कुचाई मे दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू,,खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें-थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता

कुचाई मे दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू,,खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें-थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता

सरायकेला/कुचाई

कुचाई: सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा स्टेडियम में मंगलवार को कुचाई क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.वहीं तेजतर्रार एवं कर्मठ एवं अपने कार्य के प्रति निष्ठावान माने जाने वाले कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेद को शॉट लगाकर किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

आपको बताते चलें कि प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह 12 अप्रेल को होगा. क्रिकेट प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कार दिया जाएंगे.

इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता, अनुराग सोय, धर्मेंद्र सुंडी, विक्रम लोहार, अरुण लोहार, मनीष दास, बलराम लोहार, डिबार सोय, लोमबा सोय, शिवनाथ सोय, मुकेश तांती, संजय सोय, राहुल दास, घनश्याम सोय, सुरेश महतो, देवाशीष दास, भीम दास, महावीर मुंडा आदि उपस्थित थे.

उक्त मौके पर श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें. उन्होंने ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त होने पर अलग ही खुशी मिलती है. शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते है. उन्होंने अपने निजी स्तर से हर संभव सहयोग करने की बात कही. श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के मैदान से ही आपसी सदभावना का माहौल बनता है. इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ी आगे बढ़ने को लेकर प्रोत्साहित होते है. हार- जीत खेल का हिस्सा है.

सरायकेला:तीन दिनों तक चलने वाले चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री चंपई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ

सरायकेला:तीन दिनों तक चलने वाले चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री चंपई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ

उपायुक्त अरवा राजकमल ने अपने संबोधन में कहा कि “छऊ महोत्सव के नृत्य नई बुलंदियों को प्राप्त करें.

सरायकेला: मंगलवार 11 अप्रैल को। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का जिले के सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ. तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में पहले दिन झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. 

मौके पर आदिवासी कल्याण मंत्री सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इससे बचाये रखना हम सभी का कर्तव्य है. छऊ नृत्य नहीं बल्कि जीवन शैली है. इस नृत्य में बिना कुछ बोले अपनी भावभंगिमा से रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं को दिखाने की कला देखने को मिलती है. यह बगैर कुछ कहे समाज हित में नया संदेश देती है.

मौके पर मंच में ईचागढ़ विधायक साबिता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,उपाध्यक्ष मधुश्री महतो,बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो, सांसद प्रतिनिधि राज बागची,एसपी आनंद प्रकाश,डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई,आइटीडीए निदेशक तपन पट्टनायक, एडीसी सुबोध कुमार,एसडीओ रामकृष्ण कुमार,सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय कुमार,गुरु तपन पट्टनायक,डीटीओ दिनेश रंजन,विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य सहित कई उपस्थित थे.

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा इस नृत्य को विश्व पटल पर पहुंचाने में जिला के छऊ गुरु और कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है. मंत्री ने छऊ कला के संरक्षण की दिशा में आम लोगों और प्रशासन के प्रयासों को खूब सराहा. इसके साथ ही आने वाले दिनों में इस कला के निरंतर प्रचार- प्रसार और नए आयाम का प्राप्त करने की भी आशा व्यक्त की. इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य का लुत्फ उठाया.

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

क्रमवार फरियादोयों से मिल उनकी समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: दिनांक 11 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, पेयजल सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना संबंधित मामले, राशन, पेंशन समेत कई मामले आए।

breaking news:-एक बार फिर शुरू हुआ जबरदस्त तरीके से अवैध बालू खनन,, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी,, बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा,,

एक बार फिर शुरू हुआ जबरदस्त तरीके से अवैध बालू खनन,, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी,, बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा,,

सरायकेला खरसावां/आर आई टी

Saraikela: सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र से ताजा खबर सामने आ रही है जहां देर रात आर आईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत असंगी घाट से अवैध बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने धर दबोचा वहीं देर रात ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद खनन माफिया और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति बनी , इधर मौके पर पुलिस भी पहुँची लेकिन ग्रामीण और खनन माफिया आमने सामने थे.

