जमीन नही मिलने के कारण मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट गोमदेसई माझी परगना भवन का निर्माण कार्य लटका,संवेदक को जमीन मिलने का इंतजार

Minister’s dream project Gomdesai Majhi Pargana Bhavan’s construction work suspended due to non-availability of land, waiting for the sensor to get the land

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राजनगर प्रखण्ड के गोमदेसाई में चारों योजना एक ही जगह पर बनना है

चाईबासा: कोल्हान प्रमंडल में आन दिनों विभाग के पास योजना को अंजाम देने के लिए भूमी उपलब्ध नहीं है,लेकिन योजना कि निविदा जरूर निकल जाती है,और अंततः योजना अधुरा रह जाता है

जमीन के अभाव में बहरहाल पश्चिमी सिंहभूम जिले में ग्रामीण विकास विभाग स्पेशल डिविजन भवन निर्माण से सधित सौ से अधीक योजना निकाली लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी योजना को रद्द कर दिया गया।

वैसी ही कोल्हान प्रमंडल के सराईकेला खरसावां जिला में अनुसूचित जनजाती एवं अनुसुचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संचिका सं 07 /मा धुम स्वी आ 1/2022-522 पत्र संख्या के अनुसार सरकार के सचिव कमल किशोर के अदेश पर योजना मिली थी।लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही का यह आलम है की एक साल पहले कल्याण विभाग के द्वारा कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन के विधान सभा के राजनगर प्रखण्ड में मांझी परगना भवन निर्माण कार्य और चहारदीवारी निर्माण कार्य का टेंडर की प्रक्रिया पूरा हुए तीन माह बीतने के बाद भी जमीन विवाद का मामला में संवेदक के द्वारा कार्य नही करा पा रहें हैं।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील नाथ भी संवेदक को जमीन दिलाने में अब तक सफल नहीं हुए हैं,ऐसा लगता है की मंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को नजर लग गया है।कल्याण के आई टी डी ए निदेशक के द्वारा जिस जमीन के प्लॉट को चिन्हित किया गया है, उस में ग्रामीण का दखल है,साथ ही ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा कर उक्त योजना को इस जमीन में नही बनाने दिए जाने का परस्तव भी पारित किया है,ऐसी स्थिति में संवेदक जमीन मिलने का इंतजार करने पर मजबूर है। संवेदक को यह भी चिंता सता रही है की मार्च में आवंटन लेप्स कर जायेगा,और फिर मई के अंतिम सप्ताह में आवंटन मिलेगा। यूं कहा जा सकता है कि विभाग और जिला की लापरवाही का खामियाजा संवेदक भुगत रहें हैं।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

पूर्व मुखिया व ग्राम प्रधान की देखरेख में हो रहा बालू का अवैध कारोबार

Illegal trading of sand is being done under the supervision of former chief and village head

सरायकेला


पुलिस से जमीन मालिक तक जाता है हिस्सा, सुबह से रात तक होती है बालू की ढुलाई

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी पंचायत के राजनाथडी स्थित खरकई नदी से अवैध बालू का कारोबार सुबह चार बजे से रात तक किया जा रहा है। यह बालू का अवैध कारोबार स्थानीय मुखिया चूड़ामुनी सोरेन के पति पूर्व मुखिया फोरमेन सोरेन, ग्राम प्रधान विजय महतो व भुनीराम महतो के देखरेख में किया जा रहा है। पुलिस से लेकर जमीन मालिक को मैनेज करने का काम पूर्व मुखिया व ग्राम प्रधान के द्वारा किया जा रहा है,ताकि बालू का अवैध कारोबार बिना किसी रोक टोक के जारी रहे। ट्रैक्टर मालिकों की पंचायती भी पूर्व मुखिया के घर में ही होती है। दर्जनों ट्रकों की प्रतिदिन बालू ढुलाई होने के कारण किनारे का बालू समाप्त हो गया है और अब बीच नदी से नाव पर रखकर बालू किनारे लाकर ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है ।

