तिरुलडीह में दो मोटरसाईकल चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा…

तिरुलडीह में दो मोटरसाईकल चोर को चोर ग्रामीणों ने धर दबोचा…

चांडिल

तिरुलडीह

पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने मोटरसाइकल चोर को धर दबोचा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोर को पकड़े जाने की खबर सामने आई है जहां तिरुलडीह से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर को पातकुम गांव के पास ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. 

पकड़ाए चोरों में आदित्यपुर सालडीह बस्ती के रहने वाले धीरज कुमार तांती और सूरज सोय उर्फ डाकू शामिल है. दोनों शातिर चोर हैं. इसके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक के अलावा चाभियों का गुच्छा, दो मोबाइल और नकद नौ हजार रुपये बरामद किया गया है. मीडिया को जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं. इस दौरान ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरभ कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे.

तिरुलडीह स्टेशन के समीप से दोनों ने तिरुलडीह के हेडेमुडीगांव के रहने वाले त्रिलोचन कालिंदी की पल्सर बाइक (जेएच 05बीजेड 2724) की चोरी की. इसके बाद ईचागढ़, चौका के रास्ते भागने लगे. तिरुलडीह पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना की पुलिस को दिया. ईचागढ़ पुलिस ने पातकुम में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों चोर को मोटरसाईकिल समेत पकड़ लिया. 

जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पहले आदित्यपुर से एक मोटरसाईकिल की चोरी कर भागे थे. चोरी किए मोटरसाईकिल को कहीं बेचकर वापसी में तिरुलडीह से फिर एक मोटसाईकिल चोरी कर जा रहे थे.आदित्यपुर से चोरी गए मोटरसाईकिल को बरामद नहीं किया जा सका है.

मुरूप में निशुल्क रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर 12 मार्च को

मुरूप में निशुल्क रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर 12 मार्च को

सरायकेला

मुरूप

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : प्रखंड सरायकेला अंतर्गत मुरूप पंचायत सेवा समिति के तत्वाधान में “निशुल्क रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर” का आयोजन मुरूप पंचायत सचिवालय के प्रांगण में रखा गया है।

यह आयोजन आगामी दिनांक 12 मार्च 2023 रविवार को किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा एवं यह कार्यक्रम लगातार शाम 4:00 बजे तक चलेगा। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी यूनिट जमशेदपुर के कुशल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु कल पंचायत सचिवालय में हैं एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस कुमार महतो ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह निशुल्क शिविर मुरूप पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय पानो महाली के यादगार में रखा गया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मुरूप पंचायत सेवा समिति पंचायत के गांव में जाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हे बताएंगे कि रक्तदान महादान है। विपत्ति की घड़ी में इस रक्त से लोगों की जान बचाई जा सकती है । रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है जबकि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है। रक्तदान शरीर में 24 घंटे के अंतराल में पुनः उतना ही रक्त बन जाता है। रक्तदान करने से शरीर में लीवर और हृदय की बीमारी कम होती है।

रक्तदान करने से शरीर में वजन कम नहीं होती है बल्कि शरीर में ऊर्जा प्राप्त होती है । आंख जो शरीर का विशेष अंग माना जाता है उसका भी निशुल्क जांच एवं चयनित रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन भी कराई जाएगी। बैठक में आयोजन कमेटी द्वारा पंचायत के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निशुल्क शिविर से लाभ उठाने की अपील की है ।

मौके पर मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस कुमार महतो,मुरूप पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजीत प्रधान, डॉ राधेश्याम महतो (जमशेदपुर ) शिक्षक हीरालाल महतो (हतीया), नारायणडीह के पूर्व वार्ड सदस्य अर्जुन महतो , रेंगुडीह के ग्राम प्रधान हृदानंद महतो , एसएमसी मुरूप के अध्यक्ष गोरा चांद हो , एलआईसी एडवाइजर हेमसागर प्रधान, अरुण कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

