12 एकड़ में फैले हुए विभिन्न टुकड़ों में अफीम की खेती को नष्ट किया गया….थाने में प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला खरसावां

ईचागढ़ के चांडिल थाना अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता

SDPO संजय कुमार ने कहां अफीम के खिलाफ यह अभियान लगातार चल रही है और आगे भी यह अभियान बदस्तूर जनहित में जारी रहेगी

सरायकेला खरसावां: शनिवार 4 फरवरी को इचागढ़ चांडिल थाना क्षेत्र के कुटुम पहाड़ के पास सीता नाला के आसपास जंगली झाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गुप्त सूचना पर उक्त क्षेत्र में ग्राम बोड़ा एवं जोगा गड़ा के निकट इचागढ़ तमाड़ के सीमावर्ती क्षेत्र में सेट एवं जेब तथा जिला बल के कुल 50 जवान एवं पांच पदाधिकारी के साथ छापामारी अभियान चलाया गया

उक्त अभियान में लगभग 12 एकड़ में विभिन्न टुकड़ों में अफीम की खेती किया हुआ मिला जिसे तत्काल उपलब्ध बल एवं चौकीदार के मदद से नष्ट कर दिया गया

इस संबंध में इचागढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है

मीडिया को जानकारी देते हुए SDPO संजय कुमार ने कहा की आगे भी वैसे किसान जिन्होंने अफीम का खेती किया हुआ है वह यथाशीघ्र नष्ट कर लें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी आगे भी ऐसी सूचनाएं मिलने पर और भी जहां अफीम की खेती पाए जाने पर उसे नष्ट किया जाएगा तथा इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी मीडिया से भी अनुरोध है कि वह लोगों को इसके लिए जागरूक करें कि वह ऐसे खतरनाक मादक पदार्थ की खेती ना करें

इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी ( इचागढ़ ) दिनेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक शिवा यादव पुलिस अवर निरीक्षक अनिल मेहता एवं सशस्त्र बल के करीब 50 जवान शामिल थे

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम किया गया आयोजन

10 जनवरी शुक्रवार को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो गए कोल्हान प्रमंडल DIG अजय लिंडा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में लगे विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि अजय लिंडा का स्कूल प्रबंधन द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया।इसके पश्चात गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

https://youtu.be/UZxm4FOFXC4

इस विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में बच्चों ने तरह-तरह के अनोखे उपकरण बनाकर अपने वैज्ञानिक योग्य क्षमता को समाज के सामने प्रदर्शित किया एवं समाज को एक संदेश दिया कि किस तरह से समाज को प्रदूषण से बचाना चाहीये‌, एवं बिना बिजली के बल्ब जलाना,

साथ ही इस विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए बच्चों के चेहरे पर में काफी खुशि देखी गई

वहीं विद्यालय प्रांगण में लगे विज्ञान प्रदर्शनी का कोल्हान प्रमंडल DIG द्वारा निरीक्षण भी किया गया और छात्र छात्राओं,विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं का हौसला अफजाई भी कोल्हान डीआईजी द्वारा किया गया ।

कोल्हान डीआईजी ने विज्ञान प्रदर्शनी मे उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है। अनुशासन से कार्य आसान हो जाते हैं और कार्य आसान होने से सफलताएं आसान हो जाती है।
सुबह चुनौतियां सामने रहती है और शाम मे चुनौतियों से सीखें तजुर्बे रहते हैं। वही संबोधन करते हुए कहा कि अनुशासन और मोरल दोनों एक सिक्के के दो पहलू है,जो सदैव सफलताएं दिलाते हैं। वहीं आम जनता सभी छात्र छात्राएं एवं अभिभावकों से कोल्हान डीआईजी ने नशे के विरुद्ध अपील करते हुए कहा कि,आप सजग रहें । नशे के विरुद्ध आवाज उठाए और नशे से अपने परिवार और समाज को हमेशा बचाए रखने की दिशा में पहल करते हुए कार्य करें।

वहीं उपस्थित विशिष्ट अतिथि अरुणा मिश्रा चैंपियन-बॉक्सर ने भी संबोधित किया और सभी को कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए समाज में अच्छे कार्य के लिए सभी को आगे बढ़कर आने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, यातायात प्रभारी सुषमा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में कई गणमान्य सदस्य एव समाज सेवी भी उपस्थित रहे ।

आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर सुब्रतो राय के निर्देशन में और प्राचार्य रीमा बनर्जी के देखरेख सहित , सभी शिक्षक शिक्षिकाएं की महत्वपूर्ण योगदान रही है। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश पाठक, पंकज कुमार,अमित महतो, मिथिलेश कुमार ठाकुर, रूपम सिंह,
चंदन सिन्हा, कमलजीत कौर, निशा गुप्ता, सरिता मोहंती,शीला महतो, रश्मिता साहू, श्वेता कुमारी, सरिता मिश्रा, कविता महतो,लीना कुमारी, सुनीता महतो, पोमा साव, नीलू झा, नंदा तरफदार, अमिता सिंह, पूजा शर्मा मीरा महंता, रूपाली महतो,
निधि कुमारी, रश्मिता महतो, सुमन कुमारी, बरखा कुमारी,रोमिका सिंह, नेहा महतो एवं अन्य की भूमिका सराहनीय रही।

आदित्यपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे DIG अजय लिंडा…

DIG को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया

आदित्यपुर: 03 फरवरी शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल के DIG अजय लिंडा आदित्यपुर थाना वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

डीआईजी ने 2 साल से अधिक समय से जमे एएसआई रैंक के पदाधिकारियों को बदलने का निर्देश दिया

उक्त निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचने डीआईजी के साथ सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश एसडीपीओ हरविंदर सिंह भी आदित्यपुर थाना पहुंचे जहां आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया.

डीआईजी ने थाना प्रभारी समेत अधिकारियों को टारगेट देते हुए निर्देशित किया है कि 1 महीने के भीतर चोरी जैसे लंबित कांडों का उद्भेदन करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करें.

बता दे की निरीक्षण के दौरान DIG ने पुलिस जवानों को वर्दी संबंधित जारी दिशा-नर्देशों के शत-प्रतिशत पालन किए जाने का निर्देश दिया इस मौके पर डीआईजी ने 2 साल से अधिक समय से जमे एएसआई रैंक के पदाधिकारियों को बदलने का निर्देश दिया.

जमशेदपुर 3 फरवरी बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना बागबेड़ा महानगर विकास समिति के आंदोलन की देन है..विनय सिंह

बागबेडा महानगर विकास समिति जमशेदपुर

जमशेदपुर: 3 फरवरी बागबेडा महानगर विकास समिति के संयोजक विनय सिंह ने कहा बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा 2005 से क्रमबद्ध जन आंदोलन कर जल आंदोलनकारी सुबोध झा की अगुवाई में इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए 476 बार धरना प्रदर्शन घेराव भूख हड़ताल लोकसभा का बहिष्कार पंचायत चुनाव का बहिष्कार, रांची तक की पदयात्रा दिल्ली तक की पदयात्रा कर सरकार के द्वारा इस योजना को धरातल पर उतरी जा रही है।

IL&FE के द्वारा गलत काम किए जाने पर आईएस को लेक्टेट कराया गया। फिर से 237 करोड़ की योजना से बचे हुए कार्य को करने के लिए प्रीति एंटरप्राइजेज को पुणह 57 करोड की राशि से इस योजना को धरातल पर उतारना है।।

21 पंचायत के 113 गांव रेलवे क्षेत्र 33 बस्तियों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना है।
विनय सिंह संयोजक बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने कहा 10 तारीख के पहले अभियंता प्रमुख श्री रघुनंदन शर्मा ने कहा है प्रीति इंटरप्राइजेज को वर्क आर्डर दे दिया गया है ।वह यथाशीघ्र बागोड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम शुरू करेंगे।

वहीं विनय सिंह ने कहा कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए धरना उपवास का कार्यक्रम कर वाहवाही लूटना चाहते है। जनता जनार्दन को सारी जानकारी पहले से प्राप्त है। दिल्ली पद यात्रा के समय सरकार सड़क पर आकर आंदोलनकारियों से आग्रह कर इस योजना का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित हुआ है। 10 फरवरी के पहले बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर उतरने जा रही है और गोविंदपुर क्षेत्रों में सड़क पर पानी बह रहे हैं । फटे हुए की मरम्मत की मांग को लेकर सचिव महोदय से मिलकर यथाशीघ्र पाइप की मरम्मत ई करण का कार्य गोविंदपुर में भी शुभारंभ होगा। अभी परसुडीह मकतमपुर क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।। भवदीय विनय सिंह संयोजक सूचना के अधिकार

भगवान राधा गोविंद मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अधीन सीमा गांव में भगवान राधा गोविन्द मंदिर का प्रण प्रातिष्ठा की हेतु बालिका ने कलश यात्रा निकाली ।

