एक ही मरीज की दो रिपोर्ट में अलग-अलग जानकारी, परिजनों ने जताई चिंता।

एक ही मरीज की दो रिपोर्ट में अलग-अलग जानकारी, परिजनों ने जताई चिंता।

चाईबासा

शहर स्थित एक निजी अस्पताल Life Hospital में ब्लड जांच को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ही मरीज की दो अलग-अलग जांच रिपोर्टों में नाम और उम्र अलग दर्ज होने से परिजनों ने नाराजगी जताई है।

बताया जा रहा है कि मरीज गीता सिन्हा का अस्पताल में दो तरह का ब्लड टेस्ट किया गया था। इनमें से सीबीसी जांच वाली रिपोर्ट में मरीज का नाम गीता सिन्हा सही लिखा हुआ है, लेकिन दूसरी रिपोर्ट जो कोलेस्ट्रॉल की है, उसमें नाम दीपा सिंह लिखा है। यही नहीं, दोनों रिपोर्टों में मरीज की उम्र भी अलग-अलग दर्ज की गई है।

जब इस गलती को लेकर सवाल किया गया तो अस्पताल की तरफ से इसे टाइपिंग मिस्टेक बताया गया। लेकिन परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ टाइपिंग की गलती का मामला नहीं है। उनका सवाल है कि अगर रिपोर्ट पर नाम और उम्र ही गलत लिखी जा सकती है, तो कैसे यकीन किया जाए कि रिपोर्ट उसी मरीज की है?

परिजनों ने यह भी कहा कि जब एक रिपोर्ट में पहचान ही गलत है, तो दूसरी रिपोर्ट सही है इसकी क्या गारंटी है? क्योंकि डॉक्टर इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर इलाज तय करते हैं, इसलिए ऐसी गलती मरीज की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर संबंधित डॉक्टर भास्कर भूषण की ओर से खेद जताया गया है और रिपोर्ट तैयार करने वाले स्टाफ को चेतावनी भी दी गई है।

फिलहाल परिजन यह मांग कर रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन स्पष्ट करे कि यह गड़बड़ी कैसे हुई और यह कैसे सुनिश्चित किया गया कि दोनों सैंपल और दोनों रिपोर्ट एक ही मरीज की हैं। इस घटना के बाद अस्पताल की जांच प्रणाली और रिपोर्ट की भरोसेमंदता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय में संस्थापक स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय में संस्थापक स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

चाईबासा/चक्रधरपुर

आसनतलिया स्थित मधुसूदन विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. महतो के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की बड़ी मैम द्रौपदी महतो ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद परिवार के सदस्य लक्ष्मण महतो, लखी देवी, प्रभात कुमार महतो, रंगलाता महतो, कमलेश महतो, यशोदा महतो, बी.के. हिंदवार, आरती कोड़वार, नृपेंद्र महतो, संगीता महतो, कौशल हिंदवार, ईला महतो, जीवेश कुमार हिंदवार, निशा महतो और विधि, रिधि, मयंक, वैभव व वाणी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह-सचिव गणेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो और सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन बलराज कुमार हिंदवार, सचिव डॉ. सच्चिदानंद राम, कोषाध्यक्ष यशोदा महतो के अलावा शंकर लाल महतो, धारित्री महतो और शिवचरण महतो ने भी उन्हें नमन किया।

विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन बी.के. हिंदवार, प्राचार्य के. नागराजू, प्रशांत कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, जगदीश जामुदा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो ने कहा कि स्व. श्याम सुंदर महतो के बताए मार्ग पर चलते हुए मधुसूदन संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. एस.एस. महतो द्वारा स्थापित इस शैक्षणिक संस्था को आगे बढ़ाना हम सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है।

उनके पूर्व छात्र जेनाराम पूर्ति ने स्व. महतो को अपने जीवन का पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर का माहौल भावुक रहा।

ब्रेकिंग न्यूज: MVI कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, बिना पैसे के नहीं होता एक भी काम।

ब्रेकिंग न्यूज: MVI कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, बिना पैसे के नहीं होता एक भी काम।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

परिवहन विभाग का वो कार्यालय जहां आम जनता को ईमानदारी से सेवा मिलनी चाहिए, वहीं आज भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। MVI कार्यालय में हालात ये हैं कि बिना पैसे दिए आपकी फाइल को कोई हाथ तक नहीं लगाता।