हातिया में 24 प्रहर राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ शुरू

हातिया में 24 प्रहर राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ शुरू

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: प्रखंड सरायकेला अंतर्गत हातिया गांव स्थित श्री हरि मंदिर के प्रांगण में चैतन्य महाप्रभु के असीम अनुकम्पा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन शुक्ल एकादसी के उपलक्ष्य पर 24 प्रहर व्यापी राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन किया है।

उक्त आशय की जानकारी हरि संकीर्तन समिति के सचिव श्रीपति महतो ने देते हुए बताया कि आज हरि मंदिर में राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हेतु गंधाधिवास हुआ।

आगामी गुरुवार को प्रातः 10 बजे से राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का शुभारंभ होगा जो लगातार 24 प्रहर तक चलेगा। यह संकीर्तन रविवार को प्रातः 10 बजे धुलट के साथ समापन होगा। इस राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ में पुरुलिया के जगबंधु दास गोस्वामी, ब्रज किशोर दास गोस्वामी, राधे राधे महिला संप्रदाय, बांकुड़ा के गौर निताई महिला संप्रदाय, सरायकेला खरसावां जिले के मंगल दास गोस्वामी (रायडीह),मदन महतो (तियुनिया), शिबू जयप्रकाश (हातिया) आदि संकीर्तन मंडली योगदान देंगे।

अष्टमी बनी स्कूल टॉपर बनना चाहती है आईएएस ऑफिसर

अष्टमी बनी स्कूल टॉपर बनना चाहती है आईएएस ऑफिसर

सरायकेला

कुकड़ू

नादूटांड

वर्ष 2022 के मैट्रिक परीक्षा में 88.40% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी

सरायकेला जिला के कुकड़ू प्रखंड जो जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। कुकरू प्रखंड का एक गांव है नादूटांड जो सिरूम पंचायत का एक छोटा सा कस्बा है।जिसमें कोई भी आधारभूत सुविधाएं नहीं है।इतना तक कि यहां बिजली भी नियमित रूप से नहीं रहती है। इतने सारे चुनौतियों का सामना करते हुए एक ग्रामीण गरीब घर की बेटी अष्टमी महतो वर्ष 2022 के मैट्रिक परीक्षा में 88.40% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी।

अष्टमी के पिताजी एक किसान हैं जिससे वे खुद अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं,वहीं मां गृहणी हैं,जो उनके पिता के काम में हाथ बटाती है साथ ही वह एक आंगनबाड़ी सहायिका भी है।वही अष्टमी भी कभी-कभी अपने माता-पिता के साथ खेत जाकर उनका सहायता करती है।अष्टमी तेजस्विनी क्लब नादुतांड की एक सदस्य है जो नियमित रूप से क्लब में बैठक में भाग लेती है। अष्टमी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया।

इन हालातों का सामना करते हुए अष्टमी आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं जो आगे चलकर देश के आम जनता का सेवा कर सके।

उपायुक्त की अध्यक्षता में ऑटो क्लस्टर सभागार में एक दिवसीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में ऑटो क्लस्टर सभागार में एक दिवसीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न

सरायकेला

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कार्यशाला के माध्यम से जन्म मृत्यु निबंधन की जो जानकारी दी जा रही उसे जन जन तक पहुंचाए- उपायुक्त

विभिन्न प्रयोजनों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र होना जरूरी- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला

आदित्यपुर: बुधवार दिनांक 1 मार्च 2023 को ऑटो क्लस्टर स्थित सभागार मे जिला दंडाधिकारी साहब उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर से आए प्रशिक्षणकर्ता के द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकताओं, इसका पंजीकरण करने की अवधि, संबंधित पदाधिकारी,अपीलीय पदाधिकारी की कार्य शक्तियां एवं दायित्व इत्यादि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे अत्यावश्यक दस्तावेज के रूप में अपनाने पर बल दिया गया।

जन्म-मृत्यु निबंधन से लोगों को ही कराना होगा अवगत, आज के समय में जन्म मृत्यु का निबंधन बेहद जरूरी– उपायुक्त

