कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय , सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी.व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन का लोकार्पण किया गया।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभावसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सराईकेला में भुवन ऋभु के द्वारा लिखी गयी।
पुस्तक ‘व्हेन चिल्ड्रन हैवे चिल्ड्रन ‘ का लोकार्पण किया गया . लोकार्पण पद्मश्री छुटनी महतो जी के कर कमलो द्वारा हुआ . मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री संतोष ठाकुर और जिला बाल कल्याण समिति के जुझार सोरेन भी मौजूद थे . कार्यक्रम का सञ्चालन युवा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया . छुटनी महतो ने बालिकाओ से बाल विवाह का पुरजोर विरोध करने की मांग की एवं अपने बाल विवाह के कारण झेली हुई तकलीफो को उनके साथ साझा किया एवं बाल विवाह मुक्त सराईकेला अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।
दलमा पदाधिकारी ने मनाया रंजनी हाथनी के 17वां जन्मदिन।
सरायकेला/चांडिल
(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में लगातार 17 वर्षो से रजनी नामक हाथनी अपना जन्म दिन केक काट कर मानती है जिसका आयोजन वन बिभाग की ओर से किया जाता है, दलमा की तराई क्षेत्र के सभी गांव वाले ओर वन विभाग के लोग आज खुशी मानते है । इस लिये की आज ही के दिन रजनी को नया जन्म मिला था, ईचागढ़ के पिलिद जंगल के आसपास घायल अवस्था मे इसको पाया गया था बचने की कोई उमीद नही थी लेकिन वन विभाग और टाटा ज़ू के डॉक्टर्स ने इसको नया जन्म दिया है। इसको देखते हुए प्रत्येक वर्ष रंजनी हाथी की जन्म दिन 7 अक्टूबर मनाया जाता ।17 वर्ष की होने पर 17 पाउंड का केक काटा रजनी हथिनी ने मनाया जन्म दिन।
दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा चांडिल जमशेदपुर प्रमंडल और सरायकेला खरसवां क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेचुरी माकूलाकोचा चेक नाका मे हाथीनी रजनी के जन्मदिन पर 17 पाउंड के केक को काट कर रजनी ने मनाया अपना जन्म दिन जन्मदिन पर दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा बताया कि यह खुशी की बात है इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने बच्चों का जन्म दिन मना सकते हैं तो जंगली जानवर का क्यों नहीं।और लोगों मे जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करने का भी एक अवसर होता है। रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग यह संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है। इसी संदेश को ध्यान में रख कर जन्मदिन मनाया जा जाता है। कोशिश है कि इससे दूसरे भी सीख लें और जानवरों की संरक्षा व सुरक्षा के संदेश देने के लिए इसे आत्मसात करें। कोरोना महामारी के कारण नही आपाये स्कूली बच्चे हर साल रजनी की जन्मदिन पर आस पास के स्कूली बच्चे और ग्रामीणों के बच्चे सामिल रहते है लेकिन इस साल कोरोना के कारण स्कुल बच्चे नही सामिल हो पाये।
हाथनी रजनी की अबतक की जीवनी झुंड से बिछड़कर गढ्डे में फंसी मिली थी रजनी झुंड में रहने वाली मादा हाथी रजनी आपने साथी हाथियों के झुंड से बिछड़ कर चांडिल वन क्षेत्र के ईचागढ़ पिलीद जंगल और स्वर्ण रेखा नदी के समीप पीलीद एक गड्ढे में फंसा हुआ मिला था। उसे घायलावस्था में निकालकर टाटा जू लाया गया था, जहां काफी दिनों तक रजनी का इलाज हुआ। जब रजनी ठीक हो गई तो उसे चांडिल दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकूलाकोचा लाया गया। दलमा के मकुलाकोचा चेक नाका में बकायदा इस हाथीनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया था। उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा हे । रजनी का जन्मदिन मनाने के लिए दलमा वन आश्रयणी के कर्मचारियों के साथ ही मकुलाकोचा के ग्रामीण भी सामिल थे।
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के जन्मदिन के मौके पर दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
6 अक्टूबर शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के भदुडीह क्षेत्र स्थित धातकीडीह में खदो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में केक काट कर हरे लाल महतो का जन्मदिन मनाया गया और पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी यहां के लोगों की सेवा के लिए एक एंबुलेंस भेंट किया गया. इसके बाद ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस मौके पर हरे लाल महतो ने कहा की झारखंड का सबसे प्रचलित खेल फुटबॉल है और इस खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा. इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और आगे जाएंगे और राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
