खूंटी से आकर चाईबासा के जेटेया में कर रहे थे पोस्तो की खेती, 4 गिरफ्तार

खूंटी से आकर चाईबासा के जेटेया में कर रहे थे पोस्तो की खेती, 4 गिरफ्तार

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया अंतर्गत नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में की जा रही अफीम की खेती को पुलिस बल ने नष्ट करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए अफीम की खेती करने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों में एक खूंटी जिले के मुरहु का रहने वाला हैं जिसके द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में अफीम की खेती करवाई जा रही थी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जेटेया थाना अन्तर्गत कोटगढ़ से दुधविला जाने वाली पक्की सड़क में पुल के आधा किलोमीटर तक नदी किनारे पोस्तो की खेती की गयी है और पोस्तो के पौधे में फल आ गया है। जिसमें चिरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा जेटेया थाना को छापामारी करने के लिए निर्देश दिया गया।निर्देशानुसार जेटेया थाना प्रभारी द्वारा छापामारी के लिए दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी नोवामुण्डी सुनील चन्द्रा की प्रतिनियुक्ति कराकर उक्त स्थान पर छापामारी की गयी,

छापेमारी के दौरान पाया गया कि करीब 35 डिसमिल खेत में पोस्ता की खेती की गयी है।जिसमें चीरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है।छापामारी के क्रम में अफीम लगे खेत से पकड़ाये चारो व्यक्ति के पास से करीब 02 किलो 300 ग्राम गिला अफीम को बरामद कर जप्त किया गया।साथ ही विधिवत अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।उनके निशानदेही पर उनके घर में रखे करीब 750 ग्राम अफीम को बरामद कर जप्त किया गया है. खेत में लगे अफीम के फसल को विनष्ट किया गया।

वहीं गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस काण्ड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-

01 मोरा कांदुलना, उम्र करीब 45 वर्ष, पे० स्व० सुगना कांदुलना, सा० गिग, थाना मुरहू जिला खूँटी,

  1. श्याम सुंदर चातोम्बा उम्र करीब 57 वर्ष, पे० स्व० नश्वर चातोम्बा, सारा महदा, टोला रोबोसाई, थाना जेटेया,
  2. नारायण चातोम्बा उम्र करीब 26 वर्ष पे० श्याम सुंदर चातोम्बा सा० महदा, टोला रोबोसाई, थाना जेटया
  3. मुकुन तिरिया, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० स्व० सुखराम तिरिया, सा० बहदा, टोला रोबोसाई, थाना जेटेया, जिला

बरामद जप्त सामान:-

  1. स्टील के केन में गिला 02 किलो 300 ग्राम अफीम
  2. 750 ग्राम अफीम

हाईवा ऑनर एसोशिएशन चांडिल द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव किया शुरु ।

सरायकेला रिपोर्ट

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आमजनता राहिगिर् चांडिल रेलवे स्टेशन में विभिन्न प्लांट के कोयला आयरन का रैक लगता है ,लोडिंग अनलोडिंग होने के कारण कोयला ओर आयरन का डस्ट धूल उड़कर पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। विगत वर्ष पहले दक्षिण पूर्वी रेलवे आद्रा डिविजन द्वारा स्प्रिंकल लगाया गया था ,जो पूर्व में खराप पड़े है।ओर प्रदूषण फैला रहा हे । दक्षिण पूर्वी रेलवे विभाग को रैक के माध्यम से करोड़ों रुपया विभिन्न प्लांट से रेविन्यु मिलता है । पर आमजनता और राहिगीर के लिए कोई सुरक्षा बेबस्था उपलब्ध नहीं कराया गया । जिसको देखते हुए ।
आज हाईवा ऑनर एसोशिएशन चांडिल द्वारा पितकी रेलवे फाटक व आसपास क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव शुरु किया।

टाटा पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 32 स्थित धर्मकांटा चिगड़ीडीह से पितकी रेलवे गेट के आसपास 20 स्प्रिंकल के माध्यम से करीब एक किलोमीटर तक नियमित पानी का छिड़काव कार्य शुरु किया गया।

शनिवार को चांडिल के उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, लुपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, रसुनिया के मुखिया मंगल माझी, चांडिल के मुखिया मनोहर सिंह, पितकी के ग्राम प्रधान गौरी शंकर सिंह व रूचाप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बनु सिंह सरदार द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर जल छिड़काव कार्य का शुभारंभ किया गया।

