एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में चिकित्सकों द्वारा सीनियर सिटीजन को स्वस्थ रहने तथा संयम रहने सम्बंधित जानकारी दी गई।

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में चिकित्सकों द्वारा सीनियर सिटीजन को स्वस्थ रहने तथा संयम रहने सम्बंधित जानकारी दी गई।

जमशेदपुर

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में ब्रह्मानंद तमोलिया अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सीनियर सिटीजन को स्वस्थ रहने तथा संयम रहने सम्बंधित जानकारी दी गई।

जिसमें काफी मात्रा में सीनियर सिटीजन शामिल हुए सीनियर सिटीजन रन फार वाक सामूहिक रूप से किये जिसका उद्घाटन तमोलिया अस्पताल के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ नागरिक के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह द्वारा फ्लैग दिखाकर किया गया। प्रबंधन निर्देशक ने अस्पताल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर में ब्रह्मानंद तमोलिया एकमात्र अस्पताल है जो वरिष्ठ नागरिकों और असहायों के लिए समर्पित होकर काम करता है । इस अवसर पर प्रबंध निर्देशक और केन्द्रीय अध्यक्ष द्वारा एक सीनियर सिटीजन कार्ड। लांच किया गया जिस कार्ड के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा का जिक्र रहेगा जिस भी वरिष्ठ नागरिक को कार्ड की जरूरत है वे केन्द्रीय अध्यक्ष के ह्वाट्सएप पर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर भेजें उन्हें कार्ड मुहैया कराया जाएगा इ सी जी इको एन जी ओ ग्राफी केन्द्रीय अध्यक्ष के अनुशंसा पर आधे चार्ज में किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी वरिष्ठ नागरिकों को बहुत सुविधाएं हैं जिसे जानकारी के अभाव में नहीं ले रहे हैं। कुछ सुविधाएं वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा मिलना चाहिए जो नहीं मिल रहा है इसके लिए एक संघर्ष की जरूरत है आप अपनी एकता बनाए रखें और समिति का साथ दें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । जमशेदपुर में प्राइवेट चिकत्सकों का फीस इतना ज्यादा है कि गरीब व्यक्ति दे नहीं पाता है समिति इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन से आग्रह करेगी कि ऐसे असमर्थ व्यक्तियों के लिए कम से कम फीस ले जिससे असहायों को भी इलाज हो सके चिकित्सकों में सेवा भावना होनी चाहिए

“एक शाम झारखंड पुलिस के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को।

“एक शाम झारखंड पुलिस के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती भी होंगे शामिल।

जमशेदपुर के एक्स.एल.आर.आई सभागार में आगामी 25 नवम्बर कों भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा एक शाम झारखण्ड पुलिस के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

झारखण्ड पुलिस मे ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों कों सम्मान देने हेतु इसका आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम मे शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों कों सम्मानित भी किया जायेगा. बता दें ट्रस्ट द्वारा लगातार वर्ष 2016 से इसका आयोजन चलते आ रहा है. देश के प्रख्यात गज़ल सम्राट चन्दन दास इस कार्यक्रम मे अपनी प्रतुस्ती देंगे।

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संरक्षक भरत सिंह ने कहा की ज़ब ज़ब हम खुशियाँ मनाते है. तब तब सड़कों पर उतर कर पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा मे तैनात रहते है. पुलिस कर्मी अपनी व्यक्तिगत सुख कों छोड़कर समाज की सेवा करते हैं और कई इस दौरान शहीद भी हुए हैं. ऐसे मे इनका सम्मान आवश्यक है और उससे पुलिस का मनोबल भी बढ़ता है।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 बाईक समेत दो गिरफ्तार।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 बाईक समेत दो गिरफ्तार।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में दिया है. इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 9 मोटरसाइकिल जब्त की गयी है, जिसमे पांच बाइक साकची पार्किंग एरिया से और अन्य बाइक को आरोपियों के घर से बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त में परसुडीह के लोको कॉलोनी का रहने वाला 30 वर्षिय विजय मुखी और कदमा भाटिया बस्ती का रहने वाला सोनू कुरूवा शामिल है. वहीं विजय मुखी का अरपाधिक इतिहास भी है. एसएसपी कौशल किशोर ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि इस दौरान कुल 9 बाइक बरामद की गयी है. जिसमें कुछ मोटरसाइकिल साकची की है, तो वहीं कुछ सरायकेला से चोरी की गयी है।

