मंगलवार को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

मंगलवार को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

मुसाबनी

मुसाबनी संवाददाता: कुर्मी सांस्कृतिक विकास समिति झारखंड एवं एन एच ब्लड सेंटर जमशेदपुर संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 19 नवंबर को मुसाबनी स्थित पश्चिमी बदिया पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। समिति द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री का घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, कुर्मी सांस्कृतिक विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो, गोमा महतो, सोमा महतो शामिल रहेंगी। इस रक्तदान शिविर को मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने भी सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार से अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मोहम्मद अफरोज, गरीब नवाज समिति के मोहम्मद हलीम, अनवर अली, निजामुद्दीन, अरशद राजा, मोहम्मद सफी, इरफान हाफिज, अनवर इमाम, अब्दुल सलीम, जावेद, मोहम्मद मुस्तकीम आदि सहयोग कर रहे हैं।

दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक माता के भोग का वितरण

दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक माता के भोग का वितरण

आदित्यपुर

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी आदित्यपुर गुमटी बस्ती नियर मां मानसा मंदिर रेलवे फाटक थाना रोड माता रानी की पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है साथ ही अष्टमी नवमी को माता का महाभोग वितरण किया जाएगा एवं दसवीं को भी माता का भोग बनाया जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात में 10:00 बजे तक होगी वितरण किया जाएगा


विशेष कुमार ऊफ बाबू तांती,रमेश बालमुचू,अरुण आचार्य,राजेश लहा,चंद्र शेकर दास, बृज मोहन सिंह, कोसलेंदर रजक,बिट्टू महतो,रूही दास चकी,सूरज तांती,अजय शर्मा,साधु शर्मा,सरोज कुमार साव,राजेश साव,राजेश लाहा प्रकाश पूर्ति

मुसाबनी के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र,पूजा पंडालों में शुरू हुआ माता का जय-जयकार

मुसाबनी के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र,पूजा पंडालों में शुरू हुआ माता का जय-जयकार

मुसाबनी

शारदीय नवरात्र को लेकर मुसाबनी के विभिन्न पूजा पंडालों में महासप्तमी पूजा को लेकर पंडालों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आदि शक्ति की आराधना एवं पूजा अर्चना की।

न्यू कॉलोनी पूजा पंडाल मुसाबनी
मुसाबनी बाबू लाइन में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा


दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की की प्रतिमाएं व झांकी पूजा पंडाल में देखने को मिल रही है। पूजा पंडालो में देवी की प्रतिमाओं को ऐसा आकर्षक रूप दिया गया है।

मुसाबनी नंबर दो गोरखा एसोसिएशन दुर्गा पूजा कमेटी


नवरात्र के पर्व को लेकर माहौल देवीमय हो गया है। एटीएफ़ दुर्गा पूजा पंडाल, न्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल, यूथ क्लब दुर्गा पूजा पंडाल, रविंद्र संघ पूजा पंडाल,ब्लॉक कॉलोनी पूजा पंडाल,गोरखा एसोसिएशन पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। सभी पूजा पंडालो में विद्युत सज्जा की बेहतरीन व्यवस्था पंडालों की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। एटीएफ का पूजा पंडाल व गोरखा एसोसिएशन का पंडाल भी भक्तजनों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मुसाबनी में सजने लगे पूजा पंडाल

मुसाबनी में सजने लगे पूजा पंडाल

मुसाबनी

शारदीय नवरात्र को लेकर मुसाबनी के विभिन्न पूजा पंडालों को दर्शकोंं के लिए बुधवार षष्टि पूजा से खोल दिया गया है। मांं का दरबार सजने लगा है। पूजा पंडालों में माता का जय जयकार शुरू हो गया। कई पूजा पंडालों का उद्घाटन बुधवार को किया गया कुछ का गुरुवार को किया जाएगा। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है। बाजार मेंं खरीदारोंं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