सीमा गांव वासियों के सहयोग से 151 कुमारी कन्या ने कलश यात्रा निकाली सीमा गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर पर स्वर्ण रेखा नदी से बालिकाओं ने सिर पर रखकर कलश को मंदिर तक लाइ।कलश यात्रा में गाजा बाजा हरि नाम संकीर्तन मंडली के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

वहीं सीमा गांव में राधा गोविन्द मंदिर की स्थापना के लिए पुजारी पश्चिम बंगाल बलरामपुर थाना के फटीक मुखर्जी, बंशीधर गोस्वामी, झारखंड के चांडिल थाना निवासी निभाई गोस्वामी, नीमडीह थाना के पंचानन मुखर्जी , उनके सहयोगी ने पुजा अर्चना कार्यक्रम को संपन्न की।

साथ ही सोलोआना गांव वासियों ने राधा गोविन्द की प्रतिमा का स्थापना की कार्यक्रम हेतु एक संचालन केमटी में पुर्व मुखिया रविन्द्र नाथ सिंह,ग्राम प्रधान चुना राम प्रमाणिक,पुर्व पंचायत सरपंच खगेन्द्र नाम महतो,महिर चंद्र गोराई, संतोष कुमार प्रमाणिक आदी लोग शामिल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला….

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा पर तंज कस्ते हुए कहा की राज्य सरकार ने खुद ही राज्य वासियों को धोका दिया हैं,

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की राज्य सरकार ने केवल झारखण्ड के बेरोजगार युवओं को ठगने का काम किया हैं। उन्होने कहा की राज्य मे खतियानी जोहार यात्रा एक ढोंग हैं, जिसके माध्यम से सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कर रही हैं, और इसके माध्यम से एक बार फिर मुख्यमंत्री आगामी चुनाव मे फिर से जनता को गुमराह करने की कोशिश की

रघुवर दास ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2021 मे ऑन रिकॉर्ड कहा था की खतियान आधारित स्थानीय नीति राज्य मे पारित नहीं हो सकता, और उन्होने जानबूझ कर अब इस प्रपंच को रचा था, उन्होंने कहा की ज़ब उनके नेतृत्व मे राज्य मे भाजपा की सरकार थी तब एक लाख के करीब सरकारी नौकरी झारखंडियों को मिला था, जबकि हेमंत सरकार मे 350 के लगभग नौकरी प्रदान की गई हैं, इन्होने कहा की राज्य मे भ्रस्टाचार, लूट, बलात्कार चरम सीमा पर हैं, और राज्य सरकार मुख दर्शक हैं, साथ ही भाजपा सरकार द्वारा पारित विकास योजनाओं के पूर्ण होने पर उसका उद्घाटन कर श्रेय हेमंत सरकार बटोरने की कोशिश कर रही हैं,

श्री दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने विगत तीन वर्षो मे अपना एक भी योजना जनता को नहीं दिया, साथ ही फंड आबंटित होने के बावजूद धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण नहीं करवा पाई, श्री दास ने कहा की उनके सरकार द्वारा लागु किये गए स्थानीय नीति के आधार पर राज्य के बेरोजगार युवाओं अविलम्ब नौकरी प्रदान करें।

मिडिया कप क्रिकेट टूनामेंट 2023 का आयोजन किया गया जिसमे कुल 8 टीम भाग लिया।

प्रेस क्लब जमशेदपुर के द्वारा आयोजित मिडिया कप क्रिकेट टूनामेंट 2023 का आयोजन किया गया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: प्रेस क्लब जमशेदपुर के द्वारा किनन स्टेडियम,गोपाल मैदान, टेल्को स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे कुल 8 टीम भाग लिया।

मिडिया कप क्रिकेट टूनामेंट का आयोंजन होने से पत्रकारों मे काफी खुशी देखा गया वहीं मुख्य अतिथियों ने भी जमकर क्रिकेट का आनंद लिया।

इलाजरत मरीज ने 2 मंजिलें से कूदकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल सरायकेला….