वहीं आगे हरे लाल महतो ने कहा कि 7 अक्टूबर शनिवार को फुटबाल टूर्नामेंट में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, रांची सांसद संजय सेठ एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई नेतागण शामिल होंगे. साथ ही 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण रक्तदान करेंगे।
एन एच ए आई ( NHAI) ने निकाला चांडिल गोल चक्कर से जामडीह तक सड़क मरम्मती का टेंडर।
सरायकेला/चांडिल
सांसद ने सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के प्रति जताया आभार।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक NH32 के मरम्मती के कार्य का निकला टेंडर जिसके लिए रांची लोकसभा के माननीय सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का जताया आभार ।
ज्ञात हो कि चांडिल गोल चक्कर से जामडीह तक सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए माननीय सांसद संजय सेठ जी लगातार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी एवंNHAI के अधिकारियों से पत्राचार एवं फोन के माध्यम से सड़क की मरमती के लिए वार्ता कर रहे थे जिसमें NHAI के अधिकारियों ने रेलवे की जमीन में सड़क निर्माण का मामला उठाया जिसमें माननीय सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्राचार एवं रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर रेलवे की जमीन में रोड निर्माण के लिए एनओसी (NOC) उपलब्ध करवाया । NHAI के अधिकारियों ने एनओसी मिलते ही प्राक्कलन तैयार कर इस रोड निर्माण का टेंडर निकला रोड मरम्मती का कार्य इस क्षेत्र की जनता की बहुप्रतिक्षित मांग थी । माननीय सांसद ने NHAI अधिकारियों से वार्ता कर के निर्देश दिया है कि रोड की मरमती का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो ।
चांडिल में आबकारी विभाग के निर्देश पर, 73 लीटर विदेशी शराब के साथ दो हिरासत में, एक ऑटो कर भी जब्त।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल :सरायकेला उत्पाद अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चांडिल थाना क्षेत्र के टीचर न्यू कॉलोनी, मठ, एवं चांडिल फाटक आदि क्षेत्र में मंगलवार की रात दबिश दी. जहां से करीब 73 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं विभाग ने एक आल्टो कार भी जब्त किया है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि इसमें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कई बार चांडिल पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है. इस दौरान 30 अगस्त को बड़ी कार्रवाई की गयी थी. कार्रवाई में एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. जिसमें दो युवकों को हिरासत में लिया गया था. वहीं 17 जुलाई को भी अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. 18 जुलाई को भी दलमा के काठजोर खड़िया बस्ती में छापामारी की गयी थी. जहां नकली शराब फैक्टरी के संचालने का भड़ाफोड़ हुआ था. छापामारी में 31 पेटी नकली शराब और 500 पीस से ज्यादा कॉर्क, ढ़क्कन को बरामद किया गया था. इस दौरान दो मजदूरों को गिरफ्तार भी किया गया था।
उत्पाद विभाग के एसआई अखिलेश कुमार ने आगे कहा की अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबारी बक्से नहीं जाएंगे।
घटा डैम का जलस्तर घटकर 181.50 पहुंचा तो सात रेडियल गेट बंद किया, तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर छोड़ा गया
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले के चंद्र विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल डैम का जलस्तर घटने के बाद मंगलवार की सुबह सात रेडियल गेट बंद कर दिए गए हैं. फिलहाल डैम का तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर रखा गया है इचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र का जायजा लिया.
वहीं मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर दर्ज किया गया. इससे चांडिल डैम के किनारे डूब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है. डैम का जलस्तर 181.85 मीटर के पार चले जाने के बाद डैम के 10 रेडियल गेटों को खोल दिया गया था. इनमें आठ गेट को डेढ़-डेढ मीटर और दो गेट को एक-एक मीटर तक खोला गया था. इसके बाद डैम का जलस्तर तेजी से घटता गया.
मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर पहुंचने के बाद सात रेडियल गेटों को बंद कर दिया गया. फिलहाल डैम के तीन रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खुला है. वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया. इससे गांव की सड़कों पर आवागमन बंद हो गया था. इसका जायजा लेने के लिए ईचगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रभारी अंचल अधिकारी किकू महतो ईचागढ़ गांव पहुंचे और स्थिति का आकलन किया. वे किचड़नुमा सड़कों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.
सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने गांधी जयंती ( ड्राई डे ) पर NH-33 होटलो में की औचक छापेमारी,होटल और ढाबा संचालक को दिए सख्त निर्देश
सरायकेला/चांडील
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार लगातार नशा कारोबार के रोकथाम को लेकर जिले भर में अभियान चला रहे हैं ,इसी कड़ी में सोमवार देर रात सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे- 33 किनारे स्थित होटल और ढाबों में शराब बेचे जाने मामले को लेकर औचक छापामारी करने पहुंचे।
एसपी के इस औचक कार्रवाई से एन एच-33 स्थित होटल और ढाबों में अफरा -तफरी मच गई. हालांकि इस दौरान अधिकांश होटलों और ढाबों में शराब परोस जाने संबंधित मामला नहीं पाया गया, न ही सेवन नहीं किया जा रहा था. मौके पर एसपी द्वारा बताया गया की 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष पर देशभर में ड्राई डे रहता है, ऐसे में सरकार के इस आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन हो इसी के तहत यह औचक छापेमारी की गई।
एसपी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग स्थित मुंडा होटल और चौका थाना क्षेत्र के झाबरी स्थित राम भरोसे होटल में छापामारी की दोनों ही होटल में स्थिति सामान्य थी और शराब सेवन से संबंधित कोई मामला नहीं पाया गया. मौके पर एसपी ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होटल और ढाबा में अवैध तरीके से शराब बेचे या परोसे जाने के मामले सामने आने पर आगे सख्त कार्रवाई होगी।
फैक्ट्री जमीन क्रय-विक्रय में उपेक्षित लोग ने पंचायत जनप्रतिनिधियों फैक्ट्री प्रतिनिधि के साथ बैठक की।
सरायकेला/चांडील
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना अन्तर्गत आदारडीह गांव स्थित आर्दश मध्य विद्यालय में प्रस्तावित फैक्ट्री के जमीन क्रय विक्रय की अनियमता को लेकर जनप्रतिनिधियों और गांव के लोग के साथ बैठक हुई।
बैठक में पुर्व जिप सदस्य अनिता पारित, फैक्ट्री प्रभारी राजीव बनर्जी, सुखराम हेम्ब्रम आदारडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, गोरडीह पंचायत के मुखिया ग्राम प्रधान तपन महतो,शमापद कुम्हार ग्रामीण अपनी बात को रखें।
जमीन के खरीद बिक्री में मुखिया और ग्राम प्रधान के वंशावली, जमीन के वर्तमान मलिक और जमीन खतियानधारी में विभिन्नता के समस्या की बात उठाई. समस्या ग्रस्त लोगों ने इस सभा में अपनी आवाज को बुलंद किया।कोई भी व्यवसायिक पैसे देकर विवादित जमीन नहीं लेते हैं। जमीन के खरीद बिक्री आपसी रजामंदी से होता है फेकट्री के जमीन खरीद में कुछ लोग का कहना है वंशवाली बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अनियमितता बरती है जिसके कारण जमीन के अंशधारी उपेक्षित हुए। उपेक्षित लोग बैठक कर अपनी बात रखें. वहीं फैक्ट्री की ओर आऐ प्रतिनिधि ने इस समस्या को भी निदान करने की बात कही गई। फैक्ट्री में ली गई जमीन में कुछ लोग वंशवाली,कुछ जमीन के खाते टु में नहीं से होने, खतियानधारी में नहीं होने के कारण उपेक्षित है। गांव वालों ने कहा फैक्ट्री जमीन खरीदी ब्रिक्री में खास जमीन को भी नहीं छोड़ा गया।
वहीं कुछ लोग को कहना है कि फैक्ट्री के अनुबंध राशि और जमीन मालिक की देर राशि में अंतर की बात उठा। राजकुमार कुमार,पार्टी कुमार, आदि उपस्थित थे।
टाटा पुरूलिया एन एच 32 बना कीचड़नुमा, कीचड़ में कमल खिलते,सबका साथ दो विकास:-सुफल महतो
सरायकेला/चांडील
स्वच्छ भारत अभियान में श्रम दान के लिए सड़क बना किचड़नुमा, किचड़ में ही कमल खिलते हैं, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण , से त्रस्त जनता सबकुछ देख रहा है, सबका साथ दो का विकास किसी से छिपा नहीं है.
