600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ-संजय कुमार सिन्हा।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ-संजय कुमार सिन्हा।

पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: बी .डी .ओ .संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस के माध्यम से बताया कि 2021 से लेकर 2023 तक पेंशन धारियों को निर्मित रूप से पेंशन दिया जा रहा है जैसे कि मुख्यमंत्री राज्य निरीक्षक महिलाएं सम्मान पेंशन 1399.और मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा वस्था पेंशन योजना 3406 स्वामी विवेकानंद निशुल्क स्वालंबन प्रोत्साहन 286 पेंशन दिया गया।

वहीं संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 5000से अधिक पेंशन सफलतापूर्वक दिया गया। वहीं आंकड़ों के अनुसार कोल्हान में सबसे अधिक पेंशन दिया गया।

संजय कुमार ने बताया कि जन सरकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बदस्तूर भिन्न-भिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों के लोगों तक जनहित में आगे भी जारी रहेगा ।

झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले जिले के 5 संस्थानों के प्रतिनिधि हुए उपायुक्त के समक्ष हाज़िर।

झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले जिले के 5 संस्थानों के प्रतिनिधि हुए उपायुक्त के समक्ष हाज़िर

सरायकेला

नियोजकों ने निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कर अधिनियम का प्रारम्भ किया अनुपालन।

75% आरक्षण के नियम का अनुपालन नही करने वाले संस्थानों पर जारी रहेगी कार्रवाई- उपायुक्त

आज दिनांक 27 जून 2023 दिन मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के समक्ष झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले जिले के 5 संस्थानों के प्रतिनिधि हाज़िर हुए। उल्लेखनीय है कि विगत सोमवार को 6 नियोजकों को इस अधिनियम का अनुपालन नही करने पर नोटिस जारी किया गया था।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि संबंधित अधिनियम के तहत राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में बह्यस्त्रोत से सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं।

अधिनियम के अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का है प्रावधान- उपायुक्त

उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। वैसे संस्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम का अनुपालन नही करने वाले नियोजकों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है तथा समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, से अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल- 6 संस्थानो को नियमानुसार नोटिस दिया गया था एवं उपायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निदेशित किया गया था। जिसमे से 5 नियोजकों ने उपायुक्त के समक्ष हाज़िर होकर उनके निदेशानुसार आज ही अपने संस्थान का निबंधन करा लिया। साथ ही गैरहाज़िर नियोजक द्वारा आगामी शुक्रवार तक निबंधन सुनिश्चित नही करने की स्थिति में उपायुक्त ने उसके विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

उपस्थित नियोजक आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, समृद्धि स्पोंज लिमिटेड, डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड एवं शारदा एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड

अनुपस्थित नियोजक – आधार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड

समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन।

समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन।

सरायकेला

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त, योजना सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन।

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हसतांत्रित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सहिया चयन, मत्स्य विभाग, जाती प्रमाण पत्र निर्गत, कल्याण विभाग सम्बन्धित, ओरिया पंचायत भवन निर्माण करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन मे विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांत्रित किया गया।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर-2023’ के तहत एक दिवशीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर-2023’ के तहत एक दिवशीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सरायकेला

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर-2023’ के तहत एक दिवशीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने की। कार्यशाला मे उपायुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री चार्ल्स हेमब्रम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी बीआरपी सीआरपी एमआईएस एवं अन्य उपस्थित रहे।

