महिला पर जानलेवा हमला करने वाले फरार अभियुक्त को  महज 10 घंटे में ही किया गिरफ्तार।

महिला पर जानलेवा हमला करने वाले फरार अभियुक्त को  महज 10 घंटे में ही किया गिरफ्तार।

सरायकेला/तिरुलडीह

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के डाटम गांव में एक महिला को डायन बताकर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर  फरार होने वाले नामजद अभियुक्त संजय महतो 26 वर्ष को तिरूलडीह पुलिस महज 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को चांडिल अनुमंडल न्यायालय में पेश कर सरायकेला कारा भेज दिया गया।

थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि पीड़िता सुष्मिता महतो ने तिरूलडीह थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार  सुष्मिता महतो (40 वर्ष) को गांव का ही संजय महतो डायन बताकर लाठी से पीटकर घायल कर दिया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले का जांच किया जा रहा है।

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार।

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

साथियों सरायकेला खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के तस्करी के खिलाफ खिलाफ लगातार अभियान चलाई जा रही है जिस की स्थानीय लोग बेहद ही सराहनीय बताया है बता रहे हैं।

वहीं चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन के बेटे शाहबाज खान (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शनिवार, 11 जुलाई 2026 की रात को की गई।

मिली जानकारी के अनुसार वांछित अपराधी के मुस्लिम बस्ती इलाके में देखे जाने की गुप्त सूचना आदित्यपुर पुलिस को प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बस्ती में छापेमारी की और शाहबाज खान को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, शाहबाज खान आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 में काफी समय से फरार चल रहा था। रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शाहबाज खान अवैध रूप से झारखंड के बाहर (अन्य राज्यों) से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खेप लेकर आता था। इसके बाद वह आदित्यपुर और आसपास के विभिन्न इलाकों में छोटे-छोटे ड्रग पैडलर्स के माध्यम से इसे बेचने का काला कारोबार चला रहा था।

गौरतलब है कि शाहबाज की मां डोली परवीन पहले से ही ड्रग तस्करी के मामले में जेल में बंद है। शाहबाज का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इससे पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। स्थानीय पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फिलहाल आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई से तमाम नशीले पदार्थों के तस्करों में डर का माहौल फैला हुआ है।

अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपियों को गिरफ्तार।

अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपियों को गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

आदित्यपुर थाना को मिली एक और सफलता जहां पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही पुलिस ने छापेमारी के कर 33 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो वाई-फाई राउटर, एक लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।

वहीं इस मामले पर मिडिया को जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि शिवनारायणपुर में ऑनलाइन बेटिंग का अवैध कारोबार संचालित किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बिहार के बेगूसराय निवासी सुमित कुमार, खगड़िया निवासी गुलशन कुमार तथा भोजपुर (आरा) निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस के अनुसार बरामद किए गए उपकरणों में ऑनलाइन लेन-देन और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। जब्त डिजिटल उपकरणों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान हो सकेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही ऑनलाइन बैटिंग के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में एक डर का माहौल व्याप्त है। तथा स्थानीय लोगों ने पुलिस कि कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि ऑनलाइन बेटिंग जैसे गेम से युवा गलत राह की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिसकी रोकथाम बेहद ही आवश्यक है। युवा अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में जुड़कर अपराध मुक्त भारत निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाने का काम कर सकते है। आगे स्थानीय लोगों ने कहा कि अपराध मुक्त भारत निर्माण में पुलिस कि इस तरह की कार्रवाई बेहद ही सराहनीय है।

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर।

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर।

सरायकेला/आदित्यपुर

पुलिस के हाथ नहीं आया हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर।

हिमांशु सिंह हत्याकांड में बुधवार को मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे विश्वनाथ मंडल की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। पुलिस के बढ़ते दबाव और कानूनी शिकंजे के बीच आखिरकार आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

आपको बताते चलें कि इस बहुचर्चित मामले में अब तक पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू जैसे कई धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

वहीं इस मामले में डबल डाउन बार के संचालक नीरज सिंह को राजस्थान के खाटूश्यामजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया था, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के सरेंडर करने से हिमांशु के समर्थकों में एक अलग ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

डीडी बार हत्याकांड: तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद।

डीडी बार हत्याकांड: तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद।

जमशेदपुर/बिष्टुपुर

शहर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मुख्य अभियुक्तों को फरार कराने, हथियार छिपाने और साक्ष्य मिटाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत दर्ज इस मामले में 27 जून की रात डीडी बार के भीतर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा और उसके साथियों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इससे पहले इस मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

ताजा कार्रवाई में पुलिस ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि जगदीश मंडल ने मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की, हत्या में प्रयुक्त हथियारों को छिपाने और वाहन उपलब्ध कराने में भी उसकी भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, स्टील की गुप्ती, एक हीरो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस बरामद सामान को मामले के अहम साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर रही है।

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/बिष्टुपुर

हिमांशु सिंह हत्याकांड में मामले में फरार चल रहे डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मैनजर को भी हिरासत में ले लिया है. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। ज्ञात हो कि  27 जून की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर पुलिस वैन से निकालकर दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में करणी सेना से जुड़े हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्यूष आनंद गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

वहीं पुलिस की जांच में अब तक इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि, वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए नीरज सिंह और मैनेजर से पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम पूजा कर मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय पुलिस ने नीरज सिंह को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस मामले में झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और हर एक की निगाहें मुख्य आरोपी पर टिकी है।