सुफल महतो
किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द होने के तीन माह के अन्दर एम एस पी की कानूनी गारंटी ,साल भर बाद भी अमल में नहीं लाया। इसके विरोध में देशव्यापी अभियान जारी है. वहीं 3 अक्टूबर को लखिनपुर खिरी घटना के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस मनाने का आव्हान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है,5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनावों में भाजपा को साफ करने में जुटी है , त्रस्त जनतता
पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भागवन इन्द्र देव की पूजा एवं पर्व,, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जेएमएम कार्यकर्ता सुखराम हेंब्रम
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंडरू गांव में स्थित स्कुल के मैदान में भागवन इन्द्र देव की परंपरागत ढंग से पुजा अर्चना की गई।
मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जेएम्एस के कार्यकर्ता सुखराम हेम्ब्रम भी उपस्थित थे। इंद्र मेला के द्रसंचालन कमेटी में ग्राम प्रधान सुर्यनारायण सिह,राजु माझी चिगड़ा पारकीडीह पंचायत के उपमुखिया सदानंद सिंह, गंभीर सिंह,पद्मलोचन सिंह,पशुपति गोराइ,उमेश गोराइ,भुरू सिंह, योगेन्द्र सिंह, ग्राम वासियों के सहयोग से इंद्र का पुजा अर्चना की गई। इसके छाता को भुवन सिंह ने उठाया।
इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम भी उपस्थित की गई कार्यक्रम का लोग आंनद उठाया।इंद्र की पुजा गांव अच्छी बारिश के लिए की जाती है। अच्छी बारिश होने फसल भी अच्छा होता है।यह पुजा हर साल के भांति गांव वाले करते आ रहे। हुंडरू पथारडीह के ग्राम प्रधान सुर्यनारायण सिह में कहा की गांव वाले के सहयोग से अव तक पुजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है।
नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानों को उपायुक्त महोदय द्वारा जारी किया गया है नोटिस।
नियोजकों के लिए निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कर अधिनियम का अनुपालन करना है अनिवार्य
75% आरक्षण के नियम का अनुपालन नही करने वाले संस्थानों पर जारी रहेगी कार्रवाई- नियोजन पदाधिकारी चाण्डिल
अपील – जिले के सभी नियोजक इस अधिनियम के तहत निबंधन कराकर सुनिश्चित करें इसका अनुपालन अनिवार्य है
नियोजनालय चाण्डिलसरायकेला-खरसावां
झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थाओं को उपायुक्त महोदय द्वारा नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 02 संस्थानों को 25-25 हज़ार का किया गया है जुर्माना
राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, उन प्रतिष्ठानों को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में बह्यस्त्रोत से सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं। इसका अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है।
इस सम्बन्ध में नियोजन पदाधिकारी चाण्डिल श्री रवि कुमार ने बताया कि अब तक नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत अधिकांश संस्थानों ने अपने संस्थान का निबंधन इस अधिनियम के तहत करा लिया है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। श्रम अधीक्षक के कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र एवं जिले के सभी अंचल कार्यालयों व उद्योग जगत के संगठनों से उनके क्षेत्राधीन सभी संस्थानों की सूची प्राप्त कर डिफाल्टर संस्थानों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है तथा समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानो को नियमानुसार उपायुक्त महोदय द्वारा नोटिस दिया गया है एवं उनमे से 02 संस्थानों के विरूद्ध 25-25 हज़ार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। डिफाल्टर संसथान- इंडिया कैरियर प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़, चाण्डिल, एवं इन्टेक्स ट्रांसपोर्टेशन NH-33 चाण्डिल ।
उन्होंने नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, से अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकरू प्रखंड के प्रवासी मजदूर को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने की गुहार उपायुक्त की गई।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह कुकरू प्रखंड के जिप सदस्य मधुश्री महतो ने उपायुक्त से कुकरू प्रखंड प्रवासी छह नाबालिक बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने गुहार गई।
दारुदा गांवों के छह बच्चे को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने की गुहार लगाई। घटना के संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का कहना है की कुकरू प्रखंड के तिलरूडीह थाना अंतर्गत दारूदा गांव के बच्चे को बंधुआ मजदूर बनकर गुजरात में रखा हुआ है। इनके परिजन का कहना है की जोसवंत तांती पिता सुदर्शन तांती कांडा के निवासी गांव के बच्चे को रोजगार दिलाने के नाम ले गए।छह बच्चों को को बंधुआ मजदूर बनकर रखा हुआ।इन बच्चों को परिवार से बात चीत भी नहीं करने देते हैं। बच्चे को घर गए एक माह हो चुका है। परिजन भी बच्चे के लिए परेशान हुए। परिजन ने जिला परिषद मधुश्री महतो से बच्चों घर लाने की गुहार लगाई इसके बाद जिला उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने उक्त मामले को तिरूलडीह थाना में जानकारी दी। इसके बाद सारायकेला खारसवां जिला उपायुक्त से कुकरू प्रवासी नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूर से मुक्त करने की गुहार लगाई। बच्चे लें जाने वाले ने तिरूलडीह थाना में बच्चों को कंपनी काम दिलाने की बात स्वीकार किया।
निरंजन महतो पिता गोरव महतो,आकाश महतो पिता निरंजन महतो, मधुसूदन महतो पिता राजकिशोर महतो,मानिक मछुआ, पिता राजेश मछुआ,शरद मछुआ पिता प्रेमचंद मछुआ, विदेशी मछुआ पिता लखिन्द्र मछुआ सभी गांव दारुदा पोस्ट कुकरू थाना तिरूलडीह सरायकेला खरसावां जिला के निवासी सभी बच्चों लगभग 15से17वर्ष का है।