पीपीटी के माध्यम से एपीओ संतोष हेमब्रम ने ‘स्कूल रूआर-2023’ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय स्तर पर इसे 15 जुलाई तक चलाया जायेगा। इस दौरान सुनिश्चित हो कि सभी बच्चे विद्यालय में नामांकित हो जाए तथा उनका ठहराव हो।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और ‘स्कूल रूआर-2023’ एक महत्त्वाकांक्षी अभियान है। इसे सामूहिक सहभागिता से सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं कि बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाएं। उनकी बेहतर शिक्षा में कोई कोताही न हो। उपायुक्त ने अभियान के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना निर्धारित कर ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा बच्चो को कक्षा मे बेहतर शिक्षा प्रदान करने उनके मानसिक तनाव को दूर करने हेतु खेल खुद के साथ शिक्षा से जोड़ा जाए। साथ ही विद्यालय में आयोजित गुरुगोष्टी मे विद्यालय मे बच्चो को दी जा रही सुविधाए, बच्चो के लिए किए जा रहें एक्टिविटीस इत्यादि के बारे मे जानकारी दे। अभिवावक को बाल विवाह, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्त भारत अभियंता से सम्बन्धित जानकारी दे ताकि अभिवावक बच्चो पर सुरक्षा के दृष्टि से नजर रख सकें।

अपने सम्बोधन के क्रम मे उपायुक्त ने कहा किसी कारणवस ड्रॉपआउट हुए बच्चे को शिक्षा से जोड़ने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी को सहभागी बनाए। इस अभियान मे ड्रापउट हुए किशोरियों को चिन्हित कर शिक्षा के साथ साथ समाज कल्याण के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े।

जन्म मृत्यु निबंधन से सम्बंधित कार्यशाला का किया गया आयोजन।

जन्म मृत्यु निबंधन से सम्बंधित कार्यशाला का किया गया आयोजन।

सरायकेला

सम्बंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

दिनांक 27 जून 2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त -सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) सरायकेला-खरसांवा की अध्यक्षता में जन्म- मृत्यु निबंधन से संबंधित कार्यशाला क आयोजन किया गया।

राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक मे विशेष अभियान 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक चलाया जायेगा।

उक्त कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त -सह-रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नगर निगम आदित्यपुर , अनुमण्डल पदाधिकारी- सरायकेला/चाण्डिल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् कपाली/ नगर पंचायत सरायकेला, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, उपाधीक्षक- सदर अस्पताल, चिकित्सा पदाधिकारी -सह-नोडल पदाधिकारी सरायकेला-खरसांवा, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायकेला-खरसांवा शामिल हुए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक जन्म-मृत्यु से संबंधित चलने वाले विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी तरह के बैकलांक का शत/ प्रतिशत निबंधन करते हुए प्रमाण पत्र लाभुक को उपलब्ध कराने पर जोर दिया। दिनांक- 26-06-23 को आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में विशेष अभियान के अन्तर्गत राज्य स्तर पर जो दिशा निर्देश प्राप्त हुआ उसका उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि विशेष अभियान के तहत् सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक/ आँगनबाड़ी पर्यवेक्षिका / सेविका/ सहिया को अपने -अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत प्रत्येक बच्चें का जिसके जन्म का निबंधन नहीं हुआ है को स्वयं संज्ञान लेते हुए निबंधन हेतु सभी आवश्यक कागजात यथा-आवेदन पत्र, निबंधन पत्र (प्रपत्र-1) स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र, माता -पिता का पहचान पत्र, गवाहों का पहचान पत्र ( ग्रामीण क्षेत्र में पाँच गवाह एवं शहरी क्षेत्र में दो गवाह , जो बच्चें के जन्म के समय व्यस्क हो) को संकलित करते हुए अपने क्षेत्र के पंचायत सचिव को प्राप्त कराएंगे। (स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र को संबंधित पदाधिकारी/कर्मी अनुमोदित करेंगे) पंचायत सचिव जाँच प्रतिवेदन के साथ संकलित प्रपत्र को अनुमोदित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को विलम्बित निबंधन हेतु अभिलेख प्रस्तुत करेंगे। ( 22 दिन से एक वर्ष तक की विलम्बित घटना के निबंधन की स्वीकृति आदेश ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा दिया जाएगा। एक वर्ष से ऊपर की घटना को ही अनुमण्डल पदाधिकारी को भेजा जाएगा) अनुमंडल पदाधिकारी से स्वीकृति आदेश प्राप्त होने के उपरांत पंचायत सचिव प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे एवं लाभुक को हस्तगत कराएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त महोदय ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को 05 जुलाई तक अपने-अपने प्रखण्ड में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी/प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी/आँगनबाड़ी पर्यवेक्षिका / सेविका/ सहायिका/ सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं पंचायत सचिव को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। इस अभियान के अन्तर्गत पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निदेश प्राप्त हुआ। साथ ही आँगनबाड़ी स्तर पर भी तिथि निर्धारित करते हुए प्रशिक्षण का आयोजन करने एवं संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी को 14 जुलाई से 21 जुलाई तक अपने क्षेत्राधिकार में जन्म संबंधी आवेदन निश्चित रुप से एकत्र करने हेतु निदेशित किया गया। 21 जुलाई के उपरांत नियमानुसार विलम्बित मृत्यु की घटना पर विशेष ध्यान देते हुए (जाँच-पड़ताल) शत/ प्रतिशत निबंधन करने हेतु कार्रवाई की जाए। मृत्यु निबंधन के संबंध में बी एल ओ एवं सहिया की विशेष मदद ली जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक इस अभियान के अन्तर्गत विशेष रुप से प्रधानाध्यापकों को सहयोग हेतु अपील करेंगे।हर परिस्थिति में बैकलांक ( जन्म-मृत्यु) को शत/ प्रतिशत सफल बनाना है। 2 रनों का युग में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्रीय पदाधिकारी जैसे बीईईओ, सीडीपीओ एवं एमओआईसी के साथ बैठक कर कार्य योजनाओं निर्धारित करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय में नामांकित बच्चों की चिन्हित कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ, संजय कुमार सिन्हा।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ, संजय कुमार सिन्हा।

पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: के बी डी ओ संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस के माध्यम से बताया कि कि 2021 से लेकर 2023 तक पेंशन धारियों को निर्मित रूप से पेंशन दिया जा रहा है जैसे कि मुख्यमंत्री राज्य निरीक्षक महिलाएं सम्मान पेंशन 1399.और मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा वस्था पेंशन योजना 3406 स्वामी विवेकानंद निशुल्क स्वालंबन प्रोत्साहन 286 पेंशन दिया गया।

वही संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 5000से अधिक पेंशन सफलतापूर्वक दिया गया। वही आंकड़ों के अनुसार कोल्हान में सबसे अधिक पेंशन दिया गया. वही संजय कुमार ने बताया कि जन सरकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बदस्तूर भिन्न-भिन्न योजनाओं का लाभ गरीब तत्वों के लोगों तक जनहित में आगे भी जारी रहेगा ।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला खरसावां

सड़क दुर्घटनाओ के नियंत्रण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य, कृपया यातायात नियमों का पालन करें-उपायुक्त

यातायात नियमों के पालन हेतु विभिन्न माध्यम से लोगों को करें जागरूकउपायुक्त

यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोग बैठाने या ओवर स्पीडिंग करने पर कदी करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त

सरायकेला- कांडरा-चाईबासा रोड में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त

पिकअप वाहन या ट्रक में यात्री ले जाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन सीज करें- उपायुक्त

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरजा शंकर प्रसाद, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन, पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स, उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक मे दिए गए दिशा निदेशो का अनुपालन का समीक्षा किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि विगत माह में कुल 23 दुर्घटना हुई जिसमे 15 लोगों की मृत्यु एवं 16 लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 ब्लैकस्पॉट बनाए गए हैं जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड , घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है। वही ट्रेफिक इंस्पेक्टर के द्वारा बताया गया कि सब दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि विगत मई माह में विभिन्न स्थान पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए कैंप के माध्यम से कुल 21 लाख ₹48000 जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। वही उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र मे कुल 52 जगहों पर छापा कर करवाई की गई जिनमे 11 लोगो को गिरफ्तार कर कुल 82000रु जुर्माना के रूप मे वसूल की गई है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा जिले मे हो रहे दुर्घटना पर नियंत्रण करना सबका जिम्मेवारी है इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। इस दौरान दुर्घटना नियंत्रण को लेकर कई बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए भीड़भाड़ वाली क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से यातायात नियमों के पालन करने एवं ना करने पर दी जाने वाली मिलने वाले दंड सम्बन्धित बैनर लगाने के निदेश दिए गए वही ऐसे वाहन जों ओवर स्पीड, ओवर लोड, बॉडी से बाहर निकले समाग्रीया जैसे छड़, बांस, खम्बा, इत्यादि को लेकर चल रहे, के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंतनीय हैं यातायात नियमों के अनुपालन एवं लोगों में जागरूकता एवं सजगता लाने के उद्देश्य से सरायकेला टाटा एवं चाईबासा मार्ग अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर विशेष अभियान चलाकरओवर स्पीड ओवरलोड ड्रंक एंड ड्राइव एवं बिना हेलमेट सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करें, उन्होंने कहा सभी विद्यालय कॉलेज, अस्पताल या मुख्य चौक चौराहे एवं हाट बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