सदर अस्पताल से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां महावीर मार्डी नामक मरीज ने अस्पताल के 2 मंजिलें से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सदर अस्पताल में 55 वर्षीय महावीर मार्डी नाम के मरीज ने अस्पताल के 2 मंजिलें से कूदकर अपनी जान दे दी इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए सरायकेला सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि मरीज का नाम महावीर मार्डी था जो कांड्रा दुग्धा पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था और मेल वार्ड के वार्ड नंबर 14 में इलाजरत था

सरायकेला सदर अस्पताल में आत्महत्या को लेकर बताया जा रहा है कि विगत 30 जनवरी को कमजोरी की शिकायत को लेकर 55 वर्षीय महावीर मार्डी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज किया जा रहा था इसी बीच बुधवार की रात को उन्होंने अस्पताल परिसर में ही अपनी जान दे दी गुरुवार सुबह जब सदर अस्पताल के कर्मचारी कैंपस में पहुंचे तो उन्होंने सबको नीचे पड़ा हुआ पाया जिसके बाद पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई

बताया जाता है कि मरीज के साथ तीमारदार के रूप में उनकी बहन और चाचा साथ में थे लेकिन उन्हें देर रात में इस घटना का पता नहीं चल सका उन्हें भी सुबह ही पूरे मामले की जानकारी मिली इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हरा की आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है फिर भी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है बताया जाता है कि अमृता के साथ परिजन और उसकी बहन भी सोई थी लेकिन उसे भी पता नहीं चला कि महावीर रात में कब उठकर बालकनी में चला गया

इस घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि 55 साल के महावीर माटी को कमजोरी की शिकायत थी जिन्हें बेड नंबर 14 के मेल वार्ड में भर्ती कराया गया था वह काफी शराब पीते थे और गंभीर हालत में यहां आए थे सिविल सर्जन ने बताया कि पिछले कई दिनों से महावीर को शराब पीने की तलब लग रही थी और वह बार-बार अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कह रहा था सिविल सर्जन ने बताया कि नाइट ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि मरीज बेड पर नहीं तो महावीर की तरह की गई आखिरकार गुरुवार सुबह उनकी लाश परिसर में ही बगल में पाई गई मौत को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि महावीर ने 2 मंजिलें से छलांग लगाकर जान दे दी

खाने को लेकर हुइ विवाद रेस्टोरेंट मैनेजर पर तानी पिस्टल

खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ विवाद होने पर युवक ने रेस्टोरेंट के मैनेजर पर पिस्टल तान दी

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेनिंग मोड़ पर एक रेस्टोरेंट मे बुधवार देर रात खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ किसी बात पर विवाद होने पर युवक ने रेस्टोरेंट के मैनेजर पर ही पिस्टल तान दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

वहीं जानकारी के अनुसार टीचर ट्रेनिंग मोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात करीब 10:00 बजे गम्हरिया निवासी युवक बाबूदास अपने दोस्तों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट्स पहुंचा था इस बीच खाना खाने के दौरान मैनेजर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिससे बकरा युवक ने मैनेजर पर ही पिस्टल तान दी जिससे कुछ देर के लिए रेस्टोरेंट बैठे अन्य लोग सहम गए

वहीं घटना के बाद रेस्टोरेंट्स संचालक द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया बाद में मौजूद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ इधर फौरन मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए युवक बाबूदास को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में खाने के दौरान केवल विवाद हुआ है पिस्टल हटाए जाने की जानकारी इन्हें प्राप्त नहीं है और वे मामले की अनुसंधान में जुटे हैं

चाईबासा में फिर आईईडी ब्लास्ट, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया रांची…

पश्चिम सिंहभूम: चाईबासा के टोटो गुरुवार को एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट की गई है जिसमें में तीन जवान घायल हो गये हैं. तीनों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है. इस ब्लास्ट में नक्सल अभियान में लगे तीन जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

घायलों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के 3 जवान शामिल हैं. जिनकी पहचान हेड कांस्टेबल आरओ राकेश पाठक, सिपाही बीडी गुदा और सिपाही पंकज यादव के रूप में हुई है.

कोल्हान के टोंटो थाना क्षेत्र के जंबाईबुरु और तुम्बाहासा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के शीर्ष बड़े नेताओं की घेराबंदी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है इससे नक्‍सली एक तरफ से बौखला गए हैं और सुरक्षाबलों को लगातार अपने निशाने पर लिया जा रहा है. 

