सिंहभूम कॉलेज चांडिल के ए आइ,डी एस के छात्रओं ने बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सरायकेला
चांडिल
चांडिल: सिंहभूम कॉलेज कमेटी की ओर से कॉलेज मे बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 अवैध वसूली के खिलाफ कैंपस मे प्रदर्शन सह कॉलेज प्राचार्य महोदय डॉ. सरोज कुमार कैबर्त को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया की बोनाफाइड सर्टिफिकेट के नाम पर ₹50 की अवैध वसूली बंद किया जाए. जिन स्टूडेंट्स से ₹50 लिया गया है , जल्द वापस किया जाए.अगर मांगे पूरी नही होती है, तो ए आइ डी एस ओ छात्र संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस प्रदर्शन मे ए,आइ डी एस ओ के जिला सचिव बिशेश्वर महतो, जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो राहुल महतो राजा प्रमाणिक, चेतन सिंह, राजा पोद्दार, दीपक महतो, गोकुल, मधुसूदन, आदि उपस्थित थे.
जांगीबूरू घाटी दुर्घटना में 3 बच्चों की मौत को लेकर मृतक के आश्रितों को नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर निकाली न्याय- पद यात्रा 48 घंटा का भूख हड़ताल
चाईबासा
मृतक के परिवार को नौकरी मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित मृतक के परिवार ग्रामीणों एवं जिला परिषद सदस्यों ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
चाईबासा : मझगांव विधानसभा के जागीबुरु घाटी में बीते 12 जुलाई 2022 को तेल टैंकर के पलट जाने से 3 बच्चों की मौत को लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले मझगाव विधानसभा के मझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य झींक पानी जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में जागीबुरु घाटी दुर्घटना में मारे गए 3 बच्चों के आश्रितों को 10 _ 10 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ मृतकों के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी की मांग को लेकर गुहार एवं पदयात्रा किया गया और आज 48 घंटे का धरना प्रदर्शन , भूख हड़ताल किया गया।
अनुमंडल कार्यालय चाईबासा के समक्ष महासभा के बैनर तले दोनों जिला परिषद सदस्य एवं ग्रामीणों एवं मृतकों के आश्रितों ने धरना प्रदर्शन किया एवं भूख हड़ताल किया । इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं मृतकों के आश्रितों ने 7_8 माह बीत जाने के बावजूद मृतक के आश्रितों को नौकरी और मुआवजा नहीं मिलने को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्थानीय मझगांव विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया । सरकार और स्थानीय विधायक बच्चों के आश्रित की सुध नहीं ले रहे हैं और मृतकों के परिवार को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही इस दुखद घटना को लेकर सड़क जाम आंदोलन और मृतक परिवार के न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन करने वाले जनप्रतिनिधियों को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है।
एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम के उपविकास आयुक्त संदीप बक्सी का जाती प्रमाण पत्र का मामला गरमाया
चाईबासा
आजसू जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल से डीडीसी संदीप बक्शी का एसटी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से भी विधानसभा में इस मामला को उठाने का किया मांग
सुदेश महतो नें कहा सदन में इस मामला को रखेंगे,यदि सरकार चर्चा नही करती है तो अविश्वास प्रस्ताव लायेंगें
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के डीडीसी संदीप बक्शी पर एसटी कोटा में नौकरी करने का मामला फिर से एक बार आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने अपने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक के द्वारा इसी सत्र में विधानसभा में बात उठाने के लिए आग्रह किए हैं,जिस पर सुदेश महतो ने राम लाल मुंडा को पूरी तरह से भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सदन में इस मामला को रखेंगे,यदि सरकार चर्चा नही करती है तो अविश्वास प्रस्ताव लायेंगें।गौरतलब है की वर्ष 2021 में डीडीसी का एसटी कोटा में नौकरी करने का मामला हो आदिवासी महा सभा, मनकी मुंडा संघ, जेएमएम के जिला सचिव सोना देव गम, जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा के साथ साथ झारखंड राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कास्ट स्क्रुटनी कमिटी, झारखंड के अध्यक्ष सह आदिवासी कल्याण आयुक्त, कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से सामान्य जाति के पिता का पुत्र को एसटी सर्टिफिकेट के आधार पर एसटी कोटा में नौकरी करने का जोरदार रूप से शिकायत दर्ज कराया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार मंझारी प्रखंड का निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नूरी कुंकल के द्वारा संदीप बक्शी वर्सेज झारखंड सरकार के चल रहे केस में न्यायालय की आमना को ले कर पिटीशन दायर किया गया था,जिस पर बहस, सुनवाई भी हुई थी,कोर्ट के द्वारा कास्ट स्क्रुटनी कमिटी को पुनः 6 सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश हुआ था,फिर अचानक से नूरी कुंकल के द्वारा उक्त केस से अपने आप को हटा लिए,जो आज तक समझ से परे है। अब देखना है की इस मामला में आजसू पार्टी जिला से राज्य तक झारखंड के इस अति संवेदनशील मामला को कहां तक ले जाने में सफल होते हैं।