प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा कि आज के समय में जीवन मृत्यु का निबंधन बेहद जरूरी है। सभी जिम्मेवार माता पिता को अपने बच्चों का निबंधन अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु निबंधन का उपयोग सरकार द्वारा विकास कार्य करने के लिए किया जाता है। वहीं उपायुक्त ने जन्म प्रमाण पत्र को लेकर बताया कि जन्म के वक्त किसी बच्चे का नाम अगर नहीं रखा गया है तो बिना नाम के भी प्रमाण पत्र जारी किए जाने का प्रावधान है, वहीं बच्चे का एक साल तक नाम निःशुल्क जन्म प्रमाण पत्र में जुड़वा सकते है। वहीं जन्म के साथ साथ मृत्यु प्रमाण पत्र के भी महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि आप सभी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन करने की प्रक्रियाओं को बारीकी से समझें और ध्यानपूर्वक प्रमाण पत्र निर्गत करें ताकि किसी को आवश्यकता पड़ने पर प्रमाण पत्र में त्रुटि आदि जैसी समस्याओं का सामना करना ना पड़े और वह किसी योजना या सुविधा से ऐसे कारणों से अछूता ना रह जाए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को कार्यशाला के माध्यम से जन्म मृत्यु निबंधन की जो जानकारी दी जा रही उसे जन जन तक पहुंचने तथा लोगों को इसका महत्वता संबंधित जानकारी देने की बात कही। उन्होंने जन्म मृत्यु के रजिस्ट्रारों की भूमिका के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंर्तगत होने वाले जन्म मृत्यु की घटना का निबंधन सूचक द्वारा दी गयी सूचना एवं स्वयं घटना का संज्ञान में लेकर ससमय करें क्योंकि निबन्धकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की ज्यादातर निजी नर्सिंग होम द्वारा डाटा छिपाया जा रहा है, जो गलत है। आज के दौर में संस्थागत प्रसव संभव नहीं है, ऐसे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भवती माताओं का डाटा रखना अनिवार्य है।

विभिन्न प्रयोजनों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र होना जरूरी- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला

कार्यशाला को संबोधित अनुमंडल पदाधिकारी सराय किला श्री रामकृष्ण कुमार ने सभी रजिस्ट्रार को निदेश दिया कि जन्म निबंधन कराना आवश्यक है। इसका उपयोग जन्म की तिथि एवं स्थान का प्रमाणिक दस्तावेज स्कूल में प्रवेश हेतु राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने हेतु, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में विदेश यात्राओं के लिए पासपोर्ट बनाने में, मताधिकार प्राप्त करने के लिए, वृद्धावस्था बालिका समृद्धि सुकन्या योजना एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड के लिए, देश के वर्तमान जनसंख्या की स्थिति हेतु बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि जन्म मृत्यु के निबंधन की अनिवार्यता से हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। इसलिए आप लोगों का दायित्व है जिले में कोई भी निबंधन न छूटे। जन्म मृत्यु निबंधन इसी के आधार पर कई योजना अंतर्गत विकास कार्य का क्रियान्वयन होगा।

कार्यक्रम मे उप निदेशक संख्याकी विभाग कोल्हान प्रमण्डल श्री नुकूल उरांव, जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड राज्य सहायक संचालक श्री आशुतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री फैजान सर्वर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सीएचसी प्रभारी, सभी नगर निकाय क्षेत्र के सभी संबंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंड संख्याकी प्रवेक्षक, पंचायत सेवक एवं अन्य उपस्थित रहे।

होली व शब ए बारात को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

होली व शब ए बारात को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

(शब यानि रात और बारात मतलब बरी होना)

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेलाहोली व शब ए बारात को लेकर सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ।

बैठक में होली पर्व व शब ए बारात के अवसर पर शांति व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने का निर्णय हुआ।

इससे पहले बैठक में सदस्यों ने स्पष्ट किया कि होली से पहले 7 मार्च को होलिकादहन रश्म होगा। 8 को होली मनाया जाएगा। पर्व को मनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

आगामी 7 मार्च को होने वाली शब ए बारात के लिए सदस्यों ने पुलिस पेट्रोलिंग का सुझाव दिया। 

