही पुजारी ने बताया कि महिलाएं यह पूजा अपने पति की लंबी आयु व घर में सुख-शांति के लिए करती हैं. पूजा के बाद महिला व पुरुष हाथ में तेरह लड़ी व गांठ का रक्षासूत्र बांधते हैं।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 7वें केदू गाछ के समीप इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) ने छापामारी की है. यह प्लांट ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भाई नवीन सिंह की कंपनी है. यह आरोप है कि उक्त प्लांट न्यू निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एनएनबी कांक्रीटो कंपनी में अवैध धन का निवेश किया गया है. यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त प्लांट में गलत तरीके से निवेश कराया गया है.यह आदित्यपुर थाना के आसंगी मौजा में अवस्थित है, जो 0.19 एकड़ में फैला हुआ है।
बताया जाता है कि उक्त कंपनी में काले धन के निवेश की पुख्ता जानकारी होने के बाद प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट रांची 2002 के तहत यह जमीन को सीज किया गया है. सितंबर 2022 को प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गयी है. हालांकि, अब तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने मुसाबनी बाजार में चलाया जनसंपर्क अभियान।
मुसाबनी
मुसाबनी: घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मुसाबनी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। रविवार की रात मुसाबनी बाजार के सभी दुकानों में जा जाकर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के सेवा कार्य की जानकारी दी। लोगों को मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान मिली सुविधाओं व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिसमें मोदी सरकार के द्वारा गरीबों के इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड के तहत परिवार के प्रति सदस्यों को इलाज के लिए 5 लाख देने, किसानों को खाद बीज खरीदने के लिए प्रतिवर्ष 6 हजार, घर-घर शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, कोरोना काल में मुफ्त में राशन दो बार देना और अभी तक मुफ्त राशन वितरण के संबंध में जानकारी दी गई। विधायक 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का अनुरोध दुकानदारों से किया।
इस मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती. ओबीसी जिला अध्यक्ष साकेत मंडल महासचिव बीरमान लामा ,सूरेश महाली, समर नाथ मुखर्जी, बीजू मिश्रा,ऋषिदेव प्रसाद, बिष्णु रजक,वीरेंद्र ग्राम प्रधान गौरव किस्कू, वापी दास,पूर्णो बाग , मुना सोना,रामु चटर्जी कई भाजपाई मौजूद थे।
सरायकेला सहित देश की संसद तक चर्चित रही तबरेज के मौत के मामले में एडीजे वन न्यायालय में हुई सुनवाई; दो हुए मामले से रिहा; शेष 10 के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई 5 को।
सरायकेला
सरायकेला सहित देश के संसद तक में गूंजी तबरेज अंसारी के मौत के मामले पर एडीजे वन अमित शेखर की अदालत में सुनवाई हुई। जिसमें मामले के दो आरोपी सत्यनारायण नायक और सुमंत महतो को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में मामले से रिहा किया गया। जबकि मामले के अन्य 10 आरोपी प्रकाश मंडल उर्फ पप्पू मंडल, भीमसेन मंडल, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, महेश महाली, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली और सुनामो प्रधान पर आरोप सिद्ध होते हुए फैसला को न्यायालय द्वारा सुरक्षित रखा गया। जिसमें सजा के बिंदुओं पर आगामी 5 जुलाई को न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए सजा सुनाये जाने की बात कही गई।
बताते चलें कि सरायकेला थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव में 18 जून 2019 को एक घर में चोरी की नीयत से घुसे तबरेज अंसारी की पिटाई भीड़ द्वारा की गई थी। जिसके बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था। और वहां से तबरेज अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद सरायकेला मंडल कारा में उसकी तबीयत बिगड़ी थी। और सरायकेला सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम इलाज के दौरान तबरेज अंसारी की मौत हो गई थी। मामले को लेकर उस समय इसे मॉब लिंचिंग के रूप में भी प्रचारित करने का प्रयास भी किया गया था।
इस संबंध में मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस अनुसंधान के क्रम में कुल 13 लोगों को आरोपी बना कर गिरफ्तार किया गया था। जिसमें मामले के एक आरोपी कुशल महाली का निधन हो चुका है।
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस पहचान करने में जुटी।
सरायकेला/चौका
सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के झाबरी के निकट अज्ञात वाहन के तेज रफ्तार मैं आने से घटना स्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई चौका थाना गश्ती दल ने गश्ती के दौरान व्यक्ति को सड़क पर पाया गया. गस्ती दल ने तुरंत उसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मृत व्यक्ति लूंगी और गंजी में सड़क पर मृत पड़ा हुआ था मृत की पहचान करने की कोशिश की जा रही है विभिन्न ना माध्यम से मृतक का फोटो शेयर कर लोगों से उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचाने की अपील की है उन्होंने बताया कि झाबरी पंचायत के मुखिया को भी लाश की पहचान करने के लिए बुलाया गया है पहचान नहीं होने की स्थिति में शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया जायेगा वहीं दूसरी और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।
राजनगर
राजनगर: परिवार की मंगल कामना के लिए मंगलवार को राजनगर के विभिन्न पूजा स्थानों में माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई।वहीं पूजा को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। राजनगर प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों में व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के संबंध में बताया जा रहा है कि विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए मा बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना की जाती है।इस पूजा को माताएँ करती है।माताएं अपने घर के प्रत्येक सदस्यों के नाम पर बाजू में बांधने के लिए अलग अलग डोर को पूजा स्थल पर रखती है।और पूजा के पश्चात माताओं द्वारा प्रत्येक सदस्य के बाजु में बांधा जाता है।
बता दें कि यह पूजा हर वर्ष रथयात्रा के बाद होने वाले पहले मंगलवार और शनिवार को किया जाता है।इसमें महिलाएं माँ तारिणी को 13 प्रकार के मौसमी फल चढ़ाती है।और परिवार की मंगल कामना करती है।
“वर्ल्ड एंटी ड्रग डे” पर कार्यशाला आयोजित, नशे के विरुद्ध ज्योत जलाकर दिलाई गई शपथ।
सरायकेला