इतना जरूर है कि यह मामला झारखंड के आदिवासी समुदाय से जुड़ा मामला है। रामलाल मुंडा इस मामला को राज्यपाल को भी पत्र लिखें हैं,साथ ही मुख्य सचिव,कार्मिक विभाग, आदिवासी कल्याण आयुक्त को भी प्रतिलिपि दिए हैं।पत्र में कास्ट स्क्रुटनी कमिटी के सभी सदस्यों को कटघरे में खड़ा कर दिए हैं।श्री मुंडा ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि सेवा निवृत होने तक न्यायालय में रिर्पोट नही जमा करने का सांठ गांठ कास्ट स्क्रुटनी कमिटी के सदस्यों के साथ किया गया है।झारखंड के आदिवासी समुदाय का सम्पत्ति, संस्कृति को बचाने और जल, जंगल, जमीन,की रक्षा के लिए संदीप बक्शी का एसटी सर्टिफिकेट रद्द करने, माननीय उच्च न्यायालय का लगातार अवमानना किए जाने की चांच की मांग कियें हैं।
आदिवासी हो समाज युवा महासभा की संयुक्त बैठक चाईबासा हरिगुटू में संपन्न….
चाईबासा
चाईबासा:-आदिवासी हो समाज युवा महासभा की संयुक्त बैठक केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबललू सून्डी की अध्यक्षता में महासभा, कला-संस्कृति भवन हरिगुटू,चाईबासा में संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय कमिटी, प्रदेश कमिटी, जिला कमिटी,अनुमंडल कमिटी एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए।
संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से हो समाज की वर्षों पुरानी माँग हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु चर्चा किया गया । भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पुनः आगामी अगस्त माह को दिल्ली पार्लियामेंट स्ट्रीट जंतर-मंतर में जोरदार धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें झारखंड,ओढ़िशा,पश्चिम बंगाल,असम,छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि जुड़ेंगे। भाषा विकास के समर्थन में विभिन्न सक्रिय सामाजिक संगठनों से सहयोग लिया जायेगा और पुरजोर तरीके से केंद्र सरकार से मांग रखा जाएगा।
ठीक इसी तरह से अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर में दो दिवसिय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजन करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही हो भाषा आंदोलन,पोस्टल लेखन अभियान तथा हो भाषा रथ के विषय में सांगठनिक स्तर पर चर्चा किया गया ।
इस बैठक में राष्ट्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष इपिल सामाड,महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम,पूर्व महासचिव सोमा कोड़ा,संगठन सचिव सुशील सावैंया,सांस्कृतिक सचिव प्रकाश पुरती,प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरुवा, उपाध्यक्ष नरसिंह बिरूली,कोषाध्यक्ष शंकर सिदू,संगठन सचिव राहुल पुरती,संयुक्त सचिव रायसिंह बिरूवा,दियुरि सदस्य बबलु उर्फ भगवान बिरूवा, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा, पूर्वी सिंहभूम उपाध्यक्ष रवि सावैंया ,घाटशिला अनुमंडल अध्यक्ष अनिल बोदरा, चक्रधरपुर अनुमंडल अध्यक्ष मदन बोदरा,जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी ,सदर अनुमंडल अध्यक्ष एलिस बोदरा,डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सगेन तियु,मझगाँव प्रखंड अध्यक्ष अनिल उर्फ प्रोसेस चातर,दिनेश हेम्ब्रम,नंदलाल तिरिया,चाहत देवगम,रामेश्वर बिरूवा,तुलसी बारी,हीरामनी पाड़ेया,प्रमिला बिरूवा,रश्मी कुल्डी,पार्वती हेम्ब्रम,नारायण पाड़ेया सहित विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे।
भवदीय रवि सावैंयाँ जिला उपाध्यक्ष आदिवासी हो समाज युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी 6200485359
जिला स्वास्थ्य समिति सरायकेला खरसावां एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सरायकेला
सरायकेला:जिला स्वास्थ्य समिति सरायकेला खरसावां एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उक्त कार्यक्रम में सराइकेला सिविल सर्जन विजय कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार के विषय पर चर्चा की गई एवं महिलाओं के दैनिक कार्य मजदूरी मेहनताना के विषय पर भी चर्चा की गई
वहीं कार्यक्रम में महिलाओं के साथ होने वाली असमानताओं को लेकर ज़ागरूकता बढ़ाने के विषय पर बिंदुवार चर्चा की गई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले कौन-कौन से रंग हैं?
