12 अक्टूबर बृहस्पतिवार बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां इनका इलाज चल रहा है। मिनी ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। उसे बागबेड़ा थाना ले जाया गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक टेल्को से गम्हरिया की तरफ जा रही थी। रेलवे ओवर ब्रिज से उतरने के बाद यह जुगसलाई की तरफ बढी। तभी अनियंत्रित हो गई। कई मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और कई वाहनों को टक्कर लगी। ऑटो को भी टक्कर मारी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।
घटना के संबंध में बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित मिनी ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ है। चालक को चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुर्गापूजा को लेकर डीसी ने मस्जिदों के पेश ए इमामों व अध्यक्षों के साथ की बैठक।
पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने पर हुआ विचार-विमर्श उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
9 अक्टूबर सोमवार को जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक बैठक गई जिसमें जमशेदपुर के पेश-ए-इमाम, मस्जिद के अध्यक्ष एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।
इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर एवं एसडीएम बैठक में मौजूद रहे. बैठक में दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
वहीं उपायुक्त ने मस्जिदों के अध्यक्ष और पेशेइमाम से आग्रह किया कि दुर्गापूजा के समय में किसी तरह का भी कोई वायरल विडियो या फेक न्यूज़ कोई वायरल करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि पूजा के समय किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न न हो।
वहीं उक्त बैठक में सीनियर एसपी कौशल किशोर ने मस्जिद समितियों से आग्रह किय कि आपस में सामंजस्य बनाकर भाईचारे के साथ पूजा संपन्न करानी है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा शनिवार को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय मिलाप सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े हुए पुराने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को पूर्व एवं वर्तमान में अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी लोगों को सम्मानित पत्र देकर 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन को विजय बनाने हेतु अभी से लग जाने को कहा।
सम्मानित होने वालों जमशेदपुर के युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश साहू , महिला जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, शबाना परवीन, संतोष साहू, सिकंदर आदिल हैं। कार्यक्रम को वर्तमान प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, अशोक चौधरी ,पूर्व नेता छात्र नेता राजेश सिंह राजू, चिन्ना राव, सोनू सोनकर जमशेदपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिन कुमार आदि मौजूद थे।
बाबुलाल मरांडी की सभा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान।
झारखंड में सुशासन लाने के लिए होगा उलगुलान – विकास सिंह
(सोनू सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी की आमसभा के लिए भाजपा नेता सह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह मैं मानगो और परसुडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से 10 अक्टूबर को साकची के बोधी टेंपल मैदान एवं 11अक्टूबर को पटमदा के ब्लॉक मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर निमंत्रण पत्र दिया।
भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को बताया कि वर्तमान में राज्य में मौजूद यूपीए की सरकार भ्रष्टाचार के सरोवर में डूबी हुई है कुकुरमुत्ते की तरह नक्सलवाद हर जिले में पनप गए हैं। विकास का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, स्वास्थ्य विभाग की स्थिति ऐसी हो गई है की ईलाज के अभाव में लोगों के जान चले जा रहे हैं तनख्वाह नहीं मिलने के कारण महीने भर तक 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल में रहते हैं युवाओं का रोजगार खत्म हो गया है शुद्ध पेयजल लोगों को नहीं मिल रहा है बिजली प्रतिदिन महंगी होती जा रही है झारखंड प्रदेश में आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है स्वास्थ्य मंत्री की अय्याशी के कारण पूरे राज्य की छवि धूमिल हुई है इसके बावजूद भी मंत्री