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित पंजाबी होटल के समीप वाहन जांच के दौरान आजादनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर निवासी समीर अंसारी (22 वर्ष) तथा कपाली गौसनगर निवासी मो. आसिफ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में चांडिल थाना में कांड संख्या 93/26 दिनांक 03 जुलाई 2026 के तहत धारा 317(5), 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया।

टाटा स्टील कंपनी से चोरी हुए लाखों के लोहा स्क्रैप के साथ चार गिरफ्तार, 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त।

टाटा स्टील कंपनी से चोरी हुए लाखों के लोहा स्क्रैप के साथ चार गिरफ्तार, 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी गम्हरिया से चोरी कर बाहर निकाले जा रहे भारी मात्रा में लोहे के स्क्रैप मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप एवं एक मालवाहक वाहन जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को गम्हरिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी गम्हरिया से चोरी कर लाया गया लोहा स्क्रैप झाड़गोबिंदपुर रेलवे फाटक के समीप इकट्ठा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में निशांत कुमार पाण्डेय (26 वर्ष), नवीन प्रमाणिक (24 वर्ष), सुभाष कुमार महतो (20 वर्ष) एवं अमित कुमार यादव (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक महिंद्रा मालवाहक वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EH 2727) जब्त किया है, जिसमें करीब आधा टन लोहा स्क्रैप लदा हुआ था। इसके अलावा घटनास्थल से लगभग 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में गम्हरिया थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 22.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

चांडिल में विजय तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

चांडिल में विजय तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में हुए चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को विजय टुडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या 199/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का संबंध जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम ने पहले ही इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई में चांडिल थाना प्रभारी समेत पुलिस बल की विशेष टीम शामिल रही, जिन्होंने मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।

झारखंड: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक कांड का भंडाफोड़।

झारखंड: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक कांड का भंडाफोड़।

राजधानी/रांची

मुख्य सरगना समेत 164 गिरफ्तार, एग्जाम पास कराने के लिए एक अभ्यर्थी से 10 से 15 लाख में हुआ था सौदा।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएस स) द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में छापेमारी कर गिरोह के पांच मुख्य सदस्यों और 159 अभ्यर्थियों (जिनमें 7 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं) को गिरफ्तार किया है.

रांची पुलिस को 11 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के एक सुनसान निर्माणाधीन भवन में भारी संख्या में जेएसएससी अभ्यर्थी जुटे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और 11 अप्रैल की देर रात उक्त स्थल पर दबिश दी. पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. करीब 150 से अधिक लोग इधर-उधर भागने लगे और अपने मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज छिपाने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और सभी को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की.

बिहार का शातिर अपराधी निकला गिरोह का सरगना:
गिरफ्तार किए गए गिरोह का मुख्य सरगना अतुल वत्स (पिता: अरुण कुमार उर्फ अरुण केशरी) है, जो जहानाबाद (बिहार) का रहने वाला है. अतुल वत्स का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला है. वह देश की कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में वांछित रहा है.

– राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा (2017)

– नीट परीक्षा पेपर लीक (2024)

– कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती, बिहार (2024)

– RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा, उत्तर प्रदेश (2024) – इसमें वह यूपी STF द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था.

– उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा (2024)

कपाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कपाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सरायकेला/चांडिल

( मालखान माहतो )

कपाली पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम के आजादनगर निवासी मोहम्मद जैद खान उर्फ प्रिंस बच्चा को जान मारने के नियत से गोली मारकर घायल करने के मामले में कपाली के डेमडुबी अंसार नगर के रहने वाला राशिद उर्फ मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कपाली पुलिस ने शुक्रवार को जानकरी देते हुए बताया कि बीते 6 सितंबर की रात को कपाली के वार्ड संख्या 21 हैदर फेक्ट्री के पास अपराधकर्मियों द्वारा मोहम्मद जैद खान उर्फ प्रिंस बच्चा को जान मारने के नियत से गोली मारकर घायल कर दिया था।इस संबंध में कपाली ओपी में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो अपराधकर्मी को बीते 10 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था साथ ही हाथीयार भी बरामद किया गया था।

इस कांड में फरार चल रहें राशिद उर्फ मोहम्मद राशिद को बीते 2 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। कांड में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर जप्त किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

कपाली में कार चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बदमाश को हथियार समेत दबोचा।

कपाली में कार चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बदमाश को हथियार समेत दबोचा।

सरायकेला/ईचागढ़


( मालखान महतो)
चांडिल के कापाली ओपी क्षेत्र के गौसनगर में एक अज्ञात युवक द्वारा खड़ी कार की चोरी करने की कोशिश को पुलिस की सक्रियता ने नाकाम कर दिया। घटना 4 नवंबर की शाम हुई, जब डायल-112 को सूचना मिली कि एक युवक कार का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही कापाली ओपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक वहां से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर भाग रहा था। पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं।आरोपी की पहचान मो. सलमान 24 वर्ष गौसनगर, फुटबॉल मैदान, चांडिल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके पास से तीन जिंदा गोलियां,हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जैकेट बरामद किया गया।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है । छापामारी टीम में
प्रभारी धीर रंजन के नेतृत्व में सअनि रंजीत कुमार सिंह ,पु. अ . नि खुर्शीद आलम, और अन्य पुलिस बल सामिल थे ।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started