ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना।

ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता की कार्यशैली से नाराज अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने भीषण गर्मी में धरना दिया।

इस दौरान मुख्य अभियंता विरोध को देखते हुए कार्यालय से नदारद रहे. धरना का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, संगठन सचिव प्रणव शंकर और जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता नियम कानून को ताक पर रखकर वरीयता सूची में पत्राचार लिपिक और भंडारपाल को एक साथ कर के गलत किया है.इसके अलावा हमारी मांग है कि नील चित्रक से अनुरेखक एवं अनुरेखक से प्रारूपकार कोटि 2 में देय तिथि से प्रोन्नति दें, सभी वर्गों के लिपिकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र दिया जाय आदि।

धरना कार्यक्रम में सुधीर महतो, अजय सिंह, राजेश कुमार, सुतपा मंडल, सरस्वती गोप, सरस्वती देवगम, महेंद्र तिवारी, राजीव चौबे, नील मोहन बानरा समेत चांडिल, घाटशिला, चाइबासा आदि के कर्मचारी शामिल रहे. सभी कर्मचारी मुख्य अभियंता मुर्दाबाद और हाय हाय के जोरदार नारेबाजी करते रहे।

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका पुलिस को अफीम तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी कर पैकेट बनाकर बेचने वाले दो तस्करों को चेकनाका लगाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए अफीम तस्कर में मुख्य रूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव निवासी सोमा सिंह मुंडा उर्फ सोमाय मुंडा और लखींद्र महतो शामिल है।

मामले के संबंध में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस को वरीय अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो बाइक पर सवार व्यक्ति जंगली क्षेत्र से अफीम -डोडा की खरीदारी कर बेचने के लिए ला रहे हैं. तभी पुलिस ने चेक नाका लगाकर बाइक सवार दोनों तस्करों को दबोचा. तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से बाइक में रखे 400 ग्राम अफीम गादा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 21 हज़ार नगद बरामद किए गए. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि जंगली क्षेत्र से अफीम की खरीदारी यह लोग झाबरी नेशनल हाईवे- 33 किनारे लाइन होटल से ट्रक ड्राइवरों को अफीम- डोडा बेचा करते थे।

वहीं गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर पुलिस ने रामाकांत सिंह मुंडा लाइन होटल के अंदर से छुपा कर रखे गए एक बोरा से 10 किलोग्राम डोडा का चूर्ण भी बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने यहां से एक ग्राइंडर मशीन ज़ब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग लाइन होटल के पास से अफीम -डोडा का पैकेट बनाकर बेचा करते थे।

मंत्री चम्पई सोरेन का प्रयास से 25 केवी ट्रांसफार्मर, रविन्द्र माझी ने फीता काट कर किया उदघाटन।

मंत्री चम्पई सोरेन का प्रयास से 25 केवी ट्रांसफार्मर, रविन्द्र माझी ने फीता काट कर किया उदघाटन।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर: प्रखंड के बाना पंचायत अंतर्गत जोटा गाँव के आहार टोला में रविवार को 25 केवी ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्धघाटन झामुमो युवा नेता रविन्द्र माझी ने फीता काट कर किया।

बताया जा रहा है आहार टोला में लगे 16 केवी ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी हो गई थी।जिसके बाद गाँव के लगभग 20 से 25 परिवार में अंधेरा छा गया था।इसकी सूचना नजदीकी थाना में की गई थी।और बिजली विभाग को भी सूचना दी गई थी।परंतु लगभग दो से तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी कुछ नही हुआ।तब ग्रामीणों ने झामुमो युवा नेता सह समाजसेवी रविन्द्र माझी को सूचना दी,वहीं रविंद्र माझी ने स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई के समक्ष इस मामले को रखा।मंत्री ने मामले को संज्ञान लेते हुए, त्वरित 25 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा कर ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुचाने का कार्य किया।जिससे ग्रामीण काफी खुश है,और मंत्री चम्पई सोरेन एवं झामुमो नेता रविन्द्र माझी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर झामुमो युवा नेता रविकांत माझी, जोटा ग्राम प्रधान मादरु सोरेन, गोपालपुर ग्राम प्रधान मोहन सिंह हांसदा, राजाराम मार्डी, दुखु मुर्मू, मोहन मार्डी, सोनु सोरेन, बाबलू लोहार, सोना सोरेन,हरि सरदार, बाडु मुर्मू, खेला हेम्ब्रम, राजु मार्डी आदि उपस्थित थे।