एसोशिएशन के राजू सिंह ने कहा कि आज प्रथम चरण से राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर नियमित जल छिड़काव किया जायेगा। दूसरी चरण में पितकी रेलवे फाटक से रैक यार्ड तक करीब 40 स्प्रिंकल लगाने का काम शुरू किया गया है। इस अवसर पर विश्वनाथ गोप, मनोज सिंह, पाल, शांति हालदार आदि उपस्थित थे।

वाइट: लुपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि । भोला सिंह सरदार ।

वाइट: प्रफुल सिंह , चांडिल हाईवा ऑनर एसोशियाशन

टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल कल्चरल सोसाइटी द्वारा काती प्रीमियर लीग-2023 का शुभारंभ किया गया..

टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल कल्चरल सोसाइटी द्वारा काती प्रीमियर लीग-2023 का शुभारंभ किया गया..

पूर्वी सिंहभूम

पोटका

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पोटका : आदिवासियों की वर्षों पुरानी, विलुप्त होती जा रही पारंपरिक काती खेल को पुनर्जीवित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल कल्चरल सोसाइटी द्वारा शुरू किया गया काती प्रीमियर लीग-2023 का शुभारंभ शनिवार को पालीडीह मैदान से विधिवत रूप से किया गया.

प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड एवं ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र से कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सर्वाधिक मैच जीतकर पीएन बोटोमडीह एवं जेजेयूसी रादुड़ की टीम सुपर-8 मे जगह बनाने मे सफल रही.

प्रतियोगिता का शुभारंभ मे अतिथि के रूप मे विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति मे उनकी प्रतिनिधि के रूप मे भरत सरदार मौजूद थे.

इस मौके पर अतिथि श्री सरदार ने कहा कि काली खेल आदिवासियों का पारंपरिक खेल है, जिसे सर्वाधिक झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र मे खेला जाता है. यह खेल विलुप्त होने के कगार पर था, लेकिन टाटा स्टील फाउंडेशन ने काती खेल को बचाने का प्रयास किया है, जिससे काती खेल पुनर्जीवित हुआ है. अब गांव के युवा के साथ-साथ बच्चे भी काती खेल रहे है, जो समाज के लिए गर्व की बात है. आयोजन मे सहयोगी की भूमिका निभा रही वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक फुलचांद सरदार (लाल) ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च को रादुड़, 20 मार्च को ढेंगाम, 21 मार्च को हनुमंतबेड़ा (राजनगर), 22 मार्च को रांगामाटिया (डुमरिया), 23 मार्च को सिंदुरपुर, 25 मार्च को कुमड़ाशोल एवं 26 मार्च को कैरासाई मे आयोजित किया जायेगा,

इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के वरीय सहायक आरसी टुडू एवं बीरेन तियु के अलावा रेफरी गोपीनाथ सरदार, भुषंत सरदार, रविंद्र सरदार, रूपेस सरदार, जयदेव सरदार आदि मौजूद थे.

ड्रिंक एंड ड्रंक पर सख्त कार्रवाई की जाए.. प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर,,थाना प्रभारी को दी गई ब्रेथ एनालाइजर

ड्रिंक एंड ड्रंक पर सख्त कार्रवाई की जाए.. प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर,,थाना प्रभारी को दी गई ब्रेथ एनालाइजर

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के नए प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस मुख्यालय कक्ष मे संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई

बैठक में थाना प्रभारियों को दीए विशेष दिशा निर्देश

वही बैठक में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ड्रिंक एंड ट्रंक मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ संबंधित थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सौंपा ताकि नशे में गाड़ी चलाने वालों की पहचान कर उन पर कार्यवाही की जा सके

इन सभी को दी गई ब्रेथ एनालाइजर

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार

सैनी ओपी आलोक रंजन चौधरी

खरसावां थाना पिंटू मेहता

इचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा

कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता

इसके के साथ-साथ प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने सरायकेला जिले के संबंधित सभी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश भी दिए हैं

जर्जर विधुत पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए : त्रिशानु राय

जर्जर विधुत पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए : त्रिशानु राय