एसएसपी ने बताया कि एक जैसी मॉडल की मोटरसाइकिल के मालिक से पहले बातचीत की जाती है. वहीं उनसे कम पैसे में ओनर बुक की खरीदारी की जाती है. फिर उन ओनर बुक के सहयोग से बाइक का नंबर बदल दिया जाता है. उसके पश्चात उस मोटरसाइकिल को बंधक पर दे दिया जाता है, जिससे उससे उन्हें अधिक पैसे की कमाई होती है. वहीं पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि प्रलोभन में आकर कम पैसे में बाइक की ओनर बुक किसी भी अजनबी के बीच साझा नहीं किया जाये. चोरों ने बाइक बेचने का नया तरीका अपनाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गोलमुरी कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह का आयोजन बारीडीह में प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महान नेता के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, प्रशेनजीत सेन कुमार गौरव, बरियाम सिंह, इन्द्रजीत सिंह, श्रीनाथ कुमार सिंह, धीरज कुमार, सरोज पाण्डेय, निखिल तिवारी, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने हजारों छठवर्त धारियों के बीच किया निशुल्क:फल और प्रसाद का वितरण।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने हजारों छठवर्त धारियों के बीच किया निशुल्क:फल और प्रसाद का वितरण।

छठ वर्तधारियों से आशीर्वाद प्राप्त हो इसलिए करता हूं सेवा — विकास सिंह

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

छठ कर रही महिलाओं ने सामूहिक छठ का गीत गाकर किया प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का शुरुआत।
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा मानगो डिमना रोड़ के हीरा होटल के समीप दुर्गा पुजा मैदान में छठ के पावन पर्व के अवसर पर हजारों छठ वर्तधारियों के बीच निशुल्क फल और प्रसाद का वितरण किया गया।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षो से संघ के द्वारा छठव्रतियों के बीच निशुल्क प्रसाद और फल का वितरण किया जा रहा है । दो वर्ष कोविड 19 के कारण में प्रसाद आपके द्वारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । विकास सिंह ने कहा छठ व्रतधारीयों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है वे लोग बड़े सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें सेवा करने का शुभ अवसर छठ मां प्रदान करती है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा कपड़े के थैले में छठ व्रतधारीयों के बीच सूप,नारियल,गागल, सेव,संतरा केला, गन्ना,कच्चा गाजर, कच्चा हल्दी,एवं आंवले का वितरण पूरी तरह निशुल्क किया गया। संघ के सदस्यों के द्वारा पूरे क्षेत्र में पूर्व में कूपन का वितरण किया गया था कूपन के साथ-साथ बिना कूपन के आए छठवर्त धारियों के बीच भी प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में भक्ति में संगीत का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें महिलाएं झूमते गाते नजर आई । छठ कर रही महिलाओं के द्वारा सामूहिक छठ का गीत गाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, दिनेशानंद गोस्वामी,शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, गुंजन यादव ,अमित अग्रवाल,के.के बिल्डर विकास सिंह,अभय सिंह, विनोद सिंह, राजेश शुक्ला,कुसुम पूर्ति, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह ,संजय तिवारी,अमरिंदर पासवान,प्यारेलाल शाह, शंकर रेड्डी,पप्पु सिंह,शंकर पोद्दार,सुखदेव गिरी ,प्रो. यू.पी.सिंह, जटाशंकर पांडे, डॉ अनिल सिंह,डॉ जयशंकर सिंह, राम अवधेश चौबे, विपिन झा, जयराम मिश्रा,सोनू ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर,अरविंद महतो, नीरू सिंह, सुशीला शर्मा, चितरंजन वर्मा,विजय तिवारी ,शंभू त्रिवेदी,रेनू शर्मा, नवनीत तिवारी, मनोज सिंह, संतोष चौहान ,संजय सिंह , छोटे लाल सिंह,मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, दुर्गा दत्त, किशोर बर्मन,संदीप शर्मा,राकेश लोधी, शिव साव, राजेश साव, चुन्नु पांडे, संजीव पांडा, अतानु हजारे, संजु देवी, विनय कुमार, अशोक गौड़, बबलु सिंह, बबलु महाराज, सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

शुक्रवार 17/11/2023 को सुबह 11:30 बजे गांधी घाट पार्क साकची पर जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा शहर के हर कोने से आए हुए उन छठ व्रतधारियों को साड़ी का वितरण किया गया जो वास्तव में छठ करना चाहती थी लेकिन पैसे के अभाव में नहीं कर रही थी। ऐसे छठ व्रतधारियों की सूची हर क्षेत्र से पहले ही बना ली गई थी।