आप को बताते चलें कि जिले में एक बार फिर अवैध बालू का खनन जबरदस्त तरीके से शुरु हो चुका है. हाईकोर्ट द्वारा सरकार को खनन रोकने के मामले में कड़े निर्देश देने के बावजूद सरायकेला जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी बालू खनन रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

आपको बताते चलें कि असंगी गांव स्थित खरकाई नदी घाट पर देर रात ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खुद मोर्चा संभाल लिया है।  ग्रामीणों ने खरकाई नदी में अवैध उत्खनन कर रहे छः ट्रैक्टर को जप्त किया है। वही समाचार लिखे जाने तक इसकी सूचना आरआईटी पुलिस को दी गई है।  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।  हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करने में कोताही बरत रही है।  ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कई दिनों से रात 11:30 बजे के बाद खनन माफिया खरकाई नदी स्थित बालू घाट में अवैध उत्खनन का काम कर रहे हैं।  जिसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई है। लेकिन पुलिस रात में अवैध उत्खनन की बात को नकारती आ रही है। इधर पुलिस की कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खुद मोर्चा संभाला और अवैध खनन कर रहे 6 गाड़ियों को जप्त कर लिया है।

इस विषय पर ग्रामीणों की माने तो देर रात अवैध उत्खनन का काम शुरू होता है जो कि सुबह 4:00 बजे तक बेरोकटोक चलती रहती है।  इसमें पुलिस के अलावे एनआईटी के सुरक्षाकर्मी भी गाड़ियों को आवागमन में रोक-टोक नहीं करती है।  वही रातभर ट्रैक्टर की आवाज से ग्रामीणों का जीना हराम है। इधर मामले को लेकर आरआई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा से पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है।  पता कर लेते हैं इधर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी को भी दे दी है।

सरायकेला खरसावां जिला परिषद की विशेष बैठक आहूत की गई में कई प्रस्ताव पारित

सरायकेला खरसावां जिला परिषद की विशेष बैठक आहूत की गई में कई प्रस्ताव पारित

सरायकेला खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला : सोमवार 10 अप्रैल को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में परिसदन में आयोजित विशेष बैठक में दूधी में निर्माणाधीन जिला परिषद कार्यालय भवन एवं बहुउद्देशीय भवन का चारदीवारी निर्माण से संबंधित प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया।

अंचल अधिकारी कुचाई, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल एवं नीमडीह से जन उपयोगी सरकारी भूमि प्राप्त करने हेतु पुन: पत्राचार कर बस पड़ाव निर्माण हेतु प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।

सरायकेला व्यवहार न्यायालय के बगल में स्थित दुकानों को जीर्णोद्धार करते हुए दो तल्ला दुकान बनाने, सरायकेला बाजार के अंदर स्थित जिला परिषद की निजी भूखंड पर योजना निर्माण संबंधी प्रस्ताव भी पारित हुई।

15वें वित्त आयोग अंतर्गत निविदा समिति पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष जिला परिषद उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद,जिला अभियंता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सरायकेला खरसावां, एवं अध्यक्ष जिला परिषद द्वारा लाटरी के माध्यम से चयनित श्रीमती लक्ष्मी देवी जिला परिषद सदस्य को नामित सदस्य चुना गया।

वहीं बैठक में श्रीमती लक्ष्मी देवी जिला परिषद सदस्य सराइकेला द्वारा कहा गया कि अन्य विभागों से संचालित योजनाओं के शिलान्यास बोर्ड पर अध्यक्ष जिला परिषद एवं संबंधित क्षेत्र के जिला परिषद का नाम अंकित नहीं किया जाता है और ना ही सूचित की या जाता है उनके द्वारा सचिव जिला परिषद सरायकेला खरसावां को उक्त विषय से संबंधित विविध आगे्तर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किये

उक्त बैठक में सोनाराम बोदरा अध्यक्ष जिला परिषद सरायकेला खरसावां, में प्रवीण कुमार गगराई, सचिव जिला परिषद सरायकेला खरसावां, जिला अभियंता जिला परिषद सरायकेला खरसावां, श्रीमती मधु श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जिला परिषद सरायकेला खरसावां, सविता मार्डी, ज्योतिलाल मांझी,जिंदगी हेंब्रम, सावित्री बानरा, कालीचरण बानरा, लक्ष्मी देवी, पिंकी मंडल, स्नेहा रानी महतो, अमोदिनी महतो एवं मालती देवगम उपस्थित हुए

मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूर के आकस्मिक निधन पर राज्य में पहले आश्रित लाभुक को मिला लाभ- उप विकास आयुक्त

मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूर के आकस्मिक निधन पर राज्य में पहले आश्रित लाभुक को मिला लाभ- उप विकास आयुक्त