न्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल
ब्लॉक कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल
रविन्द्र संघ पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा पंडालों को जगमग करने में भक्तगण जुटे रहे। मां आदि शक्ति के महापर्व की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए देर रात तक शहर से लेकर गांव तक लोग जुटे हैं।नवरात्र के पर्व को लेकर माहौल देवीमय हो गया है। एटीएफ़ दुर्गा पूजा पंडाल, न्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल, यूथ क्लब दुर्गा पूजा पंडाल, रविंद्र संघ पूजा पंडाल,ब्लॉक कॉलोनी पूजा पंडाल,गोरखा एसोसिएशन पूजा पंडाल आदि को काफी भव्य और आकर्षक बनाया गया है। न्यु कॉलोनी, एटीएफ का पूजा पंडाल व गोरखा एसोसिएशन का पंडाल भी भक्तजनों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा को जी सी जे डी हाई स्कूल में दी गई भावभिनी विदाई

बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा को जी सी जे डी हाई स्कूल में दी गई भावभिनी विदाई

मुसाबनी

नये सीओ का हुआ स्वागत

    मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा का स्थानांतरण हो जाने के मौके पर गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय सभागार में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।इसकी अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी, आदिवासी रिक्रिएशन क्लब के सचिव गणेश मुर्मू, इंटर कॉलेज के प्राचार्य एसपी सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

    विद्यालय परिवार द्वारा मुसाबनी से स्थानांतरित होकर धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी प्रखंड में योगदान देने जा रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा को विद्यालय के संस्थापक द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल मुरारी प्रसाद सिंह ने उन्हें उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में मुसाबनी के नए अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें भी अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ व उपहार देकर विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया।

    विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने वीडियो पुष्कर सिंह मुंडा को अनुभवी प्रशासनिक पदाधिकारी बताते हुए कहा कि इन्होंने अपने अनुभव से विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में कई सहयोग किया। इसके लिए विद्यालय परिवार इनका सदा आभारी बना रहेगा । यहां से स्थानांतरित होकर जहां भी जाएं इनका जीवन सुखमय और मंगलमय बीते। उन्होंने ईश्वर से कामना की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय से मेरा लगाव शुरू से रहा है। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया है वह हमेशा याद रखेंगे ।

    उन्होंने घोषणा बच्चों के बीच घोषणा करते हुए कहा की जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्याएं हो तो 20 से 30 हज़ार रुपये तक कि आर्थिक मदद के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।उन्हें वह हर संभव सहयोग करेंगे। अंचल अधिकारी ने भी बच्चों को संबोधित कर उन्हें आशीर्वचन दिया। अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण प्राचार्य से पूजन सिंह चौहान ने प्रस्तुत किया। इस अवसर सभी शिक्षक सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थे।

    तीन दिन बाद बाजार समिति के प्रयास से 200 के वी का ट्रांसफार्मर लगने के बाद मुसाबनी बाज़ार बिजली हुई बहाल

    तीन दिन बाद बाजार समिति के प्रयास से 200 के वी का ट्रांसफार्मर लगने के बाद मुसाबनी बाज़ार बिजली हुई बहाल

    मुसाबनी

    विगत सोमवार की रात से मुसाबनी बाजार क्षेत्र की बिजली ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण गुल थी। तीन दिनों से बाजार के दुकानदारों ने जेनरेटर व इन्वर्टर के सहारे दुकानदारी कर रहे थे। दुर्गा पूजा का बाजार होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए बाजार समिति ने त्वरित प्रयास से 200 केवि का ट्रांसफार्मर मँगवा कर लगाया गया। गुरुवार को ट्रांसफार्मर को विद्युत कर्मियों द्वारा नेपाली लाइन विद्युत सब स्टेशन में स्थापित कर चालू कर दिया गया।
    मुसाबनी मुख्य बाजार का 200 केवी ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। जिसके कारण बाजार की लगभग 400 दुकानों एवं डी एरिया लाइन के लगभग 200 क्वार्टरों में तीन दिनों से बिजली गुल थी। जिसके कारण दुकानदारों व आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं होने के कारण पूजा बाज़ार में कारोबार पर इन दिनों में काफी बुरा प्रभाव पड़ा।