ऐसे होता है बालू का खेल


खरकाई नदी के बीच से बालू को उठाकर लाना पड़ रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा एक टीना की सीट के नीचे दस प्लास्टिक के ड्रम बांध कर उसे नाव का रुप दे दिया गया है। जिसके बाद टीना की सीट के ऊपर बालू को रखकर चार लोग उसे खींचकर किनारे लाते हैं। फिर उस नाव रुपी टीना के ऊपर रखे बालू को मजदूर मिलकर ट्रैक्टर में भरते हैं और फिर ट्रै्क्टर उसे सप्लाई के लिए निकल जाता है। यह खेल दिन भर चलता रहता है।

नितेश कुमार सरायकेला थाना प्रभारी

प्रतिमाह पांच हजार रुपये सरायकेला पुलिस पर लेने का आरोप

एक ट्रैक्टर मालिक ने आरोप लगाते हुए बताया कि बालू का उठाव के लिए सरायकेला पुलिस को प्रति ट्रैक्टर पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने पड़ते हैं। फिर गांव के ग्राम प्रधान, पूर्व मुखिया को भी इसमें हिस्सा देना पड़ता है, ताकि किसी तरह का कोई परेशानी होने पर वे लोग मैनेज करते हैं। नाव रुपी टीना के ऊपर नदी से बालू निकाल कर किनारे तक लाने व ट्रैक्टर में लोड करने के लिए मजदूरों को एक ट्रैक्टर के छह सौ रुपये दिए जाते हैं। फिर उस ट्रैक्टर को जिसकी जमीन के ऊपर से होकर गुजारा जाता है। उस जमीन के मालिक को दो से तीन सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर दिए जाते हैं।

15-20 ट्रैक्टर प्रतिदिन करते हैं बालू की ढुलाई
राजनाथडी घाट से प्रतिदिन 15 से 20 ट्रैक्टर बालू की ढुलाई करते हैं। एक ट्रैक्टर बालू तीन से चार हजार रुपये ट्रैक्टर मालिक बेचते हैं। अगर राजनाथडी घाट में कोई बाहरी व्यक्ति पहुंच जाए तो सभी ट्रैक्टर मालिकों की इसकी सूचना तुरंत हो जाती है और सभी ट्रैक्टर मालिक ग्राम प्रधान व पूर्व मुखिया तक इसकी सूचना पहुंचा देते हैं। फिर उस अनजान व्यक्ति को पहले धमकाने की कोशिश करते हैं बात नहीं बनने पर फिर कहते हैं कि पीएम आवास के लिए बालू की आवश्यकता है जिसके कारण विभागीय इजाजत से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। हालांकि किसी तरह का कोई आदेश न ही ट्रैक्टर चालकों के पास है और न ही ग्राम प्रधानों के पास। यहां दिन भर अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

नितेश कुमार सरायकेला थाना प्रभारी

मीडिया को जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया किपुलिस पर रुपये लेने का आरोप गलत है। बीच बीच में छापामारी की जाती है। छापामारी में पकड़ाने वाले आरोपितों पर कार्रवाई की जाती है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

रविवार से 7 मार्च तक के लिए जुबली पार्क बंद ,,,,जमशेदपुर में फाउंडर्स डे की तैयारी जोरों पर,

Jubilee Park closed from Sunday till March 7, preparations for Founder’s Day in full swing in Jamshedpur

जमशेदपुर

स्ट्रेट माइल रोड पर लगा लंबा जाम

जाम को हटाने के लिए ट्राफिक पुलिस के साथ-साथ साकची पुलिस और टाईगर मोबाइल के जवानों ने की कड़ी मशक्कत

जमशेदपुर:  जोरों से चल रही है जमशेदपुर में फाउंडर्स डे की तैयारी तैयारी को लेकर जुबली पार्क को बंद कर दिया गया है.

फाउंडर्स डे की तैयारी के लिए जुबली पार्क को 7 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि पार्क के अंदर काम करने में दिक्कत ना आए पर इस फैसले से लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है

आपको बताते चलें कि सोनारी से पार्क होते हुए साकची और मानगो की ओर जाने वाले वाहनो को अब स्ट्रेट माइल रोड होते हुए जाना पड़ रहा है. ऐसे में इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही अचानक से बढ़ गई है. सोमवार को पार्क बंद होने के दूसरे दिन ही स्ट्रेट माइल रोड पर लंबा जाम लग गया.

