उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल को-ऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल को-ऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

निर्धारित लक्ष्य के विरुध योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश

KCC एवं PMEGP/PMFME के लंबित आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करे- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओ का क्रमवार समीक्षा कर पी. डी जनरेशन में तेजी लाने, KCC तथा SHG क्रेडिट लिंकेज के लंबित मामलो को यथाशीघ्र निष्पादन करने के निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करने तथा पंचायतो में विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को KCC का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त PMEGP/PPMFME अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर लोगो को स्वरोजगार से जुड़ने हेतू लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान DDM नवार्ड के द्वारा घर-घर KCC अभियान का समीक्षा कर अभियान में तेजी लाने तथा शत प्रतिशत लाभुकों का KCC सुनिश्चित करनें के निदेश दिए।

बैठक में, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीत, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

उपायुक्त नें अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का किया समीक्षा।

उपायुक्त नें अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

विभागीय निर्देशों के आलोक में आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के शेष बचे लंबित कार्यों को दो दिन में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान अंतर्गत किए जा रहें कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इस दौरान उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारी के साथ कार्य योजना निर्धारण कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को वन पट्टा प्रदान करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपयुक्त नें सभी अंचलधिकारी को शेष बचे वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के कार्य को अलगे दो दिन में पूर्ण करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से एफ आर सी का गठन करे ताकि अधिक से अधिक दावा प्राप्त हो सकें। उपायुक्त नें कहा ऐसे योग्य लाभुक जिनका किसी सर्टिफिकेट के कारण लाभ ना मिल पा रहा हो उनका नियमानुसार सहयोग प्रदान करे ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को वन पट्टा का लाभ प्रदान किया जा सकें। उपायुक्त नें कहा योजना के तहत विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करे तथा यह सुनिश्चित करे कि किसी भी परिस्थिति में अयोग्य लाभुक (जैसे – लाभुक जीवको-पार्जन हेतू वन पर आश्रित ना हो, कट ऑफ डेट से बाहर हो या लाभुक सम्बन्धित क्षेत्र का निवासी ना हो इत्यादि) को वन पट्टा का लाभ ना प्रदान किया जाए।

बैठक के दौरान जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण के द्वारा वनाधिकार पट्टा अधिनियम एवं उसके विभिन्न प्रवधान तथा क्लैम, क्लैम वेरिफिकेशन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर सभी अंचलधिकारी एवं सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर सभी योग्य लाभुकों को योजना के तहत लाभ प्रदान करने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आ. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प़्रखंड अंचल न्यायालय नीमडीह में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की गई।

बैठक में बीडीओ और अंचलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अन्तर्गत 2016-17 से 2021-22 तक जमीन विवाद के कारण लंबित पड़े आवास के लाभुकों के साथ बैठक किया। गया । जिसमें उपस्थित अंचल अधिकारी नीमडीह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीमडीह, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी प्रखण्ड समन्वयक, लेखापाल – सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव एवं जमीन विवाद से संबंधित कुल 10 लाभुक उपस्थित हुए। 3 मामलों का निष्पादन किया गया एवं कार्य प्रगति हेतु निर्देशित किया गया। अन्यथा राशि वापसी हेतु करवाई की जायेगी। 3 टाईटल सूट से संबंधित मामला प्रतीत होने कारण उचित न्यायालय में वाद दायर करने हेतु सुझाव दिया गया। इन्द्रजीत हेम्ब्रम के निर्माणाधीन स्थल पर संबंधित भूमि प्रतिवेदन राजस्व कर्मचारी एवं अमीन के जाँच रिर्पोट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी। अन्य 3 लाभुकों को राशि वापस करने हेतु आदेश दिया गया। अन्यथा उन लाभुकों पर उचित कारवाई किया जायेगा ।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला परिवाहन पदाधिकारी नें कि बैठक।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला परिवाहन पदाधिकारी नें कि बैठक।

सरायकेला-खरसावां

बस संचालकों को विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों (SOP) के अनुपालन करने सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने तथा लोगो को भी प्रेरित करने के दिए गए निर्देश।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के सफल संचालन एवं परिचालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां श्री शंकराचार्य सामद के द्वारा आज बस ओनर एसोसिएशन तथा बस संचालकों के साथ विशेष बैठक की गई।

बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित बस संचालकों को परिवहन विभाग द्वारा जारी नए संकल्प तथा होने वाले SOP के आधार पर बस संचालित किए जाने के निमित्त रूट चार्ट, परमिट, निबंधन, समय अवधि तथा वित्तीय प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी गई। इस दौरान संगठन के सदस्य तथा बस संचालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा जागरूकता उद्देश्य से बसों में सड़क सुरक्षा यातायात नियम संबंधित जागरूकता संदेश पोस्टर लगाने तथा विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

