रोला, कुनाबेड़ा में डिग्री कॉलेज बनेगा लेकिन 1 इंच भी काम नहीं बढ़ा, मंत्री की यह बातें खोखली है।

रोला, कुनाबेड़ा में डिग्री कॉलेज बनेगा लेकिन 1 इंच भी काम नहीं बढ़ा, मंत्री की यह बातें खोखली है।

राजनगर

राजनगर: भाजपा नेता रमेश हांसदा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि मंत्री चंपई सोरेन ने बीते दिनों यह बयान दिया था कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज बनेगा. इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रमेश हांसदा ने कहा कि मंत्री की यह बातें खोखली है. उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. मंत्री ने पहले भी कई बार ऐसे बयान दिए हैं जो आज तक पूरा नहीं हुए हैं. इससे पहले उन्होंने जनता दरबार में कहा था कि रोला और कुनाबेड़ा में डिग्री कॉलेज बनेगा लेकिन 1 इंच भी काम आगे नहीं बढ़ा. बयान केवल बयान ही रह गया. बीते दिनों चंपई सोरेन ने लोगों के बीच कहां था की स्कूलों में संताली ओल चिकी भाषा में बच्चों की पढ़ाई होगी, लेकिन आज तक राज्य हेमंत सरकार ओल चिकी भाषा को दरकिनार करते हुए देवनागरी भाषा में किताबें छपवा रहा है.राजनगर की जनता मंत्री से इस बार हिसाब लेकर रहेगी.मंत्री चंपई सोरेन चुप्पी साधे हुए हैं. ऐसा कई बार मौका मिला है जहां पर मंत्री को काम करके साबित करना चाहिए था, लेकिन हर बार बयान बाजी कर निकल जाते हैं।

वहीं भाजपा नेता रमेश हांसदा ने इस बार राजनगर क्षेत्र की जनता मंत्री से हिसाब लेकर रहेगी और जब तक यहां की जर्जर सड़कें और राजनगर डिग्री कॉलेज, महिला कॉलेज, आईटीआई कॉलेज नहीं बन जाता है तब तक उनका पीछा नहीं छोड़ेंगी. साथ ही साथ ओलचिकी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए मंत्री चंपई सोरेन को मुंह खोलना होगा. नहीं तो आने वाले दिनों में चंपई सोरेन के खिलाफ ओलचिकी को लेकर आंदोलन होगा. प्रेसवार्ता में सीताराम हांसदा, मेघराई मार्डी, लालचंद महतो, सपन महतो, चतुर हेम्ब्रम, रोहिणा महतो, चंदन महतो मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने असहाय परिवार की आर्थिक मदद की।

यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने असहाय परिवार की आर्थिक मदद की।

राजनगर

राजनगर: यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार गोप के निर्देशानुसार राजनगर प्रखंड के हेंसल गांव में एक निर्धन और असहाय परिवार की मदद के लिए यदुवंशी गोप समाज युवा मंच की पूरी टीम मदद के लिए सामने आई। जिसका नेतृत्व समाज के संरक्षक विष्णुपद गोप ने की।बता दें कि कुछ दिनों पहले हेंसल गांव निवासी कमल लोचन गोप की आकस्मिक मृत्यु अल्पायु में हो गई थी। कमल लोचन अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे को छोड़ गए।वहीं यदुवंशी गोप समाज युवा मंच ने स्व.कमल गोप के परिजनों को सुखा राशन देकर उनकी आर्थिक मदद की।और साथ ही साथ उनकी पत्नी और दोनों छोटे बच्चों को सरकारी लाभ से अच्छान्दीत करने में हर संभव मदद का आस्वाशन दिया।

बता दें कि यदुवंशी गोप समाज युवा मंच गरीब असहाय की मदद करने मे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है।वहीं इस मौके पर विष्णु पद गोप,रवि कांत गोप,कवींद्र गोप,दिलीप गोप,निखिल गोप,रविन्द्र गोप,करणवीर गोप,सागर गोप,आस्तिक गोप,गगन गोप,शिलिप गोप,श्यामसुंदर गोप,राजकुमार गोप,अमरनाथ गोप,सुबोध गोप आदि मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