सरायकेला/इंचागढ़

मनरेगा मजदूर के आकस्मिक निधन पर आश्रित को उप विकास आयुक्त नें मनरेगा के तहत दो लाख के अनुग्रहित राशि का चेक उपलब्ध कराया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/इचागढ़: उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने आज कार्यालय कक्ष में इचागढ़ प्रखंड के सितू पंचायत में मनरेगा मजदूर के आकस्मिक निधन पर उनके आश्रित को मनरेगा अंतर्गत संचालित योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा के अनुग्रहित अनुदान राशि के तहत दो लाख रूपए (₹200000) का चेक प्रदान किया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा की मनरेगा में कार्यरत मजदूर (ऐसे मजदूर जो साल में कम से कम 15 दिन कार्य किए हो) को आकस्मिक निधन या हत्या पर योजना अंतर्गत पूर्व में 75000 रुपए देने के प्रावधान थे जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़ाकर अब ₹200000 कर दिया गया है, वही आंसिक विकलांगता पर पूर्व में निर्धारित राशि ₹37500 को बढ़ा कर 1, 00000 कर दिया गया है इसके साथ ही सामान्य मृत्यु पर निर्धारित राशि 30,000 को बढ़ाकर ₹100000 कर दिया गया है वही डोभा इत्यादि में डूबकर मृत्यु होने पर निर्धारित राशि 50,000 को भी बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा में कार्य करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि मनरेगा से जुड़ निरंतर कार्य करें, ऐसे मजदूर जो किसी कारण से अधिक दिन कार्य न कर रहे हो वह कम से कम साल में 15 या उससे अधिक दिन कार्य अवश्य करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ा जा सके।

उपायुक्त के उपस्थिति में हुआ मॉक्ड्रिल, कोविड संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे तैयारीयों का उपायुक्त नें किया निरिक्षण

उपायुक्त के उपस्थिति में हुआ मॉक्ड्रिल, कोविड संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे तैयारीयों का उपायुक्त नें किया निरिक्षण

सरायकेला खरसावां

कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सदर अस्पताल में मॉक्ड्रिल आयोजित

उपायुक्त नें जिलेवासियों से की अपील, शर्दी खांसी भुखार जैसे लक्ष्यणो को अनदेखा ना करे, तुरंत जाँच करा अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखे- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश आलोक में देश समेत राज्य के कई जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार 10 अप्रैल को जिले में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पताल में मॉक्ड्रिल आयोजित किया गया।

इस दौरान उपायुक्त नें SNSU वार्ड, कोविड इमरजेंसी वार्ड, ऑक्सीजन यूनिट, कोविड टेस्ट वार्ड, दवाई की उपलब्धता इत्यादि का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त नें कहा जिले में अबतक किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा की देश में फैल रहे कोरोना संक्रमण का यह वेरिएंट अमिक्रोन का ही एक वेरिएंट मना जा रहा है जिसमे संक्रमित व्यक्ति को बुखार की शिकायत अधिक देखने को मिल रही है। उपायुक्त नें कहा की जिले में अबतक संक्रमित व्यक्तिगत नहीं पाए गए है परन्तु सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोविड-19 व्यक्तियों की पहचान हेतु कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी साथ ही अंतरराजिए सीमाओ पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि संक्रमण से बचाव हेतु जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार, सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों से ग्रसित व्यक्तियों को जांच कर उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि तत्काल जांच के पश्चात संक्रमित पाए जाने पर डॉक्टर के देखरेख में होम आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था की गई है ताकि संक्रमित व्यक्ति से अन्य व्यक्ति को संक्रमण ना फैले इसके साथ ही ससमय ऊचित इलाज किया जा सके। उपायुक्त नें कहा की राज्य सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन प्राप्त होते ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से 60 या उससे अधिक वर्ष के व्यक्ति तथा कॉमरविटीज (गंभीर बीमारी से ग्रसित) व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर टिका लगाई जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले वासियों के लिए यह खुशखबरी है कि कोरोना का एक भी केस अब तक जिले में नहीं है परंतु हमें सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान उपायुक्त नें फेस मास्क, नियमित रूप से हैंडवाश करने तथा अधिक भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करने तथा किसी भी प्रकार से अस्वस्थ जैसे सर्दी-खांसी, बुखार इत्यादि जैसे लक्षणों को अनदेखा ना करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टेस्ट करा अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित रहने की अपील की।

जिला मुख्यालय में किया गया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन..इंटर स्कूल रग्बी फुटबॉल में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला और यूएमएस कुचाई रही विजेता

जिला मुख्यालय में किया गया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन..इंटर स्कूल रग्बी फुटबॉल में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला और यूएमएस कुचाई रही विजेता

सरायकेला

प्रतियोगिता का उद्घाटन सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया

सरायकेला: सरायकेला खरसांवा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड स्टेट इंटर स्कूल रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय की टीम ने भाग लिया, जिसमें सभी टीम को पछाड़कर बालक वर्ग में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला की टीम एवं बालिका वर्ग में आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई की टीम विजेता रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार खिलाड़ियों से मिले एवं शुभकामनाएं दी। उद्घाटन सत्र के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन हुनर दिखाया।