सरायकेला: 26 जून “वर्ल्ड एंटी ड्रग डे” के मौके पर आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के साथ नशे के फैले कारोबार पर रोक लगाने की भी रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में स्कूल -कॉलेज के शिक्षकों जिले के तमाम आला अधिकारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया. जिन्हें नशा अभियान रोकने संबंधित विशेष जानकारियां प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा की कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त जानकारियों को शिक्षक और अधिकारी ,छात्र और लोगों को बताकर उन्हें भी जागरूक करें, ताकि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
नशा मुक्त भारत अभियान के के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के उद्देश्य से देश भर के 58 जिलों में नशा मुक्ति केंद्र और रिहैबिलिटेशन सेंटर ,नारकोड स्थापित किए जा रहे हैं. जिसके तहत सरायकेला- खरसावां जिले के सदर अस्पताल में भी अगले वित्तीय वर्ष में इन सेंटरों को स्थापित किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि अफीम- गांजे की खेती करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम गांजा की खेती करने वालों की सूचना ना देने वाले वन विभाग के निचले कर्मचारियों और लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज करने की पहल की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि नशे कारोबारियों को कड़ी सजा दिलाने के मामलों में भी तेजी आई है .2 साल पहले जिले में पहली बार नशे के विरुद्ध केस में कनविक्शन हुआ ,जो लगातार जारी है. इस मौके पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में अफीम -गांजा की खेती और कारोबार होता है. जबकि आदित्यपुर रिहायशी क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार होता है. जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा कई कारगर उपाय किए जा रहे हैं .उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे पुलिस को नशे के विरुद्ध होने वाले अभियान की सूचना प्रदान करें।
अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा बीते 16 जून से अनिश्चित कालीन धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है. अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंच द्वारा सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है.धरना प्रदर्शन के 11वे दिन विस्थापितों ने पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।
इस दौरान काफी संख्या में विस्थापित शामिल थे. पुनर्वास कार्यालय में विस्थापितों की आक्रोशित भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया. भीड़ द्वारा पुनर्वास कार्यालय के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. करीब चार घंटे तक कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन किया गया. इस दौरान विस्थापितों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया.
विस्थापित बार- बार पुनर्वास पदाधिकारी से वार्ता करने की मांग कर रहे थे लेकिन चार घंटे तक कोई भी पदाधिकारी अपने कक्ष से बाहर नहीं निकला. शाम करीब चार बजे विस्थापितों ने कार्यालय के गेट का ताला खोल दिया. इस अवसर पर राकेश रंजन महतो ने संबोधित करते हुए कहा 40 साल पहले चांडिल डैम निर्माण के लिए 116 गावों के जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज तक विस्थापितों को अधिकार नहीं दिया गया. डैम निर्माण के समय जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार ने विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा किया था. 40 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, बल्कि विस्थापितों का शोषण किया है।
राकेश महतो ने कहा कि अब विस्थापित जागरूक हो चुके हैं और अपना हक अधिकार को लेने की तैयारी में है. इस अवसर पर अनूप महतो ने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापितों को सरकार ने छलने का काम किया है. विस्थापित अपने वाजिब हक की मांग लेकर वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से आजतक विस्थापितों को न्याय देने की पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के मुद्दे को केवल वोट बैंक बना कर रख दिया गया है।
राजनगर ब्लॉक परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी,चोरी की घटना सीसीटीवी में हुआ कैद।
राजनगर
राजनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई।चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज राजनगर प्रखंड मुख्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।जिसकी मदद से पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है टाँगरानी गाँव का बागुन माझी अपने मित्र बाना पंचायत के मुखिया रामसिंग हेम्ब्रम के साथ सुबह 11 बजे राजनगर ब्लॉक किसी काम से गया था।और अपनी काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH05BU 2148 को ब्लॉक परिसर एक पेड़ के नीचे हैंडल लॉक कर छोड़ दिया गया था।प्रखंड कार्यलय से अपना कार्य समाप्त करने के बाद दोपहर के लगभग 1 बजे वापस लौटा ,तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था।जिसकी सूचना उन्होंने राजनगर पुलिस को दी।वहीं राजनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तफ्तीश में जुट चुकी है।
भ्रष्टाचारी नेता को आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगे:-अभय झा।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने एक विज्ञपित जारी करके कहा कि विपक्षी एकता भ्रष्टाचारियों का झुंड है जो देशवासियों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा देश ऋणी रहेगा. उन्होंने भारत को नई ऊंचाई दी है. आज पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक है।
अमेरिका में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ है. वहीं दूसरी और भारत में विरोधी पार्टी मोदी हटाओ का अभियान चला रहा हैं. जिनके बीच 2024 में प्रधानमंत्री बनने की होड़ लगी है. अतः युवा जनशक्ति मोर्चा सरकार से यह मांग करती है कि वो ऐसा कानून बनाए जिसमें यह प्रावधान हो कि दागी और भ्रष्टाचारी नेता को आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगे. ताकि देश के विरुद्ध एजेंडा चलाने वाले पर अंकुश लगाई जा सके।
दो ट्रक आपस में भिड़े एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ कटिंग तालाब के पास सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक ट्रक का चालक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था. जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाला. दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित बताया गया. दुर्घटना के बाद एकत्रित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ईचागढ़ थाना की पुलिस को दी।
सूचना पाते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की.इस संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी क्रम में पहाड़ कटिंग तालाब के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक के किनारे से टकरा गया. दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ है, जहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था।