30 जुलाई को हेंसल में सम्मानित होंगे गोप समाज के मेघावी छात्र छात्राऐं।

30 जुलाई को हेंसल में सम्मानित होंगे गोप समाज के मेघावी छात्र छात्राऐं।

राजनगर

राजनगर: आगमी 30 जुलाई राजनगर के हेंसल स्तिथ एन एच 88 रेस्तरां में यदुवंशी गोप समाज युवा द्वारा सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसकी तैयारी को लेकर यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के संरक्षक विष्णुपद गोप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर रूप रेखा रखी गई।जिसमे वर्ष 2022-23 में मैट्रिक एवं इंटर के सभी मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।जिसकी तिथि आगामी दिनांक 30 जुलाई 2023 दिन रविवार , स्थान – एन एच 88 हेंसल ( राजनगर , जिला सरायकेला खरसावां) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यदुवंशी गोप समाज युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार गोप, उपाध्यक्ष कर्णवीर गोप, अमरनाथ गोप, निखिल गोप, आस्तिक गोप, कबिंद्र गोप, सागर गोप, सुजीत गोप दिलीप गोप, जगदीश गोप, अशोक यादव आदि कोई दर्जनों उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

भाजपाईयों ने थामा झामुमो का दामन मंत्री चम्पई ने माला पहना कर किया स्वागत।

भाजपाईयों ने थामा झामुमो का दामन मंत्री चम्पई ने माला पहना कर किया स्वागत।

राजनगर

राजनगर: राजनगर के कुजु पंचायत अंतर्गत लोधा गाँव मे झामुमो का सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे।वहीं लोधा गाँव के ग्रामीणों ने पारम्परिक संस्कृतिक आदिवासी नृत्य और ढोल मादल के साथ मंत्री का स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान दर्जनों भाजपाईयों ने झामुमो का दामन थामा।जिसे मंत्री चम्पई सोरेन ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री चम्पई सोरेन ने इचा डेम मामले मे कहा हमने डैम का स्वरूप बदला दिया है।जिसमे गाँव डूबेगा नही,पाईप लाईन की मदद से सिंचाई के लिए पानी पहुँचाया जाएगा।जिससे सिंचाई के लिए पानी की कमी कभी नही होगी।ईचा डैम मामले में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। जिसमें उन्होंने कहा हमारी सरकार 2 साल कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में लग गई,जैसे ही कोरोना महामारी समाप्त हुई। वैसे ही हमारी हेमंत सोरेन की सरकार ने विकास कार्य को गति देते हुए कई योजनाएं लाकर सीधे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है.जिसमें अत्यंत सुदूरवर्ती क्षेत्र के छात्र-छात्राएं जो इंटर या डिग्री कॉलेज में पड़ते है।उन्हें निशुल्क कॉलेज ले जाने का कार्य करेगी।वहीं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान लोधा गाँव के रतनलाल मोहंती के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। इस मौके पर प्रखंड उपप्रमुख सुमना देवी,जोनबनी पंचायत की मुखिया नामित सोरेन,बुधेस्वर सोरेन, झामुमो जिला उपाध्यक्ष नींबू महाकुड़, प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा,सोमनाथ गोप,करमु पान,सानू महाकुड़, राकेश पति,घसिया एवं कई संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जेएनवि.सिजुलता की छात्रा तन्नू साहू दिल्ली में सम्मानित। शिक्षकों ने ज़ाहिर की खुशी।

जेएनवि.सिजुलता की छात्रा तन्नू साहू दिल्ली में सम्मानित। शिक्षकों ने ज़ाहिर की खुशी।