वही प्रतियोगिता में में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक शंभूनाथ सिंह, संरक्षक जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, संरक्षक एन के सिंह की भी उपस्थिति रही। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष पारसनाथ पाथाल , रुपेश मिश्रा,संयुक्त सचिव दिवाकर सोरेन, विशु खलको, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार सोय, सहित सुकमती बोदरा, संगीता आदि सदस्यों की पूरे कार्यक्रम में सक्रियता रही।

उक्त मौके पर एसोसिएशन के जिला महासचिव गणेश सी कालिंदी ने स्पष्ट किया कि कुल 20 विद्यालयों के अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान में रहे टीम को पुरस्कृत किया गया। यहां तक कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।

यातायात नियमों के प्रति लोगो जागरूक किया गया,,। दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने का प्रयास

यातायात नियमों के प्रति लोगो जागरूक किया गया,,। दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने का प्रयास

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निदेशनुसार ज़िला परिवहन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यातायात नियमों के प्रति लोगो जागरूक किया जा रहा है।

इस निमित्त ज़िला सड़क सुरक्षा टीम, कुंदन वर्मा (DRSM), आशुतोष कुमार सिंह (REA) द्वारा सदर बजार सरायकेला के गैरेज चौक पर जागरूकता अभियान चला बिना हेलमेट के दु पहिया वाहन चलानें तथा बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के बड़े वाहन चला रहे लोगो को यातायात नियमों के प्रति जानकारी साझा कर जागरूक किया गया साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय होने वाले दुर्घटनाओं के परिणाम से अवगत कराया गया। लोगो को बताया गया की बिना यातायात नियमों के पालन तथा बिना सेफ्टी के वाहन चलाना मतलब दुर्घटना/मौत को बुलावा देना होता है। इस दौरान बताया गया की किसी भी परिस्थिति में ड्रंक एंड ड्राइव तथा ओवरस्पीडिंग ना करे।

मुसाबनी: आईआरबी 2 समादेष्टा एवं एसएसपी ने किया कैंटीन का शिलान्यास

मुसाबनी: आईआरबी 2 समादेष्टा एवं एसएसपी ने किया कैंटीन का शिलान्यास

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी स्थित आईआरबी-2 मुख्यालय में शनिवार को कैंटीन का शिलान्यास कमांडेंट संजय रंजन सिंह एंव ग्रामीण एसपी मुकेश लुनायत की उपस्थिति में एसएसपी प्रभात कुमार ने नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर मुसाबनी डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, थाना प्रभारी राजा दिलावर मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिलान्यास से पूर्व विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित सोमेश्वर झा के द्वारा पूजा पाठ कराया गया। यह कैंटीन 27 फीट चौड़ा एंव 53 फीट लम्बा बनेगा। इसमें सस्ती दर पर खाने पीने के सामान सहित राशन भी पुलिस बल सहित आम जनों के लिए मिलेगा। शिलान्यास के पश्चात एएसपी, ग्रामीण एसपी , कमांडेंट एंव डीएसपी ने सर्व धर्म प्रार्थना स्थल पर पौधा रोपण भी किया। इसके पश्चात कमांडेंट के आवासीय बंगला व्हाइट हाउस में एक क्रार्यक्रम आयोजित कर अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि आईआरबी -2 बटालियन से मेरा अटूट रिश्ता है। मैं जब छोड़ कर आया था। उस वक्त यहां के परिसर की आधारभूत संरचनाएं जर्जर थी। लेकिन अब तो एक नया बदलाव हो गया है। यह कैम्प एक रोल माडल है , क्योंकि सीमित संसाधनों के साथ कमांडेंट संजय रंजन सिंह ने इसे एक नया रूप दिया। मुझसे जो भी सम्भव होगा, मैं सहयोग करुगां। कमांडेंट ने भी इस कैम्प के विकास को लेकर एएसपी, पूर्व डीसी सूरज कुमार, सहित अपने अधीनस्थ अधिकारी जवानों के सहयोग को सराहा।

इस अवसर पर आईआरबी -2 के अधिकारी सुमन कुमार, नुनूजान हेम्ब्रम, आदिल खान, अवधेश शर्मा, बालेश्वर पोद्दार, पुलिस मेंस एशोसिएसन के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित चंदन झा, शक्तिमय मंडल, धीरज कुमार, जंयत प्रधान , हवलदार मेजर शशि आदि उपस्थित थे।