योजना अंतर्गत मिलने वाली लाभ, पंजीकरण की प्रक्रिया, भूमि जाँच, लाभुक की पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे मे भी दी गई विस्तृत जानकारी।

किसान मित्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओ का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करे- उपायुक्त

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एकदिवसीय उन्मुखीकरण का कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ से जुड़ने हेतू पंजीकरण की प्रक्रिया, योजना के तहत मिलने वाले लाभ, भूमि जाँच की प्रक्रिया, योजना के लाभार्थियों की पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दौरान बताया गया कि पंजीकरण के लिए लाभार्थी के आधार कार्ड मोबाइल संख्या एवं बैंक पासबुक के साथ रैयत किसान के भूमि संबंधित कागजात एवं भूमिहन किसान को बाटेदार की सहमति पत्र की आवश्यकता होगी। योजना अंतर्गत लाभ केवल प्राकृतिक आपदा से होने वाली फसल क्षति के मामले में देय होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंध एवं प्रत्येक फसल मौसम (खरीफ फसल) में अलग-अलग करना होगा। योजना में भाग लेने के लिए किस को किसी प्रकार की कोई प्रीमियम देय नहीं होगा। प्राकृतिक आपदा में हुई फसल की क्षति आकलन एवं निर्धन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के आधार पर किया जाएगा। 30% से 50% तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ (अधिकतम 5 एकड़) ₹3000 तथा 50% से अधिक की क्षति पर प्रति एकड़ रु 4000 (अधिकतम 5 एकड़ तक) का लाभ मिलेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा किसान के आय में वृद्धि हेतू सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, किसान मित्रो को नए तकनीको की जानकारी, तकिनीकी उपकरणो के उपयोग इत्यादि की जानकारी साझा कर उन्हें सशक्त बनाएं उन्हें विभिन्न कल्याणकरी योजनाओं के लाभ प्रदान करे। अलग-अलग किस्म की खेती करने वाले युवाओ को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करे साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों को लाभुक के अंशदान जमा करने हेतू प्रेरित कर अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत लाभुकों का ई-के.वाई.सी कराने का निदेश।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकरचर्या सामद, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री अशोक तिवारी, जिला क़ृषि पदाधिकारी, DPM JSLPS, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी, सभी ATM/BTM सभी कृषक मित्र एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की समीक्षा बैठक।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

सभी योग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से आच्छादित करें: उपायुक्त

ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार, स्वनियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार की यह योजना काफी अहमउपायुक्त

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । जिला स्तरीय समिति की बैठक में माननीय विधायक घाटशिला एवं जुगसलाई के प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी – सह – जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस मौजूद रहे। 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने, ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्वनियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार की यह योजना काफी अहम है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन को बढ़ावा दिया जा रहा। योजना के तहत किसानों/ पशुपालकों को 50 से 90 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा, इस योजना का लाभ किसानों के साथ साथ विधवा, दिव्यांग भी ले सकते हैं । बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पशुपालन प्रभाग से 1879 एवं गव्य प्रभाग से 352 कुल 2231 आवेदकों का चयन किया गया। 

बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अवयव और स्वरुप एवं क्रियान्वयन के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं, लाभुकों का चयन व योजना के लिए किये गये कार्यों पर चर्चा हुई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश किया कि योजना का लाभ पात्रता रखनेवाले योग्य लाभुकों को मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें ताकि पारदर्शिता के साथ एवं सुचारु रुप से योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके । उन्होने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य के अनुरुप उपलब्धि हासिल करें, एक भी सुयोग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करेंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में सूर्य मंदिर की एक आम बैठक आहूत की गई।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में सूर्य मंदिर की एक आम बैठक आहूत की गई।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर स्थित प्रदेश प्रसिद्ध सिदगोड़ा क्षेत्र में अवस्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में सूर्यमंदिर समिति की एक आम बैठक आहूत की गई जिसमें सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक आदरणीय श्री रघुवर दास जी की अगुआई में समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थानीय सनातनी धर्मावलंबियों की सक्रिय भागीदारी रही।


बैठक में आमजन की उपस्थिति में श्री रघुवर दास जी ने उड़ीसा प्रदेश के राज्यपाल के पद पर मनोनित होने के चलते मंदिर के मुख्य संरक्षक पद से इस्तीफा दिया जो एक भावुक पल साबित हो गया।

