राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के तहत जिला आयुष समिति के द्वारा नीमडीह प्रखंड में मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के तहत जिला आयुष समिति के द्वारा नीमडीह प्रखंड में मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रधुनाथपुर प्रखड परिसर,बोड़डीह,काशीडीह गांव में राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के तहत जिला आयुष समिति ने विभिन्न प्रखंड में मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया।

कैंप में राष्ट्रीय आयुष मिशन झारखंड के जिला आयुष समिति के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत सीधागोड़ा के कर्मी द्वारा निशुल्क आषौधी एवं जांच सुविधा दी जाएगी। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव,आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह शिविर का उद्घाटन फीता काट कर किया गया।

शिविर में 70 लोग को जांच की गई।यह शिविर में कोनिक रोगी,थाराइड, जोड़ों का दर्द आदि बीमारी का उपचार किया गया।आयुष केन्द्र के प्रभारी शांति कुमारी,इस प्रकार बोड़डीह, काशीडीह गांव के बुरूडीह टोला में जांच शिविर लगाया गया। काशीडीह केन्द्र प्रभारी श्वेता सुषमा,प्रभा रानी महतो, योगा शिक्षक भीम सेन महतो, ग्राम प्रधान चंद्र प्रसाद सिंह,जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने तीनों जगह का दौरा किया । यह कैंप नीमडीह प्रखंड के रधुनाथपुर गांव स्थित प्रखंड परिसर के मैदान में लगाया गया ।

चिगड़ा पारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार महत्वकांक्षी योजना संपन्न हुआ।

चिगड़ा पारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार महत्वकांक्षी योजना संपन्न हुआ।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चिगड़ापारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम में हर विभाग में स्टोल देखा गया।हर विभाग के विभिन्न योजनाओं का भी पोस्टर लगाया गया। प्रखंड से पंचायत स्तर कर्मी उपस्थित थे। अबुआ आवास, वन पट्टा,आधारकार्ड,जन्म मृत्यु, जोब कार्ड, अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, पशुपालन विभाग के डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, प्रखंड शिक्षा कर्मी,श्रम‌ विभाग, कल्याण विभाग के कर्मी, ग्राम प्रधान, मुखिया दमवंती सिंह, पंचायत सेवक धनंजय मंडल, रोजगार सेवक तारा चंद्र महतो, कंप्युटर आपरेटर परेश राजक,कुल 19 विभाग ने अपने अपने स्टोल लगाया।बाल विकास परियोजना शिविर में 12बालिका सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के तहत स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। किशोरी को कक्षा अनुसार राशि प्रदान की जाएगी।

श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा,,प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा,,प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

सरायकेला/चांडिल

22 नवंबर बुधवार को श्री श्याम कला भवन चांडिल का 27वां श्री श्याम जन्मोत्सव बुधवार को भव्य यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन श्री श्याम कला भवन के द्वारा आकर्षक झांकियां के साथ भव्य यात्रा निकाली गयी. इस दौरान प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया.यात्रा पूरे चांडिल नगर का भ्रमण कर वापस श्री श्याम कला भवन पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान बाबा खाटू श्याम के भक्ति बाबा का जयकारा लगाते हुए साथ चल रहे थे. श्याम महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार 23 नवंबर को मतलब आज होगा. आज के दिन बाबा का अलौकिक श्रृंगार करने के साथ उन्हें 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही शाम को जयपुर और प्रयागराज के भजन गायक और गायिका भजनों की अमृत वर्षा करेंगे. इसके साथ ही महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।

कुम्हार टोला वासी ने नीमडीह थाना प्रभारी से जमीन केस मामले पर दोनों पक्ष की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

कुम्हार टोला वासी ने नीमडीह थाना प्रभारी से जमीन केस मामले पर दोनों पक्ष की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

सरायकेला/निमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र हुंडरू पाथरडीह के कुम्हार टोला वनमाली कुम्हार ने नीमडीह थाना प्रभारी को विवादित जमीन पर किसी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

