इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सपा प्रवक्ता शुभम सिन्हा जमशेदपुर

इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सपा प्रवक्ता शुभम सिन्हा जमशेदपुर

घाटशिला/पूर्वी सिंहभूम

शुभम सिन्हा ने बोला कि इंडिया गठबंधन का निर्णय सदैव युवा वर्ग को जगह देती हैं झारखंड से दिल्ली तक जोकि युवा शक्ति ही देश की रीढ़ की हड्डी हैं, आज इंडिया सपोर्टर यूनिट द्वारा मुझे झारखंड राज्य में चल रही उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा प्रभारी का दायित्व संभालने की ज़िम्मेदारी सौंपा गई हैं, घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीत दिलाने के इण्डिया ब्लॉक अपने दायित्व निभाने के लिए सज्ज हैं।

देश की आवाज़ हैं इंडिया गठबंधन अतः हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे जिससे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र शोरेन जी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे इस उपचुनाव में ।

गोड्डा पहुंचे फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे

गोड्डा पहुंचे फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे

झारखंड/गोड्डा

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के लिए चुनाव प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पहुंची जहां उन्होंने रोड शो किया अभिनेता और अभिनेत्री के एक झलक पाने के लिए लोग घंटो इंतजार करते नजर आए अभिनेता और अभिनेत्री बासुकीनाथ में संध्या 6:00 बजे आने वाले थे मगर वे लोग करीब 7:30 बजे बासुकीनाथ पहुंचे और बासुकीनाथ से रोड शो करके चले गए

जरमुंडी के लोग घंटे भर से इंतजार करते रहे मगर अभिनेता और अभिनेत्री का झलक ना पा सके जिस वजह से लोग काफी नाराज दिखे लोगों का कहना है कि जरमुंडी से तेजी से निकल गए अभिनेता और अभिनेत्री

रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ पूरे झारखंड मे रिकार्ड मतों से जितेंगे. रांची लोकसभा क्षेत्र की चहूंमुखी विकास में उनका बेहतर योगदान रहा है. यह बातें ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है. अपने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरीके से विकास की गंगा बहाई है वह कदापि भूला नहीं जा सकता है. संजय सेठ जनता की छोटी-बड़ी सभी तरह की समस्या में शरीक होते हैं. जनता के बीच उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से ही लग रहा है कि संजय सेठ चुनाव में भारी मतों से जितेंगे.

लोगों से जिताने का कर रहे आह्वान:-

ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह लगातार रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने का आह्वान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संजय सेठ की जीत के बाद एक बार फिर से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगेगी. उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि 25 मई को चुनाव के दिन भारी संख्या में बूथ पर जाकर कमल छाप पर बटन दबाकर अपने लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड मतों से जिताएं.

अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।

अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।

पूर्वी सिंहभूम

गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बाबूडीह एवं लालभट्टा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।