राजनगर

राजनगर: जवाहर नवोदय विद्यालय सिजूलता ( सरायकेला – खरसावां) के 10 वीं की छात्रा तन्नू साहू को नयी दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला से सम्मानित होने से नवोदय विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं विधार्थियों ने खुशियां जाहिर की हैं।

मालूम हो कि तन्नू साहू एनसीईआरटी द्वारा आयोजित गुरु तेगबहादुर के जीवनी के ऑनलाइन व ऑफलाइन में लेखन में नवोदय विद्यालय पटना जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. जिससे बीते पन्द्रह दिन पहले नयी दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला ने सम्मानित किया था.पत्रकारों को तन्नू साहु ने बताया कि वर्ष 2021- 2022 में एनसीईआरटी की ओर से गुरु तेग बहादुर के जीवनी पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन में लेखक में सर्वश्रेष्ठ आई थी. इस लिए नई स्थित सांसद भवन के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के हाथों सम्मानित हुई. उन्होंने बतायी पढ़ाई के समय इतने कम उम्र में संसाद भवन जाना मेरे सौभाग्य की बात है.उन्होंने यह भी बतायी कि लोकसभा, राज्यसभा, सेन्ट्रल हॉल के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घुमाया गया कि सत्ता पक्ष कहां बैठते हैं तथा विपक्ष कौन सा स्थान में बैठते हैं.उन्होंने बतायी कि 2014 से 2019 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छ भारत बनाने का कितना कठिनाई भरा मिशन था . लोगों को जागरूक करना , शौचालय बनाना इतनी बड़ी कठिनाइयों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक हासिल किया. यहीं सीखने को मिला कि शौचालय कितना उपयोगी है.
नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल बेदान्त कुमार महान्ति ने बताया कि तन्नू साहु आगे पढ़कर अच्छे ऑफिसर बने यहीं कमना हैं. उन्होंने बताया कि विधालय में विधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हैं. सभी विधार्थी सभी जगह अब्बल रहें यही हमारी कोशिश है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

वैन के चालक बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराया चालक घायल एक हाथ पैर टूटे।

वैन के चालक बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराया चालक घायल एक हाथ पैर टूटे।

राजनगर

राजनगर: राजनगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कोरियर वैन सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कोरियर वैन ड्राइवर चालक पिंटू सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया है। हादसा तब हुआ जब चालक चाईबासा से कोलकाता लौट रहा था।

बताते हैं कि राजनगर के करीब ड्राइवर को झपकी आ गई। आंख खुली तो देखा सामने एक गाड़ी थी। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकराई. घायल पिंटू घोष इंटरप्राइजेज में कोरियर ड्राइवर है। चालक ने रविवार की सुबह जमशेदपुर के सुंदरनगर के बाद सरायकेला के आदित्यपुर में सामान उतारा। इसके बाद चाईबासा चला गया था। वहां से लौट रहा था तब दुर्घटना हुई।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

कुमडीह में मंत्री चम्पई सोरेन ने किया सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण।

कुमडीह में मंत्री चम्पई सोरेन ने किया सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण।

राजनगर

राजनगर: बीजाडीह पंचायत के कुमडीह में नव निर्मित वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण झारखंड सरकार के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन ने किया।

बता दें कि हुल दिवस पर कुमडीह मैदान में मेला भी लगाया गया था।जहां आदिवासी ड्रामा का भी आयोजन कमेटी द्वारा किया गया था।जहाँ कमेटी के सदस्यों ने मंत्री चम्पई सोरेन का भव्य स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा :झारखंड सरकार आदिवासी मूलवासीयों के हित में कार्य कर रही है।वहीं जल,जंगल जमीन को बचाने और उसे संरक्षित करने का कार्य कर रही है।यही कारण है कि जाहेर स्थान का घेराव बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। वहीं उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियों को जनता के समीप रखा।