सरकारी स्तर पर आयोजित हो रहे छऊ महोत्सव में शामिल नही होंगे कलाकार

सरकारी स्तर पर आयोजित हो रहे छऊ महोत्सव में शामिल नही होंगे कलाकार

सरायकेला

सरायकेला: सरकारी स्तर पर आयोजित हो रहे छऊ महोत्सव में शामिल नही होंगे कलाकार,अलग से मनाएंगे चैत पर्व
सरायकेला: छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भोला मोहंती व सचिव सुदीप कुमार कवि शुक्रवार को सरायकेला में प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि सरकारी स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे चैत्र पर्व सह राजकीय छऊ महोत्सव में इस वर्ष सरायकेला के छऊ कलाकार शामिल नही होंगे बल्कि छऊ कलाकार सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए अलग से चैयत पर्व मनाएंगे।

अध्यक्ष व सचिव ने बताया कलाकारो के सम्मान की बात तो दूर इस वर्ष चैत्र पर्व के आयोजन को लेकर किसी कलाकार को प्रशासन द्वारा आमंत्रित तक नही किया गया है। अपने ही घर में इस प्रकार के अपमान व उपेक्षा से कलाकार आहत व आक्रोशित है। अध्यक्ष व सचिव ने बताया सभी छऊ कलाकारो को साथ लेकर इस वर्ष एसोसिएशन द्वारा धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्रशासन के आयोजन से हटकर अलग से चैयत पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए सरायकेला जेल रोड में बजरंग बली मंदिर के समक्ष चैत्र पर्व मनाने को लेकर पारंपरिक मिट्टी का मंच तैयार किया जा रहा है। यहां छऊ कलाकार प्रशासन से अलग हटकर चैत्र पर्व मनाएंगे। अध्यक्ष भोला मोहंती व सचिव सुदीप कवि ने कहा छऊ महोत्सव के नाम पर परंपरा व संस्कृति के साथ खिलवाड़ करते हुए जिला प्रशासन द्वारा छऊ कलाकारों का शोषण किया जा रहा है किया जा रहा है जिसे कलाकार कभी बर्दाश्त नही करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने कहा छऊ केवल नृत्य ही नही बल्कि हमारी संस्कृति है। यहां के कलाकारो को उपेक्षित कर भाड़े के कलाकारो से महोत्सव मनाया जा रहा है जिसे कलाकार बर्दाश्त नही करेंगे। बताया गया एसोसिएशन द्वारा धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर शिव शक्ति के आराधना के साथ भव्य रुप से चैयत प‌र्व का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी कलाकारो को सम्मानित भी किया जाएगा।

वहीं परंपरागत चैयत पर्व के तहत 11 अप्रैल को अखाड़ा माडा का आयोजन होगा। 12 अप्रैल को छऊ नृत्य का आयोजन होगा जबकि 13 अप्रैल को पूरी रात छऊ नृत्य का आयोजन होगा। इसके लिए जेल रोड बजरंग बली मंदिर के समीप मिट्टी का पारंपरिक मंच तैयार किया जा रहा है।

प्रतिभाशाली छात्रों को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाधक्षने रामदेव हेंब्रम किया सम्मानित  

प्रतिभाशाली छात्रों को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाधक्षने रामदेव हेंब्रम किया सम्मानित 

मुसाबनी

मुसाबनी: प्रखंड अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के चापड़ी में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में प्रखंड के प्रतिभा युवक-युवतियों को भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया.

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रम के तहत पाथरगोड़ा टुमांगकोचा में सबर और बिरहोर बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ा रही मुगली सबर, केंदाडीह  में फ्री कोचिंग करा रहे आशीष दास, फुटबॉलर सरस्वती सबर, चापड़ी में महिला फुटबॉल टीम बनाने में अग्रसर दिव्या टुडू, कुमीर मुड़ी के युवक-युवतियों को फुटबॉल और पढ़ाई लिखाई में प्रेरित करनेवाले आजाद हेंब्रम को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज के उन युवाओं को मान सम्मान देने का काम कर रही है, जो समाज के उत्थान में अपना सहयोग दे रहे हैं . युवाओं को खेल, शिक्षा स्वास्थ्य और समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज के आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा हमेशा बढ़ चढ़कर  सहयोग करता रहेगा 

सम्मान कार्यक्रम में घाटशिला विधानसभा प्रभारी प्रमित पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष लीटाराम मुर्मू, बागुन केराई, नाइके बाबा सुनाराम सोरेन, अंतू हसदा, लखन मुर्मू, धनीराम हेंब्रम, राजाराम मुर्मू और ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देकर किया गया.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free