इस दौरान आमजन भी जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए, जनसंपर्क अभियान के तहत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आम जनता के समस्याओं को सुना एवं उसके समाधान पर अपना पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस दरम्यान एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार आम जनता एवं गरीबों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतर रही है। इसी के अंतर्गत सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है, विगत कुछ दिनों से झारखंड सरकार ने 50 वर्ष उम्र के महिलाओं एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरूष के लिए पेंशन योजना को शुभारंभ कर दिया है। इलाज के लिए झारखंड सरकार ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सिविल सर्जन को इलाज संबंधी विशेषाधिकार को प्रदान दिया है। गंभीर बीमारी के क्षेत्र में जनता का इलाज हो इसके लिए टीएमएच एवं वेल्लूर में भी लोग अपना इलाज सरकारी मदद से करा सकेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि आज हमारे स्थानीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, विदित हो कि जमशेदपुर में खास कर मानगो क्षेत्र में रोजाना जाम की समस्याओं को देखते हुए यह बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। जिससे आने वाले कुछ महीनों में आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा, आम जनता का बहुमूल्य समय बचेगा, पेट्रोल-डीजल जो जाम के कारण ईंधन नष्ट हो रहे थे, इससे जमशेदपुर वासियों को आर्थिक लाभ दिखने लगेगा। यह माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के दूरदर्शी विचार का नतीजा है कि हम लोगों के बीच एक मील का पत्थर साबित होने वाला फ्लाई ओवर जमशेदपुर में अपने गति को पकड़ रहा है, इतना ही नहीं जमशेदपुरवासी जिलावासी और कोल्हनवासी का लाइफ लाइन समझे जाने वाले एमजीएम अस्पताल का निर्माण नए सिरे से ट्रुतगति से दिन रात हो रहा है। जिसके अंतर्गत आधुनिक साजो समान के साथ इलाज यहां के आम जनता करा सकेंगे। माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री कृषि बादल पत्रलेख के प्रयास से बालिगुमा में मेधा डेयरी का प्लांट का शिलान्यास पुनः मुख्यमंत्री के करकमलों से संपन्न हो गया है, निश्चित तौर पर दूध उत्पादन के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम रौशन होगा, हजारों हजार परिवार दूध के व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किए जाएंगे, लोगों का आर्थिक क्षमता मजबूत होगा, रोजगार के संसाधन सृजन होंगे। यह दूरदर्शी विचार गठबंधन सरकार के द्वारा लाया जा रहा है। जमशेदपुर की आम जनता जो विगत दिनों दोमुहनी में गंगा आरती के दौरान शामिल हुए थे। उस अवसर पर माननीय मंत्री ने घोषणा किया कि दोमुहानी को आस्था का केन्द्र व्यापक पैमाने में विकसित किया जाएगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में दोमुहानी परिक्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे, नौजवानों और जरूरतमंद लोगों को व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे, यह है कांग्रेस मॉडल और यह है गठबंधन सरकार के कार्य करने की योजनाएं। इस पूरे प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव का ना प्रचार किया जाता है ना बढ़ावा दिया जाता है। झारखंड सरकार ने जरूरतमंद लोगों, गरीब लोगों या जिनके घर नहीं है उनके लिए अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरा, शौचालय, रसोई घर निर्माण करने का व्यापक स्वरूप लेकर आम जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए योजना प्रारंभ कर दिया है। निश्चित तौर पर 20 लाख लोगों को प्रथम योजना में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह साबित करता है कि कांग्रेस एवं गठबंधन सरकार इतनी मजबूती के साथ आम जनता के सेवा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब हम आम जनता के बीच विगत 10 वर्षों का केंद्र सरकार जो भाजपा नेतृत्व कर रही है, उसके कार्यों का विश्लेषण भी आपके समक्ष करना चाहते हैं। आम जनता के समक्ष यह बात मैं दोहराना चाहता हूं कि जब 2014 में कांग्रेस की सरकार रही उस वक्त गैस की कीमत 450 रुपए प्रति सिलेंडर थी, अब मोदी सरकार के राज में इससे बढ़ाते बढ़ाते 1120 रुपए प्रति सिलेंडर तक कर दी गई, जब लोगों ने चुनाव में उन्हें सबक सिखाया तो ₹200 कम कर दिया। सवाल यह उठता है कि आपने जो 9 साल प्रत्येक उपभोक्ता एवं गृहणी से प्रति सिलेंडर ₹200 जो ज्यादा लिए हैं, उसको बिना किसी कारण के वह पैसा सर्वप्रथम उपभोक्ता और महिलाओं को वापस करें।

उन्होंने कहा कि दूसरा विषय मैं यह रखना चाहता हूं कि मोदी जी के भाजपा सरकार के राज में सरकारी उपक्रमों को बेच दिया जा रहा है, यह गलत है हमारे नौजवान जो पढ़ लिख रहे हैं वे नौकरी कहां प्राप्त करेंगे, सरकार के उपक्रमों को बिक्री करना सरासर नाजायज है, गलत है। बैंकों को एकीकृत कर कमजोर किया जा रहा है, पोस्ट ऑफिस को कमजोर किया जा रहा है, रेलवे में बहाली रोक दी गई है, एचएससी रांची को कमजोर किया जा रहा है, वहां 2 वर्षों से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे सैकड़ो विषय है, सबसे गंभीर बात यह हो गई कि देश के बंदरगाह निजी हाथों को औने पौने दामों में दिया जा रहा है। एयरपोर्ट निजीकरण किए जा रहे हैं, इससे हमारे देश के नौजवानों का भविष्य अंधकार में होता प्रतीत हो रहा है, उन्हें कम पैसे देकर कार्य कराए जा रहे हैं, जहां सरकारी नौकरियां मिलती थी वैसे उनके भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है।
आगे विषयों को रखते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक और बहुत बड़ा गलत कार्य किया है। भारत माता की सेवा को कमजोर करने के लिए 4 साल का नौकरी सेना में देने के नाम पर नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है और आने वाले समय में भारत में बेरोजगारी विस्फोट की समस्या दिखाई देने लगेगी, अग्निवीर योजना लाना संपूर्ण भारत के नौजवानों के लिए बहुत ही गंभीर बात है, मैं आम जनता के समक्ष इस बात को भी उधृत करना चाहता हूं कि आप सबों ने देखा है कि हमारे देश के अन्नदाता जिनके ऊपर भाजपा सरकार ने अत्याचार कर आंसूगैस छोड़े, रबड़ की गोलियां दागी, कितनों के आंख चले गए, पुलिस प्रशासन से पिटाई तक करवा दिया, सड़कों पर किले गढ़ दी। यह कार्य तो कोई दुराचारी ही कर सकता है क्या अपने अन्नदाताओं के ऊपर कोई इतना कहर बरपा सकता है क्या, आम जनता के बीच इन सभी बातों को रख रहा हूं आप अब अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आगे आए और देश से और केंद्र सरकार के गद्दी से अभिलंब भाजपा को और मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य में लग जाए, ऐसे में आम जनता ही सहारा है कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और सच्चे देशभक्त का भूमिका का निर्वहन करें।
जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरबा जमुदा, सुशील घोष,