व्रत करने वाले में मानगो छाया नगर सीतारामडेरा भालुवासा की संख्या ज्यादा थी। साडी वितरण शिव पुजन सिंह और रमेश कुमार भोजपुरिया द्वारा किया गया।सभी क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने में रेनु शर्मा झरना पाल और गीता दिक्षित ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में रनधीर सिंह का अहम योगदान रहा। साड़ी लेने में मुख्यतः सुनिता शीला रूबी देवी ममता देवी पिंकी राज मुनि कुसुम देवी आशा देवी इत्यादि थी। सुरज भगवान के आस्था मैं विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति पैसा के अभाव में वंचित न रहे ये संस्था का संकल्प है उक्त बातें रमेश कुमार भोजपुरिया ने बड़ी विश्वास के साथ कहा। कार्यक्रम के अन्त में शिव पुजन सिंह सभी सहयोगियों तथा दानकर्ता का आभार प्रकट किए तथा धन्यवाद दिये।
‌शिव पुजन सिंह
केन्द्रीय अध्यक्ष

छठ घाट की व्यवस्था देख आक्रोशित हुए मानगो संकोसाई के लोग।

छठ घाट की व्यवस्था देख आक्रोशित हुए मानगो संकोसाई के लोग।

जमशेदपुर

स्वास्थ्य मंत्री का फुंका पुतला लगाया मुर्दाबाद का नारा।

चार वर्ष में नहीं बना एक भी छठ घाट ना ही हुआ मरम्मत — विकास सिंह

मानगो शंकोसाई श्याम नगर में छठ घाट की व्यवस्था देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षतिग्रस्त छठ घाट ,साफ सफाई और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वादा खिलाफी के खिलाफ स्थानीय लोग आज श्यामनगर छठ घाट में भारी संख्या में एकत्रित होकर जमकर स्थानीय विधायक सह सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने मौके में भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया की पुरे चार वर्ष विधायक बन्ना गुप्ता के चुनाव जीते हो गए। चार वर्ष में एक बार भी मंत्री बन्ना गुप्ता श्याम नगर में नहीं आए। चुनाव पूर्व आकर लंबी-लंबी बातें करते हुए कहा था कि लंबा चौड़ा छठ घाट स्थानीय लोगों के लिए बना दिया जाएगा श्याम नगर मानगो का वह इलाका है जहां रोज कमाने खाने वाले लोग रहते हैं जिनके पास बड़ी वाहन या फिर सवारी गाड़ी नहीं है जिससे लोग अन्य जगह में जाकर छठ का त्यौहार मना पाए । छठ के समय मंत्री जी कभी कभार आते हैं अपना फोटो लगा हुआ फ्लेक्स लगाकर लोगों से मीठी-मीठी बात कर कर कहते हैं कि अगले वर्ष नया छठ घाट बना दिया जाएगा। दिखावे के लिए उनके गुर्गों के द्वारा शिविर लगाकर अगरबत्ती और चाय का वितरण जरूर किया जाता है लेकिन छठ घाट का निर्माण अथवा मरम्मत आज तक नहीं कराया गया।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत बेली बोधन वाला घाट से लेकर गांधी घाट तक एवं हड्डी गोदाम से लेकर तुरिया बेड़ा तक एक भी छठ घाट स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा विगत चार वर्षों में नहीं बनाया गया। महिलाओं ने कहा कि गंदगी का अंबार है लोग चिंतित है कि कैसे छठ का त्यौहार मनाएंगे । स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध प्रकट करते हुए स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए बन्ना गुप्ता के पुतले की पिटाई करते हुए उसे आग के हवाले कर दहन किया।

आगे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुरे शंकोसाई के लोग सामूहिक श्रमदान करके छठ घाट की सफाई करने का कार्य करेंगे।मंत्री केवल दिखावा करते हैं साफ जगह में झाड़ू चमकाने का कार्य करते हैं विकास सिंह ने कहा कि चार वर्षो में एक भी छठ घाट का निर्माण एवं मरम्मत नहीं करवाना मंत्री के छठ व्रतधारीयों के प्रति उदासीन रवैया को दर्शाता है। मौके में उपस्थित छठ पूजा करने वाली महिला शिवकुमारी देवी ने कहा कि पिछले वर्ष अव्यवस्थित छठ घाट के कारण उनका पैर टूट गया था घाट की स्थिति पहले जैसा ही हैं इसलिए इस बार छठ व्रत करने में उन्हें भय लग रहा है ।