अपने पद में बने हुए हैं। विकास सिंह ने कहा कि सारी बीमारी का ईलाज केवल एक ही डॉक्टर कर सकता है वह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हैं विकास सिंह ने सभी लोगों को उनकी सभा में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र देते हुए भारी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,जितेंद्र यादव, त्रिदेव चट्टाराज, देवेंद्र सिंह,रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, रिंकू चक्रवर्ती, धीरज सिन्हा, मंगल कर्मकार, अखिलेश श्रीवास्तव, सीमा मुंडा, किरण राव, अनिल यादव, परमाकांत करुवा, विश्वजीत कुमार, विजय डे, संदीप शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।
मंत्री बन्ना गुप्ता,जीला दंडाधिकारी,पुलिस प्रमुख ने गांधी मैदान में गांधी जी को दी श्रद्धांजलि
पूर्वी सिंहभूम/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
2 अक्टूबर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के मैंनगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गांधी जयंती के अवसर पर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियो द्वारा मानगो नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही डे नुलम की 3 महिला समूहों के बीच ऋण वितरण एवं आदिम जनजाति सबर की महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया ।
वहीं माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 154वीं जयंती मना रहे हैं । बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है । आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है। उनके आदर्श और विचार को समझना होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया ।
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज है। जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है ।
जादुगोड़ा: सीआइएसएफ जवानों ने रंकिणी मंदिर व आसपास श्रम दान कर चलाया स्वच्छता अभियान।
पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
1 अक्टूबर रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यूसिल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सहायक समादेष्टा अक्षय के नेतृत्व में जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया. इस अभियान में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के सीआइएसएफ जवानों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर एवं उसके आस-पास के इलाकों की सफाई की. इस स्वच्छता अभियान में सहायक समादेस्टा अक्षय उगाले, इंस्पेक्टर पवन कुमार, वी के सिंह, विनय कुमार, बलविंदर सिंह समेत 10 सब इंस्पेक्टर, 12 एएसआइ, 18 जीडी व अन्य ने शिरकत की।
इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता संबंधी पर्चे बाट कर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश उन तक पहुंचाया गया, ताकि गांव-गांव में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता आये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान में 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान के स्वच्छता संकल्प को चरितार्थ करते हुए 50 की संख्या में जवानों ने जादूगोड़ा रांकिणी मंदिर व आसपास के इलाकों की साफ-सफाई कर स्थानीय गांव वालों तक भी स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाया।
आपको बताते चलें कि सीआइएसएफ की ओर से बीते 15 सितंबर से यह अभियान चलाया जा रहा है. अब आस-पास के स्कूल, मंदिर, मैदान, यूसिल कॉलोनी में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
पूर्वी सिंहभूम में डेंगू बीमारी जान लेवा हो रही है। बाबर खान।
पूर्वी सिंहभूम
आयुष्मान कार्ड से हो डेंगू टीवी मरीजों का इलाज।
डेंगू मरीजों के लिए अलग व्यवस्था करे ज़िला प्रशासन।
डेंगू मरीजों का सही अंकड़ा छुपा रही है ज़िला प्रशासन। मिर्तकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जमशेदपुर 4 सितंबर 2023 को झामुमो नेता और फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में डेंगू का प्रकोप काफी गंभीर रूप ले चुका है। और जिस प्रकार का भिड़ केवल जमशेदपुर के टी एम एच में देखने को मिल रहा है इस से लोग भयभीत हैं । डेंगू मरीजों का दिल दहलाने वाला भिड़ है। अन्य अस्पताल का किया हाल होगा प्राइवेट क्लिंक नर्शिंग होम प्राइवेट डाक्टरों के यहां भी मरीज लंबे लंबे लाइन में लगे हुए हैं जो अच्छा संकेत नहीं है। समय रहते ज़िला प्रशासन डेंगू वायरस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो हालत भयंकर और बेकाबु होगा।