भाजपा में अरविंद सिंह की पुनः वापसी पार्टी को देगी मजबूती

भाजपा में अरविंद सिंह की पुनः वापसी पार्टी को देगी मजबूती

सरायकेला/चांडिल

झारखंड में मौजूदा भ्रष्ट सरकार ने 4 वर्षों तक राज्य को लूटने का काम किया है, जल, जंगल ,जमीन की राजनीति करने वाली पार्टी प्रमुख घोटाले के चलते आज जेल में है, अब सरायकेला जिले से मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन के लिए बड़ी चुनौती है कि भ्रष्ट काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो मुख्यमंत्री का भी वही हाल होगा. यह कहना था झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का।

बाबूलाल मरांडी मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल रिसोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक और कदावर नेता अरविंद सिंह के पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, पूर्व विधायक अरविंद सिंह को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाने के बाद आयोजित विशाल सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ अरविंद सिंह ने भाजपा का दामन थामा, विशाल जन समूह का संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठना ,मनाना ,मिलन ,साथ छोड़ना चलता रहता हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी में पुन: वापसी की है .अरविंद सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनकर बाबूलाल मरांडी ने विकास को जो गति प्रदान की राज्य आज भी इस राह पर चल रहा है, ऐसे में दोबारा इन्हें राज्य की कमान सौपना जरूरी हो जाता है, अरविंद सिंह ने कहा कि तीन बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का मौका जनता ने दिया ,जनता का साथ मिला। इस मुहिम को आगे बढ़ने का पुनः संकल्प लेना है, अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में जनता सर्वोपरि है, लोकतंत्र में जनता की आवाज को बुलंद करने दोबारा भाजपा का साथ मिला है, इससे पूर्व विशाल जन समूह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो ने भी संबोधित किया।

हेमंत ने आदिवासी दलितो को लूटा, नाम बदलकर जमीन घोटाले में रहे शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने आदिवासी दलित के साथ अन्यान्य अत्याचार किया ,झारखंड को लूटने के चलते आज भी जेल की सजा काट रहे हैं, जमीन घोटाले में नाम आने के बाद प्रधानमंत्री और जांच एजेंसियों को कटघरे में खड़ा करने वाले झामुमो नेताओं को पता है कि नाम बदल बदल कर जमीन लूटने का सिलसिला जारी रखा ,बाबूलाल मरांडी ने कहा के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चार सालों तक राज्य को लूटने वाले पदाधिकारी को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने का काम करें

आजसू- कांग्रेस छोड़ सैकड़ो लोगों ने भाजपा का दामन थामा

ईचागढ़ समेत सरायकेला और जमशेदपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या मे आजसू- कांग्रेस पार्टी छोड़कर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए. जमशेदपुर आजसू महानगर से समरेश सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी एवं अरविंद सिंह के समक्ष पार्टी का दामन थामा ,इस मौके पर सभी नए कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया। आयोजित सम्मेलन में भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव , भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली, राजेश शुक्ला, सिमडेगा प्रभारी शैलेंद्र सिंह ,राकेश सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, अनंत राम टुडू समेत सरायकेला और जमशेदपुर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड में गठबंधन सरकार के लिए काला अध्याय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार।

झारखंड में गठबंधन सरकार के लिए काला अध्याय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार।