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर: सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक अंनत राम टुडु ने फिर एक बार भाजपा का दामन थाम लिया है।रविवार को चाईबासा में कोल्हान सतरीय जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पुर्व विधायक अनन्तराम टुडु को फूल माला पहना कर भाजपा में शामिल कर लिया।

वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा – अनन्तराम टुडु एक ईमानदार,अच्छे और सच्चे व्यक्ति है।भाजपा उनका स्वागत करती है।उनके शामिल होने से पार्टी संगठन मजबूत होगी।वहीं अनन्तराम टुडु ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास और भरोसे से दोबारा पार्टी में शामिल किया है।मैं उसे बखूबी निभाउंगा, और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा।

राधा स्वामी मार्ग में सिख समाज ने राहगीरों के बीच ठंडा शरबत- चना का वितरण।

राधा स्वामी मार्ग में सिख समाज ने राहगीरों के बीच ठंडा शरबत- चना का वितरण।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग मार्ग में रविवार को सिख समाज द्वारा शहीद गुरु अर्जन सिंह देव की शहादत के उपलक्ष मे गुरुचरण सिंह के नेतृत्व में छबील लगाकर राहगीरों के बीच ठंडा शरबत और चना का वितरण किया गया.राधा स्वामी सत्संग मार्ग स्थित अरुणोदय अपार्टमेंट के निवासियों द्वारा शहीद गुरु अर्जन सिंह देव के शहदत के मौके पर रविवार को चिलचिलाती धूप में आम लोगों के बीच ठंडा शरबत और चना बांटा गया।

आयोजक गुरु शरण सिंह ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष शहीदी दिवस के उपलक्ष पर छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की जाती है. उन्होंने कहा कि देश समाज और इंसानियत के नाते गुरु अर्जन सिंह देव ने बलिदान दिया, जिससे हमें आज भी सीख मिलती है. छबील में बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर अवतार सिंह ज्ञान दीप सिंह हरेंद्र सिंह एवं विभिन्न जगह के सिख समाज के लोग मौजूद थे।

बरकाकाना टाटा पैसेंजर में सफर के दौरान एक महिला की मौत।

बरकाकाना टाटा पैसेंजर में सफर के दौरान एक महिला की मौत।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा: बरकाकाना टाटा पैसेंजर में सफर के दौरान एक महिला की मौत हो गई बताया जाता है कि पलामू जिले के रेहला थाना अंतर्गत सिगसिगी ग्राम निवासी सुरेंद्रनाथ कुशवाहा की धर्मपत्नी बबीता देवी जो की कैंसर से पीड़ित थी और इलाज के लिए रविवार को जमशेदपुर स्थित मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल आ रही थी।

इसी बीच रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की मदद से परिवार वालों ने मृतका को कांड्रा स्टेशन पर उतार स्टेशन परिसर से बाहर निकल गए एवं मदद के लिए ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी।

वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी प्राप्त कर मदद करते हुए निजी वाहन की व्यवस्था कर उन लोगों को उनके गृह नगर पलामू भेजा गया.परिवारवालों के मुताबिक लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी और उनका जमशेदपुर स्थित मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था।

साधु बांध मठिया में महाप्रभु जगन्नाथ की पुजा अर्चना आरती भक्त मंडली द्वारा की गई।

