बिजली विभाग के ऊर्जा मेले में लोगों की समस्याओं का हुआ निदान

मुसाबनी: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मुसाबनी पोस्ट ऑफिस मैदान में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन द्वारा विधिवत रूप से किया गया

विधायक ने सभी उपभोक्ताओं को ऊर्जा मेले में शामिल होकर विद्युत समस्या से निजात पाने के लिए और सुविधाओं का लाभ उठाने की लिए अपील की ।
जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और काफी हद तक लोगों की समस्याओं का निदान किया गया।

कार्यपालक अभियंता अनूप बिहारी ने ऊर्जा मेला के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया है।इस आयोजित मेले का मुख्य उद्देश्य यह है कि बिजली संबंधित जितनी भी समस्या है उनका समाधान किया जाए।

वहीं मेले में विभागीय स्टॉल लगाया गया है जिससे लोगों का समाधान किया गया। कहा झारखंड सरकार द्वारा 100 युनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने हेतु घर के खराब मीटर को बदलें तथा अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत से संबंधित समस्या है तो आवेदन दें, तत्काल निष्पादन किया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता अनुप बिहारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकाया बिजली बिल का राशि समय पर भुगतान करें। प्रत्येक माह की 10 तारीख एवं 21 तारीख को इस मेले का आयोजन सभी पंचायत में किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके स्थान चयनित कर इस प्रकार के कैम्प लगाए जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार बिहारी, सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन एवं विद्युत विभाग के सभी कर्मचारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

डॉ अजय पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश.. आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई

सरायकेला: डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनीवार को आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की गई साथ ही त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह का पुतला भी फूंका गया

आपको बताते चलें कि डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए जानलेवा हमले के विरोध में सराइकेला खरसावां जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को आर आईटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौक से आक्रोश रैली निकाली गई जो रोड नंबर 4 में जाकर समाप्त हुई वहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और त्रिपुरा के सीएम मानिक शाह के पुतले को भी जलाया

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि सीएम भाजपाई गुंडों पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें

डॉ अजय कुमार को राष्ट्रव्यापी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की गई

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी, नगर अध्यक्ष रानी कालुंडीया, कांग्रेसी नेता विनोद प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, राम शंकर पांडे, खिरोज सरदार, कुणाल राय,छोटू राय, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, सिद्धेश्वर उपाध्याय, जगदीश नारायण चौबे शामिल थे

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मास्तिक का वास: योग प्रशिक्षक आनंद महतो

सरायकेला: जिला आयुष विभाग सरायकेला के तत्वाधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में सरकारी शिक्षकों के लिए चल रहा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ।

जिला आयुष के योग प्रशिक्षक आनंद महतो द्वारा पठानमारा संकुल के विभिन्न स्कूलों के सरकारी शिक्षक शिक्षिकाओं को योगाभ्यास कराया गया।

योग हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है योग से हमारा शरीर तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं

शिक्षकों को प्राणायाम, ध्यान व सूक्ष्म व्यायाम के महत्व और विभिन्न आयामो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। योग प्रशिक्षक ने मंत्रोच्चार से आरंभ करते हुए ग्रीवा चालन,स्कंध संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन,भुजंगासन, सेतुबंधासन समेत विभिन्न आसनों को अभ्यास कराते हुए उसके लाभ बताए गए।

झारखंड जनाधिकार मंच ने जरूरतमंद के सहयोग के लिए बढ़ाया हाथ

मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं: बिरसा सोए

सरायकेला: पिछले दिनों कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी के तरम्बा घाटी में ट्रैक्टर पलटने से चालक मंगल लोहार की हुई मौत हो गई थी

मौत के बाद के बाद उसके परिजनों को सहायता के लिए वृहद झारखंड जनाधिकार मंच ने बढ़ाया हाथ।

उक्त मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोए ने कहा कि मृतक कुचाई प्रखंड अंतर्गत सियाडीह गांव के अर्जुन लोहार का बेटा था। मंच की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देकर सहयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। मंच जरूरतमंद का सहयोग करती है और करती रहेगी।

शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा 23 जनवरी को धातकीडीह में

सरायकेला

सरायकेला : प्रखंड सरायकेला के सुदूरवर्ती गांव धातकीडीह में शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ दिनांक 22 -01- 2023 से 24-01-2023 तक आयोजित किया जाएगा |

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए शिव मंदिर निर्माण समिति के द्वारा क्षेत्र की जनता के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है | खिचिंग ओडिशा की देवी पीठ से शिवलिंग लाकर स्थापित किया जाएगा |

इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिनांक 22-01-2023 को 108 कुमारी कन्याओं के द्वारा संजय नदी आस्था का पीठ मा ठकुरानी दरह से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मूरुप गांव का भ्रमण करते हुए धातकीडीह शिव मंदिर पहुंचेगी | तत्पश्चात अधिवास मांगलिक कार्यक्रम होगा | इस कार्यक्रम को लेकर के आसपास के ग्रामीणों एवं युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है |

दिनांक 24-01-2023 को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एंव रुद्राभिषेक पुनः 24-01-2023 को रुद्राभिषेक एवं पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा | प्रतिदिन दैनिक पूजा समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा | इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पधारेंगे शिव मंदिर पूजा समिति की ओर से यथोचित व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो |

कोडरमा-जमुआ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित रॉयल होटल के समीप शुक्रवार की शाम को एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी,मृतकों में एक की पहचान 55 वर्षीय लखन तुरी पिता तालेश्वर तुरी निवासी पडरिया चौपारण जिला हजारीबाग के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

आपको बताते चलें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. बताया गया कि स्टोन चिप्स लोड ट्रक डोमचांच से कोडरमा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार दो लोग डोमचांच की ओर आ रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने बाइक को जाेरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा लखन तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान मौके पर पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के क्रम में लखन की भी मौत हो गई. डोमचांच पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. इधर,

इस घटना के बाद पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने डोमचांच थाना प्रभारी को महेशपुर चौक पर रात में बड़े वाहनों खासकर ट्रकों के लिए नो एंट्री लगाने का आदेश दिया है.

झारखंड NRHM अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी, नियमित करने की मांग

सरायकेला के सदर अस्पताल में अस्पताल कर्मियों का धरना जार

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सदर अस्पताल सरायकेला में अस्पताल कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे दिखाई दिए और अभी करो अर्जेंट करो हम सब को परमानेंट करो, कर्मचारी एकता जिंदाबाद इसी तरह के नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए

अस्पताल कर्मियों के अनुसार पिछले 15-16 वर्षों से निम्न मानदेय पर कार्यरत ANM/GNM एवं अन्य चिकित्सक कर्मी अपने जीवन की आहुति देकर सेवा करते आ रहे हैं लेकिन कर्मचारियों के भविष्य के प्रति सरकार का ध्यान नहीं गया है

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए एवं अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा और साथ ही कहा कि हमें स्थायीकरण का आश्वासन नहीं चाहिए हमें लिखित में चाहिए क्योंकि हम लोग इतने कम वेतन में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकते

सड़क हादसे में अधिवक्ता भगवती सिंह घायल

जमशेदपुर: बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का रहने वाले अधिवक्ता भगवती सिंह शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए

घटना के बाद अधिवक्ता भगवती सिंह को इलाज के लिए MGM hospital में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत गंभीर होने के कारण शाम 4:00 Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है

घटना के बारे में बताया गया कि अधिवक्ता भगवती सिंह अपनी स्कूटी से कोर्ट की तरफ जा रहे थे इस बीच ही वर्मा माइंस के गाड़ाबासा एम एस ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी

घटना के समय उनके कुछ परिचित वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पड़ी इसके बाद उठाकर MGM HOSPITAL में भर्ती कराया जहां से Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया घटना के बारे में परिचित सुरेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हाथ तीन जगहों से टूट गई है उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटे आई है

घटना की जानकारी बागबेड़ा मे रह रहे परिवार के लोगों के साथ साथ जम्मू कश्मीर आर्मी में पोस्टर बेटे को भी दे दी गई है बताया गया कि वह भी शाम की फ्लाइट से शनिवार की सुबह तक रांची पहुंच जाएंगे

इधर अधिवक्ता के घर होने की जानकारी पाकर कई अधिवक्ता उनका हाल जानने के लिए टीएमएच पहुंचे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत….