वाहनों की कतार जमशेद गोलचक्कर से लेकर मोदी पार्क तक दिखी. वहीं दूसरी ओर जुबली पार्क तक भी लोग जाम में फंसे रहे. जाम को हटाने के लिए ट्राफिक पुलिस के साथ-साथ साकची पुलिस और टाईगर मोबाइल के जवान भी लग गए. हालांकि किसी तरह जाम को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

गम्हरिया शांति नगर में छऊ नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Chhau dance program organized in Gamharia Shanti Nagar

सरायकेला खरसावां

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

देवों के देव महादेव की पूजा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री महाशिवरात्रि पूजा कमिटी शांतीनगर द्वारा छऊ नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रविवार 19/02/2023 को गम्हरिया टीचर ट्रेनिंग मोड़ के पीछे शांति नगर में देवों के देव महादेव की पूजा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री महाशिवरात्रि पूजा कमिटी शांतीनगर द्वारा छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वहीं छऊ नृत्य कार्यक्रम रात्रि 9:00 बजे से आरंभ की गई

शांति नगर शिवशक्ति छौ: नृत्य पार्टी

शिक्षा गुरु-बशिंधर महतो उस्ताद श्री शाखा कुमार ग्राम: शांति नगर, पो० गम्हरिया, थाना: आदित्यपुर, जीला: सरायकेला खरसावां

आदिवासी छो: नृत्य पार्टी

उस्ताद बागान सिंह मुंडा ग्राम+पो०:फंसा, थाना:चौका, जिला: सरायकेला खरसावां

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित माननीय श्री फनी भूषण दास, जवाहर लाल माहली, कौशलेंद्र कुमार, रवि कर्मकार, हाेपना हेंब्रम बिट्टू आरजू , सूरज लोहार ,रॉकी कालिंदी ,आदित्य गोस्वामी , AVN कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे🙏

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

उप विकास आयुक्त ने की PMEGP, PMFME योजनाओं के कार्य प्रगति का किया समीक्षा

Deputy Development Commissioner reviewed the work progress of PMEGP, PMFME schemes

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अधिक से अधिक इक्षुक आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़े- DDC

बिना किसी गंभीर वजह के आवेदन रिजेक्ट ना करे शाखा प्रबंधक,

शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना के लाभ देना सरकार की प्राथमिकता- DDC

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया।

इस दौरान उन्होंने PMEGP – प्राइम मिनिस्टर एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम एवं PMFME- प्राइम मिनिस्टर फॉर्मेलिजेशन फॉर माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधक को लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा क्रम में उप विकास आयुक्त ने कहा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विरोध कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ऋण प्रदान कर रही है।

अतः सभी शाखा प्रबंधक बिना किसी गंभीर वजह के आवेदन रिजेक्ट ना करें। योजना के लाभ प्रदान कर इक्षुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में उनकी मदद करें। वही बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उप विकास आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र मे योजना सम्बन्धित जानकारी साझा कर इक्षुक लोगों को आवेदन करने हेतु प्रेरित करे।

वही संबंधित विभागीय पदाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर अधिक से अधिक इक्षुक लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम जीआईसी श्री शंभू शरण बैठा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के सदस्य, डायरेक्टर आरसीटी, सभी शाखा प्रबंधक सह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement
Advertisement

सोनारी में 19 पेटी विदेशी शराब बरामद एक गिरफ्तार,, उत्पाद विभाग की कार्यवाही

सोनारी में 19 पेटी विदेशी शराब बरामद एक गिरफ्तार,, उत्पाद विभाग की कार्यवाही

जमशेदपुर

सोनारी

जमशेदपुर: रविवार 19 फरवरी को सोनारिका डोमोहनी पुल से जमशेदपुर के उत्पाद विभाग की टीम ने एक टेंपो में विदेशी शराब बरामद किया है

जानकारी के मुताबिक टेंपो से 19 पेटी गोवा केक व्हिस्की मिली है 19 पेटी में कुल 171 लीटर व्हिस्की थे इसके अलावा उत्पाद विभाग ने टेंपो भी बरामद किया है

वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी अवैध शराब के साथ परसोदी के राजकुमार भगत को गिरफ्तार किया है