जनता की जेब पर खुलेआम डाका

सूत्रों और पीड़ित लोगों से मिली जानकारी के अनुसार MVI ऑफिस में हर काम का रेट फिक्स है –
• लाइसेंस बनवाना हो तो 1500 से 3000 रुपये अलग से • फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए 2000 रुपये • गाड़ी का परमिट और कागजों में मामूली सुधार के लिए भी 500 से 1000 रुपये की वसूली  अगर आप ईमानदारी से लाइन में लगकर अपना काम कराना चाहते हैं, तो आपको महीनों तक दौड़ाया जाएगा। कभी सर्वर डाउन का बहाना, कभी साहब नहीं हैं, तो कभी कागज अधूरा है।

दलालों का राज, अफसर मौन

साथ ही सूत्र यह भी बताते हैं कि MVI कार्यालय के बाहर दलालों की फौज खड़ी रहती है। बिना दलाल के आप अंदर घुस भी नहीं सकते। आम आदमी का आरोप है कि ये दलाल सीधे अंदर के बाबुओं और अधिकारियों से मिले हुए हैं। जनता से लूटा गया पैसा नीचे से ऊपर तक बंटता है, इसलिए कोई सुनने वाला नहीं है।

एक पीड़ित ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “मैं 15 दिन से चक्कर लगा रहा हूं। काउंटर पर बैठा बाबू सीधे मुंह बात नहीं करता। बगल वाले ने इशारा किया कि 2000 रुपये दो तो 10 मिनट में काम हो जाएगा। ये कैसी व्यवस्था है?”

सवाल ये उठता है कि जब सरकार डिजिटल इंडिया और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, तो MVI जैसे सरकारी दफ्तरों में ये खुली लूट कैसे चल रही है? क्या जिला परिवहन पदाधिकारी और सरकार के आला अधिकारी इस भ्रष्टाचार से अनजान हैं? या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं?

नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद।

नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद।

चाईबासा

चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में शुक्रवार की देर रात नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर ने इलाज के दौरान वीरगति प्राप्त कर ली। वे असम के नौगांव जिले के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात नक्सलियों ने प्रतिरोध सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला बोला था। इस आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र गोगी गंभीर रूप से जख्मी हैं। दोनों का इलाज उड़ीसा के राउरकेला अस्पताल में चल रहा है।

शहीद महेंद्र लश्कर का पार्थिव शरीर रांची लाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीएफ कैंप में उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने उनके शहीद होने की आधिकारिक पुष्टि की है।

चाईबासा एसपी अमित रेणू ने बताया कि सारंडा में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था, तभी दो आईईडी धमाके हुए। इस हमले से स्पष्ट है कि नक्सली अब भी घने जंगलों में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

चाईबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय.प्रदेश कार्यसमिति बैठक का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ

चाईबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय.प्रदेश कार्यसमिति बैठक का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा (पिल्लई हाल) में एस टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव शंकर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुआ।

2 दिनों तक चलने वाले भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को प्रथम दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संबोधित किया।

बैठक का शुभारंभ भाजपा ध्वज को फहराकर किया गया. महापुरुषों के चित्रों में पुष्पाजंलि अर्पित किया गया. वंदे मातरम गीत से प्रथम सत्र का उद्धघाटन किया गया. उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज का देश मे मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजाति समाज से है।

उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी महापुरुषों के वीरता एवं देश के लिए किए गए बलिदान को एक पहचान देते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के दिन जनजाति गौरव दिवस घोषणा किया है जिसके माध्यम से उनकी गौरव गान करने का काम किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब जब केंद्र में भाजपा सरकार आती है आदिवासी समाज के लिए विकास की नीति एवं अधिकार देने का कार्य करती है.श्री मुंडा ने कहा कि श्रधेय अटल जी ने आदिवासी समाज की लंबी मांग को पूरा कर अलग राज्य का निर्माण किया. जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय का निर्माण किया.श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक आदिवासी समाज के एक बेटे को कृषि मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पद देकर आदिवासी समाज के ऊपर एक विश्वास व्यक्त करने का काम किया है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिसने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू जाकर उनको नमन किया है. बिरसा मुंडा की उस पवित्र भूमि से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उलगुलान किया है. साथ ही प्रिमिटिव ट्राइब के विकास के लिए पीएम जन मन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति समाज के शिक्षा को नई दिशा देने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है. सिर्फ झारखण्ड में ही 91 एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर आदिवासी समाज के अनुवांशिक बीमारी सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ एक मुहिम चलाए जा रही है, यह जनजाति समाज के स्वस्थ स्वास्थ के लिए काफी निर्णायक साबित होगी।