(शब यानि रात और बारात मतलब बरी होना)

सदस्यों में मुस्लिम समुदाय लोगों ने स्पष्ट किया कि शब ए बारात में इबादत के लिए मस्जिद और कब्रिस्तान में जाते हैं। घरों को सजाया जाता है। लोग पूरी रात अल्लाह की इबादत करते हैं। नमाज पढ़ते और अल्लाह से पिछले गुनाह की माफी मांगते हैं।

वहीं बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा ने कहा कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। अशलील गाना पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। मौके में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने भी सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु हर आदमी का सहयोग जरूरी है।

उक्त बैठक में एएसआई एसएल सिंह, एएसआई बनारसी दास, एएसआई बीरबल महतो के अलावे सदस्यों में दिलीप शंकर आचार्य, संजय चौधरी, गणेश गागराई, सानोदास, रविंद्र मंडल, दुर्गा हायबुरु, मोहम्मद जुबेर, अब्दुल कुदुस, खलील अहमद आदि उपस्थित थे।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के केज लाभुक ( अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के केज लाभुक ( अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम

चाईबासा

( पश्चिम सिंहभूम से भरत सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के केज लाभुक ( अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राजीव सिंह एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन भी उपस्थित रहे।

जिला उपायुक्त के द्वारा लाभुकों को कहा गया कि जो भी सक्रिय एवं क्रियाशील सदस्य हैं, उन्हें समिति से जुड़े एवं जो भी आमदनी हो रही उससे लाभान्वित होते हुए आगे का कार्य करें। उपायुक्त के द्वारा समिति के सदस्यों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति को होने वाले समस्याओं के बारे में बताया गया एवं जो भी उन्हें लाभ हो रहा है। उसकी भी जानकारी ली गई समिति को मोटरबोट भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे समिति को अच्छी आमदनी हो रही है लोगों के जीवन स्तर में सुधार भी आया है, वैसे लोग जो रोजगार की तलाश में बाहर गए थे वैसे लोग भी वापस आकर मछली पालन के क्षेत्र से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं, उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि आप लोगों को यदि और केज की आवश्यकता है तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा फिड रखने हेतु गोदाम का निर्माण, डैम तक सड़क का निर्माण, मछली सह बत्तख पालन, डेम गेट की मरम्मति, कोल्ड स्टोरेज, बिजली की उपलब्धता करने हेतु योजना बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो ने आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो ने आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत

सरायकेला खरसावां

( सरायकेला से भरत सिंह की रिपोर्ट )

उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिए गए निदेश

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल ने सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 60 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो,उपायुक्त ने उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए।

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, सरकारी नाला एवं भूमि अधिग्रहण,अनुकम्पा आधारित सम्बन्धित मामले, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन कार्ड धारको को राशन ना मिलने, आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 में सड़क अधिग्रहण करने, पेयजल एवं, बिजली जैसी मुलभुत सुविधाएं सुदृढ़ करने समेत अन्य मामले आए। इस दौरान कल्याणकारी योजना सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया,वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बताते चलें कि आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद ने वार्ड क्षेत्र कुछ लोगो के द्वारा सड़क, पानी, बिजली एवं गैस पाइपलाइन कनेक्शन इत्यादि मुलभुत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में किए जा रहे कार्य में रोक लगाने से अवगत कराया जिसपर उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को उक्त मामले की जांच करने के निर्देश दिए।वही गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि एवं नाली अधिग्रहण संबंधित मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी को जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नीमडीह थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

नीमडीह थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।

बीडीओ संकाराचार्ज समांड ने कहा होली भाई चारा और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई।

नीमडीह थाना प्रभारी ने वाहन चालन का नियम को पालन करें। इसके साथ ही नासा में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई। सरायकेला खरसावां जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह कुकरू प्रखंड के जिप सदस्य मधुश्री महतो,कुकरु प्रखंड के प्रमुख , नीमडीह प्रखंड के प्रमुख फुलमनी हंसदा,हर पंचायत के मुखिया, पंचायत सदस्य समाज सेवी उपस्थित थे। श्यामल पांडे,राकिब साइ,तारक पोद्दार आदी उपस्थित थे।