उक्त जमीन पर वनमाली कुम्हार और लाल मोहन गोराई के आपसी विवाद है। उक्त जमीन की मामले सिविल कोर्ट चांडिल में दर्ज है। इसके बाद भी उक्त जमीन पर एक पक्ष की गतिविधियों पर रोक नहीं जबकि दुसरे पक्ष को रोका जा रहा है। वनमाली कुम्हार का आरोप है लेकर नीमडीह थाना और अंचल अपने समर्थकों के पहुंच और विवादित पर रोक लगाने की मांग की गई। सिविल कोर्ट चांडिल में 24/23 में दर्ज है। नीमडीह थाना पहुंचे के बाद मालुम चला की पहले 144 लगया गया। उक्त जमीन पर 144हट गया। नीमडीह थाना प्रभारी मो तंज़िल खान ने उक्त जमीन पर पुनः विवाद नहीं हो इसके लिए पुनः 144 घारा का अनुमोदन किया जाएगा। वनमाली कुम्हार,भुतनाथ कुम्हार, वृहस्पति कुम्हार, पशुपति कुम्हार, सुबोध कुम्हार ने दर्जनों महिला के साथ नीमडीह थाना प्रभारी मो तंज़िल खान को एक मांग पत्र सौंपा गया।मांग पत्र में जान से मरने धमकी लाल मोहन कुम्हार,गोर कुम्हार, निताई कुम्हार, दीपक कुम्हार दे रहे हैं। चांडिल सिविल कोर्ट में सुधीर कुम्हार एवं अन्य लोगों पर मामला 24/23में दर्ज किया गया। वनमाली कुम्हार ने कहा की जमीन का बंटवारा कोर्ट के माध्यम नहीं होने के कारण एक जमीन पर दोनों दबा कर है।बनमाली कुम्हार ने लाल मोहन कुम्हार पर मेरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

राजू कुम्हार बना अबैध लॉटरी का नया किंगपिंग।

राजू कुम्हार बना अबैध लॉटरी का नया किंगपिंग।

सरायकेला/चांडिल

अवैध लॉटरी का कारोबार पुलिसिंग को दे रहा खुली चुनौती

इन दिनों चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी का गोरखधंधा एकबार फिर से फल-फूल रहा है। अवैध लॉटरी के कारोबारी भोले-भाले लोगों को अमीर बनने का लालच देकर इस अवैध खेल में फंसाकर उन्हें बर्बाद कर रहें हैं। चांडिल, चौका, नीमडीह के रघुनाथपुर में कई लोग लॉटरी के इस अवैध खेल में अपनी कमाई गंवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चांडिल का रहने वाला राजू कुम्हार इस अबैध सिंगल लॉटरी का नया किंगपिंग है। जो जमशेदपुर के लॉटरी माफियाओ के साथ साठगांठ कर चांडिल, चौका और रघुनाथपुर में अबैध लॉटरी बेच रहा है औऱ कारोबार के बाद ऑनलाइन माध्यम से ट्रांजेक्शन कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह में 30 लाख रुपये का लॉटरी का अबैध कारोबार चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह का अबैध लॉटरी एक साथ ट्रेन ओर बस के माध्यम से चांडिल तक पहुंच रहा है। हालांकि अबैध लॉटरी का खेल फिर से एक बार चांडिल क्षेत्र में शुरू कर लॉटरी का नया किंगपिंग राजू कुम्हार पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प़्रखंड अंचल न्यायालय नीमडीह में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की गई।