बैठक में आगामी छठ पर्व को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसमें कई गणमान्य श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व को भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए यथा संभव आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की.ज्ञात हो कि जन साधारण के सहयोग से ही हर वर्ष सूर्यमंदिर समिति छठ आदि के पुनीत अवसर पर कार्यक्रम करने के लिए मशहूर है

बैठक में जमशेदपुर महानगर भाजपा और सूर्य मंदिर समिति से जुड़े श्री चंद्रगुप्त सिंह जी, अमरजीत सिंह राजा जी, गुंजन यादव जी, अखिलेश चौधरी जी, कमलेश सिंह जी,पवन अग्रवाल जी,खेमलाल चौधरी जी सहित अनेकों सनातन धर्मियों की उपस्थिति रहे।

वहीं बैठक में सनातन धर्म प्रेमी कुमार विश्वजीत आदिदेव भगवान भास्कर से, छठी मैया से और समस्त देवी देवताओं से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी सनातनी धर्मालंबियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की।

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की।

सरायकेला-खरसावां

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसी भी गरीब को नहीं छूटना चाहिए:-चंपई सोरेन

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

27 अक्टूबर शुक्रवार को जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिला के डीडीसी सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में चंपई सोरेन ने कल्याण विभाग के अधिकारियों को गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

चंपई सोरेन ने कहा कि जल्द ही झारखंड के हर गांव शहर तक के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यह योजना गरीबों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि नवंबर माह तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई नई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू करेंगे।

चंपई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि झारखंड के हर गरीब तक सरकार की योजनाएं पहुंचे। इसी सोच के साथ राज्य सरकार काम कर रही है।

बैठक में कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ राज्य के लाखों लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार योजनाओं का विस्तार कर रहा है ताकि इसका लाभ और अधिक लोगों तक पहुंच सके।

वहीं बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार में विधी व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार में विधी व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के दिए गए निर्देश

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के द्वारा दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार में विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनिधित्व दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।

इस दौरान सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर राज्य सरकार एवं प्रमंडल स्तर तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अक्षांसः अनुपालन सुनिश्चित करने, लोगों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने, किसी भी परिस्थिति में पूजा में शांति भंग करने, सौहार्दपूर्ण वातावरण में खलल पैदा करने, चोरी-छीनतई जैसी घटना की कोशिश करने तथा सोशल मीडिया पर अभद्र एवं जाति सूचक भाषा का प्रयोग करने एवं किसी भी धर्म के विरुद्ध टीका -टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पूजा पंडाल में आवागमन हेतू अलग-अलग व्यवस्था, पूजा पंडाल तथा पार्किंग, स्ट्रीट रोड में समुचित लाइट, वाहन पार्किंग में CCTV एवं लाइट की व्यवस्था, यातायात परिचालन, पूजा पंडालो के समीप चलन्त शौचालय पेयजल, अग्निशामक उपकरणो की समुचित व्यवस्था करने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।

बैठक के दौरान दशहरा पूजा के पश्चात मूर्ति विसर्जन को लेकर पदाधिकारियों को निदेशित किया गया की सभी समिति निश्चित रुट लाइन के तहत ही मूर्ति विसर्जन कार्य करें, विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार से अन्य धर्म या भाषा के विरुद्ध गाना-बजाना ना हो, विसर्जन प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में हो सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में स्वागतम पोर्टल का किया गया शुभारंभ।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में स्वागतम पोर्टल का किया गया शुभारंभ।

सरायकेला खरसावां

जनता दरबार में उपायुक्त से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा पोर्टल।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा जनता दरबार मे आने वाले फरियादियों के लिए समाहरणालय में स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने में प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।

स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि यह पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे मुलाकात के लिए समय लेने में सरलता लाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल जिलावासियों और जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के बीच संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा और जिलावासियों को उपायुक्त से मिलने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करने की समस्या से निजात दिलाएगा। साथ ही इस पोर्टल से यह समीक्षा भी की जा सकेगी कि जनता दरबार में किस प्रखंड से किस तरह के मामले आ रहे हैं। साथ ही फीडबैक प्रक्रिया को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

स्वागतम पोर्टल का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का ध्यान रखें

अपॉइंटमेंट से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास मोबाइल नम्बर है।

अपॉइंटमेंट बुक होने पर पुष्टिकरण सम्बंधित एसएमएस प्राप्त हुआ है।

ध्यान रखें कि स्वागतम पोर्टल के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

ग्राम सभा के माध्यम से श्मशानघाट भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किऐ।