झालदा में भाजपा की नीति यात्रा का शुभारंभ किया

झालदा में भाजपा की नीति यात्रा का शुभारंभ किया

झारखंड

सिल्ली

नीति यात्रा का शुभारंभ पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और जयपुर विधानसभा विधायक नरहरि महतो ने झालदा गोकुलनगर पंचशहीद प्रतिमा और झालदा चूनाभट्टी चौराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया

इस अवसर पर जिला महामंत्री शंकर महतो झालदा ब्लॉक 1 व 2 सहित क्षेत्र के अन्य नेता उपस्थित रहे।

यात्रा केसंबंध में सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि पुरुलिया जिला भाजपा के आह्वान पर जिले के चार स्थानों झालदा, बलरामपुर, रघुनाथपुर और हुडा में एक साथ नीति यात्रा शुरू की.

मिली जानकारी के अनुसार यह नीति राज्य सरकार के घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध है दो दिवसीय यह नीति यात्रा सोमवार को पुरुलिया पहुंचेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

सराइकेला पुलिस एक्शन मे,,,नाबालिग का अपहरणकरता हिरासत में

सराइकेला पुलिस एक्शन मे,,,नाबालिग का अपहरणकरता हिरासत में

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले बबलू अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा

कमलपुर की एक महिला ने 18/02/203 23 को अपनी नाबालिग लड़की के बाबुल अंसारी नाम के लड़के द्वारा अपहरण करने की सूचना दी गई थी

उक्त सूचना के आधार पर सरायकेला थाना कांड संख्या 21/2023 दिनांक 18/02/2023 धारा-363/366(A) दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया जिसके पश्चात गुप्त सूचना के आधार पर कांड की पीड़िता को कांड के अभियुक्त के पास से बरामद कर लिया

वहीं जानकारी के अनुसार पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल सराय किला भेजा गया है

वही कांड के अभियुक्त बाबूलाल सारी उम्र 26 वर्ष पिता स्व० गुलाम रसूल पता-ग्राम कमलपुर थाना सरायकेला ( सिनी OP ) को माननीय न्यायालय सराय किला अग्रसारित किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/

बाबा भोले की बारात में भूत-पिसाच के साथ चोर-उचक्के भी पहुंचे…

बाबा भोले की बारात में भूत-पिसाच के साथ चोर-उचक्के भी पहुंचे…

देवघर

महाशिवरात्रि

देवघर: ऐसा माना जाता है कि बाबा भोले की बारात में भूत, पिसाच पहुंचते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि के अवसर पर भूत-पिसाच के साथ साथ भगवान शिव की बारात में चोर-उचक्के भी पहुंच गये। चोर उचक्कों ने बाबा भोले के कई भक्तों की जेबें काट ली, और कईयों की मोबाइल पार कर दिये। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में मोबाइल चोरी की 17 घटनाओं की शिकायत थानों में पहुंची।

य़े घटना शुक्रवार और शनिवार दो दिनों के दौरान मोबाइल चोरों ने जमकर उत्पात किया। बाबा मंदिर, शिवगंगा, मंदिर के आसपास के क्षेत्र व बाजार में बदमाशों ने दो दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल चोरी कर लिया। शनिवार को शाम तक मंदिर व आसपास के इलाके से मोबाइल चोरी की 17 शिकायत नगर थाना पहुंची।

वहीं, शुक्रवार की रात भी करीब आधा दर्जन लोगों का मोबाइल चोरी की गई। इधर, कुछ लोगों ने बाबा मंदिर में इसकी शिकायत की।कई लोगदूसरे प्रदेश से भी बाबा शिव की बारात में शामिल होने आये थे, चोरों ने उन्हें भी अपना निशाना बताया।

पुलिस मोबाइल चोर गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108. https://www.hotelparasheights.com/m/

जमशेदपुर पहुंची कथा वाचक जया किशोरी..मंदिर में की पूजा अर्चना

जमशेदपुर पहुंची कथा वाचक जया किशोरी..मंदिर में की पूजा अर्चना

बिष्टुपुर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कथा वाचक जया किशोरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर सत्यनारायण मंदिर में भोले बाबा की पूजा अर्चना की सत्यनारायण मंदिर में वह दिन के 2:30 बजे पहुंची थी भोले बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद वहां से निकल गई