अर्जुन मुंडा ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों से नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा एवं मोदी सरकार के किए गए कार्यो को गांव गांव जाकर आदिवासी समाज के बीच बताने का आग्रह किया।

स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि मोर्चा की इस बैठक में सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा में 5 जनजाति लोकसभा सीट एवं 28 जनजाति विधानसभा सीट जितने के लक्ष्य को निर्धारित कर आज से ही लग जाये. गांव – गांव जाकर मोदी जी के जनजाति विकास के किए गए कार्यो को बातए एवं पार्टी के नीति सिद्धान्तों से जनजाति समाज को जोड़ने का कार्य करें।

टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नोवामुंडी में त्रिदिवसीय दिवसीय षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव का किया गया आयोजन

टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नोवामुंडी में त्रिदिवसीय दिवसीय षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव का किया गया आयोजन

चाईबासा/नोवामुंडी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

किक् मारकर श्रीमती गीता कोड़ा ने फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।

शनिवार को टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नोवामुंडी में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से तीन दिवसीय षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम बलीजरन ग्राम के दियुरी श्री बरजो ने प्राकृतिक आस्था के साथ देशाऊली का बोंगा बुरु कर लाल मुर्गा का बलि चढ़ाया और सिंहबोंगा से त्रिदिवसीय आवासीय षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव का ऐतिहासिक एवं भांति पूर्वक कार्यक्रम के लिए आशीर्वाद मांगा।

आयोजन कमिटी की ओर से सिंगबोंगा गोवारि किया गया तथा आयोजन कमिटी के अध्यक्ष श्रीराम बरजो ने स्वागत भाषण दिया। प्रथम दिन के उद्धघाटन समारोह के मुख्य अतिथि सिंहभूम के माननीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने ‘हो’ जनजातीय खेल ‘सेकोर’ को फेंक्कर उद्धघाटन कीं। इसके साथ ही पारंपरिक खेल चूर तथा अतिरिक्त खेल के रूप में फुटबॉल मैच प्रतियोगिता भी किक् मारकर श्रीमती गीता कोड़ा के उद्धघाटन किया गया। उसके आलावे टाटा स्टील फऊडेशन के CSR हेड तुलसी दास ,कार्यपालिका मैडम डेजी कुजूर, मानकी निरंजन बोबोंगा एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा उद्धघाटन कराया गया।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि हमारे हो समाज में जनजातीय खेल विलुप्त हो रही है ग्रामीण क्षेत्र में लोग इनकी पारंपरिक मान्यता भूल चुके हैं नोवामुंडी काफी पिछड़ा क्षेत्र है सामाजिक रूप से आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महासभा से अनुरोध करती हूं की शहर दूर में बसे ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक समाजिक विकास के लिए समाज के ग्रामीणों को सहयोग करें। अपने ओर से धन्यवाद देती हूं कि षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव के माध्यम से आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने हो जनजातीय खेल को समाज में पुनर्जीवित करने के लिए पीड़ा उठाई है। इसके आयोजन में आगे भी मदद करूंगी।

इस अवसर पर नोवामुंडी सर्कल इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह, नोवामुंडी ASI सुजित कुमार,आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रदेश सचिव शंकर चातोंबा, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के सचिव श्री शुभनाथ हेंब्रम,आयोजन समिति के संरक्षक गब्बर सिंह हेंब्रम, सतीश कुमार बोयपाई, उपाध्यक्ष गोपी लागुरी,कोषाध्यक्ष बुधराम चांपिया, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण तिरिया, अमरजीत लागुरी, शंकर सिदू, श्याम बिरुवा, सुमित बालमुचु,चंद्र मोहन चातोंबा, विजय बनरा, मुखिया बामिया चांपिया,मोरान सिंह केराई, बलदेव कराई, जादू चतोंबा, जगनाथ हेस्सा, ओयबोन हेंब्रम,तरुण लमाय,माटा बोबोंगा, सोनाराम चतोंबा, विक्रम सिदू, रोया लागुरी, महेश्वर नाथ लागुरी, टीपू लागुरी,भीम सिंह चतोंबा, जूरिया सिंकु, शंकर पुरती, सुनील चांपिया,राम तिरिया, बीस सूत्री अध्यक्ष मनजीत प्रधान आदि एवं काफी मात्रा में दर्शक उपस्थित रहें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started