बैंगनी, हरा और सफेद – ये तीनों इंटरनेशनल वीमेंस डे के रंग हैं.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन के मुताबिक़, “बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का सूचक है. हरा रंग उम्मीद का रंग है. सफ़ेद रंग को शुद्धता का सूचक माना गया है. ये तीनों रंग 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (डब्ल्यूएसपीयू) ने तय किए थे.”
हरिणा : सरहुल महोत्सव मे चार राज्य से 20 हजार से अधिक लोग जुटेंगे, जिम्मेदारी बांटी गयी
पूर्वी सिंहभूम
पोटका
भव्य पंडाल बनेगा, छह लाईट टॉवर लगेगा, हाईटेक होगा मुख्य मंच
सभी के लिये भोजन की व्यवस्था रहेगा, 150 वोलेंटियर को मिलेगा यूनिफॉर्म
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पोटका: पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत हरिणा स्थित दिशुम जायराथान मे राष्ट्रीय भूमिज सरहुल महोत्सव आयोजन समिति की एक बैठक श्रीपति सरदार की अध्यक्षता मे किया गया.
इस बैठक मे अगामी 24 मार्च 2023 शुक्रवार को दिशु जायराथान हरिणा मे आयोजित की जानेवाले दिशुवा हादी बोंगा-2023 को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चरचा किया गया. इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव भी मौजूद रहे. यहां बताया गया कि झारखड, असम, ओडिशा एवं पश्चिमी बंगाल से 20 हजार से अधिक लोग जुटेंगे. आयोजन के लिये भव्य पंडाल का निर्माण किया जायेगा, जहां लाईट व्यवस्था के लिए छह टॉवर लगाया जायेगा. मुख्य मंच हाईटेक रहेगा, सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगा.
इन सभी को दी गई जिम्मेदारियां
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य प्रबंधन रघुनाथ सरदार, संजय सरदार, मनोरंजन सरदार एवं युधीष्ठीर सरदार, मंच संचालन भरत सरदार, रघु सरदार एवं मधु सरदार, सांस्कृति प्रभारी मधु सरदार, श्रीपति सरदार एवं छोटेलाल सरदार, भोजन प्रभारी फुलचांद सरदार एवं ईश्वरलाल सरदार, नाया रजिस्ट्रेशन अशोक सरदार एवं वीरेंद्र सरदार, नाया दारोम प्रभारी श्रीपति सरदार एवं अवित्र सरदार, चिकित्सा प्रभारी डॉ कार्तिक सरदार, वोलेंटियर प्रभारी बिहारी लाल सरदार, कलेक्सन प्रभारी भुवनेश्वर सरदार, चंदन सरदार एवं मोनिका सिंह, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा एवं असम प्रभारी दीपक सरदार, हिरो सरदार, चंका सरदार, भुवनेश्वर सरदार, मनोज सरदार, गोपी सरदार, उदय सरदार एवं असीत सरदार को जिम्मेदारी दिया गया.
कार्यक्रम मे प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ कमेटी की ओर से 150 वोलेंटियर प्रतिनियुक्त किया जायेगा, जिसमें 100 युवक एवं 50 युवतियां रहेंगी. सभी को यूनिफॉर्म के तहत युवक को टी-शर्ट एवं युवतियों को साड़ी दिया जायेगा.