राजधानी/रांची

मुख्यमंत्री का नया चेहरा बनकर जनता के बीच होंगे चंपई सोरेन।

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया

उपमुख्यमंत्री बनेंगे बन्ना गुप्ता और आलमगीर आलम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद इडी की सुरक्षा में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन से मुलाकात की है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब इडी उनको जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी करेगी. देश के इतिहास में पहली घटना है जब सीटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है. हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद यह तय हो गया है कि सरायकेला के विधायक और मंत्री चंपई सोरेन ही मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे. चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे।

इसमें कांग्रेस के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को उपमुख्यमंत्री बनाया जायेगा. इसके अलावा मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव किया जायेगा. इसको लेकर अब विधायक दल की बैठक भी सीएम आवास में हो चुकी है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के पहले झामुमो और कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी. इसके बाद सारे विधायकों ने सर्वसम्मति से चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया. अब राज्यपाल सरकार बनाने के लिए विधायकों का समर्थन मांगेंगे, जिसके लिए राज्यपाल के पास झामुमो के तमाम विधायक पहुंच चुके है।

आपको बताते चलें कि ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को अपनी कस्टडी में ले लिया है। हेमंत सोरेन ईडी की टीम के साथ बुधवार को देर शाम राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच सत्तापक्ष के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे। चंपई सोरेन झामुमो की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा व शिवसागर स्थित मंदिर में पूजा दर्शन को असम की भाजपा सरकार द्वारा रोके जाने को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया.कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष बाजू पर काली पट्टी बांध कर कांग्रेस जनों के साथ असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा विरोधी नारा लगाते हुए हेमन्त शर्मा का पुतला जलाया गया।

मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर यात्रा मार्ग में ब्यवधान उत्पन्न करवाकर कांग्रेस जनों को भड़का रही है. ऐसे कुर्त्यो से हमलोग घबराने बाले नहीं है. राहुल गांधी जी की यात्रा मोदी सरकार के ताबूत में आखरी किल साबित होगा।

कार्यक्रम का संयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव ने किया.वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी जिला महासचिव रामशंकर पांडेय ललबाबू सरदार जगदीश नारायण चोबे समरेंद्र तिवारी सेवा दल के मुन्ना सिंह छोटू सिंह विनय झा रामविचार राय मन्नू तिवारी अरुण कुमार पाण्डेय मोहित यादव दीपू ठाकुर जगदीश लोहार विजय कुमार मंडल अजय साहू दीपक मुंडा आदि उपस्थित रहे

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। आज के बैठक में संगठनात्मक प्रगति पर समीक्षा किया गया, साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन जमशेदपुर सुनिश्चित है। जिसकी तैयारी संबंधी सभी विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में जिला कमिटी के द्वारा निमंत्रण पत्र जमशेदपुर एवं जिला के निवासियों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कराने के लिए अधिकृत किया गया।

निमंत्रण के तहत सभी कम्पनी के युनियन एवं कर्मचारी, सभी सामाजिक संगठन, इंडिया गठबंधन के सभी नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता, सभी धार्मिक संस्था, सभी समाजवार संस्था, सभी खेल संस्थान, सभी SHG के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी शैक्षणिक संस्थान, सभी ग्राम प्रधान, सभी 231 मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सभी वरिष्ठ नागरिक समिति, सभी कालेज के छात्र एवं छात्राओं के अलावा कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ सभी जिला पदाधिकारी सभी प्रखंड पदाधिकारी सभी मंडल पदाधिकारी अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी के अलावा कांग्रेस पार्टी के सदस्य गणों को बड़े पैमाने पर निमंत्रण दिया जाएगा बैठक में यह भी तय किया गया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बैनर फ्लेक्स चौक चौराहों को सजावट करने के अलावा यात्रा रूट पर बड़े पैमाने पर स्वागत संबंधित सभी संदेशों को लिखा जाएगा सभी प्रखंड मंडल पंचायत एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी को दायित्व दिया गया कि हर स्तर पर निमंत्रण पत्र पहुंचने का कार्य को संपादित करेंगे जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संभवत राहुल गांधी जी का जनसभा का आयोजन भी जमशेदपुर में होगा इसके स्थान का चयन प्रदेश के दिशा निर्देश पर संपन्न कर लिया जाएगा भारत जोड़ो यात्रा के सभी संदेशों को आम जनों तक पहुंचने का कार्य और इसमें सम्मिलित करने के कार्य को अंतिम रूप दिया गया

बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी वरिष्ठ नेता प्रसाद प्रदेश सचिव में राकेश तिवारी, देबू चटर्जी,बृजमोहन गुप्ता गुड्डू, के के शुक्ला, विधानसभा प्रभारी में तापस चटर्जी, सुरेशधारी, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आनन्द मय पात्रा, राज किशोर यादव अवधेश सिंह, जोगेंद्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, सफी अहमद खान, रामदास चौधरी, मौलाना अंसार खान, जितेंद्र सिंह, बबलू झा मनोज झा, संजय तिवारी, अशोक कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा, दिवेश राज, पवन कुमार बबलू, गीता सिंह, सुशील पांडे, राजा सिंह राजपूत, इंतेक़ाम बस्ती, उदय कुमार सिंह, कैलाश रजक, समीम गद्दी, अमित दुबे, चरणपाल सिंह, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, गुरदीप सिंह, विकास मुखी, अजय मिश्रा मानगो, राजेंद्र सिंह, खगेन चंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, रणजीत सिंह, बबन शुक्ला, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार वर्मा राजू, शशि भूषण प्रसाद, गुलरेज रफ्तार अंसारी, मनोज कुमार सिंह, शेख मजर अली, सुरेंद्र शर्मा, ताहिर खान, सुल्तान अहमद, संजय कुमार तिवारी, संजय घोष, फजल खान, संध्या दास, अली राजा खान, वीरेंद्र पांडेय, अरुण बारी, अमित सिंह, कुमार गौरव, अजय मंडल, रानी राव, मीठू अग्रवाल, आशीष ठाकुर, ईश्वर कुमार सिंह, शाहनवाज अहमद, लव कुमार निराला, रीता शर्मा, रेनू मिश्रा, सूरज मुंडा, कमर राजा खान, संतोष सिंह, प्रिंस सिंह युवा कांग्रेस, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, सचिन कुमार सिंह, कमलेश कुमार, समीर दास, संजय घोष, अमित कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

मुड़कम पंचायत भवन और नुवागांव पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा भाजपा नेता गणेश महाली ने संबोधित किया

मुड़कम पंचायत भवन और नुवागांव पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा भाजपा नेता गणेश महाली ने संबोधित किया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला प्रखंड के मुड़कम पंचायत भवन और नुवागांव पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दिए।

इस मौके पर मुखिया जय श्री बोदरा, मुखिया प्रमिला हेम्ब्रम,पूर्व मुखिया सुधीर बोदरा,ग्राम प्रधान नदिया हेम्ब्रम,लाल सिंह संडी,गोरा चंद हेंब्रम,महिला समिति के प्रमुख जीतमनी टुडू,बुद्धेश्वर महतो विवेक मोदक,राजू महाली,प्रशांत साहू,पांडू नायक,मुकुंद दास,झाड़ी नायक,जाबेश्वर मुदी,बिजय बोदरा,त्रिलोचन पति,राज किशोर महतो,पाण्डु नायक,बेबी सोरेन आदि उपस्थित थे।

मुसाबनी झामुमो प्रखंड कमेटी ने विधायक को किया सम्मानित।

मुसाबनी झामुमो प्रखंड कमेटी ने विधायक को किया सम्मानित।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार के शानदार 4 वर्ष के कार्यकाल में कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन का शनिवार को मुसाबनी में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रधान सोरेन एवं केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए वर्ष में विधायक के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता नए जोश व उत्साह के साथ संगठन के लिए काम करेंगे एवं हेमंत सोरेन के जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान चलाएंगे ताकि झारखंड सरकार के विकास कार्यों को आम जनता समझ सके। इस मौके पर प्रधान सोरेन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामदास सोरेन को पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया ।स्वागत से अभिभूत विधायक रामदास सोरेन ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर हर विरोधी ताकत को मुंह तोड़ जवाब देने की नसीहत दी।

भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, जातीय दंगल से जनता त्राहिमाम है -आनन्द बिहारी दुबे

भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, जातीय दंगल से जनता त्राहिमाम है -आनन्द बिहारी दुबे

पूर्वी सिंहभूम

( पूर्वी सिंहभूम संवाददाता )