इस बीमारी से लग भाग डेंगू मरीजों का पलटे लेट अकाउंट 18000/22000/ हज़ार हो जा रहा है। पलेटलेट बढ़ने के लिए 10/हजार 20/हज़ार रुपए का प्लाज्मा लेना पड़ रहा है। ब्लड डोनर को लाने आदेश दिया जा रहा हैं। डॉक्टरों की फीस, हॉस्पिटल का बिल भरी भोज बन रहा है जो गरीब परिवार के लिए असंभव है। इसलिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार झारखंड जन हित में डेंगू का भी इलाज आयसुमान कार्ड से करने का निर्देश जारी करें। ता के मरीज अपनी जान बच्चा सके।
वहीं बाबर खान ने कहा जिला प्रशासन प्रतेक थाना क्षेत्र में 3 दिनों का डेंगू चेकअप कैंप लगवाए डेंगू मरीजों के लिए वार्ड और बेड की व्यवस्था करवा दें तो आम और गरीब परिवार को समय में इलाज मिल सकेगा।
डेंगू मरीजों के मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है निजी अस्पताल निजी डॉक्टरों और घर में इलाज करवा रहे मरीजों की मौत या अंकडा प्रशासन को इकठ्ठा करना चाहिए और नगर निगम नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के प्रकोप का जिमदरी भी इन्हे लेनी चाहिए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर साफ सफाई नहीं होने के कारण आज यह बीमारी भयंकर रूप ले चुका है। बाबर खान ने कहा के डेंगू से मर रहे मरीजों को राज्य सरकार मुआवजा तय करे। नगर निगम नगर पालिका के अधिकारियों को नोटिस जारी कर इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप पर स्पष्टीकरण मांगे क्योंकि जहां होल्डिंग टैक्स लिया जाता है वहां नागरिक सुविधाओं के नाम पर कागजी सफाई हो रही है। बिलीचिंग पावडर का छिड़काव नहीं हो रहा है। जिस के कारण आज यह बीमारी जान लेवा बन गई है। बाबर खान ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन इस विषय पर आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाए और फौरी तौर पर इसका क्या इलाज है इसका एलान करवा दें। नुक्कड़ सभा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बचाने और बचने का तरीका बताएं।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम: दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज/आपूर्ति/समाज कल्याण/सामाजिक सुरक्षा/कल्याण/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत सभी सुयोग्य व्यक्तियों को शत प्रतिशत योजना से लाभान्वित करने, पेंशन धारियों का बैंक खाता के साथ आधार कार्ड टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के माध्यम से 15वें वित्त आयोग तहय व्यय होने वाली राशियों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का चयन कर शत प्रतिशत राशि का उपयोग करने तथा सभी 217 पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र तथा बैंक का संचालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। कल्याण विभाग से संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा रोजगार सृजन योजना तहत अधिकाधिक लाभुकों से आवेदन प्राप्त पश्चात उसका निष्पादन तथा शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण एवं संलग्न जाति प्रमाण पत्र निर्गमन के कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा पंचायत स्तर पर दवा दुकान खोले जाने के संदर्भ में सभी पंचायतों से आवेदन प्राप्त करने तथा नियमानुसार दुकान के संचालन हेतु लाइसेंस निर्गत करने, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिले के सभी अहर्ता धारी किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से आच्छादित करने, प्रखंडों में निर्धारित दिव्यांगता जांच शिविर का संचालन करने, पेंशन योजना के तहत लाभुकों को जोड़ने हेतु पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन करने हेतु संलग्न पदाधिकारियों को निर्दिष्ट किया गया। उपायुक्त के द्वारा राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाने के निमित्त मानकी-मुंडा के रिक्त पदों के विरुद्ध नियमानुसार नियुक्ति करने, जमीन सीमांकन एवं दाखिल खारिज से संबंधित मामले को समय सीमा के भीतर निष्पादित करने तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के गांव का स्टार रेटिंग तथा ओडीएफ प्लस प्लस के रूप में सूचीबद्ध सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत घरों में नल जल संयोजन के कार्यों में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा आगामी 10 जुलाई तक सभी पीडीएस दुकानों पर गोदामों से राशन की उपलब्धता व राशन कार्ड-आधार सीडिंग तथा हरा राशनकार्ड धारियों के बीच राशन वितरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नशा मुक्ति भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, मुख्य अतिथि के रूप में जिले की उपायुक्त हुईं शामिल।