पूजा अर्चना करने के वक्त मंदिर में पुजारी और जया किशोरी के अलावा और कोई भी मौजूद नहीं था पूजा करने के बाद वह सीधे बिष्टुपुर के रमाडा होटल के लिए निकल गई

जया किशोरी का कद मार बिष्टुपुर में दो कार्यक्रम रहा दोनों कार्यक्रम में वह शामिल हुई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाशिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में शिवालयों भक्तों ने किया जलाभिषेक ।

महाशिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में शिवालयों भक्तों ने किया जलाभिषेक ।

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सागेन रस्का क्लब कुमिरमुडी द्वारा आयोजित माहाशिवरात्रि धामाका 2023 के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रधान सोरेन जी के द्वारा फीता काटकर किया गया । जिसमे जमशेदपुर के एवम आस पास के कलाकार ने भाग लिया

मुसाबनी:-महाशिवरात्रि का त्योहार क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

शिव भक्तों ने उपवास रखकर के दिन भर भोले शंकर की पूजा अर्चना की। दिन भर मंदिरों में ओम नम: शिवाय का जाप होते रहा। क्षेत्र के विभिन्न्न मंदिरों एवं शिवालयों मे अभिषेक करने वालों की कतारें लगी रही। जबकि शाम को कीर्तन तथा देर रात तक जागरण से भोले बाबा का गुणगान हुआ।

आपको बताते चलें कि विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बाबा भोले शंकर का जागरण किया। सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और सुबह 8 बजे तक हर मंदिर के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके दूध, भांग, धतूरा, बेल पत्र, गंगाजल, दही, शहद तथा फल आदि अर्पित किए। वहीं धूप दीप करके शिव स्रोत और शिव चालीसा का पाठ किया। नगर व गांव के सभी शिवालय ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से दिनभर गूंजते रहे। मुसाबनी नंबर 3 विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे।यहाँ पंडित अभिषेक शास्त्री, जितेंद्र जोशी द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। सिद्धेश्वर मंदिर में भी काफी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की।

जानकारी के अनुसार यह मंदिर काफी पौराणिक है और मान्यता है कि यहां पर शीश नवाने से इंसान की हर मुराद पूरी होती है।देवली स्थित पौराणिक महादेव मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां पंडित जदुनाथ बोराल द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। न्यू कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में भी सैकडों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। पंडित मनीष जोशी द्वारा यहां पूजा अर्चना कराया गया। मुसाबनी सकंट मोचन शिव मंदिर में पंडित शशि कांत उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना कराया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूरदा दिशोम जाहेरगढ़ में चल रहे निर्माण कार्य का विधायक रामदास सोरेन ने किया किया निरीक्षण

सूरदा दिशोम जाहेरगढ़ में चल रहे निर्माण कार्य का विधायक रामदास सोरेन ने किया किया निरीक्षण

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: सूरदा क्रॉसिंग पूजा स्थल दिशोम जाहेरगढ़ का सौंदर्यकरण कार्य लगभग 5 करोड़ों की लागत से की जा रही है।

इस धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण का कार्य जोर शोर से जारी। निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड सरकार के
आदिवासी कल्याण मंत्री सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन द्वारा किया गया था।

इस धार्मिक स्थल के सौंदर्यकरण कार्य में लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

शनिवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन सूरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगढ़ पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं मौके पर मौजूद संवेदक के कर्मचारियों को उन्होंने हिदायत दिया कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्ता के साथ किया जाए।निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने बाहा पर्व से पहले पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस धार्मिक स्थल को और अधिक विकसित करने की योजनाओं पर बल दिया।

इस योजना का कार्य क्यू कंट्रक्शन और आदित्य कंट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिसमें फेज वन 2 करोड़ 40 लाख, फेज टू 1 करोड़ 90 लाख की प्राकलन राशि से जाहेर गाढ़ में चारदीवारी, मीटिंग हॉल, गेस्ट हाउस, स्टेज, पेवर ब्लॉक व, शौचालय, पौधों की सिंचाई के लिए सोलर पावर प्लांट, चिल्ड्रेन पार्क, ओपेन जिम, फाउंटेन, गार्डेन का भव्य निर्माण किया जा रहा है।मौके पर
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हू सामन्त, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन ,रामचन्द्र मुर्मु, काली पद गोराई, मंगल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
Get started