उपायुक्त ने कहा आए दिन ओवरलोडिंग एवं पिकअप एवं ट्रक में यात्री ले जाने वाले वाहनों की दुर्घटना की सूचना मिल रही है। ऐसे पिकअप ट्रक जो अपने कैरियर में यात्री परिवहन/परिचालन करते हैं उन पर कदी करवाई सुनिश्चित कर वाहन जप्त करे। साथ ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल ना देने की बात कही। उपायुक्त ने कहा सभी पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पैट्रोल संबंधित पंपलेट लगाएं। उपायुक्त ने कहा आदित्यपुर-गम्हरिया बाजार एवं सरायकेला-कांडरा एवं सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग से छोटे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं ऐसे क्षेत्रों में संबंधित थाना एवं अंचलाधिकारी वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में तथा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में एकदिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में तथा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में एकदिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता तथा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी पर जिला शिक्षा कार्यालय के तत्वाधान में 16 जून 2023 से 15 जुलाई 2023 तक संचालित स्कूल रूआर-2023 (बैक टू स्कूल कैंपेन) अभियान तहत एकदिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को पौधा प्रदान कर स्वागत तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं बच्चों का विद्यालयों में ठहराव सुनिश्चित करते हुए ड्रॉप आउट के मामलों को शुन्य करना है।

कार्यशाला के दौरान अपने संबोधन में विधायक श्री बिरुवा के द्वारा बैक टू स्कूल कैंपेन का जिलास्तर पर शुभारंभ करने के लिए जिला प्रशासन सहित शिक्षा परियोजना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के तदर्थ संचालित अभियान को सफल बनाने में हम सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहना चाहिए, तभी जिले के सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की मुहिम को सफलता मिलेगी और जिले में ड्रॉप आउट के मामले को शुन्य किया जा सकेगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय बनाते हुए इस दिशा में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल रूआर कैंपेन के तहत जिले में इस वर्ष हेतु चिन्हित ड्रॉप आउट सभी 1122 बच्चे को पुनः विद्यालयों से जोड़ते हुए यहां इनका ठहराव सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का विद्यालय से ड्रॉप आउट होने के कई कारण हो सकते हैं। हम सबों का यह प्रयास रहना चाहिए कि विभिन्न वजह से उत्पन्न होने वाले इन कारणों का सामाजिक सहभागिता के साथ निदान कर बच्चों को विद्यालय से जोड़े रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है।

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा ड्रॉप आउट बच्चों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से पुनः विद्यालयों से जोड़ने हेतु एस्पायर संस्था द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उपस्थित सभी सामाजिक संस्थाओं से अभियान को सफल बनाने का अपील किया गया।

कार्यशाला में शिक्षा परियोजना के कर्मियों द्वारा बैक टू स्कूल कैंपेन 2023 से जुड़ी विभिन्न क्रियाकलापों के साथ किए जाने वाले अलग-अलग कार्यों से उपस्थित जनों को अवगत करवाकर 1 माह तक चलने वाले अभियान तहत जिला स्तरीय कार्यशाला उपरांत प्रखंड, पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले गतिविधियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, सभी क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी/सीआरपी, शिक्षा परियोजना के कर्मी एवं गैर सरकारी संगठन व सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