    इसको देखते हुए मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर पुराने खराब 200 केवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 200 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, दीपक अग्रवाल, जलधर प्रधान, पप्पू अली, इम्तियाज अंसारी, सुरेश पोद्दार, मोहम्मद अकबर अली, मोहम्मद जमील, मानस नमाता, सरफराज अंसारी, चीकू, मुन्ना मुखी, हरीश एवं मुख्य बिजली मिस्त्री अर्जुन सिंह, मोहम्मद कमालुद्दीन उर्फ दादू, अखिलेश सिंह के सहयोग से 200 के वी ट्रांसफार्मर को हाइड्रा की मदद से बिजली स्टेशन के प्लेटफार्म पर उतारा गया एवं इसकी फिटिंग करने के बाद इसे 12 घंटा चार्ज कर गुरुवार की शाम सरदार राजू सिंह व दुकानदारों द्वारा पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर लोड देकर बिजली बहाल कर दी गई।

    मुसाबनी बीडीओ पद पर अदिति गुप्ता ने किया योगदान

    मुसाबनी बीडीओ पद पर अदिति गुप्ता ने किया योगदान

    मुसाबनी

    झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सोमवार को 108 प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया था।अदिति गुप्ता (गृह जिला- रामगढ़), प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नगर उंटारी, गढ़वा को स्थानान्तरित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। बुधवार को अदिति गुप्ता ने मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा से पदभार ग्रहण किया।

    स्थानांतरित बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा एवं मुसाबनी अंचल अधिकारी हृषीकेश मरांडी ने नई बीडीओ अदिति गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। योगदान देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता ने बताया कि प्रखंड में सरकार की हर विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

    सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद लोगों को देने का वे भरपूर प्रयास करेंगी। प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी भी ग्रामीण को किसी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़े। उसकी वह जल्द हीं समुचित व्यवस्था करेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

    मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

    मुसाबनी

    मंत्री रामदास सोरेन ने भी किया करम नृत्य

    मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रकृति का पर्व करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग, तकनीकी व उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने करम पेड़ के समक्ष पूजा अर्चना किया गया।नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कॉलेज की अधिकतर छात्र छात्राएं पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे थे ।
    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन ने शिरकत कर पारंपरिक रीति रवाज से विधि पूर्वक पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंत्री रामदास सोरेन ने करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए करमा पर्व का काफी महत्व है। आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे है । आदिवासी प्रकृति के सबसे बड़े रक्षक माने जाते हैं । उन्होंने कहा कि भाई बहन के अटूट रिश्ते और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मनाये जाने वाले करमा पर्व की अलग पहचान है। करमा महोत्सव मना कर झारखंड की परंपरा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया।

    उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कहा कॉलेज परिसर में कैंप लगाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों का मइंया सम्मान योजना का आवेदन पत्र भरवाया जाएगा। उन्होंने मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि खोलने की भी बात कही।कॉलेज प्रबंधन द्वारा मंत्री सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। मंत्री के स्वागत में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़े बजाते व करम नृत्य करते नज़र आये।लोगों ने माथा टेक कर प्रकृति देवता को नमन किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में इनकी रही मौजदूगी-

    करमा महोत्सव के मौके पर प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, ए दुबे, संतोष दास, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के, जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम,पूर्व मुखिया जयपाल मांझी, जगदीश बास्के,कान्हु टुडू ,संजीवन पातर, विक्रम टुडू, सुभाष पातर, प्रियनाथ बास्के, गणेश टुडू, पालू मांझी, अनामिका हांसदा,काजल मुर्मू, सोमवारी हांसदा,स्नेहा महाली, चैतन मुर्मू, माझिया हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