बैठक में बीडीओ और अंचलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अन्तर्गत 2016-17 से 2021-22 तक जमीन विवाद के कारण लंबित पड़े आवास के लाभुकों के साथ बैठक किया। गया । जिसमें उपस्थित अंचल अधिकारी नीमडीह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीमडीह, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी प्रखण्ड समन्वयक, लेखापाल – सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव एवं जमीन विवाद से संबंधित कुल 10 लाभुक उपस्थित हुए। 3 मामलों का निष्पादन किया गया एवं कार्य प्रगति हेतु निर्देशित किया गया। अन्यथा राशि वापसी हेतु करवाई की जायेगी। 3 टाईटल सूट से संबंधित मामला प्रतीत होने कारण उचित न्यायालय में वाद दायर करने हेतु सुझाव दिया गया। इन्द्रजीत हेम्ब्रम के निर्माणाधीन स्थल पर संबंधित भूमि प्रतिवेदन राजस्व कर्मचारी एवं अमीन के जाँच रिर्पोट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी। अन्य 3 लाभुकों को राशि वापस करने हेतु आदेश दिया गया। अन्यथा उन लाभुकों पर उचित कारवाई किया जायेगा ।

आसनबनी में आयोजित रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ।

आसनबनी में आयोजित रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ।

सरायकेला/चांडिल

(जगन्नाथ चटर्जी)

आसनबनी पंचायत अंतर्गत टीसीआई क्षेत्र में सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर के सौजन्य से रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान किया। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शिविर में उपस्थित हुए और शिविर का उद्घाटन किया।

इस दौरान हरेलाल महतो ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर आयोजित करने के लिए डॉक्टर एस एन मुर्मू को बधाई दी। हरेलाल महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ रही हैं जो कि बहुत ही अच्छी बात है। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इससे जरूरतमंद मरीजों को उचित समय पर रक्त उपलब्ध हो रही हैं। हरेलाल महतो ने डॉक्टर एस एन मुर्मू के कार्यों की सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी इस दिशा में पहल करना चाहिए। सरकार को ब्लड बैंक की संख्या बढ़ाने तथा उनके उचित देखभाल की जरूरत है। इस शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान करने वालों को ब्रम्हानंद ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एस एन मुर्मू, दुर्योधन गोप, बासुदेव प्रमाणिक, शेखर गांगुली, सुरेश कुमार, अमित कुमार, प्रदीप गिरी, रवि कुमार सिंह, दिनेश महतो, गुरूपद सिंह, विक्की पटेल, उषा मुर्मू, ममता मुर्मू, कालीपद सिंह, खेतुराम सिंह, डॉक्टर संजीव कुमार, धनंजय दास, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, सुमित्रा बोईपाई, कृष्णा उरांव, नूर जहाँ, कमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का किया उद्घाटन।

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर दुकान का किया उद्घाटन।

सरायकेला/चांडिल


ईचागढ़ विधानसभा के पुर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का फीता काट कर किया उद्घाटन।


चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रधुनाथपुर गांव टाइल्स का दुकान खोला गया जिसका ईचागढ़ विधानसभा के पुर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का उद्घाटन फीता काट कर किया। कार्यक्रम में विधायक अरविंद सिंह को पुष्प गुच्छ देकर एवं सोल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया गया रधुनाथपुर गांव में टाइल्स का यह पहला दुकान खुला।

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर।

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर।

सरायकेला/चांडिल

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के 12 महत्वपूर्ण सड़कों का टेंडर निकला गया। जिसे लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर देखा गया और विधायक के कार्यो को एक सहरानीय कार्य बताया ।

12 महत्वपूर्ण सड़कों में नीमडीह प्रखंड के रामनगर बांदु पथ से हेवन से लावा होते हुए अण्डा तक पथ का निर्माण, कुकड़ू प्रखंड के रुपरु से सीरुम तक पथ का निर्माण, लेटमदा से जारगो तक का सुदृढ़ीकरण, डेरे से रेलवे लाईन तक का निर्माण, छातारडीह से जारगो मोड़ भाया महादेबेड़ा तक का निर्माण तेरह करोड़ चौहतर लाख चौदह हजार सात सौ रुपये व ईचागढ़ प्रखंड में आरईओ रोड से कुंद्रीलोंग ग्राम तक पथ का निर्माण,कुंद्रीलोंग से धातकीडीह तक पथ का निर्माण, बड़ाआमड़ा से जाहेरडीह भाया सिलदा तक पथ का निर्माण, गौरांगकोचा से करनडीह तक पथ का निर्माण, नागासेरेंग से कुटाम तक पथ का निर्माण, कुटाम से काठघोड़ा तक पथ का निर्माण, नागासेरेंग बाजार से डूंगरीडीह भाया आमनदीरी सीमा तक पथ का निर्माण चौदह करोड़ सैतालिस लाख ईकतीस हजार दो सौ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का टेंडर निकला।