इस अवसर पर पुर्व जिला परिषद सदस्य सिमल उर्फ उकील सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा,जिला परिषद सदस्य मालती देवगम , सुलेखा हांसदा , मुखिया मोटाय मेलगांडी, सुराय मुर्मू, करमु पान,सुधीर हांसदा, अमन हांसदा,डोबरो देवगम, गुरु प्रसाद महतो सोमनाथ गोप, रुपेश कुमार, राकेश सतपथी , बुद्धेश्वर सोरेन, विजय पुर्ति, सागेन टुडू आदि उपस्थित थे

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

गणेश महाली के नेतृत्व में भाजपाईयों ने शिद्धु कान्हू को किया नमन। कहा:शिद्धु कान्हू की देन है सीएनटी एसपीटी एक्ट,जो आदिवासीयों का रक्षा कवच है।

गणेश महाली के नेतृत्व में भाजपाईयों ने शिद्धु कान्हू को किया नमन। कहा:शिद्धु कान्हू की देन है सीएनटी एसपीटी एक्ट,जो आदिवासीयों का रक्षा कवच है।

राजनगर

राजनगर : राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली के नेतृत्व में हुल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हु के मुर्ति पर उपस्थित भाजपाइयों ने एक के बाद एक करके माल्यार्पण कर नमन किया।

मौके पर गणेश महाली ने कहा कि सिदो कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के हुकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ कर सीएनटी एक्ट मिला, जो आदिवासियों का सुरक्षा कवच है. सीएनटी एक्ट मिलने के बाद भी यहां के वर्तमान सरकार के कारण यहां के आदिवासी, मुलवासी सुरक्षित नहीं है.जो दुर्भाग्य की बात है.हमें अपने हक और अधिकार के लिये पुनः लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है. वह हक और अधिकार तभी मिलेगा, जब आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ वोट कर भाजपा को विजय बनाना है।

इस अवसर पर रमेश हांसदा,कुबेर कांत षाड़ंगी, सोमनाथ सोरेन,बीजू बास्के,नारायण महतो,अंनत साहू,शंकर महतो,जगदीश महतो,रवि महतो,अजित राऊत,दीपू राऊत आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

हुल दिवस पर प्रेम मार्डी के नेतृत्व में निकाली गई जेबीकेसएसएस की बाईक रैली।

हुल दिवस पर प्रेम मार्डी के नेतृत्व में निकाली गई जेबीकेसएसएस की बाईक रैली।

राजनगर

राजनगर: झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की ओर से हुल दिवस के अवसर पर प्रेम मार्डी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली. बाइक रैली निकलने के पुर्व राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक पर सिदो कान्हु के आदमकद मुर्ति माल्यार्पण किया.बाइक रैली राजनगर से शुरू होकर रोला होते हुए सरायकेला तक पहुंचा।

मौके पर प्रेम मार्डी ने कहा कि सिदो,कान्हु, फुलो झानो के संयुक्त नेतृत्व में 30 जुन 1855 में संताल विद्रोह की शुरुआत की थी . इन वीरों ने लगभग 60 हजार लोगों को अपने साथ लड़ाई में शामिल किया था. सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय लोगों की कमी वावजूद भी इतनी बड़ी फौज खड़ा किया.अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई भयंकर रुप ले लिया. अंग्रेजों ने इन लड़ाई को देखकर घुटने टेक दिए और सीएनटी एक्ट दिया, जो आदिवासियों, मुलवासियों का सुरक्षा कवच है. अंग्रेजों द्वारा दिया गया सुरक्षा कवच को भी यहां के सरकार एवं अधिकारियों ने तोड़ दिया, बाहर से आये लोगों को जमीन उपलब्ध कराया. वास्तव में आज यदि जांच किया जाय तो कई आदिवासियों, मुलवासियों के जमीन कब्जा किए हुए मिलेंगे.आज आदिवासी मुलवासी सुरक्षित नहीं है।