मुसाबनी में ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाये लाखों के सोने चांदी के गहने, जांच में जुटी पुलिस

मुसाबनी में ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाये लाखों के सोने चांदी के गहने, जांच में जुटी पुलिस

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दिया। मुसाबनी बस स्टैंड के समीप मुसाबनी डुमरिया मुख्य सड़क के किनारे अजीत सिंह राजेश कुमार ज्वेलर्स दुकान में शातिर चोरों ने लाखों आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों का साहस इतना था कि दुकान के पिछे से सेंध मारी कर इस घटना को अंजाम दिया।

सेंध मारी करने से पहले चोरों ने पीछे की खिड़की से पुरानी जाली लगी खिड़की के लकड़ी के चौखट को तोड़कर लगे रड को निकाला, फिर दरवाजा तोड़ा,उसके बाद 5 इंच की दीवार में 2 फीट का सेंधमार कर दुकान की मुख्य तिजोरी तक पहुंच गये। फिर तिजोरी के कमरे से दुकान के काउंटर में अंदर प्रवेश करने के लिए लगी ग्रील का ताला और एंगल को काटकर घुस गए। उसके बाद काउंटर के रेक में रखे सोना चांदी के सभी आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें सोना का आभूषण रखा हुआ था। लेकिन लॉकर तोड़ने में चोरों का गिरोह असफल रहा। उसके बाद दुकान में काउंटर और शो केस में रखे चांदी के आभूषण और अन्य सामान सहित ग्राहकों के बनाने के लिए रखे सोने चांदी का आभूषण एंव काउंटर की ड्रोयर में रखा नकद भी चोर अपने साथ ले गये। चोर अपनी पहचान का सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे लगभग 10 सीसीटीवी कैमरे में 8 कैमर सहित रिकार्डिंग को स्टोर रखने वाला डीवीआर को भी खोलकर अपने साथ ले गये। ताकि चोरी की घटना का कोई सबूत किसी के हाथ ना लग सके।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी राजा दिलावर ज्वेलरी शोरूम पहुंचे और जांच शुरू किया, पदाधिकारियों ने आशा जताई है अवश्य सफलता मिलेगी और अपराधी पकड़े जाएंगे। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है

युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. चढ़कर युवक उटपटांग हरकतें करने लगा

युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया. चढ़कर युवक उटपटांग हरकतें करने लगा

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस मौके पर पंहुची तो युवक खुद ही नीचे उतरा

मुसाबनी: थाना क्षेत्र के मेढ़िया में मंगलवार सुबह को एक युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया.

पोल पर चढ़कर युवक उटपटांग हरकतें करने लगा, ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुसाबनी थाना को दी. पुलिस मौके पर पंहुची तो युवक खुद ही नीचे उतर आया. उतरने के बाद पुलिस ने उससे पुछताछ किया. दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया. ग्रामीणों का मुताबिक मेढ़िया गांव का युवक सुनील पातर नशे के हालत में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया था. इससे क्षेत्र में घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा.

दुष्कर्म के दो आरोपियों को भेजा गया जेल एक फरार

दुष्कर्म के दो आरोपियों को भेजा गया जेल एक फरार

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: थाना क्षेत्र के कुइलिसुता बाहा बोंगा(सरहुल) पर्व मनाकर 3 बजे अपने दीदी के घर लौटने दौरान एक युवती से तीन लोगों ने दुष्कर्म के मामले में मुसाबनी थाना में कांड संख्या 11/23 धारा 376,321,354A,354B,376,D दर्ज किया गया है,

इस मामले युवती के बयान पर तीन युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. कुइलिसुता गांव के आस – पास के दो आरोपी विकास बास्के (19) कोइलीसुताऔर गणेश हांसदा (19) कपागोडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

इस संबंध मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवम थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मंगलवार को घाटशिला जेल भेज दिया है, तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started