चांडिल विद्युत की अधिकांश समस्या पंचायत स्तर निपटारा करने पहल की जाएगी, सहायक अभियंता चांडिल।

चांडिल विद्युत की अधिकांश समस्या पंचायत स्तर निपटारा करने पहल की जाएगी, सहायक अभियंता चांडिल।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: झारखंड विधुत वितरण निगम सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शाखा चांडिल के लाल जी महतो ने कहा की विद्युत विभाग की समस्या का समाधान पंचायत स्तर में करने की बात कही।

सहायक अभियंता लाल जी महतो ने कहा की विद्युत के बिल,मीटर, राजस्व की वसुली पर विशेष ध्यान दी जाएगी।विद्युत बिलिंग,मीटर रीडिंग , विद्युत बिल जमा की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। चांडिल में सहायक अभियंता के रूप योगदान दी।‌ गत दिन सोमवार को योगदान दिया

झामुमो के मांग पत्र देते ही दिखा असर मानगो नगर निगम कार्पोरेशन के अधीन सफाई कांट्रेक्टर की टीम ने सफाई अभियान किया तेज।

झामुमो के मांग पत्र देते ही दिखा असर मानगो नगर निगम कार्पोरेशन के अधीन सफाई कांट्रेक्टर की टीम ने सफाई अभियान किया तेज।

जमशेदपुर/मानगो

पूर्वी सिंहभूम: झामुमो के मांग पत्र देते ही दिखा असर मानगो नगर निगम कार्पोरेशन के अधीन सफाई कांट्रेक्टर (contractor) Akhtar&Taku की टीम ने सफाई अभियान तेज किया।

मानगो के वार्ड नंबर 8 में हुसैनी मोहल्ला शिया मस्जिद क्षेत्र गोसिया इमाम बड़ा क्षेत्र में चला युद्ध स्तर पर सफाई अभियान। शेख बदरुद्दीन,बाबर खान खान,सरफराज हुसैन,बबलू अख्तर, फतेह चंद टुडु, योगेंद्र कुमार निराला,फ्रीन प्रवीन,नुशरत फात्मा,निशा फात्मा,बेबी तबसूम,मंजूर, हरदेव सिंह, आलम,मजहर,बारी अंसारी,उमर खान उज्वल दास ने निगन के कार्यपालक अधिकारी और कांट्रेक्टर अख्तर और ताकु को बधाई दी।और आगे भी तहेवारों को देखते हुऐ अभियान जारी रखने का अनुरोध किया। सरफराज हुसैन ने कहा झामुमो जनहित में आंदोलन जारी रखेगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया गया।

सरायकेला

सरायकेला: परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति ने मंगलवार को एनआर प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तक भी वितरण किया गया. इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा की टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए एवं दुसरों को भी कैसे बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रहा है, इससे पता चलता है कि बाइक की गति अधिक, लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने सेट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है. इसलिए बाइक,कार चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है।

वहीं जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार शामिल थे।

नशे के हालत में वैन चालक ने कई लोगों को ठोकर मारी।

नशे के हालत में वैन चालक ने कई लोगों को ठोकर मारी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी चौक के पास मंगलवार दोपहर नशे के हालत में वैन चला रहे व्यक्ति ने चौक पर मौजूद कई लोगों को ठोकर मार दी. जिसके बाद वह भागने लगा. इसी क्रम में उसे लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी के तरफ से एक वैन चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से वैन चला कर ला रहा था. जिसके बाद आकाशवाणी चौक के समीप उसने कई लोगों को ठोकर मारी. आक्रोशित लोगों ने वैन चालक को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. वैन चालक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कॉलोनी से सटे वास्तु विहार निवासी पप्पू तिवारी के रूप में की गई है. जो शराब आदि का सेवन कर अक्सर वैन चलाता है. घटना के बाद आकाशवाणी चौक पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा बाद में ट्राफिक पुलिस के जवानों ने वहां यातायात सामान्य कराया

Design a site like this with WordPress.com
Get started