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशील शर्मा, राजेश साहू, दुर्गा चरण दत्त, अश्वनी सिंह,शिवजी यादव,
बबलू साव,मुरारी चौधरी,उत्तम कुमार,रामदास प्रजापति
जोगेंद्र पासवान,रोहित यादवअमन कुमार,आदित्य साव, बंटी साव,रतिलाल प्रधान,शिवकुमारी देवी ,पंचा देवी, सुशील शर्मा,शांति देवी, मीना कुमारी ,सीमा देवी, मनी कर्मकार, रेखा देवी, आशा गोराई, निर्मला देवी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

छठ व्रतधारीयों के बीच निशुल्क: फल और सुप का होगा वितरण।

छठ व्रतधारीयों के बीच निशुल्क: फल और सुप का होगा वितरण।

जमशेदपुर/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा छठ के महापर्व के अवसर पर मानगो के डिमना रोड़ स्थित हीरा होटल के सामने दुर्गा पूजा मैदान में छठव्रतधारियों के बीच निशुल्क:फल और सुप का वितरण किया जाएगा । यह जानकारी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने मानगो गुरुद्वारा के प्रांगण में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षों से संघ के द्वारा छठ वर्तधारियों के बीच निशुल्क फल और सुप का वितरण किया जाता रहा है।कोविड-19 के समय संघ के द्वारा प्रसाद आपके द्वारा का कार्यक्रम आयोजित कर फल और सुप का वितरण किया गया था।इस वर्ष 18/11/2023 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से मानगो डिमना रोड के हीरा होटल के समीप दुर्गा पूजा मैदान में छठ व्रतधारीयों के बीच निशुल्क केला,नारियल,सेव,संतरा,गागल, गन्ना एवं सूप का वितरण किया जाएगा।

संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे मानगो क्षेत्र में जरूरतमंद छठवर्तधारियों के बीच पूर्व में कूपन का वितरण किया जाएगा।फल लेने आए छठ व्रतधारियों को कपड़े के झोले में फल दिया जायेगा, फल की मात्रा इतनी रहेगी कि आसानी से कोई भी अपना पर्व कर सकेगा।

संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर बर्मन,सुशीला शर्मा,मधु सिन्हा,संजु सिंह, शिवकुमारी देवी, बबीता शर्मा, पंचा देवी,संदीप शर्मा, दुर्गा दत्ता,राम सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

15 से अधिक छात्रों को एनएसयुआई में सदस्यता देकर पार्टी में किया गया शामिल।

15 से अधिक छात्रों को एनएसयुआई में सदस्यता देकर पार्टी में किया गया शामिल।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

11 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम एनएसयूआई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 से भी अधिक छात्रों को एनएसयुआई में सदस्यता देकर पार्टी में शामिल कियाइस अवसर पर युवा कांग्रेस के सन्नी सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने सभी छात्रों को माला पहनकर स्वागत किया तथा सदस्यता ग्रहण कराया, सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि अब छात्रों को अपने हक के लड़ाई के लिए आगे आने का समय आ गया है, हर गार्जियन का कर्तव्य होता है कि अपने घर के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराये और जब छात्र शिक्षा ग्रहण कर लेते हैं तो उनको देश सेवा के साथ-साथ रोजगार-नौकरी भी समय पर मिले, अगर समय पर पढ़े-लिखे छात्रों को रोजगार या नौकरी नहीं मिलता है तो उस स्थिति में छात्रों का भविष्य अंधकार में हो जाता है, इसके लिए केंद्र सरकार छात्र हित में और नौजवानों के हित में योजनाओं को संचालित करें लेकिन आप छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और उनका भविष्य अंधकारमय होता चला जा रहा है, जैसे कि हम सबों को पता है कि रेलवे को निजीकरण किया जा रहा है, बैंकों को एक दूसरे में मर्ज करके उनकी क्षमता घटाई जा रही है, बहुत सारे सरकारी उपक्रमों को लगातार वर्तमान सरकार बेच रही है, सेना से नौकरी का स्वरूप बदल दिया गया हे, अब वैसे अभिभावक जो दिन रात मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं, पैसा गिरवी रखकर या कहीं से जुगाड़ करके लगा रहे हैं, नौकरी दिलाने में यदि असफल हो जाते हैं, तो उनका और बच्चों का भविष्य अंधकार मय होना असंभवी हो गया है, अब छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य के प्रति सचेत रहना है, आने वाले समय में आम चुनाव होने जा रहा है, इसमें हमारा भविष्य होगा, देश को चलाने वाले प्रधानमंत्री काबिज होंगे, छात्रों का कर्तव्य है कि जो उनके भविष्य में सबों को समान रूप से इज्जत प्रतिष्ठा प्रदान करें, वैसे विचारधारा के साथ जुड़े और उन्हें ही साथ दे, धर्म संप्रदाय में मतभेद करने वालों से दूर रहे, देश के माहौल को शांत रखने वाले पार्टी को ही साथ दें, देश और नौजवानों का भविष्य सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी ही सवाँर सकते है। मैं सभी छात्रों को यह संदेश देना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी का विचार धारा के साथ जुडें, भारत को मजबूत बनाने में गाँधी के विचारों के साथ चलना सभी का कर्तव्य है।

एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण जिला भर में पूजा त्योहार के पश्चात बड़े पैमाने पर दौरा कार्यक्रम होगा और छात्रों को कांग्रेस विचार धारा से जोड़ा जाएगा।

एनएसयुआई में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में अनुज शर्मा, दिलबाग सिंह, बिजय सिंह, विकास सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अमित गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, पवन कुमार, अमन सिंह, मनप्रीत सिंह, अनिकेत कुमार, ऋषि पाण्डेय, अविनाश कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर तिन महिलाओं के साथ की मारपीट।

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर तिन महिलाओं के साथ की मारपीट।

जमशेदपुर

एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट करने का मामला सामने आया है.जहां पर जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में जमीन विवाद में दबंगों ने तीन महिलाओं मोनिका एक्का, जयंती एक्का और निकिता एक्का को मारपीट कर जख्मी कर दिया. तीनों घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां इमरजेंसी में इनका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के संबंध में मोनिका एक्का ने बताया कि अपनी जमीन पर खेती करती चली आ रही हैं. अब इस पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं और खेती करने से रोकते हैं. इस मामले की शिकायत एमजीएम थाना पुलिस से कुछ दिन पहले की गयी थी. एसएसपी ऑफिस जाकर भी शिकायत की गयी थी. लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बुधवार को दबंग उनके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज कर घर में घुसकर तीनों महिलाओं के साथ मारपीट की।

वहीं इस मामले पर तीनों महिलाओं का कहना है की पुलिस इस मामले में उनकी मदद करे वरना दबंग उनके खेत कब्जा कर लेंगे।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण।

मानगो नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई करवा कर विधुत व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

नागरिक सुविधाओं का ख्याल रखना मेरा कर्तव्य- मंत्री बन्ना

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी छठ पर्व को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर मानगो के विभिन्न छठ घाट का दौरा किया. इसी क्रम में चाणक्यपुरी छठ घाट के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए छठ घाट की सफाई की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के उप प्रशासक सुरेश यादव, मनोज झा, संजय ठाकुर, ईश्वर सिंह, अजय मिश्रा,जीतू सिंह,राकेश दास,राकेश सिंह, चंदन सिंह, दुर्गा सिंह,नितेश पोद्दार,जयंत कुमार, सोनू उपाध्याय,मुकेश गुप्ता,मुकेश सिंह, निधि मिश्रा, रंजीत कुमार साव,अनुज प्रसाद, उत्तम मंडल, जितेंद्र सिंह,प्रभाकर साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

वहीं मानगो नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई करवा कर विधुत व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश. महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही अवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ करें. इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से कराने, वाहनों की आवागमन सुनियोजित तरीके से कराने ताकि कोई दुर्घटना न हो इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए।

वहीं इस मौके पर मंत्री बन्ना कहा कि मानगो की बड़ी आबादी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ महापर्व छठ मनाती है. इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के कारण उनका कर्तव्य है कि उनकी सुविधाओं का ख्याल रखें, इसलिए स्वयं घुम-घुम कर हर व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को निर्देश दें रहे है ताकि कोई कमी और खामी न रहें. जल्द ही अपनी पूरी टीम के साथ अन्य घाटों का दौरा कर व्यवस्था देखेंगे।

टाटानगर स्टेशन पर अमर बाउरी का हुआ जोरदार स्वागत।

टाटानगर स्टेशन पर अमर बाउरी का हुआ जोरदार स्वागत।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सोमवार को जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष बिमल बैठा के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने चंदनक्यारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का अभिनंदन किया।

वहीं स्वागत सह अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा नेता के पूर्व जिला जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा और काफी संख्या में झारखंड प्रदेश के नेता उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started