साधु बांध मठिया में महाप्रभु जगन्नाथ की पुजा अर्चना आरती भक्त मंडली द्वारा की गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल में स्थित साधु बांध मठिया परिसर में महाप्रभु की की पुजा अर्चना की गई। संनद् रहे आगमी बीस जुन को रथ साधु बांध मठिया से रथ चल कर चांडिल स्टेशन दुर्गा मंदिर मोसी बाड़ी पहुंचे हैं।

चांडिल के काली मंदिर महंत सह जुना अखड़ा के प्रदेश वक्ता विद्यानंद सरस्वती, उनके सहयोगी ने हर साल की भांति इस भी बड़े घुमधाम से रथ पर्व मनाया जाता है।साधु ,ब्रह्माण का भोजन कराया गया।आस पास के समाज सेवी, विभिन्न राजनीति दल के नेता सरायु राय हाकिम चंद्र महतो,महेश कूडु ,प्रमोद उरांव,हरे लाल महतो ,खगेन महतो, विधुत दा, देवाशीष राय,गणेश वर्मा,आदि समाज सेवी उपस्थित थे।आस पास मंदिर के जयदा, दलमा, चेलियामा, मठिया परिसर के साधु संत भी उपस्थित थे।

मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला/आदित्यपुर

चांडिल: भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ईचागढ़ विधानसभा के चौका मण्डल के हाईस्कूल मैदान में लाभर्थि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिला व पुरुष उपस्थित हुए ।

प्रदेश से चलकर आए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विभिन्न योजनाओं को आम जनता के हित में लागू किया है वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है । उन्होने कहा कि झोपड़ पट्टी जैसा शब्द पिछली सरकारों में सुनने व देखने को मिलता था आज देश में हर व्यक्ति, किसी न किसी योजना का लाभार्थी है।

लाभार्थी सम्मेलन के कार्यक्रम प्रभारी इचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता विनोद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल बेमिसाल रहा है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुँच रहा है । आज मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ गरीबों को राशन, शौचालय, आवास, उज्जवला कनेक्शन, पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जैसी सैकड़ो योजनाएं का गरीबों को लाभ मिल रहा है।

कपाली पुलिस ने युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

कपाली पुलिस ने युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

सरायकेला/कपाली

कपाली: कपाली ओपी पुलिस ने रविवार की सुबह गश्ती के दौरान एक युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के रहने वाले 29 वर्षीय अरुण महतो के रूप में किया गया है।

इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. कपाली ओपी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भोर करीब चार बजे गश्ती एवं चेकिंग के दौरान कमारगोड़ा स्थित शिव मंदिर के पास एक लड़का पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. जिसे पुलिस बल के मदद से पकड़ लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने बताया कि घर में आपसी कलह के कारण अपने पास रखे देशी कट्टा को बाहर निकालकर शिव मंदिर के पास घूम रहा था. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी जब किया है।

वहीं छापामारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी संदीप, पुअनि कासिम अंसारी, सअनि रामनाथ वानरा, हवलदार बासुदेव प्रसाद, आरक्षी रामबली बैठा, अनिल कुमार झा आदि शामिल थे।

टाटा- कांड्रा मेन रोड के किनारे लगे बंद हाई मास्ट लाइट को शीघ्र ठीक किया जाए- पुरेंद्र।

टाटा- कांड्रा मेन रोड के किनारे लगे बंद हाई मास्ट लाइट को शीघ्र ठीक किया जाए- पुरेंद्र।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के खरकाई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक निरीक्षण कर मुख्य मार्ग के किनारे लगे हाई मास्ट लाइट की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