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने शनिवार को विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर नगर परिषद , चाईबासा कार्यालय के बगल में नेवेटिया बाड़ी गल्ली में विधुत विभाग के दो अत्यंत जर्जर पोल को हटाकर नए पोल अधिष्ठापित किए जाने को लेकर मांग किया है ।

पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि नेवेटिया बाड़ी गल्ली में हमेशा स्थानीय लोगों का आना-जाना रहता है , जिससे हमेशा कोई अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है । आगे त्रिशानु राय ने कहा कि यथाशीघ्र ऐतिहातन उल्लेखित दोनों जर्जर विद्युत पोलों को हटाकर नया पोल अधिष्ठापित किया जाए ।

पोटका:-तिरिंग मे सरहुल पूजा का भव्य आयोजन, पुरे गांव के लोग शामिल हुये

पोटका:-तिरिंग मे सरहुल पूजा का भव्य आयोजन, पुरे गांव के लोग शामिल हुये

पूर्वी सिंहभूम

पोटका

नाया (पूजारी) ने सभी को गाल मे गुंड़ी लगाकर एवं साल फुल देकर आशिर्वाद दिया।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव मे सरहुल पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया. इस आयोजन मे मौजा तिरिंग, रोलाघुटू एवं खेरनासाई के सैकड़ो लोग उत्साह के साथ शामिल हुये.

वहीं पूजा में महिला पारंपरिक भूमिज साड़ी एवं युवा धोती पहने हुये थे, पूजा के पश्चात नाया (पूजारी) जिगिनदर सरदार सभी को गाल मे गुड़ी लगाकर (चावल का पाउडर) एवं साल का फुल देकर आशिर्वाद दिया, जिसे महिलायें अपने खौंपा एवं पुरुष कान मे लगाकर सरहुल नृत्य किये. इस दौरान पुरे गांव मे सांस्कृतिक झलक देखने को मिले, जिसकी सराहना सभी ने किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पोटका के उप-प्रमुख उर्मिला सामाद, मुखिया सुकलाल सरदार एवं वार्ड सदस्य बासंती सरदार उपस्थित थी.

विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार ने कहा कि तिरिंग गांव मे भूमिज समाज की एैतिहासिक सांस्कृतिक झलक देखने को मिला, जो गांव के लिए बहुत ही गर्व का विषय है. इसी तरह गांव के लोग परंपरा को बचाये रखे, ताकि हमारी पहचान बनी रहे. मौके पर उप-प्रमुख उर्मिला सामाद एवं मुखिया सुकलाल सरदार ने कहा कि तिरिंग गांव के हर स्तर से मजबूत किया जायेगा, जिसके तहत गांव को विकास के क्षेत्र मे बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र मे भी मजबूत किया जायेगा. दशकों बाद तिरिंग गांव मे भव्य सरहुल पूजा देखने को मिला, जो हम आगे भी जारी रखेंगे.

उक्त आयोजन को सफल बनाने मे ग्राम प्रधान मंजू सरदार, म्यूजिक मास्टर दशरथ सरदार, वार्ड सदस्य ललिता सरदार, गांव के शुरू सरदार, रोहिन सरदार, लालटू सरदार, झानकु सरदार, कोंदा सरदार, गोपाल सरदार, शाम सरदार, दीपक सरदार, कल्याणी सरदार, फुदेन सरदार, बुलेट सरदार, चांदराय सरदार, गयाराम सरदार, भीम सरदार, सुशील सरदार, बासु सरदार, हुसैन सरदार, शेखर सरदार समेत सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

मनरेगा एवं आवास योजना (ग्रामीण) का उपायुक्त ने की समीक्षा

मनरेगा एवं आवास योजना (ग्रामीण) का उपायुक्त ने की समीक्षा

सरायकेला खरसावां

लंबित आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराए, अंतिम किस्त हेतु प्रतीक्षारत लाभुकों को राशि उपलब्ध कराए ताकि आवास निर्माण करय पूर्ण हो सके

योजनाओं में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण करें इसके साथ समय-समय पर योजनाओं का समीक्षा करें- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार घगराइ एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिले में मनरेगा एवं आवास योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार मनरेगा एवं आवास योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए सुकृत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रथम एवं तृतीय किस्त का भुगतान (नियमानुसार) जल्द से जल्द करने का निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के मृत लाभुकों के आश्रितों को लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक के लंबित आवासों में तेजी लाते हुए पूर्ण कराए तथा दो दिन के अंदर प्रखंडों के महत्तम आवास पूर्ण करना सुनिश्चित करे । इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी जमीन विवादित मामलों का समाधान सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को लाभ प्रदान करे ताकि आवास निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके

इस दौरान उपायुक्त मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण करने, तथा आवास योजना के लंबित मामलो को पूर्ण कराने हेतु लाभुक के साथ समन्वय स्थापित क़र उन्हें आवास कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करने के निदेश दिए।

बैठक मे उपरोक्त के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला खरसावां

फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए निदेश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों फरियादी (महिला/पुरुष) अपने एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर समहरणालय पहुँचे। जनता दरबार मे जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त मामलो को त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया। बताते चलें कि कार्यक्रम में सरकार के जनकल्याणकारी योजना जैसे राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सम्बन्धित मामले समेत अन्य योजनाओं से संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, रैयती भूमि अधिग्रहण, कांडरा टोल टेक्स के पास स्थित दुकान के सामने से सिनेज बोर्ड स्थानांत्रित करने, खरसावां प्रखंड मे पीसीसी सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका चयन, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड से नाम हटाने, जोड़ने समेत कई मामले आए। बताते चले की आंगवाड़ी सेविका चयन सम्बन्धित मामले मे उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जाँच करने तथा कांडरा टोल टेक्स समिति दुकान सामने से बोर्ड हटाने सम्बन्धित मामले मे अंचलधिकारी को उक्त मामले का जाँच क़र नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

उद्योगपति द्वारा कब्जे में लिए गए सरकारी जमी पर चला अंचल कार्यालय का बुलडोजर

उद्योगपति द्वारा कब्जे में लिए गए सरकारी जमी पर चला अंचल कार्यालय का बुलडोजर

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला:सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आसंगी मौजा के खाता नंबर 187 पर हुए चारदीवारी निर्माण को गम्हरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर ध्वस्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति द्वारा सरकारी जमीन को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया था जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को दी अंचल अधिकारी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर अंचल निरीक्षक को अतिक्रमण जमीन पर भेजा और अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करवाया।

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उद्योगपति द्वारा सरकारी जमीन को कब्जे में लिए जाने की शिकायत की थी जिस पर दो त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त अभियान चलाया गया….

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त अभियान चलाया गया….

पूर्वी सिंहभूम

जुगसलाई

01 जनवरी 2023 से आम दिनों के साथ साथ किसी भी उत्सव, सामुदायिक आयोजन/ कार्यक्रम इत्यादि में 120 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.03.2023 को अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, खुले में मूत्र विसर्जन करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में डिस्पेंसरी रोड स्थित पिंटू मालीराम (दुकान) के द्वारा सार्वजनिक स्थल में कचड़ा फेंका जा रहा था जिसके आलोक में 500 रूपया जुर्माना लिया गया एवम उन्हें शख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे का स्वयं से पृथक्करण कर गीला कचरा सूखा कचरा अलग संग्रहण करते हुए जुगसलाई नगर परिषद द्वारा अधिकृत घर-घर अपशिष्ठ संग्रहण वाहन के क्रमश हरा एवम नीला कंपार्टमेंट में दें।

विदित हो कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी मोटाई 75 माइक्रोन से कम है एवं गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (GSM) से कम है के उपयोग 30 सितम्बर 2021 से प्रतिबंधित है। साथ ही 01 जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक के बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के नियम-4 (उपनियम- 2) के द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन एवं विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुए सहित निम्नलिखित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं की विनिर्माण, आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को निषेध किया गया है-

प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसे कटलरि, मिठाई के डिब्बों के इर्द- गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट, 100 माईक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्ट्रिर आदि।

प्लास्टिक स्टिक युक्त इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस क्रीम की डांडिया, पॉलीस्टीरिन( थेर्मोकोल) की सजावटी समाग्री।