यह कार्यक्रम होगा
आयोजन के तहत 24 मार्च सुबह को दिशोम नाया सुशांत सरदार के नेतृत्व मे सरहुल पूजा होगा, जिसके पश्चात शाम तीन बजे के बाद पूजारी स्वागत एवं शोभा यात्रा के पश्चात सरहुल नृत्य होगा. रात सात बजे से रोमोज ऑर्केस्ट्रा (पारंपरिक एवं आधुनिय आर्केस्ट्रा) लागुरासाई, असम पारंपरिक लोक गायक मकर सिंह भूमिज, पश्चिमी बंगाल के पारंपरिक लोक गायक नृत्यलाल सिंह तथा ओडिशा के पाईको सिंह के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.
भाजपा आदित्यपुर मंडल के महामंत्री एवं प्रखर समाज सेवी अशोक सिंह का जन्मदिन मनाया गया
सरायकेला
आदित्यपुर
( सोनु कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी में सरायकेला-खरसावाँ के लोकप्रिय नेता भाजपा आदित्यपुर मंडल के महामंत्री एवं प्रखर समाज सेवी अशोक सिंह का जन्मदिन उनके आवास आदित्यपुर अंतर्गत सतबहनी जमालपुर में केक काटकर मनाया गया
साथ ही इस मौके पर गरीब और बेबस लोगों के बीच अंग वस्त्र देकर का वितरण किया गया
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री सोनू कुमार और मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार एवं समाजसेवी राकेश कुमार,कुन्दन सिंह, गणेश सिंह, युवराज सिंह, अंकित, मुधु, मोती, चीकू, राहुल,आलोक, राजीव, अमन, एवं कई समाजसेवी और वरिष्ठ लोग शामिल हुए।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सरायकेला
निमडिह
Saraikela: नीमडीह प्रखंड के अंतर्गत बांदु ग्राम में झालसा के निर्देशानुसार विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में पीएलवी शुभंकर महतो ने उपभोक्ता संरक्षण कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य है कि प्रत्येक उपभोक्ता को शीघ्र व सरल तरीकों से कम धन खर्च करने न्याय मिल सके । उपभोक्ता, कीमत के अनुसार जिला उपभोक्ता फोरम , राज्य उपभोक्ता कमीशन तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता कमीशन में शिकायत कर सकते हैं । इसके अतिरिक्त पीएलवी मौलिक अधिकार , उपभोक्ता के अधिकार, आदि कानून की जानकारी दी । तथा सरकार द्वारा चलाएँ जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
इस अवसर पर करमू महतो , बीनापानी महतो, द्रपदी मुर्मू, मंगला महतो , जयमनी उपस्थित थे ।
सरायकेला खरसावां चारों ओर से जानलेवा धुआं उगलती फैक्ट्रियों से घिरा हुआ है।
सरायकेला खरसावां
जिले में दिन-रात रोज जहरीले धुएं को अपनी सांसों के साथ खींच रहे हैं जीव जंतु पशु पक्षी एवं पेड़ पौधे एवं यहां की जनता।
सरायकेला:जिले में दिन-रात रोज जहरीले धुएं को अपनी सांसों के साथ खींच रहे हैं जीव जंतु पशु पक्षी एवं पेड़ पौधे एवं यहां की जनता।
आपको बताते चलें की फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुआं जानलेवा भी हो सकता है । फैक्ट्री की चिमनीओ से निकलने वाले धुएं में जहरीली टॉक्सिन होते हैं ।जो सांस संबंधित बीमारियों का कारण बन सकते हैं । धोएं से अस्थमा, फेफड़ा के रोग और आंखों में इंफेक्शन जैसी बीमारियां होती है। कुछ लोगों में इससे कैंसर भी पनप सकता है। ऐसा कई Dr .फिजीशियनओं का कहना है।
जितेंद्र कुमार सिंह पोलूशन विभाग पदाधिकारी सरायकेला खरसावां
जिले में सीमेंट, केमिकल्स एवं बिजली और कोयले वाली फैक्ट्रियों से निकलने वाली धुए से हो सकती है जानलेवा रोग।
जहां एक और जिला प्रशासन ने कई पेड़ पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए लगा रहे हैं गर्मी के दिनों में पशु पक्षी के लिए जगह जगह पर पानी की भी व्यवस्था ग्रामीण कर रहे हैं। वही दूसरी ओर जिले में कई फैक्ट्रियों से उगलती मौत की काली धुए से पर्यावरण पूरी तरह से बर्बाद हो रही है।