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
नशाखोरी व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक समस्या बन गई है, हम सबको मिलकर लड़ना है… उपायुक्त
नशा विक्रताओं की सूचना दें, प्रशासन का सहयोग करें… अनुमंड़ल पदाधिकारी, धालभूम।
शनिवार 1 जुलाई को नशा मुक्ति भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लोयोला स्कूल, सभागार, जमशेदपुर में किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजया जाधव शामिल हुईं ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेहा संजना खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, डॉ. अक्षय कीर्ति, मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल, सीआईपी रांची के एशोसियेट प्रो. डॉ. संजय मुंडा व डॉ. अभिजित सिंह, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. दीपक गिरी आदि मौजूद रहे । कार्यशाला में सीडीपीओ, बीईईओ, महिला पर्यवेक्षिता, कई निजी एवं सरकारी स्कूल के प्राचार्य, नशा मुक्ति केन्द्र के सदस्य मौजूद रहे । कार्यशाला में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव, शारीरिक-मानसिक परेशानियों के साथ साथ समाज में इसका कितना विकृत प्रभाव पड़ता है इसपर विशेषज्ञों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से तथा शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जनकारी साझा किया तथा जनमानस से नशाखोरी मुक्त भारत अभियान में व्यक्तिगत रूप से भी अभिरूचि लेते हुए लोगों के बीच जागरूकता लाने की बात कही। इस मौके पर नशा मुक्ति विषय पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुड़ाबांदा की फुलेश्वरी मुंडा को प्रथम, लक्ष्मी देवी हेम्ब्रम, केजीबीवी पोटका की छात्रा को द्वितीय तथा केजीबीवी घाटशिला की छात्रा प्रतिमा सोरेन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । साथ ही उपायुक्त ने नशा के विरूद्ध इस लड़ाई को और व्यापक बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। अच्छे वैल्यू सिस्टम से ही अच्छा समाज और देश अच्छा बनेगा।
उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि नशाखोरी आज के समय में व्यक्तिगत या किसी एक परिवार की समस्या नहीं बल्कि सामाजिक समस्या बन गई है, इसलिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। उन्होने कहा कि अक्सर खबरों में देखते या पढ़ते होंगे कि जमशेदपुर के बॉर्डर क्षेत्रों में या कई बार बस्तियों में भी पुलिस ने छापेमारी कर ड्रग पेडलर को पकड़ा है। नशाखोरी के लिए जमशेदपुर बड़ा कंज्यूमर मार्केट बनता जा रहा जहां युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे । औद्यौगिक शहर है, लोगों के पास अन्य जगहों की तुलना में अच्छा इनकम है लेकिन इसका साइडइफेक्ट भी है, बच्चों के पास पैसे होते हैं जिससे स्कूल के आसपास घूमने वाले ड्रग पेडलर के संपर्क में आकर वे नशाखोरी को अपना रहे । बच्चों पर नजर रखें ताकि गलत दिशा में नहीं बढ़ें उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशाखोरी के कई नए स्वरूप हो गए हैं ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों की एक्टिविटीज एवं मानसिक बदलाव पर विशेष ध्यान रखें ताकि बच्चे को नशे की ओर बढ़ने से पूर्व या प्रथम चरण में ही रोका जा सके। उपायुक्त ने कहा नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायिक प्रशासन के साथ सबका आम नगारिकों से भी सहयोग अपेक्षित है । उन्होने विषय की गंभीरता एवं समस्या की जटिलता को ध्यान में रखकर जिले के प्रत्येक नागरिक से नशा मुक्त भारत अभियान में सहभागिता की अपील की। विशेषकर उन्होने सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच जागरूकता लाने का संदेश दिया। साथ ही अभिभावकों के साथ भी मीटिंग कर प्रशासन की भावनाओं से अवगत कराने की बात कही। नशा जानलेवा है, आर्थिक रूप से भी प्रभावित होते हैं परिवार।