वहीं बेबी महतो ने कहा कि झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति ने झारखंडवासियों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. सरकार ने अभी तक झारखंडवासियों को जितनी हक मिलना चाहिए नहीं दिया है.हक और अधिकार के लिए कई आंदोलन किये मगर अभी तक नहीं मिला. इस लिए पार्टी ने निर्णय लिया कि अब लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लड़ कर अपने जीते हुए प्रत्याशी के माध्यम से सदन में हक और अधिकार को उठायेंगे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ विकास समिति ने शिद्धु कान्हू की पूजा कर मनाया हुल दिवस।

आदिवासी दिशोम जाहेर गाड़ विकास समिति ने शिद्धु कान्हू की पूजा कर मनाया हुल दिवस।

राजनगर

राजनगर: राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु चौक में शुक्रवार को आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर की ओर से हुल दिवस बड़ी धुम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया. हुल दिवस के अवसर पर आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ के नायके ( पुजारी )बिशु हेम्ब्रम ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार राजनगर बाजार स्थित सिदो कान्हु के मुर्ति स्थापित जगह पर हड़िया एवं लड्डू की पुजा अर्चना की।

मौके पर आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर के अध्यक्ष बीजू बास्के ने कहा कि सिदो कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के हुकुमत एवं महाजन प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी. सिदो कान्हु ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ कर सीएनटी एक्ट मिला. जो आदिवासियों का सुरक्षा कवच है. आज हमें उन्हीं के पदचिन्ह पर चलने की आवश्यकता है.

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

इस अवसर पर नायके बिशु हेम्ब्रम, बीजू बास्के, रायसेन मार्डी, धानू टुडू, मुनीराम हेम्ब्रम, सुराय मुर्मू, सावन सोय, मोटाय मेलगांडी, सुशील सुंडी, सिदो मुर्मू, कालीचरण हांसदा, सुतीलाल हांसदा, सिंघु हेम्ब्रम, सीताराम हांसदा, प्रेम मार्डी आदि उपस्थित थे।

शोभापुर में धूमधाम मनाई गई बकरीद।ईदगाह मैदान में शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई।

शोभापुर में धूमधाम मनाई गई बकरीद।ईदगाह मैदान में शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई।

राजनगर

राजनगर के शोभापुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बक़रीद शांतिपूर्ण वातारवरण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं सुबह से ही शोभापुर के ईदगाह मैदान में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी। एवं नमाज अदा की रस्म निभाई गई।

इस दौरान शोभापुर निवासी सह अंजुमन मुस्लिम कमिटी के साबिक सदर शेरे ए मोहम्मद ने कहा – सभी अल्लाह के बंदे है अल्लाह कभी किसी के साथ भेद भाव नही चाहते।वहीं उन्होंने अमन,शांति की दुआ मांगी।जिसके बाद सभी एक दूसरे को मुबारकबाद दिए।इस मौके पर राजनगर प्रसाशन भी मौजूद थी, ताकि शांति पूर्ण वातावरण में सभी आपसी भाई चारे के साथ खुशियां बांटे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।

सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।

राजनगर

राजनगर: परिवार की मंगल कामना के लिए मंगलवार को राजनगर के विभिन्न पूजा स्थानों में माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई।वहीं पूजा को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। राजनगर प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों में व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के संबंध में बताया जा रहा है कि विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए मा बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना की जाती है।इस पूजा को माताएँ करती है।माताएं अपने घर के प्रत्येक सदस्यों के नाम पर बाजू में बांधने के लिए अलग अलग डोर को पूजा स्थल पर रखती है।और पूजा के पश्चात माताओं द्वारा प्रत्येक सदस्य के बाजु में बांधा जाता है।

बता दें कि यह पूजा हर वर्ष रथयात्रा के बाद होने वाले पहले मंगलवार और शनिवार को किया जाता है।इसमें महिलाएं माँ तारिणी को 13 प्रकार के मौसमी फल चढ़ाती है।और परिवार की मंगल कामना करती है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started