शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है रामनवमी : अजय कुमार साहू
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो)
प्रखंड अंतर्गत टीकर ग्राम में महावीर मंदिर पूजा समिति की ओर से आयोजित रामनवमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल रामभक्तों ने जुलूस में एक से बढ़कर एक कलाबाजियां,करतब और अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया।
इस दौरान समाजसेवी श्री साहू ने कहा कि रामनवमी का पर्व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। एक सौम्य व्यक्तित्व के धनी भगवान श्रीराम के सुशासन और उनके पराक्रम को याद कर रामभक्त एक सूत्र में आते हुए इस पर्व को मनाते हैं। श्रीराम भारतीय जनमानस के राजा थे। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से क्षेत्र के खुशहाली की भी कामना की।
नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चाण्डिल के तत्वधान में ईचागढ़ प्रखण्ड के लेपाटाड़ गांव में पीएलवी कार्तिक गोप के द्वारा डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।
वहीं कार्तिक गोप ने बताया कि ग्रामीणों स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया और कानूनी जानकारी के साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 तथा 1098 में किसी भी समस्या होने पर ग्रामीण को कॉल करने को कहा साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का आवेदन भी लिया गया। मौके पर कमला उरांव, रावण उरांव, भागलु लोहरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
खबर का दिखा असर जंहा पर ईचागढ़ अंचल अधिकारी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पातकुम क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है।
आपको बताते चलें कि विगत दो दिन पहले झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार ने बालू के अवैध कारोबार से संबंधित खबर को जनहित में प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए ईचागढ़ के अंचल अधिकारी ने अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर ईचागढ़ के पातकुम से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। वहीं अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ अंचल अधिकारी द्वारा चलाए गए सख्त छापेमारी अभियान से बालू माफिया में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
धुलोट के साथ हुआ तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का समापन
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बड़ा चुनचुड़ीया सोलो आना समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन का मंगलवार को धुलोट के साथ समापन किया गया । हरी नाम संकीर्तन में झारखंड एवं बंगाल के 6 दलों ने भाग लिया। अखंड तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन के अंतिम दिन को पूजा पाठ कराने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पूजा पाठ के बाद धुलोट एवं नगर कीर्तन के बाद समापन किया गया।
वहीं ग्राम प्रधान सह आयोजन समिति के सदस्य नगेन सिंह मुण्डा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। दुर दराज से लोग हरी नाम संकीर्तन में पहुंचे और हरी नाम श्रवण किया।
अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि पर ईचागढ थाना परिसर में तैयारी जोरों पर
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना परिसर में भव्य शिव रात्रि, बारात जुलूस को लेकर तैयारी जोरों पर है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि ईचागढ थाना परिसर में मनाया जाता है। जहां क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हजारों लोग शिव रात्रि में शरीक होते हैं। विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को महा शिव रात्रि का आयोजन धुमधाम से किया जाएगा। शिव बारात का भव्य जुलूस निकाला जाता है जहां गाजे बाजे के साथ पुरे टीकर बस्ती का भ्रमण करते हैं और लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाता है। आम से खास तक महा शिवरात्रि का आयोजन पर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूजा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।
मौके पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, एएसआई धनंजय शर्मा, नारायण साह, समिति अध्यक्ष अरुण कुमार माझी, सचिव अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष बासुदेव चटर्जी, विनोद वर्मा, लालू हजाम, अमित सिन्हा , ललित घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विधिक सेवा प्राधिकार ने सितु पंचायत भवन से मिलन चौक तक निकाली प्रभात फेरी
ईचागढ़
( मालखान महतो)
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान की सोमबार को ईचागढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत भवन सितु से मिलन चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें अधिकार मित्र कार्तिक गोप,गंगा सागर पाल, इशिता उरांव, दिगम्बर महतो, निर्मल घोष आदि ग्रामीण उपस्थित शामिल हुए।
वहीं अधिकार मित्र कार्तिक गोप ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवा पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