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने कहा कि ड्रग पेडलर के खिलाफ सिर्फ प्रशासनिक और पुलिस की कार्रवाई नाकाफी होगी जबतक समाज के रूप में प्रत्येक नागरिक इसके विरूद्ध आवाज नहीं उठायेंगे । उन्होने अपील किया कि आपके आसपास कोई नशा विक्रेता आपके संज्ञान में हों इसकी सूचना नजदीकी थाना या जिला प्रशासन के अधिकारियों को दें। सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, ड्रग्स का सेवन किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ-साथ समाज पर बुरा प्रभाव डालता है, किसी एक व्यक्ति के कारण पूरे परिवार की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में नशाखोरी के खिलाफ अपनी आवाज जरूर उठायें ।
दिनांक 30/6/23 को झामुमो नेता फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने सिद्धू कान्हु को सार्धांजली देते हुए कहा कि जुल्म के खिलाफ एक और हुल क्रांति होगा।जिस प्रकार सिद्धों _ कान्हू ने गोरों के खिलाफ आंदोलन किया था। उसी प्रकार केंद्र सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आंदोलन होगा।
बाबर खान ने कहा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर 1855 के हूल क्रांति के जनक सिद्धो-कान्हू को याद किया जाता है। इस दिन हजारों आदिवासियों ने सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था। बरहेट के पचकठिया में अंग्रेजों द्वारा दोनों भाई सिद्धो और कान्हू को पीपल पेड़ के नीचे फांसी दी गई थी। इस मौके पर झारखंड में शहीद सिद्धो कान्हू को श्रद्धांजलि दी जाती है। मौके पर समद अंसारी बारी अंसारी अकील राहुल अंसारी शाफिक अंसारी और अन्य ने अपने विचारों को रखा।
रथ यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूजा अर्चना कर रथ खींचकर मांगी प्रदेश की खुशहाली।
पश्चिम सिंहभूम/चांईबास
चाईबासा : झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बुधवार को रथ यात्रा के अवसर पर पोस्टऑफिस चौक , चाईबासा स्थित दुर्गा मंदिर ” मौसी बाड़ी ” पहुँच कर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र का विधिवत पूजा अर्चना कर रथ खींचा ।
इस दौरान उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए सभी को रथ यात्रा पर्व की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ झारखण्ड की संस्कृति से समान रूप से जुड़े हुए है। रथ यात्रा का यह त्यौहार ओडिशा की तरह झारखण्ड की संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। आज के दिन भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उत्कल संस्कृति और झारखण्ड की संस्कृति के बीच की यह साझेदारी अटूट है।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , ईस्माईल सिंह दास , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार , नारायण निषाद , मुकेश दास आदि उपस्थित थे ।
स्थानीय समस्याओं से जूझ रहे हैं मानगो वासी= बाबर खान
पूर्वी सिंहभूम
दिनांक 12/6/24 को झामोमु नेता बाबर खान ने झरना रोड स्थित ईदगह मैदान के पास लोगों की मूलभूत समस्यों से संबंधित जानकारी मिलने पर अयोजित बैठक में कहा कि आज भी मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में जनता नागरिक सुविधाओं से वंचित है। देश आजादी के 75, वर्ष बाद भी मानगो के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। शुद्ध पेयजल सुचारू रूप से नहीं मिलता। विद्युत की आपूर्ति की चरमर्ती हुई व्यवस्था।क्षेत्र की सफाई जैसे कई अन्य समस्याएं हैं। इसके समाधान के लिए हल्ला बोल आंदोलन की जरुरत है। हमेशा से मानगो वासियों को वोट लेने के लिए प्रलोभन दिया जाता है। लेकिन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता जो जनप्रतिनिधि को होनी चाहिए वह नहीं हो पाती है। जिसका नतीजा है कि आज एक एक व्यक्ति मानगो का अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। इन सारी समस्याओं के निदान के लिए बाबर खान ने कहा है कि बहुत जल्द झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के पदाधिकारियों से मिलकर मांग पत्र देगा। और एक समय सीमा के भीतर यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।क्यूं कि बिजली पानी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठता है कि जो लोग होल्डिंग टैक्स देते हैं उनको नागरिक सुविधा मिलनी चाहिए। भय भूख भस्ताचार मुक्त मानगो नगर निगम हो ये झामुमो का संकल्प है। नाली का जलजमाव कचडों का पहाड़ मच्छरों का आतंक गन्दगी का अंबार मानगो की पहचान बन गई है।
बैठक में अयूब खान,शहजादा खान,फरीद खान यासीन आलम,फकरू अंसारी,जाहिद इकबाल,नियाज़ अंसारी,शेख अब्दुल्ला,शाफिक अंसारी बकर हुसैन चांद खान, कुर्बान अली लियाकत हुसैन, के अलाव काफी लोकप्रिय लोग उपस्थिति हुए।