ग्राम सभा के माध्यम से श्मशानघाट भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किऐ।

सरायकेला/चांडिल

मंगलवार को पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा पो० गौरांगकोचा, थाना ईचागढ़ की आपातकालीन बैठक पारंपरिक माझी बाबा श्री गणेश माझी अध्यक्षता में आयोजित हुए।

बैठक में सर्व सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि हम आदिवासी समाज जान देंगे पर हमारी पारंपरिक श्मशानघाट , सार्वजनिक खाली पड़ी जमीन पर प्लास्टिक कम्पनी का निर्माण होने नहीं देंगे। बैठक में चर्चा का मुख्य पारंपरिक ग्राम सभा सीमाना अंदर सार्वजनिक माड़घाटी ( श्मशानघाट) भूमि पर गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के विरोध किया गया।उपस्थित ग्रामीणों ने काफी विचार विमर्श पश्चात मामला यह स्पष्ट हुआ कि जिस जमीन पर हम आदिवासी समाज पीढ़ियों से उक्त जमीन पर मुर्दा को दफन किया करते हैं।उक्त जगह पर अवैध तरीके से चोरी छुपके‌ रात को प्लास्टिक कम्पनी निर्माण के लिए jcb के माध्यम साफ सफाई किया जा रहा है जो यह आदिवासियों के परंपरा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा । यह चर्चा किया गया कि यह बहुत बड़ा गंभीर मामला है ।यदि समय रहते गैर कानूनी तरीके से किए जा रहे प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य पर रोक लगाई नहीं जाती है तो आनेवाले दिनों आदिवासियों का अस्तित्व मिट जायेगा। इस तरह के घिनौना कार्य से आदिवासी समाज अपने ही घर व राज्य में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक तरफ झारखंड राज्य सरकार आदिवासियों की उनकी जल, जंगल व जमीन भाषा, संस्कृति एवं उनके परंपरा को बरकरार बचाए रखने हेतु दिन रात मेहनत कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ जमीन दलालों की मिली भगत से आदिवासियों की पारंपरिक को समाप्त करने में भूमि माफिया लगे हुए हैं। जो यह इस देश व राज्य के लिए बहुत बड़ी दुखद घटना आदिवासियों की पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा भारत का संविधान पांचवीं अनुसूची में दिए गए संवैधानिक अधिकारों व संविधान के अनुच्छेद 13 3 (क) के अधिकारों का प्रयोग करते हुए पारंपरिक ग्राम सभा काठघोड़ा सीमाना अंदर सार्वजनिक खाली पड़ी जमीन पर प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य को असंवैधानिक करार देते हुए कम्पनी के नाम आवंटित जमीन खारिज करने की प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए।

वहीं गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक कम्पनी निर्माण कार्य के मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली भारत,मुख्य मंत्री महोदय झारखंड व सम्बंधित अधिकारी उपायुक्त महोदय सरायकेला खरसावां, पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावां, आयुक्त महोदय कोल्हान प्रमंडल चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, थाना प्रभारी महोदय ईचागढ़, अंचल अधिकारी ईचागढ़ को ग्राम सभा माध्यम अभिलम्ब लिखित जानकारी देने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पारंपरिक माझी बाबा गणेश माझी,नायके बाबा अजित माझी,गोडेत तोड़ो माझी, जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल माझी, करमा किस्कू, शक्ति पद माझी,अरूण माझी,कमल माझी,दुबराज माझी,भगीरथ माझी,बिपान माझी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे एवं पोड़सी गांव के पारम्परिक माझी बाबा श्यामचांद किस्कू,समाजिक कार्यकर्ता बुद्धेश्वर किस्कू, महावीर हांसदा आदि उपस्थित हुए।

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी (DLCC) की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

निर्धारित लक्ष्य के विरुध योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश

KCC एवं PMEGP के लंबित आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करे- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आहूत की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओ का क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनो का निश्चित समयावधी में निराकरण करने तथा पंचायतो में विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को KCC का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त PMEGP अंतर्गत प्राप्त आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर लोगो को स्वरोजगार से जुड़ने हेतू लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा कि बैंक शाखाओ में आम जनता को बेहतर सुविधा मिले, ग्रामीणो, लाभुकों के आवेदन पर त्रुटि तथा किसी भी प्रकार की डॉमेंट्स की कमी पे आवेदन रिजेक्ट करने की बजाव उन्हें एक बार मौका दे, उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर सहयोग प्रदान करे ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य लाभुकों तक पहुंचाई जा सके।

बैठक में, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार शीत, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीबीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started