नक्सली किसी न किसी तरह से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन इन्‍हें सफलता नहीं मिल पा रही है. मालूम हो कि पिछले दिनों पूर्व सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के द्वारा लगाये गये 10 आईईडी बम सहित 3 नक्सली समर्थकों की गिरफ्तारी की है

अपने मांगो को लेकर स्वास्थ्य सहयोग ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

मुसाबनी – विगत 23 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे मुसाबनी प्रखण्ड के स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन बुधवार को सुरदा क्रोसिंग में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती एवं जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र को सौंपा।

भाजपा नेताओं ने सहियाओं के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जाना।

जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि- आपकी मांग जायज है। भला 2,000 रुपये में कोई इतनी सेवा कैसे दे सकता है। कोविड संक्रमण काल में यही सहिया बहनें अपनी परिवार को छोड़, जान हथेली पे रखकर सेवाएँ दी हैं। सरकार ये सब कैसे भूल गई। स्थानीय विधायक एवं स्वयं मुख्यमंत्री को सहिया संघ ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर अवगत कराया है। बावजूद इसके प्रशासन बारम्बार डरा धमका कर दबाव बना रहा है। सरकार को बीच का कोई रास्ता निकालकर इनके समस्याओं का समाधान करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अपने नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से इनकी मांगों को विधानसभा के पटल पर उठाने का काम अवश्य करेगी।

जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र ने कहा कि ये बात अलग है कि यही सहिया बहनें कभी बिना किसी प्रोत्साहन राशि के भी अपनी सेवा दिए हैं। आज महंगाई और परिस्थितियों को देखते इन्हें ऐसा कुछ राशि मानधन के तौर पर दिया जाना चाहिए, ताकि इनके परिवार के भरण पोषण में ये महिलाएं सहभागी बन सके। आज सरकार और प्रशासन नोटिस जारी कर इन्हें डरा रही है। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला इस आंदोलन में सहिया बहनों के साथ खड़ी है।

मौके पर राखोहरि नामाता, कालीचरण किस्कु, भकत बाबू, मीरू हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में सहिया बहनें उपस्थित थीं।

बंधन बैंक की 1261विं शाखा का थाना प्रभारी एवं मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

थाना प्रभारी राजा दिलावर एवं मुखिया बसंती सोरेन ने फीता काटकर मुसाबनी में बंधन बैंक शाखा का किया उद्घाटन

मुसाबनी: देश में तेजी से अपनी बैंकिंग सेवाओं का विस्तार कर रही अग्रणी बैंक बंधन बैंक की 1261वीं शाखा मुसाबनी ताजमहल होटल के समीप बंधन बैंक के नए शाखा का शुभारंभ किया गया।

इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर और पश्चिम मुसाबनी पंचायत की मुखिया बसंती सोरेन के हाथों संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया

आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वल्लित किया। क्लस्टर हेड प्रांजल दत्ता ने व शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पंडित सोमेश्वर झा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराया गया।

इस मौके पर आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया एवं क्लस्टर हेड प्रांजल दत्ता ने व शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को पुष्प कुछ देखकर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया

उद्घाटन सत्र के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि बंधन बैंक निजी क्षेत्र में एक विश्वसनीय बैंक बनकर सामने आया है। जो ग्रामीण क्षेत्र के छोटे छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और किसानों को सहजता के साथ ऋण उपलब्ध कराने और ऋण के माध्यम से विकास की गति प्रदान करने में कारगर साबित होगा।

वहीं बैंक के क्लस्टर हेड प्रांजल दत्ता ने कहा कि मुसाबनी में बंधन बैंक के शाखा खुलने के बाद क्षेत्र के छोटेव्यापारियों, उद्यमियों, किसानों और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। प्रांजल दत्ता ने कहा की बंधन बैंक बहुत तेजी से पूरे भारत में शाखाओं का विस्तार करती जा रही है। पूरे देश में 2 करोड़ 86 लाख बंधन बैंक के खाता धारी हैं। झारखंड में मुसाबनी सहित 35 ब्रांच का शुभारंभ अब तक हो चुका है।
बैंक का एक ही उद्देश्य है अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट स्तर की सेवा उपलब्ध करवाना।

बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने ग्राहकों को सहजता से बैंक का हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन उपस्थित लोगों को दिया। इस अवसर पर रिलेशनशिप अधिकारी अंकित कुमार, अश्वनी कुमार, सेल्स टीम के मिली नायक, सिद्धार्थ नायक, समाजसेवी चौधरी उमेश सिंह ,सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, सत्या तिवारी, मुसाबनी बाजार समिति का अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, शिबू प्रजापति, सरोज कुमार राणा, चैतन अधिकारी, मिथिलेश पांडेय,रूमी सरकार, शिबू भगत, मुकेश सिंह, शेख फारुख ,मृत्युंजय पांडेय,बबलू सिंह,राकेश प्रजापति सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started