जुगसलाई नगर परिषद का लोगो से अपील

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल के स्थान पर जुट, कागज व कपड़े के थैले या अन्य बायोडिग्रेडेबल / कंपोस्टेबल विकल्पो का प्रयोग करें। थर्माकोल से बने थाली एवम प्लेट में भोजन करने से कैंसर जैसे विविध असाध्य बीमारियों के होने की प्रबल संभावना बनी रहती है, इस लिए इसके स्थान पर साल आदि के पत्तों से निर्मित पत्तल एवम प्लेट का उपयोग किया जाय। किसी भी दुकादार के पास उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्री हो तो वे यथाशीघ्र जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में आकर उसे जमा कर दें और सरकार की प्लास्टिक मुक्त जुगसलाई मुहिम में सहयोग करें। उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्री के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री या उपयोग करते हुए पाए जाने पर उपयोगकर्ता , दुकानदार एवम अन्य व्यापारी वर्ग के विरुद्ध प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम तथा नगर पालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आर्थिक दंड के साथ साथ विधि सम्मत कड़ी करवाए की जायगी।

मौके पर नगर प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक, गृह रक्षक नीरज कुमार, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद थे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई..

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई..

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवकों के संग समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। लबिंत प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा की गई जिसमें से कुल 45 अधुरे पड़े आवास में 5 आवास पूर्ण हो गए है जिसमें धोबनी, पारूलिया, बेनाशोल में एक-एक और कुईलीसुता में दो शामिल है।

उक्त पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवकों की प्रशंसा की गई। तथा शेष 40 आवास को 30 मार्च 2023 तक पुरा करने का निर्देश पंचायत सचिव, मुखिया को दिया गया। इसके अतिरिक्त बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर आवास को भी 30 मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। ऑगनबाड़ी केन्द्र जांच का प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद पदाधिकारी को संज्ञान में आई की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ऐसी केन्द्र है जो सेविका नीजी आवास में चला रही है जहां काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। उक्त पदाधिकारी से बात करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को निपटाने हेतु चापाकलों की सूची पंचायत सचिवों द्वारा दिया गया जिसमें कुल 850 खराब चापाकालों की सूची प्राप्त हुई। उक्त सभी सूची को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सौपकर सभी को दुरूस्त करवाने का निर्देश दी गई। 14 एवं 15 वित्त आयोग के रॉयल्टी की समीक्षा की गई जिसमें सभी पंचायत सचिवों द्वारा बताया गया कि सभी रॉयल्टी जमा कर दिया गया है। मनरेगा की समीक्षा की गई जिसमें कुआ एवं, तलाब – 9, मेढ़बन्दी- 217, एफ0बी0- 112 आदि योजना को ले लिया गया है इसकी पुष्टी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया। रोड साईट प्लाटेशन एवं जीओ टेंक में संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण किया गया किस परिस्थिति में उक्त कार्य को ससमय पूरा नहीं किया गया। साथ ही आधार सीडिंग बाकी मजदूरों का जल्द से जल्द आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करें। साथ ही मानव दिवस पर समीक्षा किया गया जिसमें मानव दिवस सृजन हेतु पंचायत वार लक्ष्य निर्धारित किया गया।

उक्त बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, आदि उपस्थित थे।

पामीया में आम सभा के माध्यम से सुमित्रा मार्डी बनी सेविका

पामीया में आम सभा के माध्यम से सुमित्रा मार्डी बनी सेविका

सरायकेला खरसावां

इचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के पामीया मे शुक्रवार को पामीया आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका का चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया।

मौके पर प्रमुख गुरू पद मार्डी,मुखिया मेनका सिंह मुण्डा, पर्यवेक्षिका जया पांडे आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार आम सभा में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 3 आदिवासी व 4 ओबीसी आवेदिका सामिल थे । उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य पोशक क्षेत्र होने के चलते ओबीसी को रद्द किया गया।चयन समिति के द्वारा उच्च शिक्षा एवं बाहुल्य क्षेत्र के आधार पर सुमित्रा मार्डी का चयन किया गया।

वहीं चयन होने के बाद सीडीपीओ हिमाद्रि , प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, मुखिया मेनका सिंह मुण्डा,पंसस आदि ने सुमित्रा मार्डी को आंगनबाड़ी सेविका चयन का औपबंधिक चयन पत्र सौंपा।

वहीं सीडीपीओ हिमाद्रि ने बताया कि जाती बाहुल्य के आधार पर एवं उच्च योग्यता को आधार मानते हुए चयन समिति द्वारा सुमित्रा मार्डी का चयन किया गया एवं चयन पत्र दिया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started