के दौरान यह पाया गया कि टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे यथा- टोल ब्रिज मोड़, उत्कल ऑटोमोबाइल के समीप,केंदू गांछ के निकट, सुधा डेयरी के पास, बीको मोड़ के पास, अटल पार्क, खरकाई टीओपी स्थित हाई मास्ट लाइट पूरी तरह से बंद हैl साथ ही इमली चौक स्थित हाई मास्ट लाइट आधी जल रही है. और आधी बंद है.टोल ब्रिज मोड़ पर लगा हाई मास्ट लाइट भी पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है जिसके कारण टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग एवं टोल ब्रिज होकर आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैl साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती हैl हाई मास्ट लाइट बंद रहने के कारण टोल मोड़ के निकट ट्रैफिक पुलिस को भी रात के वक्त ट्रैफिक कंट्रोल में समस्या होती है।

इस संबंध में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने एटीबीसीएल के हेड से दूरभाष पर वार्ता कर टोल मोर पर लगे बंद हाई मास्ट लाइट को शीघ्र चालू किए जाने की मांग की एटीबीसीएल के हेड ने 2 दिनों के भीतर हाई मास्ट लाइट चालू किए जाने का आश्वासन दिया हैl
पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि खरकाई टीओपी, इमली चौक सहित कई हाई मास्क लाइट नगर निगम को जियाडा द्वारा हैंड ओवर कर दिया गया है, जबकि टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे लगे अधिकांश लाइट अभी भी जियाडा के मातहत हैl उन्होंने कहा कि बंद हाई मास्ट लाइट को चालू कराने को लेकर वे शीघ्र ही आदित्यपुर नगर निगम और जियाडा के पदाधिकारियों से मिलेंगे।

राहुल गांधी के 53 वा जन्मदिन के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

राहुल गांधी के 53 वा जन्मदिन के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: रविवार को राहुल गांधी के 53 वाँ जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी जो कि 53 किलोमीटर खूँटी जिला के भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म स्थल से प्रारंभ हुआ.प्रारंभ से पहले बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि एवं उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित कर के भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड युवा कांग्रेस प्रभारी के अलावा जय शंकर पाठक संजय लाल पासवान युवा कांग्रेस के प्रदेश पाधिकारी जिलाध्यक्ष के अलावा युवा कांग्रेस के नेता एवं भारी मात्रा में कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

मेन राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त लाखों लीटर पिने का पानी सड़क पर बह जाती।

मेन राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त लाखों लीटर पिने का पानी सड़क पर बह जाती।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर मेन राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बीते कई महीनों से रोजाना लाखों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बह जा रहा है।

बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित दैनिक जागरण कार्यालय के सामने मुख्य सड़क किनारे राइजिंग पाइप लाइन में बीते छह महीने से लीकेज है, इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है. लिहाजा रोजाना सुबह यहां लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह जाता है. इसके अलावा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 सूरज मोड़ के पास भी पाइपलाइन फटा है. जहां रोजाना भारी मात्रा में पानी का बहाव होता रहता है.आरआईटी मोड़ के पास भी पाइपलइन में लीकेज है, जहां टंकी से पानी खोले जाने के बाद पेयजल सड़कों पर प्रतिदिन बहता रहता है।

वहीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनियन धर्म कांटा के पास भी पाइप क्षतिग्रस्त होने के चलते सुबह सड़कों पर पानी बहता रहा है. मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में शिकायत की गई है, लेकिन संसाधन की कमी का हवाला देते हुए अब तक पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया है.क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि अधिकांश मेन राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज है, जिसके चलते सड़कों पर पानी बह रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इन पाइप लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य करना होगा, जो फिलहाल इस भीषण गर्मी में संभव नहीं है. वही अधिकारी बताते हैं कि संपूर्ण रखरखाव मेंटेनेंस का कार्य जिंदल को सौंपा गया है, लेकिन एजेंसी द्वारा हैंड ओवर नहीं लिया गया है. मामले को लेकर नगर निगम ने विभागीय सचिव के पास भी शिकायत की गई है. जिंदल को 15 जून को ही हैंड ओवर लेना तहस लेकिन जिंदल ने अब तक हैंड ओवर नहीं लिया है।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free