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न रूप में की जाती है शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा।

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न रूप में की जाती है शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा।

सरायकेला/चांडिल

हर समुदायिक के लोग मां दुर्गा के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रूप की जाती है। कही कही मां चंडी,की नो रूप की पुजा, कही कही बेलवर्ण से दुर्गा, कहीं पर घर में कलश स्थापित कर मां की पुजा की जाती है, इस पुजा मुख्य उद्देश्य अधर्म पर घर्म की विजय है।

इस पुजा को आकल बोर्धन के रूप दी जाती है। दुर्गा भागवन श्री रामचन्द्र ने रावण वध के लिए किऐ थे। दुर्गा पुजा सामुहिक और व्यक्तिगत भी की जाती है। चांडिल अनुमंडल के अधीन लगभग ९७दुर्गा पुजा की जाती है। विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन की जाती है।चांडिल अनुमंडल में राज्ञयासी और जमींदारों की पुजा उनके वशंज करते हैं।काठ से काठ रगड़ कर आग निकालने वाली पुजा बामनी गांव की जाती है । विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन भी की जाती है।जबकि इस पुजा का पुजारी रावण होता है मजमान राम जी होते।जो इस बात को दर्शाता है कि पंडित एक पुजारी अपना काम किया, लेकिन इसका प्रतिफल का चिंता नहीं किया।

चाडिल में प्राचीन कालीन की दौर से आज भी परंपरागत अनुसार आदिवासी बहुल इलाकों मे से निकली दशाई नाच की टीम। मान्यता है की संथाल समाज मे दो बहने हुआ करती थी आयशा और काजल ( माँ दुर्गा और माँ काली का रूप )जिसको महिसासुर चुरा कर ले जाते है और इनको खोजने संथाल समाज के लोग निकलते है भेष बदल कर और एक गीत गाते है की ए बहन तुम कहाँ हूँ आवाज़ दो हम तुमको लेने आए है।

महालया के दिन दुर्गा पूजा आते है हर कोई अपने अपने तरह से माँ दुर्गा की आराधना करता है, आदिबासी समाज के लोग अपने तरह से माँ दुर्गा की आराधना करते है। आदिबासी समाज मे दो खूबसूरत कन्या हुआ करती थी एक का नाम आयशा तो दूसरा का नाम काजल हुआ करता था।
मान्यता है कि यह दोनों माँ दुर्गा और माँ काली का रूप थी एक दिन दोनों बहन जंगल गयी थी तब वहां पहले से बैठा महीसासुर इन दोनों बहनो का अपहरण कर लेता है । जब आदिबासी समुदाय के लोगो को पता चलता है की महिसासुर इनको उठा ले गया है तब गाँव मे बैठक होती है।और तय होता है की सभी लोग मौर की भेष धारण कर गाँव और शहर मे खोजने निकलेंगे और एक गीत के साथ की ए बहन तुम कहाँ हो हम तुमको लेने आए है और फिर दशमी का दिन दोनों मिलती है और महिसासुर के साथ यूद्ध होता है और माँ दुर्गा महिसासुर का वध करती है और फिर आदिबसी समाज के लोग दुर्गा पूजा मानते है।
सुखलाल हेंब्रम

ग्राम सभा के माध्यम से श्मशानघाट भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किऐ।

ग्राम सभा के माध्यम से श्मशानघाट भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किऐ।

सरायकेला/चांडिल

मंगलवार को पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा पो० गौरांगकोचा, थाना ईचागढ़ की आपातकालीन बैठक पारंपरिक माझी बाबा श्री गणेश माझी अध्यक्षता में आयोजित हुए।