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर साकची प्रखंड के गलेरिया माॅल, पत्ता मार्केट साकची में प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव के अध्यक्षता में आम सभा सह मिलन समारोह आयोजित हुआ तथा अतिथियों का स्वागत मो सलीम एवं बाजार प्रतिनिधिमंडल के द्वारा किया गया। आम सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है, आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं, उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है, रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है, पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है, भारत की जनता को अब आगे आना होगा, अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा। आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था, आज 942 रुपए हो गए हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है। सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है, वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं, मोदी जी के राज में इतनी महंगाई हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था, भारत की आम जनता यही सोच रहा था कि मोदी जी आएंगे, महंगाई कम होगी लेकिन मोदी जी ने धोखा किया है। आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें। अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें। भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाया कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे, हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती है, जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही है, कुश्ती की महान खिलाड़ी है, उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया । लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में हुई, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं। अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा, अब एक रास्ता बचता है भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें, वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है, आज हमारी बेटियों का इज्जत की बात है, हमने निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे, हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि CAG ने अपने रिपोर्ट में मोदी जी के सरकार के महा-भ्रष्टाचार का खेल को पकड़ लिया है। 18 करोड प्रति कि मी की खर्च पर बनने वाली सड़क को 250 करोड प्रति कि मी का बजट बना कर राजस्व को लुटा गया है। यह घोर निंदनीय विषय है, मैं आम जनता से आग्रह कर रहा हूँ कि कैग के रिपोर्ट को आप पढ़ें तब जा कर मोदी जी के सरकार का कारनामा पता चलेगा। आप बताईए बंदे भारत ट्रेन में भाडा बहुत महंगा है कोई गरीब और मध्यम परिवार नही सफर कर सकेगा, मोदी जी अमीरो के लिए सब काम कर रहे है, मैं आप को भरोसा दे रहा हूँ आप सबों का भला कांग्रेस पार्टी करेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमर कुमार मिश्र, मो सलीम, संजय चौधरी, रविशंकर के पी, हरिहर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, संध्या दास, एस आर के कमलेश, सचिन कुमार सिंह, हैपी सिंह सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।

चाईबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय.प्रदेश कार्यसमिति बैठक का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ

चाईबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय.प्रदेश कार्यसमिति बैठक का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा (पिल्लई हाल) में एस टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव शंकर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुआ।

2 दिनों तक चलने वाले भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को प्रथम दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संबोधित किया।

बैठक का शुभारंभ भाजपा ध्वज को फहराकर किया गया. महापुरुषों के चित्रों में पुष्पाजंलि अर्पित किया गया. वंदे मातरम गीत से प्रथम सत्र का उद्धघाटन किया गया. उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज का देश मे मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजाति समाज से है।

उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी महापुरुषों के वीरता एवं देश के लिए किए गए बलिदान को एक पहचान देते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के दिन जनजाति गौरव दिवस घोषणा किया है जिसके माध्यम से उनकी गौरव गान करने का काम किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब जब केंद्र में भाजपा सरकार आती है आदिवासी समाज के लिए विकास की नीति एवं अधिकार देने का कार्य करती है.श्री मुंडा ने कहा कि श्रधेय अटल जी ने आदिवासी समाज की लंबी मांग को पूरा कर अलग राज्य का निर्माण किया. जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय का निर्माण किया.श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक आदिवासी समाज के एक बेटे को कृषि मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पद देकर आदिवासी समाज के ऊपर एक विश्वास व्यक्त करने का काम किया है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिसने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू जाकर उनको नमन किया है. बिरसा मुंडा की उस पवित्र भूमि से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उलगुलान किया है. साथ ही प्रिमिटिव ट्राइब के विकास के लिए पीएम जन मन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति समाज के शिक्षा को नई दिशा देने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है. सिर्फ झारखण्ड में ही 91 एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर आदिवासी समाज के अनुवांशिक बीमारी सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ एक मुहिम चलाए जा रही है, यह जनजाति समाज के स्वस्थ स्वास्थ के लिए काफी निर्णायक साबित होगी।

अर्जुन मुंडा ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों से नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा एवं मोदी सरकार के किए गए कार्यो को गांव गांव जाकर आदिवासी समाज के बीच बताने का आग्रह किया।

स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि मोर्चा की इस बैठक में सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा में 5 जनजाति लोकसभा सीट एवं 28 जनजाति विधानसभा सीट जितने के लक्ष्य को निर्धारित कर आज से ही लग जाये. गांव – गांव जाकर मोदी जी के जनजाति विकास के किए गए कार्यो को बातए एवं पार्टी के नीति सिद्धान्तों से जनजाति समाज को जोड़ने का कार्य करें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started