आपको बताते चलें कि कई बार पॉल्यूशन विभाग सरायकेला खरसावां को इसकी जानकारी देने के बावजूद भी आखिर क्यों है मोन ….? क्या जीवन से बढ़कर पैसा होता है। किस अधिकार से पोलूशन विभाग द्वारा इनको पोलूशन रहित सर्टिफिकेट मिल जाता है।
मौसम बदल रहा है गर्मी के सीजन सर पर है वही देखा जा रहा है कि कंपनियों से आग उगलती काली पोलूशन हर जीव के लिए खतरा साबित होता जा रहा है। अगर समय रहते पोलूशन विभाग नहीं जागी तो जीवन खतरे में है
किस आधार पर पोलूशन कंट्रोल बोर्ड से इनको सर्टिफिकेट मिल जाया करती है।
सरायकेला खरसावां जिला प्रदूषण से ऐसा लगता है जैसे रो रहे हो यहां के पेड़ पौधे एवं आम लोग काले धुएं के साथ जीने को है मजबूर । लेकिन जिला प्रशासन खामोश है। जहां अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं वहीं पॉलिशन विभाग सब देख कर भी अंजान है। पेड़ पौधे कहीं सुख गए तो कहीं काले प्रदूषण में खुद को चादर समझकर ओढ़े हुए हैं। और हरियाली अब काली नजर आ रहे हैं। साथ ही पशु पक्षी एवं आम लोगों की जीवन भी खतरे से खाली नहीं है।अब जीवन आंकड़े के आधार पर कम से कम जीवन जीने को मजबूर हैं। आखिर यह उद्योग से पर्यावरण एवं जीवन कब सुरक्षित होगा।
पोलूशन विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी एक्शन क्यों नहीं ले रही है क्यों है खामोश ।
कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सरायकेला खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सिधो कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता फेडरेशन लिमिटेड-रांची
सरायकेला : जिला मुख्यालय स्थित वन चेतना केंद्र में बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के संबंध में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि राज्य में कृषि उपज के अलावा अन्य वनोत्पादों की बहुत सारी विविधता होती है। ये उत्पाद ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये उनके लिए मुख्य आय स्रोत के रूप में काम करते हैं। ग्रामीण समुदायों को इन उत्पादों के लिए उचित मूल्य नहीं मिल पाता जिसके कारण उन्हें अपने जीवनस्तर में सुधार लाने का मौका नहीं मिल पाता है। बिचौलियों द्वारा उनका विभिन्न स्तर पर शोषण किया जाता है। सहकारिता का उद्देश्य है ग्रामीण समुदायों को अपने उत्पादों के लिए उचित मूल्य मिल सके और उनके जीवनस्तर में सुधार आ सके। इसके अलावा, ग्रामीण समुदायों को उनके वनोत्पादों की मार्केटिंग, उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के बात भी कही। जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं वनोपज जैसे धान, गेहूं, सब्जी-फल, लाह, ईमली, कोदो, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, साल, आंवला, महुआ, करंज, हर्रे, बहेरा, रेशम आदि का उत्पादन, संकलन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित करना, क्रय-विक्रय एवं वितरण की ऐसी व्यवस्था करना जिससे की सदस्यों को सर्वाेत्तम लाभ मिले।
वही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और राज्य पर सहकारी समितियों के विचार और संबंधित सफलता की कहानियों पर प्रकाश डालते हुए परियोजना प्रबंधक की टीम ने कार्यशाला को आगे बढ़ाया
प्रतिभागियों को अमूल और लिज्जत पापड़ के ऑडियो विजुअल दिखाकर उनका ज्ञान वर्धन किया गया LAMPS और PACS के प्रतिनिधियों ने अपनी सफलता की कहानियां अनुभवों और सुधार क्षेत्रों को साझा किया
उक्त कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण,आइटीडीए पीडी संदीप दोरायबुरू,आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत व डीपीआरओ धनवीर लकड़ा समेत जिले के सभी पैक्स के अध्यक्ष और सदस्य आदि उपस्थित थे।