राँची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

आपको बताते चलें कि कांके थाना में दर्ज कांड संख्या 141/2021 में रांची MP-MLA की स्पेशल कोर्ट ने दीपक प्रकाश को सरेंडर के बाद जमानत दे दी है

जानकारी के मुताबिक कांके के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांके विधायक समरी लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

वहीं दीपक प्रकाश के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव के मुताबिक सांसद ने अदालत के समक्ष सरेंडर किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. कांके विधायक समरी लाल को इस मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है. दीपक प्रकाश की सरेंडर और बेल अर्जी पर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट अनामिका किस्कु की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को लगा हाईकोर्ट का बड़ा झटका: आय से अधिक मामले में सभी सजा बरकरार….

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग के केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी अपील याचिका खारिज करते हुए कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने एनोस एक्का की अपील पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

झारखंड के पूर्व विधायक एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए ईडी कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने पहले ही इस मामले पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को एनोस की याचिका पर आज फैसला सुनाया। एनोस एक्का ने कोर्ट और सीबीआई कोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिया था। पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की याचिका खारिज कर दी है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट सजा सुना चुकी

सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के जुर्म में 26 फरवरी 2020 को एनोस को 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दे चुकी है। एनोस फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हैं। एनोस एक्का पर अक्तूबर 2009 में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने कुल 56 गवाहों के बयान दर्ज करवाए हैं, जबकि एनोस ने अपने बचाव में 71 गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की टीम ने आरोपी एनोस द्वारा खरीदी गई अचल संपत्ति से जुड़े 116 बिक्री पट्टों को अदालत में चिह्नित करवाया गया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक कोर्ट में बहस करते समय इन दस्तावेजों को मुख्य सबूत बताया।

हत्या के मामले में मिली है उम्रकैद की सजा

पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2014 में पारा शिक्षक मनोज कुमार की हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने सितंबर 2019 में उन्हें जमानत दी थी। बता दें कि तीन जुलाई 2018 को जज नीरज श्रीवास्तव की कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। शव मिलने के अगले ही दिन एनोस एक्का को अरेस्ट कर लिया गया था । इन्होंने 2005, 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट ‘चुनाव जीता था। 2005 और 2008 के बीच एक्का मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

कपाली: संवेदनशील इलाकों में रैफ ने निकाला फ्लैग मार्च

कपाली: सरायकेला जिले के कपाली क्षेत्र में शुक्रवार 20 जनवरी को रैफ ने फ्लैग मार्च निकाला. रैफ 106 बटालियन और जिला पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया

बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है. खास कर ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए रैफ और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया

विगत कुछ दिनों पहले ही आदित्यपुर थाना क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत हुई थी. फ्लैग मार्च में रैफ 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित करीब 55 महिला एवं पुरुष बल के अलावे कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता दलबल के साथ मौजूद रहे और क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया.

मां बगलामुखी जयंती पर सप्तशती चंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन,भक्तों ने की पूजा अर्चना

मुसाबनी: माँ बगुलामुखी मंदिर में शनिवार को माँ बगुलामुखी देवी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर हवन किया गया।

मौके पर सप्तशती चंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान चंद्र मोहन प्रजापति, गोपु गुप्ता द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया गया।

विश्व शांति के लिए भक्तों ने यज्ञ में हवन किया। इससे पूर्व कई साधको नेे मंदिर में पूजा अर्चना कर मां बगुलामुखी से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कि
मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने चंडीपाठ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि माँ बगुला मुखी का पूजा अर्चना करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

इस यज्ञ में सुभाष चंद्र पति, अभय मिश्रा,
चितरंजन मुखर्जी, अविनाश षाड़ंगी , उमाकांत त्रिपाठी ,खगेंद्र नाथ त्रिपाठी ,योगेंद्र नाथ त्रिपाठी , किंकर पात्रो आदि शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started