    मुसाबनी माइन्स इंटर कॉलेज में करमा पूजा को लेकर हुई बैठक

    मुसाबनी माइन्स इंटर कॉलेज में करमा पूजा को लेकर हुई बैठक

    मुसाबनी

    मुसाबनी माइन्स इंटर कॉलेज में करमा पूजा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के आदि की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 25 सितंबर बुधवार को कॉलेज प्रांगण में करमा पूजा का आयोजन किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, एसडीओ सच्चिदानंद महतो, मुसाबनी बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, डुमरिया बीडीओ , डुमरिया सीओ, कॉलेज के सचिव तुषार कांत पातर, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन ,थाना प्रभारी ,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ सुंदरलाल मार्डी आदि उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को धोती एवं साड़ी पहन कर आने का निर्देश दिया गया है।करमा पूजा की तैयारी कॉलेज में शुरू कर दी गयी है। गुरुवार को कॉलेज के छात्राओं ने मिलकर जंगल झाड़ियां की साफ सफाई की। नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा ।

    मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में 120 जरुरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

    मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में 120 जरुरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    मेड़िया काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा उपलब्ध कराये गए 120 कंबल जरुरतमंद लोगों के बीच भाजपा मंडल महामंत्री विष्णु रजक के द्वारा वितरण किया गया। जिसमें विशेषकर वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को चिन्हित कर सर्दी के मौसम में यह कंबल वितरण किया गया है।

    इस मौके पर मंडल महामंत्री बिरमान लामा, समरनाथ मुखर्जी, विश्वजीत दास, सपन नारायण देव, गौतम नारायण देव, चिन्मय धवल देव, सुनील दास, कंचन वार्ड सदस्य मल्लिका नारायण देव आदि मौजूद थे।

    संवेदनशील व अतिसंवेदन शील बूथों की सूची बनाने का निर्देश

    संवेदनशील व अतिसंवेदन शील बूथों की सूची बनाने का निर्देश

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर बुधवार को मुसाबनी अंचल सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बिजय कुमार महतो की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं व संवेदनशील अति संवेदनशील बुथों सूची एवं रूट चार्ट पर मुसाबनी व जादूगोड़ा के थाना प्रभारी के साथ सभी कनीय अभियंता, बीपीआरओ एवं अन्य कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    इस बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करा ली जाएं। संवेदनशील व अतिसंवेदन शील बूथों की सूची बना लें ताकि अतिरिक्त फोर्स वहां भेजी जा सके।

    बैठक में सीओ ने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे बूथों की संख्या पता कर लें जहां अराजकतत्व मतदान प्रभावित कर सकते हैं। इस सूची को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दें ताकि पहले से तैयारी की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदान केंद्रों का शीघ्र निरीक्षण कर लें।

    बैठक में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा,सीआई शरत चंद्र बेरा,बीपीआरओ संपत भुंइया, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन कनीय अभियंता अफरोज आलम, शीतल महापात्र, जेम्स हांसदा, संदीप मुर्मू कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णा चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

    नेताजी सुभाष जयंती पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    नेताजी सुभाष जयंती पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मौके पर ग्रीन बॉयज क्लब की ओर से बसंती पूजा मैदान में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार,भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विवेक मिश्रा, समाजसेवी समरनाथ मुखर्जी, नसीम बक्स,जयंत घोष आदि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों ने केक भी काटा। कार्यक्रम में विभिन्न परिधान तरह के परिधान पहने नन्हे कलाकारों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर इस कार्यक्रम को और मनोहक बना दिया।

    बच्चों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तूत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नेताजी के जीवनी पर भाषण प्रस्तुत कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में काफी संख्या में दर्शकों ने रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए नेताजी के मुसाबनी आगमन के याद को ताजा किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में हमे नेताजी से संकल्प एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भाव का सीख लेना चाहिए।उनकी जीवनी आज भी काफी प्रासंगिक है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हमें संघर्ष एवं लीडरशिप की शिक्षा मिलती है।

    समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन ने भी अपना विचार रखा। मौके पर वीरेंद्र नाथ घोष,हर्ष पोदार, सुभाष लामा, जितेंद्र श्रीवास्तव,मोनू कर,जयंत घोष, विमल सेनापति सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started