प्राचीन कालीन सीता पंजा मेला में हुआ मानभूम महोत्सव का आगाज
सरायकेला/ईचागढ़
प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन कालीन सीता पंजा मेला में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में मानभूम महोत्सव का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ,पर्यटन कला-संस्कृति ,खेल कुंद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के वित्तिय सांस्कृतिक सहायता अनुदान योजना के तहत नटराज कला केन्द्र चोगा द्वारा आयोजित मानभूम महोत्सव का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।विधायक सविता महतो ने माता सीता जी का पद चिन्हों व सीता मंदिर का दर्शन कर क्षेत्र की तरक्की का कामना किया।
विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सीता पंजा मेला जो एक आस्था का केन्द्र है। यहां झारखंड सरकार की ओर से मानभूम महोत्सव झारखंडी संस्कृति को बचाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने लोगों को मकर एवं टुसू पर्व का सुभकामना भी दिया।मालुम हो कि सीता नाला नदी पर चोगा व चीतरी के बीच प्राचीन काल से माता सीता जी का पत्थर पर पद चिन्ह है, जो लोगों का आस्था का केन्द्र बिंदु है। बताया जाता है कि वनवास के समय भगवान राम चन्द्र सहित सीता जी यहां पर आए थे और पत्थर पर उनका पदचिन्ह आज भी मौजूद है। बारहों महीने यहां श्रद्धालु आते हैं और मन्नतें मांगते हैं और मकर संक्रांति को मकर मेला का भी आयोजन किया जाता है। नटराज कला केन्द्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने बताया कि मानभूम महोत्सव में पांता झुमरी,मानभूम छोऊ नृत्य,पंचपरगना नृत्य,पाइका नृत्य, पारम्परिक झुमर आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया।मौके पर मेला समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, स्नेहा महतो,अघोर प्रसाद महतो, कमला कांत महतो, उमाकांत महतो, सुनील सिंह मानकी सहित सैकड़ों मेला कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
सुवर्ण रेखा नदी तट के महादेव घाट में मकर स्नान को लेकर लोगों का उमड़ा हुजूम
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो की रिपोर्ट )
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के जारगोडीह में सुवर्ण रेखा नदी तट पर अवस्थित महादेव घाट में मकर संक्रांति को श्रद्धालुओं ने आस्था का डुबकी लगाकर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मकर संक्रांति मनाया। प्राचीन कालीन महादेव घाट मकर मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महादेव घाट में संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का भी आयोजन किया गया।
मुखिया नयन सिंह मुण्डा ने बताया कि सोड़ो जारगोडीह के महादेव घाट में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्राचीन काल से ही लोग मकर संक्रांति को स्नान कर पुजा पाठ करने के लिए दुर दराज से आते हैं। मकर संक्रांति को मकर मेला के रूप में यह प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां प्राचीन काल से ही दो शिव मंदिर है और सालों भर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रावण में भी पुरे महिने भक्तों का भीड़ रहता है। मकर मेला में टुसू चौडल आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोग जमकर लुत्फ उठाया।
बालू माफिया के तांडव से त्राहिमाम करती सरायकेला की जनता
बालू की अवैध कारोबार से लाखों करोड़ों रुपए राजस्व का हो रहा नुकसान।
इचागढ़ थाना अंतर्गत बालू माफिया का तांडव
फिलहाल खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोडेड गाड़ियों को किया जब्त।
सरायकेला खरसावां
जिला खनन पदाधिकारी के लाख प्रयास के बावजूद भी बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज आने का का नाम नहीं ले रहे हैं। सीधे लफ्जों में कहा जाए तो जिला खनन पदाधिकारी बालु के अवैध कारोबार को रोकने का जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं लेकिन बालू माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं यह युद्ध में आम जनता है परेशान। एक तरह से कहा जाए तो जिला खनन पदाधिकारी जिला खनन विभाग और बालू माफिया दोनों के बीच महाभारत छिड़ी हुई है और यह महाभारत काफी लंबे समय से चलती आ रही है लेकिन इसका कोई परिणाम नजर नहीं आ रहा। आखिर यह बालू माफिया और खनन पदाधिकारी दोनों के बीच चल रही महाभारत में आखिर जीत किसकी होगी यह जनता जानना चाहती है। वहीं परेशान आम जनता का कहना है कि आखिर कब मिलेगी निजात और कब मिलेगी सुख चैन की नींद गाड़ियों की आवागम के शोर शराबे से जनता परेशान है ।
राजस्व का हो रहा है भारी नुकसान।
बालू माफिया और खनन विभाग खनन पदाधिकारी इन दोनों की महाभारत का निष्कर्ष निकाल नहीं रहा लेकिन बालों माफिया के तांडव और अवैध बालू की निकासी से राजस्व का लाखों करोड़ों रुपया का नुकसान होता साफ-साफ दिख रहा है।
सरायकेला खरसावां जिले के खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोडेड गाड़ियों को किया जब्त। यह गाड़िंयाँ ओवरलोड के साथ चल रही थीं, जो परिवहन नियम के विरुद्ध है। कार्रवाई कांड्रा थाना और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर जिला खनन निरीक्षक समीर ओझा द्वारा की गई, जहां इन गाड़ियों को पकड़ा गया। खनन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए इन गाड़ियों को जब्त किया और संबंधित थाना के हवाले कर दिया।
विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगेंगे। इसके अलावा, यह कार्रवाई उन खनन माफियाओं को चेतावनी देने का काम करेगी जो नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन का कारोबार कर रहे हैं।
अविवाहित महिला के साथ यौन शोषण के मामले में एक गया जेल
सरायकेला/ईचागढ़
मालखान माहतो की रिपोर्ट
सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह निवासी 44 वर्षीय फुचु महतो उर्फ मंटू को एक 35 वर्षीय पड़ोसी अविवाहित महिला के साथ यौन शोषण के मामले में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फुचु महतो अपने पड़ोसी का एक अविवाहित महिला को घर में अकेली पाकर जबरन यौन संबंध बनाया। महिला ने रविवार को तिरूलडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आलम चांद महतो ने बताया कि फुचु महतो द्वारा पूर्व में भी उक्त महिला को झांसा देकर यौन शौषण करता था। वहीं शुक्रवार को घर में अकेली पाकर जबरन यौन संबंध बनाया। उन्होंने कहा कि महिला के लिखित आवेदन देने के बाद कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया एवं महिला को सरायकेला सदर अस्पताल भेज कर मेडिकल टेस्ट कराया गया।
गुरु शिष्य परम्परा योजना अन्तर्गत स्कूली कार्यशाला आयोजित
सरायकेला/ईचागढ़
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के माउंट एकेडमी मिलन चौक व मध्य विद्यालय कुटाम में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी गुरु शिष्य परम्परा योजना अन्तर्गत कार्यशाला व प्रस्तुति का आयोजन किया गया। नटराज कला केन्द्र चोगा के नन्हे मुन्ने कलाकारों ने मानभूम शैली का छौऊ नृत्य प्रस्तुत कर स्कूली बच्चों को कला संस्कृति के प्रति जागरूक किया। देवताओं का मेल छौऊ व असुरों की विरता पर छौऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्कूल के बच्चों ने जहां छौऊ नृत्य कला से अभिभूत हुए वहीं छौऊ कला की बारिकियों को समझा । वहीं नटराज कला केन्द्र के सचिव प्रभात कुमार महतो ने माउंट एकेडमी के बच्चों को छौऊ नृत्य व कला संस्कृति के संबंध में जानकारी दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन भी जरूरी है व अपने विलुप्त होते कला संस्कृति को आत्मसात करने की जरूरत है। अपने विरासत में मिली सांस्कृतिक छौऊ नृत्य को आज सिर्फ भारत ही नहीं वल्कि विदेशों में भी अपनाया जा रहा है।
वहीं बच्चों को छौऊ के प्रति जागरूक करने के लिए कुछ बच्चों को छौऊ नृत्य का गुर भी सिखाए। नटराज कला केन्द्र चोगा के नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा ही छौऊ कला प्रस्तुत कर बच्चों को छौऊ के प्रति आकर्षित किया। वहीं नटराज कला केन्द्र के सचिव प्रभात कुमार महतो ने बताया कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा गुरु शिष्य परम्परा योजना चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यालयों में बच्चों को कला संस्कृति के प्रति जागरूक कर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नये युवा पीढ़ी परम्परागत कला संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चयनित विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मौके पर प्राचार्य अरूण कुमार माझी, उप प्राचार्य हरे कृष्ण गोप, शिक्षक चंडीचरण कुमार, गांधारी देवी,मवि कुटाम के प्राचार्य मोहम्मद नासीम आदि उपस्थित थे।
मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने गीत संगीत के माध्यम से अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया
ईचागढ़
ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने ईचागढ़ के कई क्षेत्र में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में गीत संगीत के माध्यम से चुनाव प्रचार किया।
आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह तीन बार ईचागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वे पुनः चौथी बार जनता की सेवा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इचागढ़ से खड़े हुए हैं जिसकी तैयारी जोरों पर है एवं तरह-तरह के चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को मरहूम के स्टार कलाकार ने एक बार पुणे पूर्व विधायक अरविंद सिंह को भारी से भारी मतों से जीत दिलाने के उद्देश्य से गीत संगीत के माध्यम से इचागढ़ के कई क्षेत्र में जा जाकर मतदाताओं को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह 1990 से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र वीडियो की सेवा करते आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में चलाए जा रहे हैं जनसंपर्क अभियान से कार्यकर्ताओं एवं खासकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है वहीं कार्यकर्ता भी डोर टू डोर जाकर विभिन्न नारों के जरिए मतदाताओं में उत्साह भरने का काम कर रहे हैं। इस गीत संगीत प्रचार कार्यक्रम के अवसर आदरडीह के गांव वासी, सुदर्शन गोराई,मधु गोराई,अंकुर सिंह, आदि उपस्थित थे।