बैठक में सर्व सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि हम आदिवासी समाज जान देंगे पर हमारी पारंपरिक श्मशानघाट , सार्वजनिक खाली पड़ी जमीन पर प्लास्टिक कम्पनी का निर्माण होने नहीं देंगे। बैठक में चर्चा का मुख्य पारंपरिक ग्राम सभा सीमाना अंदर सार्वजनिक माड़घाटी ( श्मशानघाट) भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किया गया।उपस्थित ग्रामीणों ने काफी विचार विमर्श पश्चात मामला यह स्पष्ट हुआ कि जिस जमीन पर हम आदिवासी समाज पीढ़ियों से उक्त जमीन पर मुर्दा को दफन किया करते हैं।उक्त जगह पर अवैध तरीके से चोरी छुपके‌ रात को प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के लिए jcb के माध्यम साफ सफाई किया जा रहा है जो यह आदिवासियों के परंपरा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा । यह चर्चा किया गया कि यह बहुत बड़ा गंभीर मामला है ।यदि समय रहते गैर कानूनी तरीके से किए जा रहे प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य पर रोक लगाई नहीं जाती है तो आनेवाले दिनों आदिवासियों का अस्तित्व मिट जायेगा। इस तरह के घिनौना कार्य से आदिवासी समाज अपने ही घर व राज्य में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक तरफ झारखंड राज्य सरकार आदिवासियों की उनकी जल, जंगल व जमीन भाषा, संस्कृति एवं उनके परंपरा को बरकरार बचाए रखने हेतु दिन रात मेहनत कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ जमीन दलालों की मिली भगत से आदिवासियों की पारंपरिक को समाप्त करने में भूमि माफिया लगे हुए हैं। जो यह इस देश व राज्य के लिए बहुत बड़ी दुखद घटना आदिवासियों की पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा भारत का संविधान पांचवीं अनुसूची में दिए गए संवैधानिक अधिकारों व संविधान के अनुच्छेद 13 3 (क) के अधिकारों का प्रयोग करते हुए पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा सीमाना अंदर सार्वजनिक खाली पड़ी जमीन पर प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य को असंवैधानिक करार देते हुए कम्पनी के नाम आवंटित जमीन खारिज करने की प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए।

वहीं गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य के मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली भारत,मुख्य मंत्री महोदय झारखंड व सम्बंधित अधिकारी उपायुक्त महोदय सरायकेला खरसावां, पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावां, आयुक्त महोदय कोल्हान प्रमंडल चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, थाना प्रभारी महोदय ईचागढ़, अंचल अधिकारी ईचागढ़ को ग्राम सभा माध्यम अभिलम्ब लिखित जानकारी देने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पारंपरिक माझी बाबा गणेश माझी,नायके बाबा अजित माझी,गोडेत तोड़ो माझी, जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल माझी, करमा किस्कू, शक्ति पद माझी,अरूण माझी,कमल माझी,दुबराज माझी,भगीरथ माझी,बिपान माझी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे एवं पोड़सी गांव के पारम्परिक माझी बाबा श्यामचांद किस्कू,समाजिक कार्यकर्ता बुद्धेश्वर किस्कू, महावीर हांसदा आदि उपस्थित हुए।

तामुलिया एवं कपाली से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

तामुलिया एवं कपाली से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

सरायकेला/चांडिल

एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं एक गोली, एक जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र कपाली ओपी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ० विमल कुमार के निर्देश पर तामुलिया एवं कपाली से दो अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं एक गोली, एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल जप्त किया है।

तामुलिया से गिरफ्तार अपराधी बिजय तिर्की पेशेवर हत्यारा , सुपारी किल्लर है लोगो की हत्या करता है, 24 मार्च 2023 को कपाली ओपी अंतर्गत डोबो गांव के निवासी सुरज कालिन्दी की विजय तिर्की द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दुसरे अपराधी मो0बकरत अली कपाली के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली बरामद किया गया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started