आदित्यपुर नगर-निगम छेत्र में मुकुंद राम तांती चोक पर पान गुरु स्व मुकुंद राम तांती जी का 121 वां जन्म जयंती समारोह मनाया गया
सरायकेला खरसावां
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला खरसवां जिला के आदित्यपुर नगर-निगम छेत्र में मुकुंद राम तांती चोक पर पान गुरु स्व मुकुंद राम तांती जी का 121 वां जन्म जयंती समारोह विभिन्न राजनीतिक दल एंव समाजसेवी लोगो दारा मनाया गया
कार्यक्रम में समाज सेवी सह युवा नेता विशेष कुमार ऊफ बाबु तांती ने कहा की आजाद भारत के सर्वप्रथम वहरागोरा विधानसभा के 1952 विधायक थे झारखंड पार्टी से एंव साथ साथ टिसको जोडा मांईस के मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी थे इतना ही नहीं इन्होंने झारखंड अलग राज्य की लडाई भी लडे है ईनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है पान गुरु मुकुंद राम तांती कभी भी जात पात भेद भाव जाती ओर धर्म की राजनीतिक नही की हमेशा समाज हित में कार्य किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा नेता विशेष कुमार उर्फ बाबु तांती,समाज सेवक अरुण आचार्य, किशन सोनकर, संजीव महतो,ऊतम पात्रो,आंकीत मिश्रा, प्रकाश पूर्त, धरनी दास,राम,आदि शामिल हुए
गौड़ सेवा संघ के पं सिंहभूम जिला समिति का हुआ गठन,भास्कर महाकुड़ अध्यक्ष व पंकज प्रधान बने सचिव
चाईबासा
सामाजिक एकता पर बल देते हुए समाज के विकास पर दे योगदान: चतुर्भुज बारीक
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: चाईबासा मुख्यालय के कचहरी तालाब स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को गौड़ सेवा संघ के पश्चिमी सिंहभूम जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन में मुख्य रुप से गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान उपस्थित थे।
सम्मेलन में सामाजिक परिचर्चा के उपरांत गौड़ सेवा संघ जिला समिति का गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित केन्द्रीय उपाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान,शिरिष बेहरा व स्टेयरिंग कमिटि के सदस्य अयोध्या बेहरा एवं गोबर्धन बारीक के देखरेख में समाज के बॉयलोज के अनुसार जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें पं सिंहभूम जिला अध्यक्ष भास्कर महाकुड़,उपाध्यक्ष अरदेन्दु शेखर प्रधान व महेश प्रधान,सचिव पंकज प्रधान,सह सचिव अनंत प्रधान व हरीश बेहरा एवं कोषाध्यक्ष नारायण गौड़ को बनाया गया।
वहीं सम्मेलन कार्यक्रम में सभी नव चयनित जिला पदाधिकारियो को गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान ने शपथ ग्रहण कराया और समाज के विकास में निरंतर योगदान देने का आग्रह किया। गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने की बात कही। बारीक ने सामाजिक एकता व उच्च शिक्षा पर बल देते हुए समाज के विकास पर योगदान देने की बात कही। बताया समाज का जिला कमिटि सदस्यता शुल्क लागू करते हुए वित्तीय स्थिति को मजबूत करे। जिला समिति में सदस्य के रुप में संजय बारीक,दीपक प्रधान,विभीषण महाकुड़,रघुनाथ बारीक,प्रशांत बेहरा,सुनील बेहरा,वैद्यनाथ प्रधान,सुरेश प्रधान,वरुण प्रधान,श्रीवत्स प्रधान,चित्तरंजन प्रधान,रघुनंदन प्रधान,सायबो प्रधान,नीलमणि प्रधान,कमलदेव प्रधान व तरणीसेन प्रधान का चयन किया गया। सम्मेलन में गौड़ सेवा संघ के अन्य पदाधिकारियो ने भी संबोधन कर समाज हित में अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अयोध्या बेहरा ने किया।
मौके पर गौड़ सेवा संघ के मायाधर बेहरा,अभिमन्यु गोप,कृष्णा कुमार प्रधान,गोविंद महाकुड़,अशोक कुमार,दीपक गिरी,विष्णु प्रधान,मुरली प्रधान,कांग्रेस माझी,वरुण प्रधान,कमल किशोर माझी व सुदाम बेहरा समेत अन्य उपस्थित थे।